जानें कि Gmail आपके ईमेल को कैसे एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करता है

जब कोई ईमेल भेजा जाता है, तो Gmail एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करने के तरीके का इस्तेमाल करता है. इससे आपका ईमेल, सही व्यक्ति तक निजी और सुरक्षित तरीके से पहुंचता है.

ट्रांसपोर्ट लेयर सिक्योरिटी (टीएलएस): आपके ईमेल के लिए स्टैंडर्ड सुरक्षा

Gmail में टीएलएस के काम करने का तरीका दिखाने वाली स्टैटिक इमेज. इस इमेज में, दो लोग एक-दूसरे को ईमेल भेज रहे हैं. हर ईमेल पर टीएलएस का आइकॉन है. इससे पता चलता है कि ट्रांज़िट के दौरान, ईमेल में बदलाव नहीं किया जा सकता.

इनके लिए उपलब्ध है: सभी Gmail खाते

Gmail के सभी मैसेज में, टीएलएस का इस्तेमाल अपने-आप होता है. टीएलएस को अपने मैसेज के लिए, एक सुरक्षित ईमेल सेवा की तरह समझें.

  • Gmail में कोई मैसेज भेजना एक तरह से किसी भरोसेमंद डाक सेवा को पत्र देने जैसा है.
  • अगर मैसेज पाने वाला व्यक्ति भी इस सुरक्षित ईमेल सेवा का इस्तेमाल करता है, तो आपका मैसेज सुरक्षित रहता है.

करीब-करीब सभी मुख्य ईमेल सेवाएं, टीएलएस का इस्तेमाल करती हैं. Gmail में कोई मैसेज भेजने या पाने पर, आपके मैसेज को सुरक्षित किया जाता है और स्लेटी रंग के लॉक आइकॉन TLS मानक एन्क्रिप्शन से मार्क किया जाता है. इसे स्टैंडर्ड एन्क्रिप्शन भी कहा जाता है.

सिक्योर/मल्टीपर्पज़ इंटरनेट मेल एक्सटेंशन (एस/एमआईएमई): संवेदनशील ईमेल के लिए अतिरिक्त सुरक्षा

Gmail में S/MIME के काम करने का तरीका दिखाने वाली स्टैटिक इमेज. इस इमेज में, दो लोग एक-दूसरे को ईमेल भेज रहे हैं. हर व्यक्ति के हाथ में एक कुंजी है, जिससे पता चलता है कि वह मैसेज को एन्क्रिप्ट और डिक्रिप्ट कर सकता है.

इनके लिए उपलब्ध है: काम से जुड़े या स्कूल वाले Gmail खाते

ऊंचे लेवल की सुरक्षा के लिए, Gmail में एस/एमआईएमई का इस्तेमाल किया जा सकता है. एस/एमआईएमई को एक ऐसे लॉक किए गए ब्रीफ़केस की तरह समझें जिसकी कुंजियां सिर्फ़ आपके और ईमेल पाने वाले व्यक्ति के पास होती हैं. इससे:

  • जब आपको कोई मैसेज भेजना होता है, तो उसे इस ब्रीफ़केस में रखकर एक खास कुंजी से लॉक कर दिया जाता है.
  • सुरक्षित ईमेल सेवा (एस/एमआईएमई) इस ब्रीफ़केस को ट्रांसपोर्ट करती है. हालांकि, यह सेवा उस मैसेज को खोल नहीं सकती.
  • सिर्फ़ मैसेज पाने वाला व्यक्ति, ब्रीफ़केस खोलने की अपनी कुंजी का इस्तेमाल करके इसे खोल सकता है.
  • अगर कोई व्यक्ति इस ब्रीफ़केस से छेड़छाड़ करके मैसेज को बीच में देखने की कोशिश करता है, तो भी वह कुंजी के बिना इसे नहीं खोल सकता.

एस/एमआईएमई के लिए, कुंजी मैनेज करने के दो विकल्प उपलब्ध हैं:

ईमेल की सुरक्षा की पुष्टि करने का तरीका

ईमेल की सुरक्षा की पुष्टि करने के दो तरीके हैं:

  • अपने कंप्यूटर या Android डिवाइस पर मैसेज लिखते समय, मैसेज की सुरक्षा को चुनें.
  • मैसेज मिलने पर, मैसेज पाने वाले व्यक्ति की जानकारी को खोलें.
  • अगर आपको लाल रंग के खुले लॉक आइकॉन सुरक्षित करने का कोई तरीका नहीं है वाला मैसेज मिलता है, तो इसका मतलब है कि उस मैसेज को एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) नहीं किया गया है. ऐसा मैसेज मिलने पर:
    • संवेदनशील जानकारी न भेजें.
    • भेजने वाले को यह सूचना दें कि उसका मैसेज एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) नहीं किया गया है.

अपने ईमेल की सुरक्षा की जांच करने का तरीका जानें.

इसी विषय से जुड़े लिंक

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
12965765539753303678
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
17
false
false
false
false