आप Gmail खाते की प्रोफ़ाइल फ़ोटो बनाने के लिए, किसी फ़ोटो को चुन सकते हैं. यह इमेज तब दिखती है, जब कोई व्यक्ति अपने ईमेल के इनबॉक्स या चैट सूची में आपका नाम देखता है.
आपके Gmail खाते और Google खाते के लिए एक ही प्रोफ़ाइल फ़ोटो इस्तेमाल की जाती है. Google खाते का नाम और दूसरी जानकारी बदलने का तरीका जानें.
अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो बदलना
- अपने iPhone या iPad पर, Gmail ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें.
- अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर, कैमरा
प्रोफ़ाइल फ़ोटो बदलें या प्रोफ़ाइल फ़ोटो जोड़ें पर टैप करें.
- नई प्रोफ़ाइल फ़ोटो लें या गैलरी में से चुनें.
- प्रोफ़ाइल फ़ोटो को इस तरह से खींचकर छोड़ें कि वह चौकोर बॉक्स के बीच में आ जाए.
-
आगे बढ़ें
प्रोफ़ाइल फ़ोटो के तौर पर सेव करें पर टैप करें.
अहम जानकारी:
- अगर आप Google Photos का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको उसमें मौजूद फ़ोटो इस्तेमाल करने का सुझाव मिलेगा. Google Photos में चेहरे की पहचान करके बनाए गए फ़ोटो ग्रुप के बारे में ज़्यादा जानें.
- आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो का इस्तेमाल Google की सभी सेवाओं के लिए किया जाता है. इसके अलावा, आपकी अन्य फ़ोटो शेयर नहीं की जाती हैं. जानें कि आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो कहां-कहां दिखती है.
- नई प्रोफ़ाइल फ़ोटो चुनने पर, इसे अपडेट होने में 24 घंटे तक लग सकते हैं.
- Gmail के दूसरे उपयोगकर्ताओं को भेजे गए चैट मैसेज की सूचनाओं में भी आपकी इमेज दिख सकती है.
पुरानी प्रोफ़ाइल फ़ोटो ढूंढना
- अपने iPhone या iPad पर, Gmail ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें.
- अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर, कैमरा
पर टैप करें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा
पहले इस्तेमाल की जा चुकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें.