Gmail खाते की प्रोफ़ाइल फ़ोटो के तौर पर, कोई निजी फ़ोटो या इलस्ट्रेशन चुना जा सकता है. ईमेल या चैट पर मैसेज भेजने पर, आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो यहां दिख सकती है:
- अपने नाम के बगल में.
- Gmail के दूसरे उपयोगकर्ताओं को भेजे गए मैसेज की सूचनाओं में.
अहम जानकारी:
- आपके Gmail खाते और Google खाते के लिए एक ही प्रोफ़ाइल फ़ोटो इस्तेमाल की जाती है. यह Google की अन्य सेवाओं में भी दिख सकती है. अपने Google खाते का नाम, फ़ोटो, और अन्य जानकारी बदलने का तरीका जानें.
- अगर आपके पास कोई फ़ोटो नहीं है, तो आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो में आपके नाम के पहले अक्षर दिखते हैं.
- प्रोफ़ाइल फ़ोटो बदलने पर, आपके खाते से जुड़े सभी Google प्रॉडक्ट पर इसे अपडेट होने में कुछ समय लग सकता है.
अपना प्रोफ़ाइल चित्र बदलें
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Gmail ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, प्रोफ़ाइल
पर टैप करें.
- अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर, प्रोफ़ाइल फ़ोटो बदलें
पर टैप करें.
- प्रोफ़ाइल फ़ोटो का विकल्प चुनें:
- इलस्ट्रेशन ब्राउज़ करें
- डिवाइस से अपलोड करें
- चित्र लें
- Google Photos
- ज़रूरी नहीं: अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो को घुमाएं और काटें.
- आगे बढ़ें
प्रोफ़ाइल फ़ोटो के तौर पर सेव करें पर टैप करें.
अहम जानकारी:
- अगर आप Google Photos का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको उसमें मौजूद फ़ोटो इस्तेमाल करने का सुझाव मिलेगा. Google Photos में चेहरे की पहचान करके बनाए गए फ़ोटो ग्रुप के बारे में ज़्यादा जानें.
- आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो का इस्तेमाल Google की सभी सेवाओं के लिए किया जाता है. इसके अलावा, आपकी अन्य फ़ोटो शेयर नहीं की जातीं. यह कंट्रोल करने का तरीका जानें कि Google की सभी सेवाओं पर, दूसरों को आपकी कौनसी जानकारी दिखे और कौनसी नहीं.
पुरानी प्रोफ़ाइल फ़ोटो ढूंढना
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Gmail ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, प्रोफ़ाइल
पर टैप करें.
- अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर, प्रोफ़ाइल फ़ोटो बदलें
पर टैप करें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा
पहले इस्तेमाल की जा चुकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें.