ईमेल को कैटगरी में व्यवस्थित करना

Gmail में अलग-अलग कैटगरी का इस्तेमाल करके, इनबॉक्स को व्यवस्थित किया जा सकता है. इससे आपको ज़रूरी ईमेल पर फ़ोकस करने में मदद मिलती है. “डिफ़ॉल्ट” इनबॉक्स टाइप इस्तेमाल करने पर, Gmail आपके ईमेल को इन कैटगरी में अपने-आप क्रम से लगा देता है:

  • प्राइमरी: प्राइमरी: इस कैटगरी में, आपकी संपर्क सूची में शामिल लोगों के ईमेल और ऐसे ईमेल रखे जाते हैं, जो किसी अन्य कैटगरी में नहीं दिखते.
  • सोशल: सोशल नेटवर्क और मीडिया-शेयरिंग साइटों के मैसेज.
  • प्रमोशन: डील, ऑफ़र, और प्रमोशन वाले दूसरे ईमेल.
  • अपडेट: इस कैटगरी में, ऐसे ईमेल रखे जाते हैं जिन पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत नहीं होती. जैसे, अपने-आप होने वाली पुष्टि, सूचनाएं, स्टेटमेंट, और रिमाइंडर.
  • फ़ोरम: इस कैटगरी में, ऑनलाइन ग्रुप, बातचीत के लिए बने बोर्ड, और ईमेल पाने वाले लोगों की सूचियों से मिले ईमेल रखे जाते हैं.

यह चुनना कि कौनसी कैटगरी दिखें

अहम जानकारी: सिर्फ़ मौजूदा कैटगरी में से कोई कैटगरी चुनी जा सकती है. अपने हिसाब से कैटगरी नहीं बनाई जा सकतीं.

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Gmail ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. सबसे ऊपर बाईं ओर, मेन्यू मेन्यू इसके बाद सेटिंग पर टैप करें.
  3. अपना खाता चुनें.
  4. इनबॉक्स टाइप इसके बाद डिफ़ॉल्ट इनबॉक्स पर टैप करें.
  5. इनबॉक्स कैटगरी पर टैप करें.
  6. किसी कैटगरी पर सही का निशान लगाएं या हटाएं.

अहम जानकारी:

  • अगर आपके इनबॉक्स में 2,50,000 से ज़्यादा ईमेल हैं, तो इनबॉक्स में आने वाले ईमेल को कैटगरी में व्यवस्थित करने की सुविधा काम नहीं करेगी. इस सुविधा को चालू रखने के लिए, अपने ईमेल मिटाएं या संग्रहित करें.
  • स्टार के निशान वाले ईमेल को “प्राइमरी” कैटगरी में दिखाने के लिए, “प्राइमरी में शामिल करें” के बगल में मौजूद बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
  • नए ईमेल के लिए सूचनाएं पाने की सुविधा चालू करने पर, आपको सिर्फ़ “प्राइमरी” कैटगरी वाले ईमेल के बारे में सूचनाएं मिलेंगी. Gmail की सूचनाएं बदलने का तरीका जानें.

ईमेल को कैटगरी में बांटना

अगर आपको कोई ईमेल गलत कैटगरी में दिखता है, तो उसे दूसरी कैटगरी में ले जाया जा सकता है. इससे Gmail को समय के साथ आपकी प्राथमिकताओं को समझने और आपके ईमेल को ज़्यादा सटीक तरीके से क्रम में लगाने में मदद मिलती है.

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Gmail ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. ईमेल खोलें.
  3. ज़्यादा ज़्यादा इसके बाद ले जाएं पर टैप करें.
  4. कोई कैटगरी चुनें.

सलाह: ईमेल को कैटगरी में बांटने के लिए ये तरीके भी आज़माए जा सकते हैं:

कम प्राथमिकता वाले ईमेल व्यवस्थित करना

  • जिन ईमेल पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत नहीं होती है वे “अपडेट” कैटगरी में दिख सकते हैं. जैसे, ऑर्डर की पुष्टि करने वाले ईमेल और रिमाइंडर.
  • “प्राइमरी”, “सोशल”, और “प्रमोशन” कैटगरी चालू होने पर, “अपडेट” कैटगरी भी डिफ़ॉल्ट तौर पर चालू हो जाती है. ऐसा ज़रूरी ईमेल को प्राथमिकता देने में आपकी मदद करने के लिए किया जाता है.
  • “अपडेट” कैटगरी को बंद करने के लिए:
    1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Gmail ऐप्लिकेशन खोलें.
    2. सबसे ऊपर बाईं ओर, मेन्यू मेन्यू पर टैप करें.
    3. सेटिंग पर टैप करें.
    4. अपना खाता चुनें.
    5. इनबॉक्स कैटगरी पर टैप करें.
    6. “अपडेट” के बगल में मौजूद बॉक्स से सही का निशान हटाएं.

Gmail में ईमेल की कैटगरी के लिए सबसे सही तरीके

  • कैटगरी बंद करने के लिए, अपना इनबॉक्स टाइप बदलें. Gmail के इनबॉक्स का लेआउट बदलने का तरीका जानें.
  • किसी कैटगरी में ईमेल खोजने के लिए:
    1. सबसे ऊपर मौजूद खोज बार में category: डालें.
    2. खोज के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले शब्द से पहले, कैटगरी का नाम डालें. उदाहरण के लिए, category:social party
  • होटल की बुकिंग, रेस्टोरेंट की बुकिंग, और फ़्लाइट की पुष्टि वाले ईमेल खोजने के लिए, यह डालें: category:reservations. हालांकि, "बुकिंग" को इनबॉक्स कैटगरी के तौर पर नहीं जोड़ा जा सकता.
  • संग्रहित किए गए ईमेल, इनबॉक्स की कैटगरी में नहीं दिखाई देते.
    • संग्रहित किए गए ईमेल ढूंढने के लिए, Gmail में “सभी ईमेल” वाले लेबल पर जाएं.
  • पसंद के मुताबिक कैटगरी नहीं बनाई जा सकतीं. हालांकि, ईमेल व्यवस्थित करने के लिए लेबल इस्तेमाल किए जा सकते हैं. Gmail को व्यवस्थित करने के लिए लेबल बनाने का तरीका जानें.

इसी विषय से जुड़े लिंक

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
2319158878653411058
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
17
false
false
false
false
false