किसी ईमेल पते को अनब्लॉक करने के बाद उससे मिलने वाले ईमेल, स्पैम फ़ोल्डर में नहीं जाते. अगर ये ईमेल फिर भी स्पैम फ़ोल्डर में जाते हैं, तो इस समस्या को ठीक करने के लिए यह तरीका आज़माएं.
ईमेल को स्पैम फ़ोल्डर से हटाना
किसी ईमेल को हटाने के बाद ऐसे ईमेल, स्पैम फ़ोल्डर में नहीं जाएंगे जो उसी ईमेल पते से आएंगे.
- अपने कंप्यूटर पर, Gmail खोलें.
- बाईं ओर मौजूद मुख्य मेन्यू में जाकर, ज़्यादा
स्पैम पर क्लिक करें.
- आपको जो ईमेल हटाना है उसके बगल में मौजूद बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
- सबसे ऊपर, स्पैम नहीं है पर क्लिक करें.
ईमेल भेजने वाले को अपनी संपर्क सूची में जोड़ना
ईमेल भेजने वाले की जानकारी को Google Contacts में जोड़ने पर, उससे मिलने वाले ईमेल, स्पैम फ़ोल्डर में नहीं जाते.
- अपने कंप्यूटर पर, Google Contacts पर जाएं.
- सबसे ऊपर बाईं ओर, संपर्क बनाएं
एक संपर्क बनाएं या कई संपर्क बनाएं पर क्लिक करें.
- एक या एक से ज़्यादा लोगों की जानकारी डालें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
ईमेल पते के लिए फ़िल्टर बनाना
आपके पास किसी ईमेल पते के लिए फ़िल्टर बनाने का विकल्प होता है, ताकि उससे आने वाले ईमेल कभी स्पैम फ़ोल्डर में न जाएं.
- अपने कंप्यूटर पर, Gmail खोलें.
- सबसे ऊपर मौजूद खोज बार में, खोज के विकल्प दिखाएं
पर क्लिक करें.
- “इन्होंने भेजा” के बगल में, ईमेल भेजने वाला ईमेल पता डालें.
- अगर आपको यह जांचना है कि आपने खोज बार में जो शब्द डाला है उसके लिए सही नतीजे मिल रहे हैं या नहीं, तो खोजें पर टैप करें.
- खोज विंडो के नीचे, फ़िल्टर बनाएं पर क्लिक करें.
- “इसे कभी स्पैम फ़ोल्डर में न भेजें” के बगल में मौजूद बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
- फ़िल्टर बनाएं पर क्लिक करें.