काम या स्कूल वाले खाते का इस्तेमाल करने वाले लोग, ईमेल के कॉन्टेक्स्ट को बनाए रखने और लंबे ईमेल थ्रेड से बचने के लिए, Chat मैसेज में ईमेल को तुरंत शेयर कर सकते हैं.
अहम जानकारी:
- निजी खाते का इस्तेमाल करने वाले लोगों के पास इस सुविधा का ऐक्सेस नहीं होता है.
- Chat में कोई ईमेल शेयर करने के लिए, आपको अपने कंप्यूटर पर Gmail से Chat सुविधा चालू करनी होगी.
- अपने कंप्यूटर पर, Gmail खोलें.
- कोई ईमेल खोलें.
- ईमेल में सबसे नीचे, चैट में शेयर करें को चुनें.
- अहम जानकारी: एक से ज़्यादा ईमेल वाले थ्रेड में कोई ईमेल शेयर करने के लिए, ईमेल के बगल में मौजूद, ज़्यादा
चैट में शेयर करें पर क्लिक करें.
- अहम जानकारी: एक से ज़्यादा ईमेल वाले थ्रेड में कोई ईमेल शेयर करने के लिए, ईमेल के बगल में मौजूद, ज़्यादा
- ज़रूरी नहीं: ईमेल पाने वाले लोगों को जोड़ने के लिए, पॉप-अप में दिए गए सुझावों को खोजें या उन पर क्लिक करें.
- किसी ईमेल पते को हटाने के लिए, नाम या स्पेस के बगल में मौजूद, हटाएं
पर क्लिक करें .
- किसी ईमेल पते को हटाने के लिए, नाम या स्पेस के बगल में मौजूद, हटाएं
- आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
- मैसेज लिखें.
- भेजें
पर क्लिक करें.
- ईमेल पाने वाले व्यक्ति को Chat में ईमेल का लिंक मिलता है.
- Gmail, ईमेल थ्रेड में अपने-आप मिलने वाला एक जवाब जोड़ता है, जो Chat मैसेज से लिंक होता है.
जानें कि आपके पास Chat में ईमेल शेयर करने की सुविधा क्यों नहीं है
Chat में कोई ईमेल शेयर नहीं किया जा सकता, अगर:
- आपने किसी निजी खाते का इस्तेमाल किया है.
- आपके काम से जुड़े खाते के एडमिन ने Chat को बंद कर दिया है.
- आपने कंप्यूटर पर Gmail में Chat की सुविधा चालू नहीं की हो.
- मोबाइल डिवाइस का इस्तेमाल किया जा रहा हो.
- ध्यान दें: कुछ उपयोगकर्ताओं के पास, मोबाइल फ़ोन पर ऐक्सेस हो सकता है.
- ईमेल, स्पैम, फ़िशिंग, शेड्यूल किया गया, ट्रैश फ़ोल्डर में, ड्राफ़्ट में या गोपनीय मोड में हो.
- आपने किसी और ईमेल ऐप्लिकेशन, जैसे कि Apple Mail या Microsoft Outlook में ईमेल खोला हो.
- ईमेल को क्लाइंट-साइड एन्क्रिप्शन की मदद से एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) किया गया हो. Gmail के लिए क्लाइंट-साइड एन्क्रिप्शन सुविधा के बारे में जानकारी.
- आपने Chat में 50 से ज़्यादा लोगों या किसी Google ग्रुप के साथ ईमेल शेयर करने की कोशिश की हो.