Google Play पर ऐप्लिकेशन और गेम की कॉन्टेंट रेटिंग

ऐप्लिकेशन और गेम की कॉन्टें रेटिंग से, आपको यह समझने में मदद मिलती है कि कोई ऐप्लिकेशन किस उम्र के लोगों के लिए सही है.

रेटिंग, ऐप्लिकेशन के डेवलपर और इंटरनैशनल एज रेटिंग कोअलिशन (आईएआरसी) की ज़िम्मेदारी है. दक्षिण कोरिया में, गेम रेटिंग एडमिन समिति (जीआरएसी), रेटिंग को मंज़ूरी देती है.

Google Play रेटिंग का कैसे इस्तेमाल करता है

हम कॉन्टेंट रेटिंग का इस्तेमाल इन कामों के लिए करते हैं:

  • आपको यह बताना कि किसी ऐप्लिकेशन में कोई आपत्तिजनक कॉन्टेंट हो सकता है.
  • ज़रूरी होने पर, आपके कॉन्टेंट को कुछ इलाकों में या कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए ब्लॉक या फ़िल्टर करना.

कॉन्टेंट रेटिंग से किसी ऐप्लिकेशन या गेम के बारे में क्या जानकारी मिलती है

उम्र के हिसाब से रेटिंग और जानकारी

कॉन्टेंट रेटिंग का इस्तेमाल यह बताने के लिए किया जाता है कि ऐप्लिकेशन का कॉन्टेंट, कम से कम कितनी उम्र के लोगों के लिए सही है. हालांकि, कॉन्टेंट रेटिंग आपको यह नहीं बताती हैं कि कोई ऐप्लिकेशन किसी खास उम्र के इस्तेमाल करने वालों के लिए डिज़ाइन किया गया है या नहीं.

आम तौर पर, रेटिंग कई तथ्यों पर आधारित होती हैं. जैसे, सेक्शुअल कॉन्टेंट, हिंसा, ड्रग, जुआ, और अभद्र भाषा.

ऐप्लिकेशन को यह रेटिंग क्यों मिली है, यह जानने के लिए ऐप्लिकेशन के ज़्यादा जानकारी वाले पेज पर ज़्यादा पढ़ें पर टैप करें.

इंटरैक्टिव सुविधाएं

ऐप्लिकेशन के ज़्यादा जानकारी वाले पेज पर, "ज़्यादा पढ़ें" सेक्शन में, इंटरैक्टिव सुविधाओं के बारे में ज़्यादा जानकारी पाई जा सकती है. इसमें कुछ चीज़ें शामिल होती हैं जैसे, ऐप्लिकेशन किसी उपयोगकर्ता की जगह की जानकारी शेयर करता है या नहीं, या फिर ऐप्लिकेशन उपयोगकर्ताओं को एक-दूसरे से बातचीत करने देता है या नहीं. किसी ऐप्लिकेशन की बातचीत की सुविधाएं उसकी कॉन्टेंट रेटिंग से अलग होती हैं.

रेट नहीं किए गए ऐप्लिकेशन

'Google Play स्टोर' में मौजूद सभी ऐप्लिकेशन की रेटिंग नहीं होती है. जिन ऐप्लिकेशन को रेटिंग नहीं मिलती है उन्हें ज़्यादा समझ (हाई मैच्योरिटी) वाले उपयोगकर्ताओं को ध्यान में रखकर बनाए गए ऐप्लिकेशन की कैटगरी में रखा जाता है. रेटिंग न मिलने तक, ऐप्लिकेशन इसी कैटगरी में रहता है. ऐसा माता-पिता के कंट्रोल को ध्यान में रखते हुए किया जाता है.

अगर किसी खास रेटिंग पर पाबंदी लगाने की वजह से, ऐप्लिकेशन या गेम पर 'माता-पिता के कंट्रोल' सुविधा सेट अप की जाती है, तो Play Store ऐप्लिकेशन में आपको कोई भी बिना रेटिंग वाला ऐप्लिकेशन नहीं दिखेगा.

अपने परिवार के लिए सही कॉन्टेंट ढूंढने के ज़्यादा तरीकों के बारे में जानने के लिए, माता-पिता के लिए Google Play की गाइड पढ़ें. इसमें 'माता-पिता के कंट्रोल' सुविधा को सेट अप करने का तरीका भी बताया गया है.

कॉन्टेंट रेटिंग ढूंढना

ऐप्लिकेशन और गेम की कॉन्टेंट रेटिंग, ऐप्लिकेशन शीर्षक में ऐप्लिकेशन के ज़्यादा जानकारी वाले पेज पर हाेती है.

ऐप्लिकेशन की कॉन्टेंट रेटिंग के बारे में ज़्यादा जानने के लिए ज़्यादा पढ़ें पर टैप करें. यहां इस बारे में ज़्यादा जानकारी मिलती है कि कॉन्टेंट किस उम्र के लोगों के लिए सही है. साथ ही, यहां ऐप्लिकेशन की इंटरैक्टिव सुविधाओं के बारे में भी पता चलता है.

इंस्टैंट ऐप्लिकेशन की कॉन्टेंट रेटिंग कहां दिखती है
आपने जिस इंस्टैंट ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल किया है उसकी कॉन्टेंट रेटिंग देखने के लिए:
  1. Google Play Store Google Play खोलें.
  2. सबसे ऊपर, इंस्टैंट ऐप्लिकेशन खोजें.
  3. ऐप्लिकेशन पर टैप करें.
  4. और पढ़ें पर टैप करें.
  5. "ज़्यादा जानकारी" वाले सेक्शन में जाकर, कॉन्टेंट रेटिंग देखें.

देश या इलाके के हिसाब से रेटिंग के स्टैंडर्ड

उत्तर और दक्षिण अमेरिका

उत्तर और दक्षिण अमेरिका में रेटिंग का रखरखाव एंटरटेनमेंट सॉफ़्टवेयर रेटिंग बोर्ड (इएसआरबी) करता है.

देश

एंटीगुआ और बारबुडा, अर्जेंटीना, बहामा, बारबाडोस, बलीज़, बोलिविया, कनाडा, चिली, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डॉमिनिक, डॉमिनिकन रिपब्लिक, इक्वाडोर, अल सल्वाडोर, ग्रीनलैंड, ग्रेनाडा, ग्वाटेमाला, गुयाना, हैती, होंडुरास, जमैका, मेक्सिको, निकारागुआ, पनामा, पराग्वे, पेरू, सेंट किट्स और नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनाडीन, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो, संयुक्त राज्य अमेरिका, उरुग्वे, और वेनेज़ुएला.

रेटिंग

रेटिंग जानकारी
E सभी के लिए

इस रेटिंग वाला कॉन्टेंट, आम तौर पर सभी उम्र के लोगों के लिए सही होता है. इसमें बहुत ही कम कार्टून, कल्पना या थोड़ी-बहुत हिंसा और/या कहीं-कहीं ऐसी भाषा का इस्तेमाल शामिल हो सकता है जिसे अच्छी भाषा नहीं माना जाता. हालांकि, भाषा बहुत ज़्यादा अभद्र नहीं होती.

E10 10+ उम्र के सभी लोगों के लिए

इस रेटिंग वाला कॉन्टेंट, आम तौर पर 10 साल और उससे ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए सही होता है. इसमें ज़्यादा कार्टून, कल्पना या छिटपुट हिंसा, हल्की भाषा और/या थोड़ी-बहुत अश्लील थीम शामिल हो सकती है.

T किशोरों के लिए

इस रेटिंग वाला कॉन्टेंट, आम तौर पर 13 साल और उससे ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए सही होता है. इसमें हिंसा, अश्लील थीम, गलत तरीके से हंसाना, कम से कम खून-खराबा दिखाना, नकली जुआ और/या कठोर भाषा का कभी-कभार इस्तेमाल शामिल हो सकता है.

M मैच्योर लोगों के लिए

इस रेटिंग वाला कॉन्टेंट, आम तौर पर 17 साल और उससे ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए सही होता है. इसमें बहुत ज़्यादा हिंसा, खून-खराबा, सेक्शुअल कॉन्टेंट और/या कठोर भाषा शामिल हो सकती है.

AO सिर्फ़ वयस्कों के लिए

इस रेटिंग वाला कॉन्टेंट, सिर्फ़ 18 साल और उससे ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए सही होता है. इसमें हिंसा के बड़े-बड़े सीन, ग्राफ़िक सेक्शुअल कॉन्टेंट और/या असली पैसों वाला जुआ शामिल हो सकता है.

ज़्यादा जानने के लिए, ईएसआरबी की वेबसाइट पर जाएं.

यूरोप और मध्य पूर्व

पैन यूरोपियन गेम इंफ़ॉर्मेशन (PEGI), यूरोप और मध्य पूर्व में रेटिंग का रखरखाव करता है.

देश

अल्बानिया, एंडोरा, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बोस्निया और हर्ज़ेगोविना, बुल्गारिया, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फ़िनलैंड, फ़्रांस, ग्रीस, हंगरी, आइसलैंड, आयरलैंड, इज़रायल, इटली, कोसोवो, लातविया, लिख्तेंस्ताइन, लिथुआनिया, लक्ज़म्बर्ग, मैसेडोनिया, माल्टा, मोल्डोवा, मोनाको, मॉन्टेनेग्रो, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, सैन मरीनो, सर्बिया, स्लोवाक गणराज्य, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन, स्विट्ज़रलैंड, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम, और वेटिकन सिटी.

रेटिंग

रेटिंग जानकारी
3 PEGI 3

इस रेटिंग वाले ऐप्लिकेशन का कॉन्टेंट सभी उम्र के लोगों के लिए सही माना जाता है. मज़ाक के तौर पर थोड़ी हिंसा (आम तौर पर बग्स बनी या टॉम एंड जैरी के कार्टून में होने वाली हिंसा) को अनुमति दी जा सकती है. वीडियो ऐसा होना चाहिए कि कोई बच्चा स्क्रीन के किरदार को असल ज़िंदगी के किरदारों से न जोड़ सके यानी उन्हें बिल्कुल काल्पनिक होना चाहिए. ऐप्लिकेशन में ऐसी कोई भी आवाज़ या तस्वीरें नहीं होनी चाहिए जिनसे छोटे बच्चों के डरने की संभावना हो. गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए.

7 PEGI 7

अगर ऐसा कोई भी ऐप्लिकेशन जिसे आम तौर पर तीन रेटिंग मिली है, लेकिन उसमें कुछ ऐसे सीन या आवाज़ें शामिल हैं जो बच्चों को डरा सकती हैं, तो इस तरह का ऐप्लिकेशन इस कैटगरी के लिए सही माना जा सकता है. PEGI 7 ऐप्लिकेशन में थोड़ी सी हिंसा की संभावना हो सकती है, जैसे कि ऐसी हिंसा जो साफ़ तौर पर न दिखे, जिसके बारे में ज़्यादा बताया न गया हो या जो असल दुनिया से न जुड़ी हो.

12 PEGI 12

इस कैटगरी में वे ऐप्लिकेशन या गेम आते हैं जिनमें काल्पनिक किरदारों के प्रति कुछ ज़्यादा ग्राफ़िक हिंसा दिखाई जाती हो या मनुष्य की तरह दिखाई देने वाले किरदार या पशुओं के प्रति गैर-ग्राफ़िक हिंसा दिखाई जाती हो. इनके अलावा, ग्राफ़िक नग्नता और नकली जुआ दिखाने वाले गेम या ऐप्लिकेशन भी इस उम्र की कैटगरी में आते हैं.

16 PEGI 16

किसी कॉन्टेंट की रेटिंग 16 तब होती है, जब हिंसा या यौन गतिविधि को दिखाना उस स्तर पर पहुंच जाता है जहां वह असल लगने लगता है. इस तरह के वीडियो में बहुत ही ज़्यादा गलत भाषा, तंबाकू या ड्रग के इस्तेमाल, और आपराधिक गतिविधियों को दिखाने वाले कॉन्टेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

18 PEGI 18

'सिर्फ़ वयस्कों के लिए' कैटगरी तब लागू होती है, जब हिंसा इस तरह दिखाई जाती है कि यह किसी गंभीर हिंसा की तरह दिखती है. इसमें बेवजह हत्या, बेकसूर के प्रति हिंसा या यौन हिंसा शामिल है. इसमें ग्राफ़िक सेक्शुअल कॉन्टेंट, भेदभाव या गैरकानूनी दवाओं के इस्तेमाल को बढ़ावा देना भी शामिल हो सकता है.

मार्गदर्शन लेने का सुझाव दिया जाता है PARENTAL GUIDANCE RECOMMENDED

ऐप्लिकेशन में हमेशा पहले से तय किया गया कॉन्टेंट नहीं होता, जिसे पहले से ही किसी कैटगरी में रखा जा सकता हो. कुछ ऐप्लिकेशन पोर्टल के तौर पर होते हैं (उदाहरण: इंटरनेट पर कॉन्टेंट चलाने के लिए), जिनमें ग्राहकों के चुनने के लिए कई सारा अलग-अलग तरह का कॉन्टेंट होता है. ऐसे सभी ऐप्लिकेशन के लिए हम माता-पिता की निगरानी वाले आइकॉन का इस्तेमाल करते हैं, जो माता-पिता को सतर्क करता है कि ऐप्लिकेशन किसी ऐसे कॉन्टेंट के लिए ऐक्सेस दे सकता है जो उनके बच्चे के लिए ठीक नहीं है. हालांकि, उपयोगकर्ता के चुनने के हिसाब से, दूसरा कॉन्टेंट भी मौजूद हो सकता है जो उसकी उम्र के हिसाब से ठीक हो.

ज़्यादा जानने के लिए PEGI की वेबसाइट पर जाएं

जर्मनी

जर्मनी में, रेटिंग का काम Unterhaltungssoftware Selbstkontrolle (USK) करता है.

रेटिंग जानकारी
0 हर उम्र के लोगों के लिए

जिन ऐप्लिकेशन के लिए उम्र से जुड़ी कोई पाबंदी नहीं होती वे युवाओं की सुरक्षा के लिहाज़ से सही और गलत का खयाल न रखते हुए हर तरह का कॉन्टेंट दिखाते हैं. बच्चों और युवाओं के साथ-साथ, उनका सीधा टारगेट वयस्क दर्शक भी हो सकते हैं. उदाहरण के लिए, उपयोगिता कार्यक्रम, प्रॉडक्ट कैटलॉग या टूल ऐप्लिकेशन इस कैटगरी में आते हैं. साथ ही, ऐसे सोशल नेटवर्क जिनमें उपयोगकर्ताओं के बनाए गए कॉन्टेंट की पूरी तरह से समीक्षा की जाती हो या उसे फ़िल्टर या मॉडरेट किया जाता हो, वह भी इस कैटगरी में आता है.

6 USK: 6 साल और उससे ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए

इस कैटगरी में आने वाले ऐप्लिकेशन में ऐसी चीज़ें हो सकती हैं जो प्री-स्कूल के बच्चों के लिए सही न हों. इनमें थोड़ा-बहुत डरावना कॉन्टेंट, गलत भाषा का इस्तेमाल या कामुक इशारे जैसी चीज़ें हो सकती हैं. हालांकि, ऐप्लिकेशन में मौजूद हिंसक तस्वीरें सिर्फ़ कल्पना होती हैं. इनके आधार पर, प्रॉडक्ट को लेकर कोई भी राय नहीं बनाई जाती. इस कैटगरी में आने वाले गेम, अब भी परिवार के हिसाब से बनाए गए गेम की कैटगरी में रखे जा सकते हैं, लेकिन इनमें रोमांच और मुकाबले के ज़्यादा पहलू शामिल हो सकते हैं.

12 USK: 12 साल और उससे ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए

इस कैटगरी में आने वाले ऐप्लिकेशन में डरावनी चीज़ें, सदमा पहुंचाने वाली चीज़ें, अश्लील भाषा, सेक्शुअल कॉन्टेंट या कुछ हिंसक तस्वीरें शामिल हो सकती हैं. इस कैटगरी में आने वाले गेम में ज़्यादातर मुकाबला करने वाले और व्यस्त करने वाले गेमप्ले हो सकते हैं. कृपया ध्यान रखें कि सोशल नेटवर्क या उपयोगकर्ता के बनाए गए कॉन्टेंट के मामले में, हो सकता है कि इस बात का ध्यान दिया गया हो कि वह कॉन्टेंट युवाओं की सुरक्षा के लिए क्या सही है और क्या नहीं.

16 USK: 16 साल और उससे ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए

इस कैटगरी में असली हिंसा जैसे दिखने वाले हिंसक सीन, डराने या चौंका देने वाले कई सीन मिलाकर बनाए गए वीडियो, और अश्लील भाषा या कामुक और सेक्शुअल कॉन्टेंट दिखाने वाले ऐप्लिकेशन शामिल किए जाते हैं. इस कैटगरी में ऐसे गेम भी शामिल हैं जिनमें ऐक्शन और रोमांच होता है. इसके अलावा, इसमें सेना की रणनीति वाले गेम और फ़र्स्ट पर्सन शूटर जैसे गेम भी शामिल हैं.

18 USK: 18 साल और उससे ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए

ऐसे ऐप्लिकेशन जो नशीली दवाइयों के इस्तेमाल को बिना रोक-टोक के साथ-साथ असली और गंभीर हिंसा दिखाते हैं, उन्हें 18 + कैटगरी में रखा जाता है. इस कैटगरी में आने वाले गेम में, हमेशा ही वर्चुअल तौर पर हिंसक गेम शामिल होते हैं, जो ज़्यादातर गेम में देखने को मिलता है.

ज़्यादा जानने के लिए, USK की वेबसाइट पर जाएं

ऑस्ट्रेलिया (सिर्फ़ गेम)

ऑस्ट्रेलिया में रेटिंग का काम ऑस्ट्रेलियन क्लासिफ़िकेशन बोर्ड (एसीबी) करता है.

ऑस्ट्रेलिया में Play Store में गेम के लिए, इन रेटिंग का इस्तेमाल किया जाता है. दूसरे सभी ऐप्लिकेशन के लिए, "अन्य देश" वाली कैटगरी में बताई गई रेटिंग दी जाती है.

रेटिंग जानकारी
जी सामान्य

इस रेटिंग वाला कॉन्टेंट, उपयोगकर्ताओं को बहुत कम प्रभावित करता है.

G कैटगरी में आने वाले ऐप्लिकेशन सभी लोगों के लिए सही होते हैं. G कैटगरी के ऐप्लिकेशन में सामान्य भाषा और थीम जैसी चीज़ें शामिल हो सकती हैं. हालांकि, G कैटगरी में रखी गई कुछ फ़िल्मों और कंप्यूटर गेम में ऐसा कॉन्टेंट हो सकता है जो बच्चों की पसंद के मुताबिक न हो.

PG माता-पिता की निगरानी

इस कैटगरी में आने वाले ऐप्लिकेशन का कॉन्टेंट बच्चों पर थोड़ा-बहुत असर डाल सकता है.

'माता-पिता की निगरानी (PG)' कैटगरी में आने वाले ऐप्लिकेशन का कॉन्टेंट बच्चों को थोड़ा-बहुत ही प्रभावित कर सकता है. इनमें ऐसा कॉन्टेंट हो सकता है जिससे बच्चे भ्रम में पड़ जाएं या परेशान हो जाएं. साथ ही, उन्हें माता-पिता या अभिभावकों की निगरानी की ज़रूरत हो सकती है. इस कैटगरी के ऐप्लिकेशन में ऐसी भाषा और थीम हो सकती हैं जिनसे बच्चों पर असर पड़े. इस कैटगरी में आने वाले गेम या ऐप्लिकेशन 15 साल से कम उम्र के बच्चों को, माता-पिता या अभिभावकों की अनुमति के बिना, खेलने या देखने का सुझाव नहीं दिया जाता.

M मैच्योर के लिए बना कॉन्टेंट

इस कैटगरी में आने वाले ऐप्लिकेशन के कॉन्टेंट का असर मॉडरेट होता है.

ऐसे कंप्यूटर गेम जो M (मैच्योर) की कैटगरी में आते हैं वे थोड़ा असर डालते हैं और इन्हें 15 साल और उससे ज़्यादा उम्र वाले किशोर-किशोरियों के लिए सुझाया जाता है. 15 साल से कम उम्र के बच्चे भी कानूनी तौर पर यह कॉन्टेंट ऐक्सेस कर सकते हैं, क्योंकि यह कॉन्टेंट एक ऐसी कैटगरी में आता है जिसमें सुझाव दिए जा सकते हैं. हालांकि, उन्हें लागू करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती. जिन कंप्यूटर गेम को M कैटगरी में रखा जाता है उनमें कुछ ऐसी चीज़ें हो सकती हैं जो किसी भी कैटगरी में डालने लायक होती हैं और जिन्हें 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नहीं सुझाया जाता. जैसे, थोड़ा असर डालने वाली हिंसा और नग्नता. यह फ़ैसला करने से पहले कि कोई गेम बच्चों के लिए ठीक है या नहीं, माता-पिता और अभिभावकों को उस कंप्यूटर गेम के कॉन्टेंट के बारे में और ज़्यादा जानकारी जुटाने की ज़रूरत हो सकती है.

MA15 पाबंदी लगी है

इस कैटगरी में आने वाले ऐप्लिकेशन का कॉन्टेंट, उपयोगकर्ताओं पर बहुत ज़्यादा असर डालता है.

MA 15+ कैटगरी में शामिल कॉन्टेंट में, गहरा असर डालने वाला ऐसा कॉन्टेंट होता है जो 15 साल और उससे ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए ही होता है. इस कैटगरी में गहरा असर डालने वाले यौन सीन और नशीली दवाइयों का इस्तेमाल दिखाना जैसी चीज़ें शामिल हो सकती हैं.

MA 15+ वाली कैटगरी में आने वाले किसी कंप्यूटर गेम को किराये पर लेने या खरीदने से पहले, व्यक्ति से उसकी उम्र का सबूत दिखाने के लिए कहा जा सकता है. 15 साल से कम उम्र के बच्चे MA 15+ की कैटगरी में रखे गए कॉन्टेंट को तब तक कानूनी तौर पर देख, खरीद या किराये पर नहीं ले सकते, जब तक कि उनके साथ माता-पिता या कोई वयस्क अभिभावक न हो.

अभिभावक एक वयस्क व्यक्ति होना चाहिए जो 15 साल से कम उम्र वाले उपयोगकर्ता पर, माता-पिता के तौर पर कंट्रोल रखता हो. अभिभावक की उम्र 18 साल या उससे ज़्यादा होनी चाहिए.

 

R18 पाबंदी लगी है

इस कैटगरी में आने वाले ऐप्लिकेशन का कॉन्टेंट, उपयोगकर्ताओं पर सबसे ज़्यादा असर डालता है.

R 18+ की कैटगरी में आने वाला कॉन्टेंट सिर्फ़ वयस्कों के लिए होता है. इस कॉन्टेंट में सेक्शुअल ऐक्टिविटी दिखाने वाले सीन और नशीली दवाइयों का इस्तेमाल दिखाना जैसी चीज़ें शामिल होती हैं. ये वीडियो दर्शक पर गहरा असर डाल सकते हैं. R 18+ कैटगरी में शामिल कुछ कॉन्टेंट, वयस्क समुदाय के कुछ हिस्सों के लिए आपत्तिजनक हो सकता है. किसी खुदरा स्टोर में R18+ की कैटगरी वाला गेम खरीदने, किराये पर लेने या खेलने से पहले, व्यक्ति से उसकी उम्र का सबूत मांगा जा सकता है.

ज़्यादा जानने के लिए एसीबी की वेबसाइट पर जाएं

ब्राज़ील

ब्राज़ील में रेटिंग का काम ClassInd करता है.

रेटिंग जानकारी
हार हर उम्र के लोगों के लिए

इस रेटिंग वाला कॉन्टेंट, किसी भी उम्र के बच्चों के लिए नुकसान पहुंचाने वाला नहीं होता. इसमें कार्टून वाली हिंसा जैसा बहुत कम असर डालने वाला कॉन्टेट शामिल होता है.

10 10+ रेटिंग वाला कॉन्टेंट

इस रेटिंग वाला कॉन्टेंट, खास तौर से छोटे बच्चों पर काफ़ी कम असर डालता है. इसमें आपत्तिजनक शब्दों, हथियारों, लड़ाइयों, डराने वाले सीन, तंबाकू या शराब के लिए रेफ़रंस, और गैरकानूनी दवाओं का दवाई की तरह इस्तेमाल काफ़ी कम दिखाया जाता है.

12 12+ रेटिंग वाला कॉन्टेंट

कम असर डालने वाला कॉन्टेंट. इसमें गाली-गलौज, सेक्शुअल डायलॉग या रेफ़रंस, ज़ख्म, खून बहना, और तंबाकू या ऐल्कोहॉल का इस्तेमाल शामिल हो सकता है.

14 14+ रेटिंग वाला कॉन्टेंट

थोड़ा असर डालने वाला कॉन्टेंट. इसमें मौत, कामुक सेटिंग, नग्नता, और गैर-कानूनी दवाओं के इस्तेमाल के रेफ़रंस शामिल हो सकते हैं.

16 16+ रेटिंग वाला कॉन्टेंट

थोड़ा असर डालने वाला कॉन्टेंट. इसमें बहुत ज़्यादा हिंसा, खून-खराबा, अंग भंग करना, प्रताड़ित करना, यौन संबंध, और गैर-कानूनी दवाओं का इस्तेमाल शामिल हो सकता है.

18 18+ रेटिंग वाला कॉन्टेंट

ज़्यादा असर डालने वाला कॉन्टेंट. इसमें दूसरों को तकलीफ़ पहुंचाना, हैवानियत, दवाइयों या हिंसा को प्रोत्साहन या बढ़ावा देना, और साफ़ तौर पर यौन संबंध बनाना दिखाने वाला कॉन्टेंट शामिल हो सकता है.

ज़्यादा जानने के लिए ClassInd की वेबसाइट पर जाएं

दक्षिण कोरिया

सिर्फ़ गेम

दक्षिण कोरिया के कॉन्टेंट रेटिंग सिस्टम को जीआरएसी से मंज़ूरी मिली है.

ध्यान रखें: गेम अब भी "Google Play रेटिंग" के पिछले सिस्टम के हिसाब से रेट किए जा सकते हैं, जिसका इस्तेमाल कोरिया में गेम को छोड़कर अन्य कैटगरी को रेटिंग देने के लिए किया जाता है (नीचे देखें). किसी गेम के लिए यहां बताए गए रेटिंग सिस्टम के मुताबिक रेटिंग पाने के लिए, डेवलपर को Play Console में रेटिंग पाने के लिए सवालों की सूची में शामिल सवालों के जवाब देने होंगे.

रेटिंग जानकारी

सभी के लिए

जिन गेम को 'सभी के लिए' रेट किया गया है उनका कॉन्टेंट हर उम्र के लोगों के लिए सही हो सकता है.

12+ रेटिंग वाले

जिन गेम को '12+' रेट किया गया है उनका कॉन्टेंट 12 साल और उससे ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए सही हो सकता है.

15+ रेटिंग वाले

जिन गेम को 15+ रेट किया गया है उनका कॉन्टेंट 15 साल और इससे ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए सही हो सकता है.

19+ रेटिंग वाले

जिन गेम को 19+ रेट किया गया है उनका कॉन्टेंट 19 साल और इससे ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए सही हो सकता है.

जीआरएसी वेबसाइट पर ज़्यादा जानें.

गेम को छोड़कर अन्य कैटगरी

दक्षिण कोरिया में गेम को छोड़कर अन्य कैटगरी के लिए कॉन्टेंट रेटिंग सिस्टम, Google Play के रेटिंग सिस्टम के हिसाब से होता है.

रेटिंग जानकारी
3

3+ रेटिंग वाले

आम तौर पर सभी दर्शकों के लिए सही हैं. ध्यान रखें, हो सकता है कि इस रेटिंग वाले ऐप्लिकेशन खास तौर पर बच्चों के लिए न बनाए गए हों.

7

7+ रेटिंग वाले

ऐसा हो सकता है कि ये सात साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सही न हों. ध्यान रखें, हो सकता है कि इस रेटिंग वाले ऐप्लिकेशन खास तौर पर बच्चों के लिए न बनाए गए हों.

12

12+ रेटिंग वाले

ऐसा हो सकता है कि ये 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सही न हों.

16

16+ रेटिंग वाले

ऐसा हो सकता है ये 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सही न हों.

18

19+ रेटिंग वाले

सिर्फ़ वयस्कों के लिए सुझाए गए हैं.

अन्य देश

दूसरे इलाकों की रेटिंग का रखरखाव इंटरनैशनल एज रेटिंग कोअलिशन (आईएआरसी) करता है.

रेटिंग जानकारी
3

3+ रेटिंग वाला कॉन्टेंट

सभी उम्र के लोगों के लिए सही. इस रेटिंग वाले कॉन्टेंट में मज़ाकिया और काल्पनिक तौर पर कुछ हिंसा दिखाई जाती है. इसमें गलत शब्दों को स्वीकार नहीं किया जाता.

7

7+ रेटिंग वाला कॉन्टेंट

इसमें कुछ ऐसे सीन या आवाज़ें हो सकती हैं जो बच्चों के लिए डरावनी हों. इसमें हल्की हिंसा (साफ़ तौर पर या नकली) दिखाने की अनुमति है.

12

12+ रेटिंग वाला कॉन्टेंट

इस रेटिंग वाले कॉन्टेंट में काल्पनिक किरदारों वाली हिंसा और/या मनुष्य की तरह दिखने वाले किरदारों या जानवरों वाली गैर-ग्राफ़िक हिंसा दिखाने की अनुमति होती है. गैर-ग्राफ़िक नग्नता, हल्की भाषा, और नकली जुए की भी अनुमति होती है, लेकिन यौन अपशब्दों की नहीं.

16

16+ रेटिंग वाला कॉन्टेंट

इस रेटिंग वाले कॉन्टेंट में असली हिंसा, यौन गतिविधि, कठोर भाषा, तंबाकू और ड्रग का इस्तेमाल, और आपराधिक गतिविधियों को दिखाने की अनुमति होती है.

18

18+ रेटिंग वाला कॉन्टेंट

इस रेटिंग वाले वाले कॉन्टेंट में बिना वजह के किरदारों को गढ़ना और/या मजबूर किरदारों के प्रति निर्देशित और यौन हिंसा के साथ ही, ग्राफ़िक हिंसा की अनुमति होती है. इसमें ग्राफ़िक यौन कॉन्टेंट, पक्षपाती गतिविधियां और/या गैरकानूनी दवाओं के इस्तेमाल को बढ़ावा देना भी शामिल हो सकता है.

ज़्यादा जानने के लिए आईएआरसी की साइट पर जाएं.

मिलते-जुलते संसाधन

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
3009807044879980743
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
84680
false
false
false
false