Google Play Books से ई-बुक को अपने फ़ोन या टैबलेट पर डाउनलोड किया जा सकता है, ताकि उन्हें कहीं भी पढ़ा जा सके. इन्हें तब भी पढ़ा जा सकता है, जब आपके पास इंटरनेट कनेक्शन न हो.
आपके पास अपने कंप्यूटर से चुनी गई किताबों को एक्सपोर्ट करने का विकल्प भी होता है. इसके बाद, उन्हें अन्य ई-रीडर पर पढ़ा जा सकता है. अपने कंप्यूटर से किताबें एक्सपोर्ट करने का तरीका जानें.
अहम जानकारी: फ़िलहाल, ऑफ़लाइन पढ़ने के लिए मंगा के चैप्टर उपलब्ध नहीं हैं.
ऑफ़लाइन पढ़ने के लिए किताबें डाउनलोड करना
- Google Play Books ऐप्लिकेशन
खोलें.
- लाइब्रेरी पर जाएं.
- किसी किताब के बगल में मौजूद, डाउनलोड करें
पर टैप करें.
- किताब डाउनलोड हो जाने के बाद, 'डाउनलोड हो गई' आइकॉन
दिखेगा.
- किताब डाउनलोड हो जाने के बाद, 'डाउनलोड हो गई' आइकॉन
अहम जानकारी:
- Android के 2023.04.17.00 और इसके बाद के वर्शन पर एक साथ कई किताबें डाउनलोड करने के लिए:
- किसी किताब पर टैप करके रखें.
- ज़्यादा किताबें चुनें.
- डाउनलोड करें
पर टैप करें.
- डाउनलोड की गई किताबें हटाने के लिए:
- किसी किताब पर टैप करके रखें.
- वे अन्य किताबें चुनें जिन्हें आपको हटाना है.
- डाउनलोड हटाएं पर टैप करें.
सिर्फ़ वाई-फ़ाई से डाउनलोड करना
डेटा इस्तेमाल करने पर लगने वाले शुल्क से बचने के लिए, सिर्फ़ वाई-फ़ाई का इस्तेमाल करके ऑडियो बुक डाउनलोड की जा सकती हैं.
- अपने फ़ोन या टैबलेट पर, Google Play Books ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, अपनी प्रोफ़ाइल
पर टैप करें.
- Play Books की सेटिंग
अपलोड और डाउनलोड किए गए कॉन्टेंट
सिर्फ़ वाई-फ़ाई से डाउनलोड करें पर टैप करें.
डाउनलोड की जाने वाली नई किताबों को एसडी कार्ड में सेव करना
शुरू करने से पहले
- एसडी कार्ड को “डिवाइस की मेमोरी” या “पोर्टेबल स्टोरेज” के तौर पर फ़ॉर्मैट करें. हर फ़ोन की सेटिंग और फ़ंक्शन अलग-अलग होते हैं. ज़्यादा जानने के लिए, डिवाइस बनाने वाली कंपनी से संपर्क करें.
- पक्का करें कि आपके एसडी कार्ड में पर्याप्त स्टोरेज हो.
किताबों को एसडी कार्ड में सेव करना
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Play Books
खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, अपनी प्रोफ़ाइल
पर टैप करें.
- Play Books की सेटिंग
पर टैप करें.
- अपलोड और डाउनलोड किए गए कॉन्टेंट पर टैप करें.
- नई किताबें एसडी कार्ड में डाउनलोड करें को चालू करें.
अहम जानकारी:
- अगर Play Books से किताबें आपके एसडी कार्ड में डाउनलोड नहीं हो पा रही हैं, तो वे आपके डिवाइस के स्टोरेज में अपने-आप डाउनलोड हो जाएंगी.
- पहले से डाउनलोड की गई किताबें, एसडी कार्ड में ट्रांसफ़र नहीं होंगी. पहले से डाउनलोड की गई किताबों को एसडी कार्ड में ले जाने के लिए:
- एसडी कार्ड में सेव करने की सुविधा चालू करें.
- डाउनलोड किया गया कॉन्टेंट हटाएं.
- किताब को फिर से डाउनलोड करें.