रिफ़ंड का अनुरोध करने के बाद, अपने अनुरोध की स्थिति देखी जा सकती है. आम तौर पर, इस बारे में फ़ैसला आने में एक से चार दिन लगते हैं कि रिफ़ंड मिलेगा या नहीं.
अपने रिफ़ंड के अनुरोध का स्टेटस देखें
अगर रिफ़ंड का आपका अनुरोध स्वीकार कर लिया जाता है, तो Google Play, पेमेंट के उस तरीके से रिफ़ंड करता है जिसका इस्तेमाल आपने खरीदारी करने के लिए किया था. ज़्यादातर रिफ़ंड 10 कामकाजी दिनों में प्रोसेस कर दिए जाते हैं. हालांकि, रिफ़ंड आने में कितना समय लगेगा, यह आपके पेमेंट के तरीके के हिसाब से तय होता है. Google Play से की गई खरीदारी के लिए, रिफ़ंड में लगने वाले समय के बारे में ज़्यादा जानें.
अहम जानकारी:
- अगर आपको रिफ़ंड मिलने में उम्मीद से ज़्यादा समय लग रहा है, तो अपने Google Pay खाते पर रिफ़ंड की स्थिति देखें.
- अगर रिफ़ंड के अनुरोध की स्थिति "रिफ़ंड किया गया" है, तो आपने पेमेंट के लिए जिस तरीके का इस्तेमाल किया था उससे जुड़े बिल या खाते में रिफ़ंड की रकम दिखेगी.
- अगर रिफ़ंड के अनुरोध की स्थिति "रद्द किया गया" है, तो इसका मतलब है कि ऑर्डर के लिए कभी कोई शुल्क नहीं लिया गया था. इसलिए, आपने पेमेंट के लिए जिस तरीके का इस्तेमाल किया था उसमें कोई रिफ़ंड नहीं दिखेगा.