सिस्टम के काम करने के तरीके का बिना अनुमति इस्तेमाल करना या उसकी नकल करना
नीति खास जानकारी
उपयोगकर्ताओं को यह भरोसा होता है कि उन्हें सिस्टम से समय पर सूचनाएं और चेतावनियां मिलेंगी, वे उनके लिए ज़रूरी होंगी, और उनके काम की होंगी. हमारी नीति, इस भरोसे को बरकरार रखती है. इससे ऐप्लिकेशन या विज्ञापनों को सिस्टम में उपलब्ध सुविधाओं की नकल करने या उनके साथ छेड़छाड़ करने से रोका जाता है. कृपया पूरी नीति पढ़ें, ताकि यह पक्का किया जा सके कि आपका ऐप्लिकेशन इस नीति का पालन कर रहा है.
हम ऐसे ऐप्लिकेशन या विज्ञापनों की अनुमति नहीं देते हैं जो सूचना या चेतावनी जैसे सिस्टम के फ़ंक्शन की नकल करते हैं या उसमें दखल देते हैं. सिस्टम के लेवल पर मिलने वाली सूचनाओं (सिस्टम नोटिफ़िकेशन) का इस्तेमाल सिर्फ़ किसी ऐप्लिकेशन की ज़रूरी सुविधाओं के लिए किया जा सकता है. उदाहरण के लिए, कोई ऐसा एयरलाइन ऐप्लिकेशन जो लोगों को खास ऑफ़र के बारे में सूचना देता है या ऐसा गेम जो लोगों को गेम के अंदर किए जाने वाले प्रचार के बारे में सूचना देता है.
- ऐसे ऐप्लिकेशन या विज्ञापन जिन्हें सूचना या चेतावनी के रूप में भेजा जाता है:① इस ऐप्लिकेशन में दिखने वाली सिस्टम नोटिफ़िकेशन का इस्तेमाल विज्ञापन दिखाने के लिए किया जाता है.
विज्ञापन से जुड़े अन्य उदाहरणों के लिए, कृपया विज्ञापन नीति देखें.
ध्यान देने वाली मुख्य बातें
| ऐसा करें | ऐसा न करें |
| सिस्टम से मिलने वाली सूचनाओं का इस्तेमाल सिर्फ़ अपने ऐप्लिकेशन की ज़रूरी सुविधाओं के लिए करें. | सिस्टम से मिलने वाली सूचनाओं या चेतावनियों की नकल न करें या उनमें दखल न दें. |
| सूचनाओं को अपने ऐप्लिकेशन से जोड़ें, ताकि उपयोगकर्ताओं को सूचना के सोर्स के बारे में पता चल सके. | किसी दूसरे ऐप्लिकेशन या तीसरे पक्ष की सेवा का प्रमोशन करने के लिए सूचनाएं न भेजें. |
| विज्ञापन दिखाने के बारे में खास जानकारी पाने के लिए विज्ञापन नीति देखें. | ऐसी सूचनाएं या चेतावनियां तैयार न करें जिन्हें देखकर लगे कि वे डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम से मिली हैं. |