सूचना

You can now request help from the Help page in your Play Console account.  If you don't have access to Play Console, ask your account admin for an invite.

Android Instant Apps

हमारा मकसद है कि Android Instant Apps के साथ उपयोगकर्ता को शानदार और बिना रुकावट वाले अनुभव मिलें. साथ ही, निजता और सुरक्षा के सबसे ऊंचे मानकों का पालन भी किया जाए. हमारी नीतियां इस तरह से बनाई गई हैं कि वे यह मकसद पूरा करने में मददगार हों.

Google Play से Android Instant Apps को उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाने के लिए, डेवलपर को सभी Google Play की डेवलपर कार्यक्रम नीतियों का पालन करना होगा. इनके अलावा, नीचे दी गई नीतियों का भी पालन करना होगा.

 

पहचान

लॉगिन की सुविधा देने वाले झटपट ऐप्लिकेशन में, डेवलपर को पासवर्ड के लिए Smart Lock की सुविधा जोड़नी होगी.

 

लिंक देकर मदद करना

Android Instant Apps के डेवलपर के लिए ज़रूरी है कि उनके ऐप्लिकेशन पर दूसरे ऐप्लिकेशन के लिंक सही तरीके से काम करें. अगर डेवलपर के झटपट ऐप्लिकेशन या इंस्टॉल किए गए ऐप्लिकेशन में ऐसे लिंक मौजूद हैं जो उपयोगकर्ताओं को किसी झटपट ऐप्लिकेशन तक ले जा सकते हैं, तो डेवलपर को अपने ऐप्लिकेशन के वेबव्यू में अन्य लिंक नहीं दिखाने चाहिए. डेवलपर के लिए ज़रूरी है कि वह ऐसे तरीके इस्तेमाल करने के बजाय, उपयोगकर्ताओं को उस झटपट ऐप्लिकेशन तक भेजे.

 

तकनीकी जानकारी

डेवलपर को Android Instant Apps से जुड़ी उन तकनीकी बातों और ज़रूरी शर्तों का पालन करना होगा जिनके बारे में Google ने बताया है. इनमें समय-समय पर बदलाव भी हो सकते हैं. हमारे सार्वजनिक दस्तावेज़ में मौजूद जानकारी और ज़रूरी शर्तें भी इनमें शामिल हैं.

 

ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करने की सुविधा का ऑफ़र देना

झटपट ऐप्लिकेशन, उपयोगकर्ता को ऐसे ऐप्लिकेशन का ऑफ़र दे सकता है जिसे इंस्टॉल किया जा सके. हालांकि, यह झटपट ऐप्लिकेशन का मुख्य मकसद नहीं होना चाहिए. इंस्टॉल करने का ऑफ़र देते समय, डेवलपर को:

  • मटीरियल डिज़ाइन वाला "ऐप्लिकेशन डाउनलोड करें" आइकॉन और इंस्टॉल करने वाले बटन के लिए, "इंस्टॉल करें" लेबल इस्तेमाल करना चाहिए.
  • अपने झटपट ऐप्लिकेशन में, किसी ऐप्लिकेशन को इंस्टॉल करने के दो या तीन से ज़्यादा अनुरोध शामिल नहीं करने चाहिए.
  • लोगों को किसी ऐप्लिकेशन को इंस्टॉल करने का अनुरोध दिखाने के लिए, बैनर या विज्ञापन जैसी दूसरी तकनीक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

झटपट ऐप्लिकेशन के बारे में ज़्यादा जानकारी और UX से जुड़े दिशा-निर्देश, उपयोगकर्ता को बेहतर अनुभव देने के सबसे सही तरीके पर जा कर देखे जा सकते हैं.

 

डिवाइस में बदलाव करने की स्थिति

झटपट ऐप्लिकेशन को उपयोगकर्ता के डिवाइस में ऐसे बदलाव नहीं करने चाहिए जो झटपट ऐप्लिकेशन के सत्र के समय से ज़्यादा देर तक बने रहें. उदाहरण के लिए, झटपट ऐप्लिकेशन उपयोगकर्ता के डिवाइस का वॉलपेपर नहीं बदल सकते. इसके अलावा, कोई होमस्क्रीन विजेट भी नहीं बना सकते.

 

ऐप्लिकेशन कैसा दिखेगा

डेवलपर को यह पक्का करना चाहिए कि उपयोगकर्ता को झटपट ऐप्लिकेशन इस तरह दिखाई दें कि उसे अपने डिवाइस पर झटपट ऐप्लिकेशन चलते रहने के बारे में हर समय पता रहे.

 

डिवाइस पहचानकर्ता

झटपट ऐप्लिकेशन ऐसे डिवाइस पहचानकर्ताओं को ऐक्सेस नहीं कर सकते जो (1) झटपट ऐप्लिकेशन बंद होने के बाद भी बने रहते हैं और (2) जिन्हें उपयोगकर्ता फिर से सेट नहीं कर सकते. इनके उदाहरणों में नीचे दी गई जानकारी शामिल है. हालांकि, इनमें अन्य डिवाइस पहचानकर्ता भी शामिल हो सकते हैं:

  • बिल्ड सीरियल
  • किसी भी नेटवर्किंग चिप के Mac पते
  • IMEI, IMSI

अगर फ़ोन नंबर रनटाइम अनुमति के दौरान मिला है, तो झटपट ऐप्स उसे ऐक्सेस कर सकते हैं. डेवलपर को इन पहचानकर्ताओं या दूसरे किसी भी तरीके का इस्तेमाल करके, उपयोगकर्ता को फ़िंगरप्रिंट करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.

 

नेटवर्क ट्रैफ़िक

झटपट ऐप्लिकेशन में चलने वाले नेटवर्क ट्रैफ़िक को एचटीटीपीएस जैसे किसी TLS प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करके, एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) किया जाना ज़रूरी है.

 

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
9133337576221535903
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
92637
false
false
false
false
false