सूचना

You can now request help from the Help page in your Play Console account.  If you don't have access to Play Console, ask your account admin for an invite.

कॉन्टेंट रेटिंग

Google Play पर कॉन्टेंट रेटिंग, इंटरनैशनल एज रेटिंग कोअलिशन (आईएआरसी) के ज़रिए उपलब्ध कराई जाती हैं. इन रेटिंग को इस मकसद से डिज़ाइन किया गया है कि डेवलपर आसानी से, उपयोगकर्ताओं को उनके काम के स्थानीय कॉन्टेंट की रेटिंग बता पाएं. आईएआरसी से जुड़ी क्षेत्रीय संस्थाएं ऐसे दिशा-निर्देश तैयार करती हैं जिनका इस्तेमाल ऐप्लिकेशन में कॉन्टेंट के मैच्योरिटी लेवल को तय करने के लिए किया जाता है. हम Google Play पर, बिना कॉन्टेंट रेटिंग वाले ऐप्लिकेशन को अनुमति नहीं देते. ध्यान दें कि ऐप्लिकेशन में दिखाए जाने वाले किसी भी विज्ञापन में, ऐप्लिकेशन के प्राइमरी कॉन्टेंट से ज़्यादा मैच्योर कॉन्टेंट नहीं होना चाहिए. ज़्यादा जानकारी के लिए, आपत्तिजनक विज्ञापनों से जुड़ी नीति देखें.

 

कॉन्टेंट रेटिंग का इस्तेमाल कैसे किया जाता है

कॉन्टेंट रेटिंग का इस्तेमाल उपभोक्ताओं, खासकर अभिभावकों को ऐप्लिकेशन में संभावित रूप से मौजूद आपत्तिजनक कॉन्टेंट की जानकारी देने के लिए किया जाता है. ये कुछ जगहों पर आपके कॉन्टेंट को फ़िल्टर करने या कुछ लोगों तक इस तरह के कॉन्टेंट की पंहुच को रोकने में मदद करते हैं, जहां भी कानूनी तौर पर ऐसा करना ज़रूरी होता है. साथ ही, यह इस बात का पता लगाने में भी मदद करते हैं कि आपका ऐप्लिकेशन खास डेवलपर प्रोग्राम की ज़रूरी शर्तों को पूरा करता है या नहीं.

 

कॉन्टेंट रेटिंग किस तरह दी जाती हैं

कॉन्टेंट रेटिंग पाने के लिए, आपको Play Console पर रेटिंग पाने के लिए सवालों के जवाब देकर, कॉन्टेंट रेटिंग मिल सकती है. इसमें यह पूछा जाता है कि आपके ऐप्लिकेशन का कॉन्टेंट किस तरह का है. सवालों की सूची में दिए गए आपके जवाबों के आधार पर, रेटिंग देने वाली अलग-अलग संस्थाएं ऐप्लिकेशन के कॉन्टेंट को रेटिंग देती हैं. ऐप्लिकेशन के कॉन्टेंट को गलत तरीके से पेश करने की वजह से, उसे हटाया या निलंबित किया जा सकता है. इसलिए, कॉन्टेंट रेटिंग पाने के लिए पूछे जाने वाले सवालों की सूची में सही जवाब देना ज़रूरी है.

अगर अपने ऐप्लिकेशन को “बगैर रेटिंग वाला” सूची में शामिल होने से रोकना है, तो आपको Play Console में हर नए ऐप्लिकेशन को सबमिट करने पर, कॉन्टेंट रेटिंग पाने के लिए सवालों के जवाब देने होंगे. यह Google Play में मौजूद सभी ऐक्टिव ऐप्लिकेशन के लिए भी ज़रूरी है. बिना कॉन्टेंट रेटिंग वाले ऐप्लिकेशन, Google Play Store से हटा दिए जाएंगे.

अगर ऐप्लिकेशन के कॉन्टेंट या सुविधाओं में ऐसे बदलाव किए जाते हैं जो रेटिंग पाने के लिए सवालों की सूची में दिए गए जवाबों से अलग हैं, तो आपको Play Console में एक बार फिर से कॉन्टेंट रेटिंग पाने के लिए सवालों के जवाब देने होंगे.

आपके ऐप्लिकेशन में उपलब्ध कॉन्टेंट के आधार पर उसे रेटिंग दी जाती है. इसमें ऐप्लिकेशन की अन्य सुविधाएं और उसके काम करने के तरीकों को शामिल नहीं किया जाता है. जैसे, उपभोक्ता के कानूनी समझौते या विज्ञापन. यह आपकी ज़िम्मेदारी है कि ऐप्लिकेशन के उपयोगकर्ताओं को उम्र से जुड़ी अन्य ज़रूरी बातों के बारे में जानकारी मिले. जैसे, उम्र के हिसाब से निजता लागू करने की प्रक्रियाएं.

सवालों की सूची के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, सहायता केंद्र पर जाएं. यहां आपको सभी देश/इलाकों में रेटिंग देने वाली अलग-अलग संस्थाओं और रेटिंग पाने से जुड़े सवालों के जवाब देने के बारे में जानकारी मिलेगी.

 

रेटिंग से जुड़ी अपील

अगर आप अपने ऐप्लिकेशन को मिली रेटिंग से सहमत नहीं हैं, तो अपने प्रमाणपत्र ईमेल में दिए गए लिंक का इस्तेमाल करके, आप सीधे आईएआरसी रेटिंग प्राधिकरण में अपील कर सकते हैं.
 

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
12294149673072549921
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
92637
false
false
false
false