डिसक्लेमर: नीति की खास जानकारी और ध्यान रखने वाली मुख्य बातों में पूरी जानकारी शामिल नहीं होती है. नीति का पालन करने के लिए हमेशा पूरी नीति पढ़ें. अगर इनमें अलग-अलग बातें बताई गई हों, तो पूरी नीति वाले पेज पर दी गई जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है.
नीति खास जानकारी
Google Play ऐसे ऐप्लिकेशन और डेवलपर खातों को अनुमति नहीं देता है जो अपनी पहचान, मालिकाना हक या मुख्य मकसद के बारे में गलत तरीके से जानकारी पेश करते हैं या झूठी पहचान बताकर काम करते हैं. यह ज़रूरी है कि आप उपयोगकर्ताओं को गुमराह करने के लिए, दूसरों के साथ मिलकर काम न करें. कृपया पूरी नीति पढ़ें, ताकि यह पक्का किया जा सके कि आपका ऐप्लिकेशन इस नीति का पालन कर रहा है.
आम तौर पर होने वाले उल्लंघनों के उदाहरण
-
ऐसे डेवलपर जो किसी अन्य कंपनी / डेवलपर / इकाई / संगठन से संबंध होने का झूठा दावा करते हैं.
① इस ऐप्लिकेशन के डेवलपर के नाम से, इसके Google से आधिकारिक रूप से जुड़े होने का पता चल रहा है, जबकि दोनों के बीच ऐसा कोई संबंध नहीं है.
- ऐसे ऐप्लिकेशन जिनके आइकॉन और नाम से लगता है कि उनका संबंध किसी अन्य कंपनी / डेवलपर / इकाई / संगठन से है, जबकि यह सही नहीं होता.
①ऐप्लिकेशन में राष्ट्रीय प्रतीक का इस्तेमाल करके, लोगों को गुमराह किया जा रहा है और यह भरोसा दिलाया जा रहा है कि ऐप्लिकेशन सरकार से जुड़ा हुआ है.
②ऐप्लिकेशन में किसी कारोबारी इकाई के लोगो की नकल की जा रही है, ताकि झूठे तौर पर यह दिखाया जा सके कि वह उस कारोबारी इकाई का आधिकारिक ऐप्लिकेशन है. -
ऐसे ऐप्लिकेशन जिनके नाम और आइकॉन, पहले से मौजूद किसी प्रॉडक्ट या सेवाओं से मिलते-जुलते हैं. इससे, उपयोगकर्ता गुमराह हो सकते हैं.
①ऐप्लिकेशन के आइकॉन में एक मशहूर क्रिप्टो करंसी वेबसाइट का लोगो इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि लगे कि वह उस क्रिप्टो करंसी की आधिकारिक वेबसाइट है.
②ऐप्लिकेशन के आइकॉन में एक मशहूर टीवी शो के कैरेक्टर और नाम की नकल की जा रही है, ताकि उपयोगकर्ताओं को गुमराह कर यह भरोसा दिलाया जा सके कि ऐप्लिकेशन उस टीवी शो से जुड़ा हुआ है. -
ऐसे ऐप्लिकेशन जो किसी जानी-मानी इकाई का आधिकारिक ऐप्लिकेशन होने का झूठा दावा करते हैं. ज़रूरी अनुमतियों या अधिकारों के बिना “जस्टिन बीबर ऑफ़िशियल” जैसे शीर्षकों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं है.
- ऐसे ऐप्लिकेशन जो Android ब्रैंड से जुड़े दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हैं.
किसी दूसरे की पहचान का गलत इस्तेमाल करने के ख़िलाफ़ बनी नीति के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के लिए, सहायता केंद्र का यह लेख देखें.
ध्यान देने वाली मुख्य बातें
| क्या करें | क्या न करें |
| डेवलपर के तौर पर अपनी पहचान और अपने ऐप्लिकेशन के मकसद के बारे में सटीक जानकारी दें. | अपनी पहचान या ऐप्लिकेशन के मुख्य मकसद को न छिपाएं. |
| पक्का करें कि आपने मालिकाना हक की सही जानकारी दी है. | उपयोगकर्ताओं को गुमराह करने के लिए, दूसरों के साथ मिलकर काम न करें. खास तौर पर, राजनैतिक या सामाजिक मुद्दों के मामले में ऐसा बिलकुल न करें. |
| किसी अन्य कंपनी, डेवलपर, इकाई या संगठन से जुड़े होने का झूठा दावा न करें. |