डिसक्लेमर: नीति की खास जानकारी और ध्यान रखने वाली मुख्य बातों में पूरी जानकारी शामिल नहीं होती है. नीति का पालन करने के लिए हमेशा पूरी नीति पढ़ें. अगर इनमें अलग-अलग बातें बताई गई हों, तो पूरी नीति वाले पेज पर दी गई जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है.
हम ऐसे ऐप्लिकेशन को अनुमति नहीं देते जो धोखा देने वाले या नुकसान पहुंचाने वाले फ़ाइनेंशियल प्रॉडक्ट और सेवाएं मुहैया कराते हैं.
इस नीति के तहत, हम पैसों और आभासी मुद्राओं के मैनेजमेंट या निवेश के काम को फ़ाइनेंशियल प्रॉडक्ट और सेवा मानते हैं. इसमें, इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति की ज़रूरतों के हिसाब से सुझाव देना भी शामिल है.
अगर आपके ऐप्लिकेशन में फ़ाइनेंशियल प्रॉडक्ट और सेवाएं शामिल हैं या ऐप्लिकेशन से इनका प्रमोशन किया जाता है, तो आपका ऐप्लिकेशन जिस इलाके या देश के लोगों को टारगेट कर रहा है उस इलाके या देश के स्थानीय कानूनों का आपको पालन करना होगा. उदाहरण के लिए, आपको स्थानीय कानून के मुताबिक ज़रूरी जानकारी ज़ाहिर करनी होगी.
अगर किसी ऐप्लिकेशन में फ़ाइनेंशियल फ़ीचर शामिल हैं, तो आपको Play Console में फ़ाइनेंशियल फ़ीचर के बारे में एलान वाला फ़ॉर्म भरना ज़रूरी है.
बाइनरी विकल्प
हम ऐसे ऐप्लिकेशन को मंज़ूरी नहीं देते जो उपयोगकर्ताओं को बाइनरी विकल्प का कारोबार करने की सुविधा देते हैं.
क़र्ज़ से जुड़े ऐप्लिकेशन
नीति खास जानकारी
निजी क़र्ज़ की सुविधा देने वाले ऐप्लिकेशन को कुछ ज़रूरी शर्तें पूरी करनी होंगी. इससे उपयोगकर्ताओं को शोषण या गुमराह करने वाली गतिविधियों से बचाया जा सकेगा. आपको अपने ऐप्लिकेशन के स्टोर पेज पर, क़र्ज़ से जुड़ी सभी शर्तों के बारे में साफ़ तौर पर बताना होगा. इसमें, ब्याज की ज़्यादा से ज़्यादा सालाना दर (एपीआर) और क़र्ज़ चुकाने के लिए तय की गई कम से कम और ज़्यादा से ज़्यादा अवधि शामिल है. यह ज़रूरी है कि क़र्ज़ जारी होने के 60 दिन या इससे कम समय में उसे पूरा चुकाने की शर्त न रखी गई हो. इस बात पर भी ध्यान दें कि अमेरिका में 36% या इससे ज़्यादा एपीआर पर क़र्ज़ नहीं दिए जा सकते. इसके अलावा, निजी क़र्ज़ की सुविधा देने वाले किसी भी ऐप्लिकेशन को उपयोगकर्ता का संवेदनशील डेटा ऐक्सेस करने की अनुमति नहीं है. जैसे, संपर्क या फ़ोटो. लागू होने वाले सभी स्थानीय कानूनों और नियमों का पालन करना आपकी ज़िम्मेदारी है. कृपया पूरी नीति पढ़ें, ताकि यह पक्का किया जा सके कि आपका ऐप्लिकेशन इस नीति का पालन कर रहा है.
निजी क़र्ज़: हमारे हिसाब से, किसी व्यक्ति का किसी दूसरे व्यक्ति, संगठन या इकाई से पैसा उधार लेना निजी क़र्ज़ है. यह एक बार में लिया जाता है और इसका इस्तेमाल अचल संपत्ति खरीदने या पढ़ाई करने के लिए नहीं किया जाता. निजी क़र्ज़ लेने वालों को क़र्ज़ की क्वालिटी, सुविधाओं, शुल्क, पैसे लौटाने का शेड्यूल, जोखिमों, और उस क़र्ज़ से होने वाले फ़ायदों की जानकारी देनी चाहिए, ताकि वे क़र्ज़ लेने या न लेने के बारे में फ़ैसला ले सकें.
- उदाहरण: निजी क़र्ज़, पे डे लोन (छोटा, कम समय का क़र्ज़), आपस में सीधे एक-दूसरे को दिए जाने वाले क़र्ज़ (पीयर-टू-पीयर लोन), कार टाइटल लोन (टाइटल लोन)
- ये निजी क़र्ज़ के उदाहरण नहीं हैं: संपत्ति को गिरवी रखकर लिया जाने वाला क़र्ज़, कार के लिए लिया जाने वाला क़र्ज़, तय की गई सीमा के अंदर लिया जाने वाला क़र्ज़ (जैसे, क्रेडिट कार्ड या पर्सनल लाइन ऑफ़ क्रेडिट)
ऐसे ऐप्लिकेशन जो निजी क़र्ज़ देते हैं उन्हें Play Console में ऐप्लिकेशन की कैटगरी को "फ़ाइनेंस" पर सेट करना होगा. इनमें वे ऐप्लिकेशन शामिल हैं जो सीधे तौर पर क़र्ज़ देते हैं, लीड जनरेट करते हैं, और ग्राहकों को क़र्ज़ देने वाले तीसरे पक्ष से मिलाते हैं. इनमें ऊपर बताए उदाहरणों के अलावा और भी तरह के ऐप्लिकेशन शामिल हो सकते हैं. इन ऐप्लिकेशन को अपने मेटाडेटा में नीचे बताई गई जानकारी भी ज़ाहिर करनी होगी:
- क़र्ज़ चुकाने के लिए तय की गई कम से कम और ज़्यादा से ज़्यादा अवधि.
- ब्याज की ज़्यादा से ज़्यादा सालाना दर (एपीआर), जिसमें आम तौर पर साल भर के लिए ब्याज की दर, शुल्क, और अन्य लागतें शामिल होती हैं या फिर जिसमें स्थानीय कानून के हिसाब से लगने वाली इसी तरह की अन्य दरें शामिल होती हैं.
- क़र्ज़ की कुल लागत का एक उदाहरण, जिसमें क़र्ज़ पर ली गई रकम और लागू होने वाले सभी शुल्क शामिल होंगे.
- ऐसी निजता नीति जिसमें वित्तीय सेवाओं से जुड़ी नीति में बताई गई पाबंदियों के हिसाब से, उपयोगकर्ता के निजी और संवेदनशील डेटा को ऐक्सेस करने, इकट्ठा करने, इस्तेमाल करने, और शेयर करने से जुड़ी जानकारी ज़ाहिर की गई हो.
हम निजी क़र्ज़ का प्रमोशन करने वाले ऐसे ऐप्लिकेशन पब्लिश करने की अनुमति नहीं देते जो क़र्ज़ की पूरी रकम लौटाने के लिए, क़र्ज़ मिलने के बाद 60 दिन या इससे कम की मोहलत देते हैं (इन्हें हम "कम अवधि वाले निजी क़र्ज़" कहते हैं).
ध्यान देने वाली मुख्य बातें
| क्या करें | क्या न करें |
| अपने ऐप्लिकेशन के ब्यौरे में, क़र्ज़ की सभी शर्तों के बारे में साफ़ तौर पर और सटीक जानकारी ज़ाहिर करें. | क़र्ज़ की शर्तों के बारे में, उपयोगकर्ताओं को झूठी या आधी-अधूरी जानकारी देकर गुमराह न करें. |
| जिन देशों/इलाकों में आपका ऐप्लिकेशन उपलब्ध है वहां क़र्ज़ देने के लिए आपके पास उचित लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन होना चाहिए. | उपयोगकर्ता का संवेदनशील डेटा ऐक्सेस या इकट्ठा करने के लिए, अपने ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल न करें. |
| उपयोगकर्ता की निजता को सुरक्षित बनाए रखने के लिए, उसका संवेदनशील डेटा ऐक्सेस न करें. |
सैलरी पर क़र्ज़ लेने की सेवा
सैलरी पर क़र्ज़ लेने की सेवा: हमारे हिसाब से, सैलरी पर दिया जाने वाला क़र्ज़ (ईडब्ल्यूए) एक ऐसी वित्तीय सेवा है जिसके तहत लोग अपनी सैलरी के उस हिस्से को क़र्ज़ के तौर पर ले सकते हैं जो कमाई जा चुकी है, लेकिन जिसका नौकरी देने वाली कंपनी ने पेमेंट नहीं किया है. सामान्य क़र्ज़ देने वाली सेवाओं के बजाय, ईडब्ल्यूए सेवाओं की ये खासियतें हैं:
- क़र्ज़ चुकाने का तरीका: क़र्ज़ का पैसा कर्मचारी की सैलरी या उसके बैंक खाते से अपने-आप कट जाता है. अपने-आप पेमेंट न होने पर, अतिरिक्त ब्याज, जुर्माना या अन्य शुल्क नहीं लिया जाता है.
- सैलरी के हिसाब से क़र्ज़ की सुविधा: यह क़र्ज़, उपयोगकर्ताओं को मौजूदा अवधि में कमाई गई सैलरी के आधार पर दिया जाता है. इससे पक्का होता है कि आने वाले समय में मिलने वाली सैलरी के भरोसे उसे क़र्ज़ नहीं दिया जाएगा.
- शुल्क का स्ट्रक्चर: ईडब्ल्यूए सेवाएं किसी भी तरह का ब्याज नहीं लेती हैं, बल्कि सेवाओं के इस्तेमाल के लिए, कम, तय या लेन-देन की कुल रकम के प्रतिशत के हिसाब से शुल्क लेती हैं. यह शुल्क कम से कम होता है और इसके बारे में सभी को पूरी जानकारी दी जाती है. इससे उपयोगकर्ताओं को सेवा के लागत शुल्क के बारे में पता चलता है और उन पर कोई बोझ नहीं पड़ता है. हर लेन-देन के लिए कम से कम शुल्क, 1 से 5 डॉलर या ऐडवांस का 1 से 5 प्रतिशत हो सकता है.
- क़र्ज़ न होना: आम तौर पर ईडब्ल्यूए सेवाएं, क्रेडिट ब्यूरो को उपयोगकर्ता के लेन-देन की रिपोर्ट नहीं भेजती हैं, जिससे उपयोगकर्ताओं के क्रेडिट स्कोर पर कोई असर नहीं पड़ता है. इसके अलावा, यह लोगों को लंबे समय वाले क़र्ज़ के जाल से बचाता है.
ऐसे ऐप्लिकेशन जो सैलरी पर क़र्ज़ देते हैं उन्हें Play Console में ऐप्लिकेशन की कैटगरी को "फ़ाइनेंस" पर सेट करना होगा. इनमें ऐसे ऐप्लिकेशन शामिल हैं जो सीधे तौर पर क़र्ज़ देते हैं, लीड जनरेट करते हैं, और ग्राहकों को क़र्ज़ देने वाले तीसरे पक्ष से मिलाते हैं. इनमें ऊपर बताए उदाहरणों के अलावा अन्य तरह के ऐप्लिकेशन शामिल हो सकते हैं. इन ऐप्लिकेशन को अपने मेटाडेटा में यहां बताई गई जानकारी भी ज़ाहिर करनी होगी:
- क़र्ज़ चुकाने के लिए नियम और शर्तें
- क़र्ज़ देने के लिए लिया जाने वाला हर तरह का शुल्क. जैसे, सदस्यता का शुल्क और लेन-देन का शुल्क वगैरह.
- क़र्ज़ की कुल लागत का एक उदाहरण, जिसमें लागू होने वाले सभी शुल्क शामिल होंगे.
- ऐसी निजता नीति जिसमें इस नीति में बताई गई पाबंदियों के मुताबिक, उपयोगकर्ता के निजी और संवेदनशील डेटा को ऐक्सेस, इकट्ठा, इस्तेमाल, और शेयर करने के बारे में पूरी जानकारी दी गई हो.
सामान्य शर्तें
निजी क़र्ज़ की सुविधा देने वाले ऐप्लिकेशन, निजी क़र्ज़ दिलाने में मुख्य रूप से सहायता करने वाले (जैसे, लीड जनरेट करने वाले या सहायता करने वाले ऐप्लिकेशन) या तय सीमा के अंदर क़र्ज़ लेने की सुविधा देने वाले ऐप्लिकेशन, क़र्ज़ लेने की प्रोसेस में मदद करने वाले ऐप्लिकेशन/क्रेडिट ऐप्लिकेशन (लोन कैलकुलेटर, लोन गाइड वगैरह), और सैलरी पर क़र्ज़ देने वाले (ईडबल्यूए) ऐप्लिकेशन के लिए, फ़ोटो और संपर्क जैसे संवेदनशील डेटा को ऐक्सेस करने पर पाबंदी लगी होती है. ये ऐप्लिकेशन यहां दी गई अनुमतियां इस्तेमाल नहीं कर सकते:
READ_EXTERNAL_STORAGEREAD_MEDIA_IMAGESREAD_CONTACTSACCESS_FINE_LOCATIONREAD_PHONE_NUMBERSREAD_MEDIA_VIDEOQUERY_ALL_PACKAGESWRITE_EXTERNAL_STORAGE
संवेदनशील जानकारी या एपीआई का इस्तेमाल करने वाले ऐप्लिकेशन पर, अन्य ज़रूरी शर्तें और पाबंदियां लागू होती हैं. कृपया ज़्यादा जानकारी के लिए, अनुमतियों की नीति देखें.
फ़ाइनेंशियल प्रॉडक्ट उपलब्ध कराने की आपकी क्षमता की पुष्टि करने के लिए आपके दिए हुए लाइसेंस या दस्तावेज़ों और आपके डेवलपर खाते के बीच संबंध साफ़ तौर पर दिखना चाहिए. हम पक्का करेंगे कि आपका खाता, सभी स्थानीय नियमों और कानूनों के हिसाब से हो. इसके लिए, आपसे ज़्यादा जानकारी या दस्तावेज़ मांगे जा सकते हैं.
देश के हिसाब से ज़रूरी शर्तें
यहां बताए गए देशों में निजी क़र्ज़ की सुविधा देने वाले सभी ऐप्लिकेशन को अन्य ज़रूरी शर्तें पूरी करनी होंगी. साथ ही, Play Console में वित्तीय सुविधाओं के एलान के तौर पर अन्य ज़रूरी दस्तावेज़ जमा करने होंगे. सैलरी पर क़र्ज़ देने वाले सभी ऐप्लिकेशन को अलग-अलग अधिकार क्षेत्रों के मुताबिक लागू होने वाली शर्तें पूरी करनी होंगी. Google Play के मांगने पर, आपको लागू होने वाले कानून और लाइसेंस की ज़रूरी शर्तें पूरी करने से जुड़ी अन्य जानकारी या दस्तावेज़ उपलब्ध कराने होंगे.
- अमेरिका
- हम अमेरिका में ऐसे ऐप्लिकेशन को निजी क़र्ज़ देने की अनुमति नहीं देते जिनके सालाना ब्याज की दर (एपीआर) 36% या उससे ज़्यादा होती है. अमेरिका में निजी क़र्ज़ की सुविधा देने वाले ऐप्लिकेशन के लिए, ट्रुथ इन लेंडिंग ऐक्ट (टिला) के तहत उनका ज़्यादा से ज़्यादा लिया जाने वाला एपीआर दिखाना ज़रूरी है.
- यह नीति उन ऐप्लिकेशन पर लागू होती है जो सीधे तौर पर क़र्ज़ देते हैं, लीड जनरेट करते हैं, और ग्राहकों को क़र्ज़ देने वाले तीसरे पक्ष से मिलाते हैं.
- भारत
- Google Play पर, निजी क़र्ज़ की सुविधा देने वाले ऐप्लिकेशन के तौर पर सबमिट किए गए सिर्फ़ उन ऐप्लिकेशन को समीक्षा के लिए भेजा जाएगा जिनके पास लाइसेंस है और जिनका नाम, भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) की इस आधिकारिक सूची में दर्ज है: "कानूनी नियंत्रण वाले ऐसे ऐप्लिकेशन जो डिजिटल लेंडिंग की सुविधा देते हैं." इससे जुड़े दिशा-निर्देश समझने के लिए, सहायता केंद्र में मौजूद यह लेख पढ़ें.
- अगर आप क़र्ज़ देने से जुड़ी गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल नहीं हैं और आपने सिर्फ़ एक ऐसा प्लैटफ़ॉर्म उपलब्ध कराया है जिसका इस्तेमाल करके, रजिस्ट्रेशन करा चुकी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफ़सी) या बैंक लोगों को क़र्ज़ दे सकते हैं, तो आपको एलान में साफ़ तौर पर इसके बारे में बताना होगा.
- साथ ही, आपके ऐप्लिकेशन के ब्यौरे में, रजिस्टर की गई सभी एनबीएफ़सी और बैंकों के नाम साफ़ तौर पर ज़ाहिर किए जाने चाहिए.
- इंडोनेशिया
- अगर आपका ऐप्लिकेशन, ओजेके के रेगुलेशन नंबर 77/POJK.01/2016 (इसमें समय-समय पर बदलाव भी हो सकता है) के मुताबिक, इन्फ़ॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पर आधारित क़र्ज़ देने वाली सेवाओं से जुड़ी गतिविधि में शामिल है, तो आपको अपने मान्य लाइसेंस की एक कॉपी सबमिट करनी होगी, ताकि हम इसकी जांच कर सकें.
- फ़िलिपींस
- ऑनलाइन लेंडिंग प्लैटफ़ॉर्म (ओएलपी) का इस्तेमाल करके क़र्ज़ देने वाली सभी फ़ाइनेंसिंग और लेंडिंग कंपनियों को फ़िलिपींस सिक्योरिटीज़ ऐंड एक्सचेंज कमीशन (पीएसईसी) से, एसईसी रजिस्ट्रेशन नंबर और सर्टिफ़िकेट ऑफ़ अथॉरिटी (सीए) नंबर लेना होगा.
- साथ ही, फ़ाइनेंसिंग/लेंडिंग कंपनी के तौर पर काम करने के लिए, आपको ऐप्लिकेशन के ब्यौरे में कॉर्पोरेट नाम, कारोबार का नाम, पीएसईसी रजिस्ट्रेशन नंबर, और सर्टिफ़िकेट ऑफ़ अथॉरिटी की जानकारी देनी होगी.
- कुछ ऐप्लिकेशन, क़र्ज़ देने के लिए चंदा जुटाने से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होते हैं. इन गतिविधियों में, आपस में एक-दूसरे को क़र्ज़ देने की सुविधा (P2P) या चंदा जुटाने से जुड़ी गतिविधियों पर लागू होने वाले नियमों और कानूनों (चंदे से जुड़े नियम) के तहत परिभाषित गतिविधियां शामिल हैं. इन ऐप्लिकेशन के लिए ज़रूरी है कि वे लेन-देन को प्रोसेस करने के लिए, उन प्लैटफ़ॉर्म की मदद लें जो चंदे से जुड़ी गतिविधियों में मध्यस्थता करने वाले प्लैटफ़ॉर्म के तौर पर पीएसईसी में रजिस्टर हैं.
- ऑनलाइन लेंडिंग प्लैटफ़ॉर्म (ओएलपी) का इस्तेमाल करके क़र्ज़ देने वाली सभी फ़ाइनेंसिंग और लेंडिंग कंपनियों को फ़िलिपींस सिक्योरिटीज़ ऐंड एक्सचेंज कमीशन (पीएसईसी) से, एसईसी रजिस्ट्रेशन नंबर और सर्टिफ़िकेट ऑफ़ अथॉरिटी (सीए) नंबर लेना होगा.
- नाइजीरिया
- डिजिटल प्लैटफ़ॉर्म पर क़र्ज़ की सुविधा उपलब्ध कराने वालों (डिजिटल मनी लेंडर यानी डीएमएल) को फ़ेडरल कॉम्पिटीशन ऐंड कंज़्यूमर प्रोटेक्शन कमीशन (एफ़सीसीपीसी) ऑफ़ नाइजीरिया की लिमिटेड इंटरिम रेगुलेटरी/ रजिस्ट्रेशन फ़्रेमवर्क ऐंड गाइडलाइन्स फ़ॉर डिजिटल लेंडिंग, 2022 (इसमें समय-समय पर बदलाव भी हो सकता है) के नियमों का पालन करना होगा और ज़रूरी शर्तों को भी पूरा करना होगा. साथ ही, एफ़सीसीपीसी से ऐसा अप्रूवल लेटर लेना होगा जिसकी पुष्टि की जा सके.
- लोन एग्रीगेटर को डिजिटल प्लैटफ़ॉर्म पर क़र्ज़ देने की सेवाओं के लिए, ज़रूरी दस्तावेज़ और/या सर्टिफ़िकेट देना होगा. साथ ही, डीएमएल की सेवा देने वाले अपने हर पार्टनर की संपर्क जानकारी भी देनी होगी.
- केन्या
- डिजिटल क्रेडिट प्रोवाइडर (डीसीपी) को डीसीपी के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करनी होगी. साथ ही, सेंट्रल बैंक ऑफ़ केन्या (सीबीके) से लाइसेंस लेना होगा. आपको एलान में, सीबीके से मिले लाइसेंस की कॉपी देनी होगी.
- अगर आप क़र्ज़ देने से जुड़ी गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल नहीं हैं और आपने सिर्फ़ एक ऐसा प्लैटफ़ॉर्म उपलब्ध कराया है जिसका इस्तेमाल करके, रजिस्ट्रेशन करा चुके डीसीपी क़र्ज़ दे सकते हैं, तो आपको एलान में साफ़ तौर पर इसके बारे में बताना होगा. साथ ही, आपको इसमें शामिल अपने पार्टनर के डीसीपी लाइसेंस की कॉपी भी उपलब्ध करानी होगी.
- फ़िलहाल, हम सिर्फ़ उन इकाइयों के एलानों और लाइसेंस को स्वीकार करते हैं जो सीबीके की आधिकारिक वेबसाइट पर, डिजिटल क्रेडिट प्रोवाइडर की डायरेक्ट्री में पब्लिश की गई हैं.
- पाकिस्तान
- क़र्ज़ देने वाली हर गैर-बैंकिंग फ़ाइनेंस कंपनी (एनबीएफ़सी), सिर्फ़ एक डिजिटल लेंडिंग ऐप्लिकेशन (डीएलए) पब्लिश कर सकती है. एक एनबीएफ़सी के लिए एक से ज़्यादा डीएलए पब्लिश करने की कोशिश करने वाले डेवलपर के डेवलपर खाते और उससे जुड़े दूसरे खातों को बंद किया जा सकता है.
- पाकिस्तान में डिजिटल प्लैटफ़ॉर्म पर क़र्ज़ की सेवा देने या इसके लिए सहायक के तौर पर काम करने के लिए, आपको एसईसीपी से मिली अनुमति का सबूत सबमिट करना होगा. पाकिस्तान में, कम अवधि के लिए क़र्ज़ देने वाले ऐप्लिकेशन पब्लिश करने की अनुमति नहीं है. हालांकि, जिन ऐप्लिकेशन को पाकिस्तान के नियमों और कानूनों के तहत इसकी अनुमति मिली हो वे अपवाद के दायरे में आ सकते हैं.
- थाईलैंड
- थाईलैंड में, 15% या इससे ज़्यादा ब्याज दर पर निजी क़र्ज़ की सुविधा देने वाले ऐप्लिकेशन को बैंक ऑफ़ थाईलैंड (बीओटी) या वित्त मंत्रालय (एमओएफ़) से मान्य लाइसेंस लेना होगा. डेवलपर को ऐसे दस्तावेज़ जमा करने होंगे जिनसे यह पता चले कि उन्हें थाईलैंड में निजी क़र्ज़ देने या इसके लिए सहायक के तौर पर काम करने की अनुमति मिली है. इसके लिए ये दस्तावेज़ देने होंगे:
- निजी क़र्ज़ देने वाले या नैनो फ़ाइनेंस ऑर्गेनाइज़ेशन के तौर पर काम करने के लिए, बैंक ऑफ़ थाईलैंड से मिले लाइसेंस की कॉपी.
- क़र्ज़ देने वाले पीको या पीको-प्लस ऑर्गेनाइज़ेशन के तौर पर काम करने के लिए, वित्त मंत्रालय से मिले पीको-फ़ाइनेंस के कारोबार से जुड़े लाइसेंस की कॉपी.
- थाईलैंड में निजी क़र्ज़ की सुविधा देने वाले सभी ऐप्लिकेशन को Google Play के स्टोर पेज पर यह जानकारी दिखानी होगी:
- क़र्ज़ की सुविधा देने वाली ऐसी कंपनियों के नाम जिन्हें बैंक ऑफ़ थाईलैंड (बीओटी) या फ़िस्कल पॉलिसी ऑफ़िस (एफ़पीओ) से लाइसेंस मिला हो.
- डेवलपर की कानूनी इकाई का नाम.
- ब्याज की सबसे ऊंची दरें और सभी शुल्क.
- ऊपर दी गई जानकारी के अलावा, थाईलैंड में 15% से कम ब्याज दर पर निजी क़र्ज़ की सुविधा देने वाले ऐप्लिकेशन को यह जानकारी भी शामिल करनी होगी:
- "यह क़र्ज़ की सुविधा देने वाला ऐसा ऐप्लिकेशन है जिस पर बीओटी/एफ़पीओ का नियंत्रण नहीं है" स्टेटमेंट.
- थाईलैंड में, 15% या इससे ज़्यादा ब्याज दर पर निजी क़र्ज़ की सुविधा देने वाले ऐप्लिकेशन को बैंक ऑफ़ थाईलैंड (बीओटी) या वित्त मंत्रालय (एमओएफ़) से मान्य लाइसेंस लेना होगा. डेवलपर को ऐसे दस्तावेज़ जमा करने होंगे जिनसे यह पता चले कि उन्हें थाईलैंड में निजी क़र्ज़ देने या इसके लिए सहायक के तौर पर काम करने की अनुमति मिली है. इसके लिए ये दस्तावेज़ देने होंगे: