- Google Play से ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए लोगों से शुल्क लेने वाले डेवलपर को ऐसे लेन-देन के लिए, Google Play के बिलिंग सिस्टम का इस्तेमाल करना होगा.
-
Google Play पर मौजूद कुछ ऐप्लिकेशन की सुविधाएं या सेवाएं ऐक्सेस करने के लिए पैसे चुकाने पड़ते हैं. जैसे, ऐप्लिकेशन की मुख्य सुविधाएं, डिजिटल कॉन्टेंट या आइटम (इन्हें “इन-ऐप्लिकेशन खरीदारी” कहा जाता है). इनकी खरीदारी के लिए, ऐप्लिकेशन को Google Play के बिलिंग सिस्टम का ही इस्तेमाल करना होगा. हालांकि, यह उन खरीदारी पर लागू नहीं होगा जो सेक्शन 3, 8 या 9 के दायरे में आती हों.
ऐप्लिकेशन की ऐसी सुविधाओं या सेवाओं के उदाहरण जिनके लिए Google Play के बिलिंग सिस्टम का इस्तेमाल करना ज़रूरी है. इनमें नीचे दी गई चीज़ों की इन-ऐप्लिकेशन खरीदारी शामिल है. हालांकि, और भी चीज़ें शामिल हो सकती हैं:
- आइटम, जैसे कि वर्चुअल करंसी, खेलने के कुछ और मौके, खेलने के लिए कुछ और समय, ऐड-ऑन आइटम, किरदार, और अवतार;
- सदस्यता सेवाएं, जैसे कि फ़िटनेस, गेम, डेटिंग, शिक्षा, संगीत, वीडियो, सेवा अपग्रेड, और अन्य कॉन्टेंट से जुड़ी सदस्यता सेवाएं;
- ऐप्लिकेशन की सुविधाएं या कॉन्टेंट, जैसे कि किसी ऐप्लिकेशन का ऐसा वर्शन जिस पर कोई विज्ञापन न दिखता हो या ऐसी नई सुविधाएं मिलती हों जिसके लिए पैसे चुकाने पड़ते हैं;
- क्लाउड सॉफ़्टवेयर और सेवाएं, जैसे कि डेटा स्टोर करने वाली सेवाएं, कारोबार की उत्पादकता बढ़ाने वाला सॉफ़्टवेयर, और वित्तीय मामलों को मैनेज करने वाला सॉफ़्टवेयर.
- उन मामलों में Google Play के बिलिंग सिस्टम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जहां:
- असली मकसद इनके लिए पैसे चुकाना हो:
- सामान खरीदने या किराये पर लेने के लिए, जैसे कि किराने का सामान, कपड़े, घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान;
- सेवाओं की खरीदारी के लिए, जैसे कि परिवहन सेवाएं, सफ़ाई से जुड़ी सेवाएं, हवाई किराया, जिम की सदस्यताएं, खाने की डिलीवरी, लाइव इवेंट के टिकट; या
- क्रेडिट कार्ड या बिजली-पानी जैसी सुविधाओं के साथ-साथ, केबल और दूरसंचार सेवाओं के बिल चुकाने के लिए;
- पीयर-टू-पीयर पेमेंट और ऑनलाइन नीलामी वाले पेमेंट के साथ-साथ, ऐसे दान के लिए जिनमें टैक्स से छूट मिलती है;
- ऐसे कॉन्टेंट या सेवाओं का पेमेंट करने के लिए जो ऑनलाइन जुए से जुड़ी सुविधाएं देती हैं, जैसा कि असली पैसे दांव पर लगाकर खेले जाने वाले जुए, गेम, और प्रतियोगिताओं से जुड़ी नीति के जुआ खेलने की सुविधा देने वाले ऐप्लिकेशन सेक्शन में बताया गया है;
- ऐसी कैटगरी के प्रॉडक्ट का पेमेंट करने के लिए जिन्हें Google के पेमेंट सेंटर से जुड़ी कॉन्टेंट की नीति के तहत स्वीकार नहीं किया जाता.
ध्यान दें: कुछ बाज़ारों में, हम ऐसे ऐप्लिकेशन के लिए Google Pay का विकल्प देते हैं जो सामान बेचते हैं और/या सेवाएं देते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया हमारे Google Pay डेवलपर पेज पर जाएं.
- असली मकसद इनके लिए पैसे चुकाना हो:
- सेक्शन 3, सेक्शन 8, सेक्शन 9 में बताई गई शर्तों को छोड़कर अन्य सभी स्थितियों में, ऐप्लिकेशन अपने उपयोगकर्ताओं को Google Play के बिलिंग सिस्टम के बजाय पेमेंट के किसी दूसरे तरीके पर नहीं ले जा सकते. उपयोगकर्ताओं को नीचे दिए गए तरीकों के ज़रिए पेमेंट के किसी दूसरे तरीके पर नहीं ले जाया जा सकता (ध्यान रखें कि यहां दिए गए उदाहरणों के अलावा, इसमें दूसरे मामले भी शामिल हो सकते हैं):
- Google Play में ऐप्लिकेशन के स्टोर पेज;
- खरीदे जा सकने वाले कॉन्टेंट का ऐप्लिकेशन में प्रमोशन;
- इन-ऐप्लिकेशन वेबव्यू, बटन, लिंक, मैसेज सेवा, विज्ञापन या दूसरे कॉल-टू-ऐक्शन; और
- खाता बनाने या साइन-अप करने जैसे इन-ऐप्लिकेशन यूज़र इंटरफ़ेस फ़्लो, जो उपयोगकर्ताओं को Google Play के बिलिंग सिस्टम के अलावा, पेमेंट के किसी दूसरे तरीके पर ले जाते हों.
-
इन-ऐप्लिकेशन वर्चुअल करंसी का इस्तेमाल, सिर्फ़ ऐसे ऐप्लिकेशन या गेम में किया जाना चाहिए जिसके लिए उन्हें खरीदा गया था.
-
डेवलपर के लिए ज़रूरी है कि वे लोगों को अपने ऐप्लिकेशन की शर्तों और कीमत के बारे में साफ़ और सही जानकारी दें. इसके अलावा, उनके ऐप्लिकेशन में खरीदने के लिए उपलब्ध, किसी भी इन-ऐप्लिकेशन सुविधा या सदस्यता के बारे में भी साफ़ और सही जानकारी देनी चाहिए. इन-ऐप्लिकेशन प्रॉडक्ट और सुविधाओं की कीमत, उपयोगकर्ता के लिए उपलब्ध Play Billing इंटरफ़ेस में दिख रही कीमत से मेल खानी चाहिए. अगर Google Play पर आपके प्रॉडक्ट की जानकारी में, ऐसी इन-ऐप्लिकेशन सुविधाओं के बारे में बताया गया हो जिनके लिए किसी खास या अतिरिक्त शुल्क की ज़रूरत हो सकती है, तो ऐप लिस्टिंग में लोगों को साफ़ तौर पर बताना चाहिए कि उन सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए पैसे चुकाना ज़रूरी है.
-
कुछ ऐप्लिकेशन और गेम, ऐसे वर्चुअल आइटम खरीदने की सुविधा देते हैं जो किसी खास क्रम के हिसाब से नहीं दिए जाते हैं. इनमें "लूट बॉक्स" जैसी कई चीज़ें शामिल हो सकती हैं. ऐसे आइटम बेचने वाले ऐप्लिकेशन या गेम को, खरीदारी से पहले ही लोगों को साफ़ तौर पर बताना होगा कि इन आइटम को हासिल करने की संभावना कितनी है. साथ ही, यह भी बताना होगा कि उन्हें खरीदारी के कितने समय बाद ये आइटम मिलेंगे.
-
ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले देशों/इलाकों में उपयोगकर्ताओं को सेवाएं देने वाले डेवलपर, ऐप्लिकेशन में अन्य बिलिंग सिस्टम उपलब्ध करा सकते हैं. इसके लिए, उन्हें लागू होने वाले प्रोग्राम में रजिस्टर करना होगा. साथ ही, प्रोग्राम की शर्तों के साथ-साथ अतिरिक्त शर्तों को स्वीकार करना होगा.
-
डेवलपर, ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले देशों/इलाकों में रहने वाले लोगों को अपने ऐप्लिकेशन से बाहर रीडायरेक्ट कर सकते हैं. हालांकि, इसके लिए उन्हें प्रोग्राम की ज़रूरी शर्तों को पूरा करना होगा. साथ ही, डेवलपर को लागू होने वाले प्रोग्राम में रजिस्टर करना होगा. इसके अलावा, उन्हें प्रोग्राम की ज़रूरी शर्तों के साथ-साथ अतिरिक्त शर्तें भी स्वीकार करनी होंगी.