सूचना

You can now request help from the Help page in your Play Console account.  If you don't have access to Play Console, ask your account admin for an invite.

डेटा के बुनियादी ऐक्सेस के विकल्पों के साथ अतिरिक्त शर्तों और पाबंदियों वाली अनुमतियों के बारे में जानकारी

सिस्टम पिकर और शेयरशीट जैसे विकल्पों से डेवलपर को ऐसे ऐप्लिकेशन बनाने में मदद मिलती है जो उपयोगकर्ता की निजता को प्राथमिकता देते हैं. अतिरिक्त शर्तों और पाबंदियों के साथ अनुमति मिलने पर ऐक्सेस की जाने वाली फ़ोटो, वीडियो, संपर्कों, और अन्य निजी और संवेदनशील डेटा का इस्तेमाल, निजता की सुरक्षा से जुड़े सबसे सही तरीकों के हिसाब से किया जाना चाहिए. यह ज़रूरी है कि आपका ऐप्लिकेशन, नीचे दी गई संवेदनशील जानकारी ऐक्सेस करने की अनुमति के लिए सिर्फ़ तब अनुरोध करे और उसे ऐक्सेस करना जारी रखे, जब ऐप्लिकेशन की मुख्य सुविधाएं और उनके काम करने के तरीके उपलब्ध कराने के लिए सीमित अनुमतियों वाले विकल्प काफ़ी न हों.

संपर्कों को ऐक्सेस करने की अनुमति

हमने अप्रैल 2026 में, संपर्क जानकारी ऐक्सेस करने की अनुमतियों से जुड़ी नई नीति लागू की थी. यह नीति, READ_CONTACTS अनुमति के मान्य इस्तेमाल को कंट्रोल करती है. अगर ऐप्लिकेशन के मुख्य फ़ंक्शन के लिए Android कॉन्टैक्ट पिकर काफ़ी नहीं है, तो Android 17 या इसके बाद वाले वर्शन (एपीआई लेवल 37 या इसके बाद के लेवल) को टारगेट करने वाले ऐप्लिकेशन, सिर्फ़ READ_CONTACTS अनुमति का अनुरोध कर सकते हैं. हमने निजी संपर्क डेटा के इस्तेमाल के बारे में भी दिशा-निर्देश दिए हैं. साथ ही, हमने यह बताया है कि सभी संपर्कों को निजी और संवेदनशील डेटा माना जाता है. इनके इस्तेमाल पर, उपयोगकर्ता के डेटा से जुड़ी Google Play की नीति लागू होती है.

समयावधि

  • 15 अप्रैल, 2026: हमने संपर्कों को ऐक्सेस करने की अनुमतियों से जुड़ी नीति का एलान किया था.
  • अक्टूबर 2026 से पहले: READ_CONTACTS अनुमति का इस्तेमाल करने वाले ऐप्लिकेशन के डेवलपर को Play Console में एलान वाला फ़ॉर्म सबमिट करना होगा. फ़ॉर्म भरना इसलिए ज़रूरी है, ताकि यह साबित किया जा सके कि ऐप्लिकेशन के मुख्य फ़ंक्शन के लिए यह अनुमति ज़रूरी है. ऐसा न करने पर, उन्हें यह अनुमति हटानी होगी और कॉन्टैक्ट पिकर का इस्तेमाल करना होगा.
    • ज़रूरी कार्रवाई: अपनी टीम से बात करें और उनकी सलाह लें कि आपके ऐप्लिकेशन के मुख्य फ़ंक्शन के लिए READ_CONTACTS अनुमति ज़रूरी है या नहीं. अगर यह ज़रूरी है, तो आपको यह बताना होगा कि तकनीकी तौर पर कॉन्टैक्ट पिकर इंटरफ़ेस काफ़ी क्यों नहीं है.
  • 28 अक्टूबर, 2026: Android 17 या इसके बाद के वर्शन (एपीआई लेवल 37 या इसके बाद के लेवल) को टारगेट करने वाले सभी ऐप्लिकेशन के लिए, नीति का पालन करना ज़रूरी है. अगर इस तारीख के बाद नीति का पालन नहीं किया जाता है, तो दायरे में आने वाले वाले सभी ऐप्लिकेशन पर कार्रवाई की जाएगी.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस्तेमाल के ऐसे कौनसे सामान्य उदाहरण हैं जिनमें READ_CONTACTS अनुमति का इस्तेमाल किया जाता है?

READ_CONTACTS अनुमति का इस्तेमाल आम तौर पर इन कामों के लिए किया जाता है: फ़्रेंड फ़ाइंडर/फ़्रेंड मैचिंग या लुकअप की सुविधाएं. इनके अलावा, इसका इस्तेमाल ऐसे ऐप्लिकेशन के लिए भी किया जाता है जिन्हें ज़रूरत के मुताबिक काम करने के लिए संपर्क सूची की ज़रूरत होती है. यहां कुछ ऐसे ऐप्लिकेशन या सुविधाओं के उदाहरण दिए गए हैं जिन्हें आम तौर पर संपर्कों के ऐक्सेस की ज़रूरत होती है:
  • संपर्क मैनेज करने की सुविधा देने वाले ऐप्लिकेशन
  • सुलभता
  • फ़्रेंड मैचिंग के लिए, सर्वर साइड ऐक्सेस
  • संपर्कों का बैक अप
  • अपने-आप पूरा होने की सुविधा / कीबोर्ड

इस्तेमाल के ऐसे कौनसे सामान्य उदाहरण हैं जिनमें READ_CONTACTS अनुमति का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता

जिन ऐप्लिकेशन में फ़ाइलें शेयर करने, दूसरों के साथ मिलकर काम करने, किसी सेवा से जुड़ने का न्योता/रेफ़रल भेजने, और लेन-देन के लिए कोई संपर्क चुना जाता है उन्हें आम तौर पर इसके लिए READ_CONTACTS अनुमति का अनुरोध नहीं करना चाहिए.

अगर मेरे ऐप्लिकेशन में पहले से ही पसंद के मुताबिक संपर्क चुनने की सुविधा उपलब्ध है, तो क्या मेरे ऐप्लिकेशन को इस अनुमति का ऐक्सेस दिया जा सकता है?

संपर्कों के ऐक्सेस को बनाए रखने के लिए, सिर्फ़ यह वजह काफ़ी नहीं है.

क्या इस नीति के तहत कुछ ऐप्लिकेशन को छूट मिलती है?

निजी और एंटरप्राइज़ डिवाइस मैनेजमेंट ऐप्लिकेशन को इस नीति की ज़रूरी शर्तों को पूरा करने की ज़रूरत नहीं है.

क्या READ_CONTACT अनुमति का इस्तेमाल अब भी किया जा सकेगा?

हां. हालांकि, यह अनुमति सिर्फ़ उन ऐप्लिकेशन के लिए उपलब्ध होगी जो नीति लागू होने के बाद, Google Play Developer Console में जाकर एलान वाला फ़ॉर्म सबमिट करेंगे और ऐक्सेस की ज़रूरी शर्तों को पूरा करेंगे.

मैं अपने ऐप्लिकेशन में कॉन्टैक्ट पिकर को कैसे इंटिग्रेट करूं?

कॉन्टैक्ट पिकर को इंटिग्रेट करने के लिए, Intent.ACTION_PICK_CONTACTS इंटेंट का इस्तेमाल करें. इस इंटेंट के ज़रिए, कॉन्टैक्ट पिकर लॉन्च होता है और यह आपके चुने गए संपर्कों को ऐप्लिकेशन में वापस लाता है. पुराने ACTION_PICK के मुकाबले, कॉन्टैक्ट पिकर की मदद से अपने ऐप्लिकेशन के लिए एक साथ कई ज़रूरी डेटा फ़ील्ड चुने जा सकते हैं. अगर आपको अपने ऐप्लिकेशन के लिए कॉन्टैक्ट पिकर लॉन्च करने के तरीके के बारे में पूरी जानकारी चाहिए, तो Android डेवलपर के लिए दिए गए दिशा-निर्देश यहां देखें.

कॉन्टैक्ट पिकर, Android के किन वर्शन पर काम करता है?

Android कॉन्टैक्ट पिकर, Android के पुराने वर्शन के लिए उपलब्ध नहीं है. यह सिर्फ़ Android 17 या इसके बाद के वर्शन (एपीआई लेवल 37 या इसके बाद के लेवल) के लिए उपलब्ध है. Android 17 और इसके बाद के वर्शन को टारगेट करने वाले ऐप्लिकेशन के लिए, सिस्टम अपने-आप मौजूदा Intent.ACTION_PICK इंटेंट को अपग्रेड करता है, ताकि नए कॉन्टैक्ट पिकर इंटरफ़ेस का इस्तेमाल किया जा सके. हम डेवलपर को Intent.ACTION_PICK_CONTACTS इंटेंट का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं, ताकि वे नए कॉन्टैक्ट पिकर की सभी सुविधाओं का फ़ायदा ले पाएं. जैसे, एक साथ कई तरह के डेटा टाइप चुनना, वर्क प्रोफ़ाइल वगैरह.

फ़ोटो और वीडियो ऐक्सेस करने से जुड़ी अनुमतियां

अक्टूबर 2023 में, हमने फ़ोटो और वीडियो को ऐक्सेस करने की अनुमतियों से जुड़ी नई नीति लागू की थी. इस नीति के तहत, READ_MEDIA_IMAGES और READ_MEDIA_VIDEO अनुमतियों के इस्तेमाल को कंट्रोल किया जाता है. अगर ऐप्लिकेशन के मुख्य फ़ंक्शन के लिए सिस्टम पिकर (जैसे कि Android फ़ोटो पिकर) की सुविधा काफ़ी नहीं है, तो Android 13 या इसके बाद वाले वर्शन (एपीआई लेवल 33 या इसके बाद के लेवल) को टारगेट करने वाले ऐप्लिकेशन सिर्फ़ READ_MEDIA_IMAGES और READ_MEDIA_VIDEO अनुमति का अनुरोध कर सकते हैं. उपयोगकर्ता के डेटा से जुड़ी Google Play की नीति के मुताबिक, उपयोगकर्ता की सभी फ़ोटो को निजी और संवेदनशील डेटा माना जाता है.

टाइमलाइन

  • 28 मई, 2025: सभी डेवलपर को नीति का पूरी तरह से पालन करना होगा. ऐसा उन डेवलपर को भी करना होगा जिन्होंने समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध किया है. इस तारीख के बाद, नीति का पालन न करने वाले सभी ऐप्लिकेशन को Google Play से हटाया जा सकता है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐप्लिकेशन को किन मामलों में READ_MEDIA_IMAGES और READ_MEDIA_VIDEO वाली अनुमतियां मिल सकती हैं?

जिन ऐप्लिकेशन के मुख्य फ़ंक्शन के लिए फ़ोटो और वीडियो फ़ाइलों को बड़े पैमाने पर ऐक्सेस करने की ज़रूरत पड़ती है वे ऊपर बताई गई अनुमतियों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

किन ऐप्लिकेशन के लिए, "फ़ोटो को बड़े पैमाने पर ऐक्सेस करना" ज़रूरी होता है?

जिन ऐप्लिकेशन का मुख्य फ़ंक्शन, फ़ोटो या वीडियो मैनेज करना और उनका रखरखाव करना होता है उन्हें उपयोगकर्ता के डिवाइस में मौजूद फ़ोटो और वीडियो फ़ाइलों को बड़े पैमाने पर ऐक्सेस करने की ज़रूरत होती है. जैसे, गैलरी ऐप्लिकेशन. अन्य उदाहरणों में ऐसे ऐप्लिकेशन शामिल हैं जिनके मुख्य फ़ंक्शन के लिए फ़ोटो पिकर की सुविधाएं काफ़ी नहीं हैं. जैसे, वे ऐप्लिकेशन जिनके लिए पिकर तकनीकी रूप से काफ़ी नहीं है.

अगर ऐप्लिकेशन में पसंद के मुताबिक फ़ोटो चुनने की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, तो क्या इन अनुमतियों का ऐक्सेस दिया जा सकता है?

कस्टम पिकर वाले ऐप्लिकेशन, इस अनुमति का इस्तेमाल अपने-आप नहीं कर सकते. हालांकि, उन्हें Play Console में एलान वाला फ़ॉर्म सबमिट करना होगा. इसमें उन्हें यह साबित करना होगा कि Android फ़ोटो पिकर या इसके जैसी अन्य सुविधाएं काफ़ी क्यों नहीं हैं.

क्या इस नीति के तहत कुछ ऐप्लिकेशन को छूट मिलती है?

निजी और एंटरप्राइज़ डिवाइस मैनेजमेंट ऐप्लिकेशन को इस नीति की ज़रूरी शर्तों को पूरा करने की ज़रूरत नहीं है.

क्या मुझे अपने ऐप्लिकेशन मेनिफ़ेस्ट से READ_MEDIA_IMAGES और READ_MEDIA_VIDEO वाली अनुमतियां हटानी होंगी?

हां, अगर आपके ऐप्लिकेशन के मान्य मुख्य फंक्शन के लिए फ़ोटो और वीडियो फ़ाइलों को ऐक्सेस करना ज़रूरी नहीं है, तो आपको नीति के लागू होने की तारीख से पहले अपने ऐप्लिकेशन से मीडिया फ़ाइलें ऐक्सेस करने की अनुमतियां हटानी होंगी. नीति का पालन करने के लिए ऐसा करना ज़रूरी है.

"पिकर" का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए?

शेयर किए गए स्टोरेज में मौजूद मीडिया फ़ाइलों को बड़े पैमाने पर ऐक्सेस करने से, इनका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे उपयोगकर्ताओं और डेवलपर, दोनों को नुकसान पहुंच सकता है. पिकर की मदद से, डेवलपर अपने ऐप्लिकेशन को बिना ज़रूरत के संवेदनशील डेटा को बड़े पैमाने पर ऐक्सेस करने से रोक पाते हैं. साथ ही, उन्हें ऐप्लिकेशन की कई तरह की सुविधाओं के काम करने में मदद करने वाले टूल मिलते हैं. डेटा का ऐक्सेस कम करने से, लोगों का डेटा लीक होने या उनकी मजबूरी का फ़ायदा उठाने के मामले भी कम हो जाते हैं. इससे, एक जैसा उपयोगकर्ता अनुभव मिलता है. साथ ही, उपयोगकर्ताओं को इस बात का भरोसा दिलाया जा सकता है कि आपका ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करते समय उनकी निजता बनी रहेगी. इससे, हमें लोगों को सुरक्षित अनुभव देने और उनका भरोसा बनाए रखने में भी मदद मिलती है.

मेरे ऐप्लिकेशन में फ़ोटो पिकर को कितनी आसानी से इंटिग्रेट किया जा सकता है?

Android फ़ोटो पिकर को अपने ऐप्लिकेशन के साथ इंटिग्रेट करना आसान है. साथ ही, यह टूल अपने-आप अपडेट हो जाता है. इससे, डेवलपर अपने ऐप्लिकेशन के उपयोगकर्ताओं को आने वाले समय में ज़्यादा सुविधाएं दे सकते हैं. इसके लिए, उन्हें ऐप्लिकेशन कोड में कोई बदलाव करने की ज़रूरत भी नहीं पड़ती. फ़ोटो पिकर को इंटिग्रेट करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए, androidx.activity लाइब्रेरी के 1.7.0 या उसके बाद का वर्शन इस्तेमाल करें.

फ़ोटो पिकर, Android के किन वर्शन पर काम करता है?

फ़ोटो पिकर, Android 11 (एपीआई लेवल 30) या उसके बाद के वर्शन वाले डिवाइसों के लिए उपलब्ध है. इनमें Google के सिस्टम अपडेट की मदद से, मॉड्यूलर सिस्टम कॉम्पोनेंट में बदलाव होते हैं. इन डिवाइसों पर फ़ोटो पिकर का बैकपोर्ट किया गया वर्शन इंस्टॉल किया जा सकता है: Android 4.4 (एपीआई लेवल 19) से लेकर Android 10 (एपीआई लेवल 29) तक के पुराने डिवाइस और Google Play services के साथ काम करने वाले Android Go डिवाइस, जिनमें Android 11 या 12 वर्शन चल रहा है.

क्या मुझे अपने ऐप्लिकेशन के लिए Android फ़ोटो पिकर का ही इस्तेमाल करना होगा या अन्य पिकर भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं?

आपको Android फ़ोटो पिकर इस्तेमाल करने की ज़रूरत नहीं है. साथ ही, आपके पास अपनी ज़रूरत के मुताबिक अन्य सिस्टम पिकर भी इंटिग्रेट करने का विकल्प है.

अगर कोई उपयोगकर्ता, मेरे ऐप्लिकेशन को मीडिया फ़ाइलें बड़े पैमाने पर ऐक्सेस करने की अनुमति न दे, तो क्या होगा?

पाबंदी वाली अनुमतियों के इस्तेमाल की नीति के मुताबिक, आपको उन उपयोगकर्ताओं से अनुमति लेने की कोशिश करनी होगी जो अपने डिवाइस पर मौजूद मीडिया फ़ाइलों को बार-बार या हमेशा ऐक्सेस करने की अनुमति नहीं देते हैं. इसकी मदद से, लेन-देन से जुड़े ज़्यादा तरीके उपलब्ध कराए जा सकते हैं (जैसे, सिस्टम पिकर की मदद से). साथ ही, आपके पास अपने ऐप्लिकेशन को इस्तेमाल में आसान और शानदार बनाने का विकल्प भी है. इससे उपयोगकर्ताओं को आपके ऐप्लिकेशन की सुविधा या मुख्य फ़ंक्शन का बेहतर अनुभव मिल सकता है.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
14279936491398613932
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
92637
false
false
false
false
false