अमेरिका के टेक्सस, यूटा, और लुईज़िएना जैसे कुछ राज्यों में हाल ही में, पुष्टि करने से जुड़े कानून पास किए गए हैं. इनके तहत, ऐप स्टोर के लिए ज़रूरी है कि वे उपयोगकर्ताओं की उम्र की पुष्टि करें, उनके माता-पिता/अभिभावक की मंज़ूरी लें, और उपयोगकर्ताओं की उम्र की जानकारी डेवलपर को दें. इन कानूनों के तहत, इन राज्यों में ऐप स्टोर पर ऐप्लिकेशन डिस्ट्रिब्यूट करने वाले डेवलपर के लिए नई जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं. इन कानूनों के लागू होने की तारीखें बेहद नज़दीक आ गई हैं. ये कानून डेवलपर और Google Play, दोनों पर लागू होंगे. इन्हें पूरे ईकोसिस्टम पर लागू करने के लिए, समयसीमा बहुत कम है.
पुष्टि करने से जुड़े इन नए कानूनों की वजह से, उपयोगकर्ताओं की निजता और भरोसे को लेकर हमारी कुछ चिंताएं हैं. हालांकि, Google Play आपकी जवाबदेही को पूरा करने में मदद करने के लिए, एपीआई, सिस्टम, और टूल डिज़ाइन कर रहा है. इन बदलावों का पूरे इकोसिस्टम पर काफ़ी असर पड़ने वाला है. इसलिए, हम Google Play को सभी के लिए भरोसेमंद बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं. साथ ही, हम आपको तैयारी करने में मदद करने के लिए जानकारी भी उपलब्ध करा रहे हैं.
आपकी मदद करने के लिए हमारा प्लान
पुष्टि से जुड़ा पहला कानून, टेक्सस का SB 2420 है. शेड्यूल के मुताबिक, इसे 1 जनवरी, 2026 से लागू किया जाना था. फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने रोक का शुरुआती आदेश जारी किया है. इसके तहत, यह कानून तब तक लागू नहीं किया जाएगा, जब तक इस पर मुकदमा चल रहा है. टेक्सस में लागू होने वाले कानूनों के लिए जारी किए गए रोक के शुरुआती आदेश का असर, उम्र की पुष्टि से जुड़े उन बिल पर नहीं पड़ेगा जिन्हें मई और जुलाई 2026 में, यूटा और लुईज़िएना में लागू किया जाना है. Google Play, डेवलपर को मदद उपलब्ध कराता रहेगा, ताकि वे इन कानूनों के तहत अपनी ज़िम्मेदारियां पूरी कर सकें.
इन कानूनों के तहत, कई ऐप्लिकेशन के लिए नई ज़रूरी शर्तें तय की गई हैं. इन ऐप्लिकेशन को इन राज्यों में, लोगों को उनकी उम्र के हिसाब से अनुभव देना पड़ सकता है. इन शर्तों में ये शामिल हैं: ऐप स्टोर को उपयोगकर्ताओं की उम्र सीमाओं और माता-पिता से अनुमति मिलने की स्थिति की जानकारी डेवलपर को देनी होगी. साथ ही, डेवलपर को ऐप्लिकेशन में किए जा रहे अहम बदलावों के बारे में ऐप स्टोर को बताना होगा. यह ज़रूरी है कि आप इन कानूनों के बारे में जानें और अपनी ज़िम्मेदारियों को समझें.
इन कानूनों के तहत अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरा करने में आपकी मदद करने के लिए, हम ये सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे:
- Google Play का एक नया एपीआई: Play Age Signals API (बीटा वर्शन) की मदद से, इन राज्यों में रहने वाले लोगों के लिए, आपके ऐप्लिकेशन को निगरानी या उपयोगकर्ता की उम्र की पुष्टि की स्थिति, उम्र सीमा, और लागू होने वाले अन्य सिग्नल की जानकारी मिलेगी.
- Play Console की सुविधाएं: आपको अपने ऐप्लिकेशन का नया वर्शन पब्लिश किए बिना ही, Play Console में अपने ऐप्लिकेशन से जुड़े किसी बड़े बदलाव के बारे में Google Play को सूचना देने की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा, आपको Play Console में एक रिपोर्ट भी मिलेगी. इसमें यह जानकारी उपलब्ध होगी कि माता-पिता/अभिभावक ने आपके ऐप्लिकेशन के लिए दी गई मंज़ूरी कब वापस ली. अगर Play Billing Library का इस्तेमाल किया जाता है, तो आपको खरीदारी के लिए उपलब्ध एसकेयू में उम्र के हिसाब से रेटिंग जोड़ने का विकल्प मिलेगा.
-
भरोसेमंद और सुरक्षित होने से जुड़ी ज़रूरी शर्तें: उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए, इस नए एपीआई का इस्तेमाल करते समय आपको Google Play की ज़रूरी शर्तों का पालन करना होगा. इनमें, एपीआई से मिले डेटा को मैनेज करने का तरीका बताया गया है.
हम इस पेज पर नई जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे. अपडेट पाने के लिए यहां वापस आकर देखें.
तय की गई तारीखें और अगले चरण (इनमें बदलाव हो सकता है)
| अहम तारीखें | माइलस्टोन |
| अक्टूबर 2025 | नए Play Age Signals API (बीटा वर्शन) के लिए, एपीआई से जुड़ी ज़रूरी शर्तें और इंटिग्रेशन की पूरी जानकारी देने वाली गाइड पब्लिश की जाएगी. इसमें उदाहरण के तौर पर कोड भी दिया जाएगा, ताकि आपको एपीआई का इस्तेमाल करने में मदद मिले. |
| 16 दिसंबर, 2025 | ऐप्लिकेशन में खरीदने के लिए उपलब्ध प्रॉडक्ट को Play Console या Publishing API से, कॉन्टेंट रेटिंग असाइन की जा सकती है. इससे खरीदारी की अनुमतियों वाले फ़्लो के दौरान रेटिंग दिखेगी. |
| 1 जनवरी, 2026 |
टेक्सस बिल के लिए जारी किए गए रोक के शुरुआती आदेश के तहत, अगली सूचना मिलने तक Play Age Signals API (बीटा वर्शन) से लाइव रिस्पॉन्स नहीं मिलेंगे. |
| 7 मई, 2026 | यूटा बिल लागू होगा. |
| 1 जुलाई, 2026 | लुईज़िएना बिल लागू होगा. |
अगर आपको इस बारे में ज़्यादा जानना है या आपके कुछ और सवाल हैं, तो कृपया हमारी सहायता टीम से संपर्क करें.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या दुनिया भर में, Google Play का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों के लिए, उम्र की पुष्टि करना या निगरानी की सुविधा का इस्तेमाल करना ज़रूरी होगा?
इन बिल के तहत, डेवलपर की क्या जवाबदेही है?
किन उपयोगकर्ताओं की पुष्टि करना ज़रूरी होगा?
क्या Google Play, उम्र की पुष्टि करने के लिए उपयोगकर्ता की जगह की जानकारी का पता लगाएगा?
क्या Google Play से यह कहा जा सकता है कि वह किसी राज्य के सभी उपयोगकर्ताओं को मेरा ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने से रोक दे?
क्या Google Play के लिए, डेवलपर को Play Age Signals API का इस्तेमाल करना ज़रूरी है? अगर डेवलपर इस एपीआई का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो क्या Google Play उन पर नीति उल्लंघन ठीक करने का तरीका (एनफ़ोर्समेंट) लागू करेगा?
Google Play, ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले निगरानी में रखे गए उपयोगकर्ताओं के लिए माता-पिता/अभिभावक की अनुमति पाने के किस तरीके का इस्तेमाल करेगा?
Google Play, माता-पिता की अनुमति के अनुरोधों को कैसे मैनेज करता है?
अगर माता-पिता/अभिभावक किसी अहम बदलाव को मंज़ूरी नहीं देते हैं, तो क्या Google Play ऐप्लिकेशन का ऐक्सेस रद्द कर देगा या उसे बंद कर देगा?
अहम बदलाव किसे माना जाता है?
मैं Google Play को ऐप्लिकेशन में किए जाने वाले उन ज़रूरी बदलावों की सूचना कब और कैसे दूं जिनके लिए माता-पिता/अभिभावक की अनुमति ज़रूरी है?
टेक्सस के एसबी 2420 कानून का पालन करने के लिए, मैं ऐप्लिकेशन में खरीदने के लिए मौजूद प्रॉडक्ट (एसकेयू) में उम्र के हिसाब से रेटिंग कैसे जोड़ूं?
उम्र से जुड़ा संकेत कब उपलब्ध होता है (उदाहरण के लिए, इंस्टॉल करने पर, पहली बार लॉन्च करने पर या मांग करने पर)?
एपीआई में किस तरह की उम्र सीमाएं उपलब्ध होंगी?
अगर हम किसी ऐसे उपयोगकर्ता के लिए एपीआई को कॉल करते हैं जिसकी जगह की जानकारी, कानून के दायरे में आने वाली जगह से अन्य जगह में बदल जाती है, तो क्या होगा?
मुझे एपीआई में लाइव रिस्पॉन्स क्यों नहीं दिख रहे हैं?