“ऐप्लिकेशन इनोवेशन कॉर्नर”, Google Play पर उपलब्ध एक खास सेक्शन है. इसमें आप जैसे स्टार्टअप ऐप्लिकेशन डेवलपर के बनाए गए नए और अनोखे ऐप्लिकेशन हाइलाइट किए जाते हैं. हम हमेशा अच्छी क्वालिटी वाले और यूनीक ऐप्लिकेशन की तलाश में रहते हैं.
अपना ऐप्लिकेशन सबमिट करें
प्रोग्राम की जानकारी
“ऐप्लिकेशन इनोवेशन कॉर्नर” सेक्शन में, छोटे स्टार्टअप वाले और स्वतंत्र डेवलपर के बनाए गए अनोखे और अच्छी क्वालिटी वाले उन ऐप्लिकेशन का कलेक्शन हाइलाइट किया जाता है जो हमारी ज़रूरी शर्तें पूरी करते हैं. यह कलेक्शन, Google Play के होम पेज पर ऐप्लिकेशन टैब में दिखेगा. हालांकि, यह सिर्फ़ अमेरिका में रहने वाले लोगों के लिए उपलब्ध है. साथ ही, इसे कम से कम तीन महीने में एक बार रीफ़्रेश किया जाएगा.
कलेक्शन में ऐप्लिकेशन शामिल करने से जुड़ी शर्तें
- ऐप्लिकेशन डेवलपर: डेवलपर टीम, 1 से 30 लोगों की होनी चाहिए. साथ ही, कंपनी को खुद के फ़ंड से चलाया जा रहा हो या इसमें बाहरी निवेश बहुत कम किया गया हो
- क्वालिटी: ऐप्लिकेशन को 4.0 स्टार या इससे ज़्यादा की रेटिंग मिली हो
- लॉन्च का समय: ऐप्लिकेशन को सबमिट करने की तारीख से दो साल पहले लॉन्च किया गया हो
- जगह की जानकारी: डेवलपर अमेरिका में रहता हो
अगर आपने ऊपर दी गई सभी शर्तें पूरी की हैं, तो अब अपना ऐप्लिकेशन सबमिट करें! “ऐप्लिकेशन इनोवेशन कॉर्नर” सेक्शन में जाकर देखें कि तीन महीने बाद दोबारा सेक्शन के रीफ़्रेश होने पर, आपके ऐप्लिकेशन को शामिल किया गया है या नहीं.