सूचना

You can now request help from the Help page in your Play Console account.  If you don't have access to Play Console, ask your account admin for an invite.

Google Play पर, टैक्स से जुड़ी आपकी ज़िम्मेदारियों के बारे में जानकारी

अहम जानकारी: Google Play पर लेन-देन से जुड़े टैक्स के बारे में अलग-अलग देशों के हिसाब से ज़्यादा जानकारी पाने के लिए इस पेज पर जाएं. इन दिशा-निर्देशों में बताया गया है कि Google Play में, लेन-देन से जुड़े टैक्स किस तरह लागू होते हैं. Google आपको टैक्स से जुड़ी सलाह नहीं दे सकता. टैक्स आप पर और Google Play में आपके प्रॉडक्ट की बिक्री पर किस तरह असर डाल सकते हैं, इस बारे में दिशा-निर्देश पाने के लिए अपने टैक्स सलाहकार से संपर्क करें.

लेन-देन से जुड़े टैक्स की दरें

लेन-देन से जुड़े टैक्स, जैसे कि सेल्स टैक्स या वैल्यू-ऐडेड टैक्स (वैट) आपके प्रॉडक्ट की बिक्री पर लागू हो सकते हैं. जिन देशों या इलाकों में टैक्स लागू होता है वहां लेन-देन से जुड़े टैक्स का हिसाब लगाने के लिए Google, कई इनपुट इस्तेमाल करता है. इन इनपुट में ये शामिल हो सकते हैं: आपकी बताई गई दरें, Play Console में आपके प्रॉडक्ट के लिए चुनी गई टैक्स कैटगरी, आपके असली उपयोगकर्ता (खरीदार) का कानूनी देश, आपका देश या स्थानीय नियमों और कानूनों के हिसाब से लागू होने वाली अन्य ज़रूरी शर्तें.

टैक्स से जुड़ी ज़िम्मेदारी: Google बनाम सेलर

लेन-देन से जुड़े टैक्स के हर टाइप के लिए, टैक्स इकट्ठा करने और उसे संबंधित संस्था को भेजने की अलग-अलग शर्तें होती हैं. ये शर्तें, टैक्स से जुड़े स्थानीय कानूनों के हिसाब से तय की जाती हैं. कुछ मामलों में, सेलर इसका ज़िम्मेदार होता है. अन्य मामलों में, स्थानीय कानूनों के तहत यह ज़िम्मेदारी Google की होती है. 

पहली स्थिति: जब टैक्स इकट्ठा करने और उसे संबंधित संस्था को भेजने की ज़िम्मेदारी Google की होती है

  • दर में बदलाव करने का विकल्प नहीं मिलता: जब टैक्स इकट्ठा करने और उसे संबंधित संस्था को भेजने की ज़िम्मेदारी Google की होती है, तब आपको लेन-देन पर लागू होने वाले टैक्स की दर में बदलाव करने का विकल्प नहीं मिलता. Google, टैक्स से जुड़े स्थानीय कानूनों के मुताबिक दरें तय करता है और उन्हें लागू करता है. हालांकि, Google जो टैक्स दरें लागू करता है उन पर आपके प्रॉडक्ट पर लगने वाले टैक्स की कैटगरी का असर पड़ सकता है. 
  • टैक्स की दरों के बारे में पारदर्शिता: अधिकार क्षेत्र के हिसाब से ऐसा हो सकता है कि टैक्स की दरें, Play Console/Google पेमेंट्स सेंटर में दिखें या न दिखें. Google Play Console पर जाकर वित्तीय रिपोर्ट में, अपने प्रॉडक्ट की बिक्री पर लागू होने वाली असल दरें देखी जा सकती हैं.

दूसरी स्थिति: जब टैक्स इकट्ठा करने और उसे संबंधित संस्था को भेजने की ज़िम्मेदारी आपकी (सेलर की) होती है

  • मनमुताबिक बनाने के विकल्प: Google पेमेंट्स सेंटर में मौजूद 'टैक्स की दरें' टैब का इस्तेमाल करके, कुछ देशों या इलाकों में मौजूद खरीदारों के साथ किए गए लेन-देन के लिए टैक्स की दरें तय की जा सकती हैं. 
  • टैक्स लागू करना: अगर टैक्स इकट्ठा करने और उसे संबंधित संस्था को भेजने की ज़िम्मेदारी आपकी है और आपने देश और/या अधिकार क्षेत्र के हिसाब से कोई जानकारी नहीं दी है, तो Google लेन-देन से जुड़ा कोई टैक्स डिफ़ॉल्ट रूप से सेट नहीं करेगा. भले ही, आपने Google को प्रॉडक्ट की टैक्स कैटगरी की जानकारी दी हो.
ध्यान दें: अगर खरीदारों के साथ किए जाने वाले लेन-देन पर लगने वाले टैक्स की ज़िम्मेदारी आपकी है, तो इन कामों की ज़िम्मेदारी भी आपकी ही होगी (इनके अलावा, और भी काम शामिल हो सकते हैं): (a) यह तय करना कि लेन-देन पर टैक्स लगेगा या नहीं; (b) लागू होने वाली दर के हिसाब से, लेन-देन से जुड़ा टैक्स चार्ज करना और इकट्ठा करना; (c) लेन-देन से जुड़े टैक्स को टैक्स प्रबंधन से जुड़ी सरकारी संस्था को भेजना; और (d) उपयोगकर्ता या टैक्स प्रबंधन से जुड़ी सरकारी संस्था को ज़रूरी दस्तावेज़ उपलब्ध कराना. अपने प्रॉडक्ट के लेन-देन पर लगने वाले टैक्स के बारे में सही जानकारी देने और उसे अपडेट रखने की पूरी ज़िम्मेदारी आपकी है. इसमें टैक्स की कैटगरी से जुड़ी जानकारी भी शामिल है. प्रॉडक्ट के लिए, टैक्स की कैटगरी में किए गए बदलाव, सिर्फ़ आने वाले समय में होने वाली बिक्री पर लागू होंगे. 

प्रॉडक्ट की टैक्स कैटगरी

प्रॉडक्ट टैक्स कैटगरी ("पीटीसी") एक ज़रूरी इनपुट है. इससे किसी भी लेन-देन पर लागू होने वाले टैक्स और उनकी दरों का पता चलता है. Google Play पर ये पीटीसी उपलब्ध हैं.

प्रॉडक्ट की टैक्स कैटगरी

कोड

ब्यौरा

डिजिटल प्रॉडक्ट की बिक्री

PTC023DIG

सॉफ़्टवेयर प्रोग्राम या अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम का ऐक्सेस, जिन्हें उपयोगकर्ता इंटरनेट से खरीदते हैं. यह डिफ़ॉल्ट टैक्स कैटगरी सभी एसकेयू पर लागू होगी. ऐसा तब तक होगा, जब तक अलग से कोई कैटगरी नहीं चुनी जाती.

ऑडियो बुक के लिए सदस्यता

PTC158AUD

तेज़ आवाज़ में सुनने की सुविधा वाली ऑडियो बुक की रिकॉर्डिंग का ऐक्सेस. इनका ऐक्सेस बनाए रखने के लिए नियमित तौर पर सदस्यता शुल्क देना पड़ता है. इन रिकॉर्डिंग में वयस्कों के लिए बना कॉन्टेंट, सिर्फ़ विज्ञापन वाला कॉन्टेंट या मुख्य रूप से विज्ञापन से जुड़ा कॉन्टेंट मौजूद नहीं होता है.

ई-बुक के लिए सदस्यता

PTC159EBO

डिजिटल बुक (ई-बुक) का ऐक्सेस. इनका ऐक्सेस बनाए रखने के लिए, नियमित तौर पर सदस्यता शुल्क देना पड़ता है. इनमें वयस्कों के लिए बना कॉन्टेंट, सिर्फ़ विज्ञापन वाला कॉन्टेंट या मुख्य रूप से विज्ञापन से जुड़ा कॉन्टेंट मौजूद नहीं होता है. इसके अलावा, मुख्य रूप से तकनीकी जानकारी देने वाला ऐसा कोई मटीरियल भी मौजूद नहीं होता है जिसमें अतिरिक्त कॉन्टेंट शामिल न हो. जैसे, डायरेक्ट्री, टेबल, सूची, कैलेंडर, प्रॉस्पेक्टस, कैटलॉग या मैप.

न्यूज़लेटर के लिए सदस्यता

PTC160NEW

नियमित समयावधि पर पब्लिश होने वाली एक रिपोर्ट. इसमें किसी अहम विषय से जुड़ी ऐसी नई जानकारी होती है जिसके बारे में लोगों को पहले से पता नहीं होता. इसमें विज्ञापन भी होते हैं. इस रिपोर्ट में, वयस्कों के लिए बना कॉन्टेंट, सिर्फ़ विज्ञापन वाला कॉन्टेंट या मुख्य रूप से विज्ञापन से जुड़ा कॉन्टेंट, ऑडियो या वीडियो कॉन्टेंट मौजूद नहीं होता है.

न्यूज़पेपर के लिए सदस्यता

PTC161NEW

नियमित समयावधि पर पब्लिश होने वाले किसी ट्रेडिशनल न्यूज़पेपर का एक डिजिटल वर्शन. इस न्यूज़पेपर में, सिर्फ़ वयस्कों के लिए बना कॉन्टेंट, सिर्फ़ विज्ञापन वाला कॉन्टेंट या मुख्य रूप से विज्ञापन से जुड़ा कॉन्टेंट, ऑडियो या वीडियो कॉन्टेंट मौजूद नहीं होता है.

नियमित तौर पर पब्लिश होने वाले कॉन्टेंट के लिए सदस्यता

PTC162PER

पब्लिकेशन, जिन्हें तय अंतराल में पब्लिश किया जाता है. इनमें पत्रिकाएं भी शामिल होती हैं. इन पब्लिकेशन में वयस्कों के लिए बना कॉन्टेंट, सिर्फ़ विज्ञापन वाला कॉन्टेंट या मुख्य रूप से विज्ञापन से जुड़ा कॉन्टेंट, ऑडियो या वीडियो कॉन्टेंट मौजूद नहीं होता है.

स्कूल की किताबों के लिए सदस्यता

PTC163SCH

किसी फ़ॉर्मल अकैडमिक एजुकेशन प्रोग्राम के लिए ज़रूरी किताबें. इन्हें इलेक्ट्रॉनिक तरीके से उपलब्ध कराया जाता है. हालांकि, इनका ऐक्सेस बनाए रखने के लिए, नियमित तौर पर सदस्यता शुल्क देना पड़ता है. इन किताबों में वयस्कों के लिए बना कॉन्टेंट, सिर्फ़ विज्ञापन वाला कॉन्टेंट या मुख्य रूप से विज्ञापन से जुड़ा कॉन्टेंट शामिल नहीं होता है.

न्यूज़ एग्रीगेटर ऐप्लिकेशन

PTC164NEW

न्यूज़ एग्रीगेटर ऐप्लिकेशन, जो राजनीति, मनोरंजन, कारोबार, विज्ञान, टेक्नोलॉजी वगैरह जैसे कई क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं की जानकारी देते हैं या इनसे जुड़ी खबरें बताते हैं. हालांकि, ये ऐप्लिकेशन इस तरह के कॉन्टेंट को खुद पब्लिश नहीं करते, ये सिर्फ़ एग्रीगेट करते हैं.

डिजिटल वीडियो के लिए सदस्यता

PTC165DIG

मिलती-जुलती इमेज की एक सीरीज़ जो एक के बाद एक दिखाए जाने पर, मोशन का एहसास देती हैं. अगर आवाज़ें मौजूद हैं, तो वे भी सुनाई देती हैं. हालांकि, इसका ऐक्सेस बनाए रखने के लिए, नियमित तौर पर सदस्यता शुल्क देना पड़ता है. इस सीरीज़ में सिर्फ़ विज्ञापन वाला कॉन्टेंट या मुख्य रूप से विज्ञापन से जुड़ा कॉन्टेंट शामिल नहीं होता है. उदाहरण के लिए, स्ट्रीमिंग और लाइव टीवी ब्रॉडकास्ट.

डिजिटल म्यूज़िक के लिए सदस्यता

PTC166DIG

आवाज़ की रिकॉर्डिंग, जो खरीदार को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से डिलीवर की जाती है. इसका ऐक्सेस बनाए रखने के लिए, नियमित तौर पर सदस्यता शुल्क देना पड़ता है. इस रिकॉर्डिंग में सिर्फ़ विज्ञापन वाला कॉन्टेंट या मुख्य रूप से विज्ञापन से जुड़ा कॉन्टेंट शामिल नहीं होता है.

कॉमिक बुक की सदस्यता

PTC167COM

आम तौर पर, डिजिटल कॉमिक बुक को "कॉमिक बुक" की कैटगरी में रखा जाता है. हालांकि, ये किसी खरीदार को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से डिलीवर की जाती हैं. इन डिजिटल कॉमिक बुक का ऐक्सेस बनाए रखने के लिए, नियमित तौर पर सदस्यता शुल्क देना पड़ता है. इनमें वयस्कों के लिए बना कॉन्टेंट, सिर्फ़ विज्ञापन वाला कॉन्टेंट या मुख्य रूप से विज्ञापन से जुड़ा कॉन्टेंट शामिल नहीं होता है.

धार्मिक ई-बुक के लिए सदस्यता

PTC168REL

धार्मिक शिक्षा को प्रमोट करने वाली या किसी धर्म में पवित्र मानी जाने वाली डिजिटल बुक (ई-बुक) का ऐक्सेस. इनका ऐक्सेस बनाए रखने के लिए, नियमित तौर पर सदस्यता शुल्क देना पड़ता है. इन डिजिटल बुक में वयस्कों के लिए बना कॉन्टेंट, सिर्फ़ विज्ञापन वाला कॉन्टेंट या मुख्य रूप से विज्ञापन से जुड़ा कॉन्टेंट शामिल नहीं होता है.

धार्मिक ऑडियो बुक के लिए सदस्यता

PTC169REL

धार्मिक शिक्षा को प्रमोट करने वाली या किसी धर्म में पवित्र मानी जाने वाली डिजिटल ऑडियो बुक का ऐक्सेस. इन ऑडियो बुक का ऐक्सेस बनाए रखने के लिए, नियमित तौर पर सदस्यता शुल्क देना पड़ता है. इनमें वयस्कों के लिए बना कॉन्टेंट, सिर्फ़ विज्ञापन वाला कॉन्टेंट या मुख्य रूप से विज्ञापन से जुड़ा कॉन्टेंट शामिल नहीं होता है.

डिजिटल वीडियो के लिए एक बार पेमेंट

PTC170DIG

मिलती-जुलती इमेज की एक सीरीज़ जो एक के बाद एक दिखाए जाने पर, मोशन का एहसास देती हैं. अगर आवाज़ें मौजूद हैं, तो वे भी सुनाई देती हैं. इस सीरीज़ में सिर्फ़ विज्ञापन वाला कॉन्टेंट या मुख्य रूप से विज्ञापन से जुड़ा कॉन्टेंट शामिल नहीं होता है.

डिजिटल म्यूज़िक के लिए एक बार पेमेंट

PTC171DIG

आवाज़ की रिकॉर्डिंग, जो खरीदार को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से डिलीवर की जाती है. इसमें सिर्फ़ विज्ञापन वाला कॉन्टेंट या मुख्य रूप से विज्ञापन से जुड़ा कॉन्टेंट शामिल नहीं होता है.

बिना ISBN वाली ऑडियो बुक के लिए एक बार पेमेंट

PTC172AUD

तेज़ आवाज़ में सुनने की सुविधा वाली ऐसी किसी ऑडियो बुक की रिकॉर्डिंग जिसके फ़ॉर्मैट (ऑडियो) का कोई International Standard Book Number (ISBN) नहीं होता. इस रिकॉर्डिंग में वयस्कों के लिए बना कॉन्टेंट, सिर्फ़ विज्ञापन वाला कॉन्टेंट या मुख्य रूप से विज्ञापन से जुड़ा कॉन्टेंट शामिल नहीं होता है.

ISBN वाली ऑडियो बुक के लिए एक बार पेमेंट

PTC173AUD

तेज़ आवाज़ में सुनने की सुविधा वाली ऐसी किसी ऑडियो बुक की रिकॉर्डिंग जिसके फ़ॉर्मैट (ऑडियो) का कोई International Standard Book Number (ISBN) होता है. इस रिकॉर्डिंग में वयस्कों के लिए बना कॉन्टेंट, सिर्फ़ विज्ञापन वाला कॉन्टेंट या मुख्य रूप से विज्ञापन से जुड़ा कॉन्टेंट शामिल नहीं होता है.

बिना ISBN वाली ई-बुक के लिए एक बार पेमेंट

PTC174EBO

इलेक्ट्रॉनिक तरीके से उपलब्ध कराए गए वे मटीरियल जिन्हें आम तौर पर किताब की कैटगरी में रखा जाता है. हालांकि, इन मटीरियल के फ़ॉर्मैट (ई-बुक) के पास अपना यूनीक International Standard Book Number (ISBN) नहीं होता है. इनमें वयस्कों के लिए बना कॉन्टेंट, सिर्फ़ विज्ञापन वाला कॉन्टेंट या मुख्य रूप से विज्ञापन से जुड़ा कॉन्टेंट शामिल नहीं होता है. इसके अलावा, मुख्य रूप से तकनीकी जानकारी देने वाला ऐसा कोई मटीरियल भी मौजूद नहीं होता है जिसमें अतिरिक्त कॉन्टेंट शामिल न हो. जैसे, डायरेक्ट्री, टेबल, सूची, कैलेंडर, प्रॉस्पेक्टस, कैटलॉग या मैप.

ISBN वाली ई-बुक के लिए एक बार पेमेंट

PTC175EBO

इलेक्ट्रॉनिक तरीके से उपलब्ध कराए गए वे मटीरियल जिन्हें आम तौर पर किताब की कैटगरी में रखा जाता है. इनके फ़ॉर्मैट (ई-बुक) का एक यूनीक International Standard Book Number (ISBN) होता है. इनमें वयस्कों के लिए बना कॉन्टेंट, सिर्फ़ विज्ञापन वाला कॉन्टेंट या मुख्य रूप से विज्ञापन से जुड़ा कॉन्टेंट शामिल नहीं होता है. इसके अलावा, मुख्य रूप से तकनीकी जानकारी देने वाला ऐसा कोई मटीरियल भी मौजूद नहीं होता है जिसमें अतिरिक्त कॉन्टेंट शामिल न हो. जैसे, डायरेक्ट्री, टेबल, सूची, कैलेंडर, प्रॉस्पेक्टस, कैटलॉग या मैप.

बिना ISBN वाली, स्कूल की किताब के लिए एक बार पेमेंट

PTC176SCH

किसी फ़ॉर्मल अकैडमिक एजुकेशन प्रोग्राम के लिए ज़रूरी किताबें. इन्हें इलेक्ट्रॉनिक तरीके से उपलब्ध कराया जाता है. हालांकि, इनका कोई International Standard Book Number (ISBN) नहीं होता. इन किताबों में वयस्कों के लिए बना कॉन्टेंट, सिर्फ़ विज्ञापन वाला कॉन्टेंट या मुख्य रूप से विज्ञापन से जुड़ा कॉन्टेंट शामिल नहीं होता है.

ISBN वाली, स्कूल की टेक्स्टबुक के लिए एक बार पेमेंट

PTC177SCH

किसी फ़ॉर्मल अकैडमिक एजुकेशन प्रोग्राम के लिए ज़रूरी किताबें. इन्हें इलेक्ट्रॉनिक तरीके से उपलब्ध कराया जाता है. इनके फ़ॉर्मैट (ई-बुक) का एक यूनीक International Standard Book Number (ISBN) होता. इन किताबों में वयस्कों के लिए बना कॉन्टेंट, सिर्फ़ विज्ञापन वाला कॉन्टेंट या मुख्य रूप से विज्ञापन से जुड़ा कॉन्टेंट शामिल नहीं होता है

बिना ISBN वाली कॉमिक बुक के लिए एक बार पेमेंट

PTC178COM

आम तौर पर, डिजिटल कॉमिक बुक को "कॉमिक बुक" की कैटगरी में रखा जाता है. हालांकि, ये किसी खरीदार को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से डिलीवर की जाती हैं. डिजिटल कॉमिक बुक के इस फ़ॉर्मैट (ई-बुक) का कोई यूनीक International Standard Book Number (ISBN) नहीं होता. इनमें वयस्कों के लिए बना कॉन्टेंट, सिर्फ़ विज्ञापन वाला कॉन्टेंट या मुख्य रूप से विज्ञापन से जुड़ा कॉन्टेंट शामिल नहीं होता है.

ISBN वाली कॉमिक बुक के लिए एक बार पेमेंट

PTC179COM

आम तौर पर, डिजिटल कॉमिक बुक को "कॉमिक बुक" की कैटगरी में रखा जाता है. हालांकि, ये किसी खरीदार को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से डिलीवर की जाती हैं. डिजिटल कॉमिक बुक के इस फ़ॉर्मैट (ई-बुक) का एक यूनीक International Standard Book Number (ISBN) होता है. इनमें वयस्कों के लिए बना कॉन्टेंट, सिर्फ़ विज्ञापन वाला कॉन्टेंट या मुख्य रूप से विज्ञापन से जुड़ा कॉन्टेंट शामिल नहीं होता है.

ISBN वाली धार्मिक ई-बुक के लिए एक बार पेमेंट

PTC180REL

किसी धार्मिक किताब या गाइड का कोई ऐसा डिजिटल वर्शन जिसके फ़ॉर्मैट (ई-बुक) का एक यूनीक International Standard Book Number (ISBN) होता है.

बिना ISBN वाली धार्मिक ई-बुक के लिए एक बार पेमेंट

PTC181REL

किसी धार्मिक किताब या गाइड का कोई ऐसा डिजिटल वर्शन जिसके फ़ॉर्मैट (ई-बुक) का कोई यूनीक International Standard Book Number (ISBN) नहीं होता है.

ISBN वाली धार्मिक ऑडियो बुक के लिए एक बार पेमेंट

PTC182REL

तेज़ आवाज़ में सुनने की सुविधा वाली किसी धार्मिक किताब या गाइड का डिजिटल वर्शन. इस वर्शन के फ़ॉर्मैट (ऑडियो) के पास अपना एक यूनीक International Standard Book Number (ISBN) है. इनमें वयस्कों के लिए बना कॉन्टेंट, सिर्फ़ विज्ञापन वाला कॉन्टेंट या मुख्य रूप से विज्ञापन से जुड़ा कॉन्टेंट शामिल नहीं होता है.

बिना ISBN वाली धार्मिक ऑडियो बुक के लिए एक बार पेमेंट

PTC183REL

तेज़ आवाज़ में सुनने की सुविधा वाली किसी धार्मिक किताब या गाइड का डिजिटल वर्शन. इस वर्शन के फ़ॉर्मैट (ऑडियो) के पास अपना यूनीक International Standard Book Number (ISBN) नहीं होता है. इनमें वयस्कों के लिए बना कॉन्टेंट, सिर्फ़ विज्ञापन वाला कॉन्टेंट या मुख्य रूप से विज्ञापन से जुड़ा कॉन्टेंट शामिल नहीं होता है.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
10905899315060469478
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
92637
false
false
false
false