ऐसेट लाइब्रेरी, Play Console में मौजूद एक ऐसा टूल है जो आपको एक ही जगह पर, अपने ऐप्लिकेशन की सभी ग्राफ़िक ऐसेट को अपलोड, मैनेज, और फिर से इस्तेमाल करने की सुविधा देता है.
ऐसेट लाइब्रेरी का इस्तेमाल करके, अपना समय बचाया जा सकता है. साथ ही, अपने मुख्य स्टोर पेज, स्टोर पेज की परफ़ॉर्मेंस की जांच, इवेंट, और कस्टम स्टोर पेजों में ब्रैंड की छवि को बरकरार रखा जा सकता है. यहां आपको अपने सभी स्क्रीनशॉट, आइकॉन, और फ़ीचर ग्राफ़िक एक ही जगह पर मिल जाते हैं. इससे किसी भी काम के लिए, सही क्रिएटिव को ढूंढना और इस्तेमाल करना या फिर से इस्तेमाल करना आसान हो जाता है.
ऐसेट लाइब्रेरी को ऐक्सेस करने का तरीका
ऐसेट लाइब्रेरी, साइड पैनल में अपने-आप खुल जाती है. ऐसा तब होता है, जब आप ग्राफ़िक ऐसेट इस्तेमाल करने वाले किसी पेज पर मौजूद हों.
लाइब्रेरी को खोलने के लिए:
- Play Console खोलें.
- उस पेज पर जाएं जहां से ग्राफ़िक मैनेज किए जाते हैं. उदाहरण के लिए, बाएं मेन्यू में मौजूद, स्टोर में मौजूदगी > कस्टम स्टोर पेज पर जाएं और कस्टम स्टोर पेज बनाएं पर क्लिक करें.
- किसी ग्राफ़िक सेक्शन, जैसे कि "ऐप्लिकेशन आइकॉन" या "फ़ीचर ग्राफ़िक" में जाकर, ऐसेट जोड़ें पर क्लिक करें. ऐसेट लाइब्रेरी, आपकी स्क्रीन पर दाईं ओर खुलेगी.
लाइब्रेरी में ऐसेट जोड़ना
कंप्यूटर से या सीधे तौर पर Google Drive से इंपोर्ट करके नई ऐसेट जोड़ी जा सकती हैं.
- कंप्यूटर के ज़रिए जोड़ने के लिए: ऐसेट लाइब्रेरी पैनल में सबसे नीचे मौजूद, अपलोड करें पर क्लिक करें. इसके बाद, अपने कंप्यूटर में मौजूद एक या एक से ज़्यादा फ़ाइलें चुनें.
- Google Drive से इंपोर्ट करने के लिए: Drive से जोड़ें पर क्लिक करें. आपको Play Console को आपका Google खाता ऐक्सेस करने की अनुमति देनी पड़ सकती है. खाता कनेक्ट हो जाने के बाद, Drive में मौजूद एक या एक से ज़्यादा इमेज ब्राउज़ की जा सकती हैं और उन्हें चुना जा सकता है.
ऐसेट में काट-छांट करना
अगर आपने कोई ऐसी नई इमेज अपलोड की है जो ज़रूरी आसपेक्ट रेशियो (लंबाई-चौड़ाई का अनुपात) से मेल नहीं खाती है, तो काट-छांट करने वाला टूल अपने-आप दिखने लगता है. जैसे, ऐप्लिकेशन के स्क्वेयर आइकॉन के लिए, आयताकार इमेज अपलोड करने पर ऐसा होता है.
- पहले से तय किए गए आसपेक्ट रेशियो में से कोई विकल्प चुना जा सकता है, जैसे कि ऐप्लिकेशन आइकॉन या कस्टम विकल्प चुनकर, इमेज के साइज़ में अपने हिसाब से काट-छांट की जा सकती है.
- ओरिजनल फ़ाइल में बदलाव किए बिना, काट-छांट की गई नई इमेज को अपनी लाइब्रेरी में जोड़ने के लिए, कॉपी के तौर पर सेव करें पर क्लिक करें.
अपनी ऐसेट इस्तेमाल करना
सभी ग्राफ़िक को ऐसेट लाइब्रेरी में जोड़ने के बाद, उन्हें किसी भी स्टोर पेज की परफ़ॉर्मेंस की जांच या इवेंट में आसानी से जोड़ा जा सकता है.
अपनी ऐसेट व्यवस्थित करना और उन्हें ढूंढना
ऐसेट लाइब्रेरी में, खोजने और फ़िल्टर करने के बेहतरीन टूल उपलब्ध हैं. इनका इस्तेमाल करके, अपनी ज़रूरत के हिसाब से सही ग्राफ़िक तुरंत खोजा जा सकता है.
फ़िल्टर करने और खोजने से जुड़े टूल इस्तेमाल करना
- ऐसेट खोजना: किसी भी ऐसेट को उसके फ़ाइल नाम या टैग के ज़रिए खोजने के लिए, पैनल के सबसे ऊपर मौजूद "इमेज खोजें" बार का इस्तेमाल करें.
- ऐसेट फ़िल्टर करना: ज़्यादा सटीक नतीजे पाने के लिए, फ़िल्टर करें बटन पर क्लिक करें. एक से ज़्यादा फ़िल्टर, एक साथ इस्तेमाल किए जा सकते हैं. इनमें ये फ़िल्टर शामिल हैं:
- आसपेक्ट रेशियो (लंबाई-चौड़ाई का अनुपात): किसी खास डाइमेंशन की इमेज ढूंढें. जैसे, 1:1 स्क्वेयर या 16:9 लैंडस्केप.
- भाषा: किसी जगह की भाषा के हिसाब से बनाए गए स्टोर पेज की परफ़ॉर्मेंस की जांच या इवेंट के लिए अपलोड की गई ऐसेट ढूंढें.
- टाइप: ऐसेट के लिए तय किए गए प्लेसमेंट के हिसाब से फ़िल्टर करें. जैसे, ऐप्लिकेशन आइकॉन या फ़ोन का स्क्रीनशॉट.
- इनमें इस्तेमाल की गई: देखें कि फ़िलहाल कौन-कौनसी ऐसेट किसी स्टोर पेज, इवेंट या स्टोर पेज की परफ़ॉर्मेंस की जांच में इस्तेमाल की जा रही हैं.
- टैग: पहले से असाइन किए गए टैग या आपके बनाए गए कस्टम टैग के आधार पर ऐसेट ढूंढें.
ऐसेट व्यवस्थित करने के लिए टैग इस्तेमाल करना
टैग, कस्टम लेबल होते हैं. इन्हें ऐसेट पर लागू किया जा सकता है, ताकि अलग-अलग ऐसेट को ग्रुप करके बाद में आसानी से ढूंढा जा सके. इनसे ऐसेट को थीम, कैंपेन या ऐप्लिकेशन के वर्शन के हिसाब से व्यवस्थित करने में मदद मिलती है. उदाहरण के लिए, "Q4-promo," "summer-event," "new-feature-launch".
किसी ऐसेट पर टैग लागू करने के लिए:
- ऐसेट लाइब्रेरी में जाकर, टैग करने के लिए एक या एक से ज़्यादा ऐसेट चुनें. इसके बाद, आपको ऐसेट की ज़्यादा जानकारी देने वाला पैनल दिखेगा.
- टैग मैनेज करें पर क्लिक करें.
- इनमें से कोई भी एक विकल्प चुना जा सकता है:
- कोई मौजूदा टैग खोजें और उसके बगल में मौजूद बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
- नए टैग का नाम लिखें और नया बनाएं पर क्लिक करें.
- बदलावों को सेव करने के लिए, टैग लागू करें पर क्लिक करें.
अलग-अलग ऐसेट मैनेज करना
ज़्यादा जानकारी वाला पैनल खोलने के लिए, लाइब्रेरी में मौजूद किसी भी ऐसेट को चुनें. यहां ये काम किए जा सकते हैं:
- ऐसेट की जानकारी देखना. जैसे, फ़ाइल नाम, डाइमेंशन, और फ़ाइल का साइज़.
- टैग जोड़ने या हटाने के लिए टैग मैनेज करना.
- इमेज में काट-छांट करना और उसे अलग डाइमेंशन वाली किसी नई इमेज में बदलना.
- अपलोड बॉक्स में पहले से जोड़ी गई ऐसेट को मिटाना. इसके लिए, ट्रैश कैन वाले आइकॉन पर क्लिक करें.