सूचना

You can now request help from the Help page in your Play Console account.  If you don't have access to Play Console, ask your account admin for an invite.

पूरी तरह से रोल आउट की गई रिलीज़ को रोकने की सुविधा

आपके पास ऐप्लिकेशन की ऐसी रिलीज़ को रोकने का विकल्प होता है जिसे सभी के लिए लॉन्च किया जा चुका है. अगर आपको अपने ऐप्लिकेशन के मौजूदा वर्शन में कोई गंभीर समस्या मिलती है, तो 'रोल आउट रोकें' सुविधा का इस्तेमाल करें. इससे उपयोगकर्ताओं को कम परेशानी होगी. साथ ही, नए और मौजूदा उपयोगकर्ता, ऐप्लिकेशन के उस वर्शन को इंस्टॉल या अपडेट नहीं कर पाएंगे जिसमें समस्या है. ऐप्लिकेशन की किसी रिलीज़ को पूरी तरह से रोकने पर, उसका पिछला वर्शन नए उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध हो जाएगा. यह उन लोगों के लिए भी उपलब्ध हो जाएगा जो ऐप्लिकेशन के रोके गए वर्शन का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं.

पूरी तरह से रोल आउट हो चुके ऐप्लिकेशन या इसके वर्शन को रोकने के लिए:

  1. अपने ट्रैक पेज पर रिलीज़ टैब पर जाएं.
  2. लॉन्च मैनेज करें > लॉन्च रोकें को चुनें.

अहम सुविधाएं

इस सुविधा से ये मुख्य काम किए जा सकते हैं:

  • Google Play Console के वेब या मोबाइल यूज़र इंटरफ़ेस (यूआई) के ज़रिए, ऐप्लिकेशन के इंटरनल टेस्ट ट्रैक को छोड़कर किसी भी ट्रैक पर पूरी तरह से लॉन्च की गई रिलीज़ को रोका जा सकता है. रोका गया वर्शन, उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध नहीं होगा.
  • ऐप्लिकेशन की किसी रिलीज़ को रोकने पर, पूरी तरह से लॉन्च किया गया उसका पिछला लाइव वर्शन, ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले नए और मौजूदा उपयोगकर्ताओं के लिए अपने-आप उपलब्ध हो जाएगा.
  • रोकी गई रिलीज़ को कितने भी उपयोगकर्ताओं के लिए फिर से शुरू किया जा सकता है. इससे, रिलीज़ की समस्याएं हल करने के बाद, उसे धीरे-धीरे फिर से उपलब्ध कराने में मदद मिलती है.

ज़रूरी बातें

पूरी तरह से रोल आउट की गई रिलीज़ को रोकें सुविधा का इस्तेमाल करने से पहले, इन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है:

  • जिस रिलीज़ को रोकना है, अगर वह काफ़ी समय से उपलब्ध है या आपके ज़्यादातर उपयोगकर्ता उसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे रोकना सही नहीं होगा. ऐसा इसलिए, क्योंकि ज़्यादातर उपयोगकर्ताओं ने शायद पहले ही ऐप्लिकेशन के उस वर्शन पर अपडेट कर लिया हो जिसे रोका गया है.
  • किसी ट्रैक पर पहली रिलीज़ को रोका नहीं जा सकता. अगर सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध आपकी मौजूदा रिलीज़, किसी ट्रैक पर आपके ऐप्लिकेशन का सबसे पहला वर्शन है, तो आपके पास ऐसी कोई पिछली रिलीज़ उपलब्ध नहीं होती है जिसे वापस लाया जा सके.
  • अगर आपकी पिछली रिलीज़ में नीति का उल्लंघन हुआ है, तो उसे रोकी गई रिलीज़ की जगह इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.

पूरी तरह से रोल आउट की गई रिलीज़ को रोकें सुविधा, ऐप्लिकेशन की रिलीज़ को बेहतर तरीके से कंट्रोल करने में मदद करती है. इससे रिलीज़ के पूरी तरह से लॉन्च होने के बाद आने वाली समस्याओं को तुरंत कम करने में भी मदद मिलती है. साथ ही, उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव मिलता है.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
13650932587566195569
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
92637
false
false
false
false