डिफ़ॉल्ट रूप से, Play से मिलने वाली सूचनाएं आपके Play Console खाते के उपयोगकर्ताओं को भेजी जाती हैं. यह उपयोगकर्ताओं की अनुमतियों और भूमिका के हिसाब से तय किया जाता है. ईमेल पाने वाले लोगों की सूची में, अपने संगठन के उन अहम लोगों को जोड़ा जा सकता है जिन्हें सूचनाएं भेजनी हैं. इसके लिए, उन्हें Play डेवलपर खाते का ऐक्सेस देने की ज़रूरत नहीं है.
ज़रूरी भूमिका
सिर्फ़ खाते के मालिक और एडमिन, ईमेल पाने वाले लोगों की सूची में बदलाव कर सकते हैं, उसे मिटा सकते हैं, और नई सूची बना सकते हैं.
सूचना के विषय
ईमेल पाने वाले लोगों को, सूचना के विषय के हिसाब से ईमेल पाने के लिए जोड़ा जा सकता है. हमारा सुझाव है कि आप सभी विषयों के लिए, ईमेल पाने वाले लोगों की जानकारी जोड़ें. इससे यह पक्का किया जा सकेगा कि आपके खाते से जुड़ी सूचनाएं, सही लोगों को मिलें. ईमेल पाने वालों के तौर पर, लोग या ग्रुप जोड़े जा सकते हैं. हमारा सुझाव है कि आप ग्रुप जोड़ें, ताकि यह पक्का किया जा सके कि काम कर रहे कर्मचारियों को ही ईमेल भेजे जाएं.
ये विषय उपलब्ध हैं (ईमेल पाने वाले हर व्यक्ति के लिए, आपको कम से कम एक विषय चुनना होगा):
- नीति
- पेमेंट और टैक्स
- सलाह, खबरें, और अवसर
- सुझाव, शिकायत, राय, और सर्वे
अगर आपको जानना है कि किसी विषय से जुड़े ईमेल पाने के लिए किस व्यक्ति ने ऑप्ट इन किया है, तो ईमेल पाने वाले लोगों की सूची को विषय के हिसाब से फ़िल्टर करें.
विषय की प्राथमिकताएं मैनेज करना
उपयोगकर्ता और अनुमतियां पेज पर जाकर, ईमेल पाने वाले लोगों के लिए विषय की प्राथमिकताओं में कभी भी बदलाव किया जा सकता है. ईमेल पाने वाले लोग Play से भेजे गए ईमेल के ज़रिए, सूचना पाने की इस सुविधा से ऑप्ट आउट कर सकते हैं. उनकी प्राथमिकताएं, Console के 'उपयोगकर्ता और अनुमतियां' पेज पर नहीं दिखेंगी.
कुछ ईमेल ज़रूरी होते हैं और उनसे ऑप्ट आउट नहीं किया जा सकता.
ईमेल पाने वाले व्यक्ति का ईमेल पता जोड़ना
ईमेल पाने वाले व्यक्ति का ईमेल पता जोड़ने के लिए, यह तरीका अपनाएं:
- अपने डेवलपर खाते में, उपयोगकर्ता और अनुमतियां टैब पर जाएं.
- नीचे की ओर स्क्रोल करके, "ईमेल पाने वाले लोगों की सूची" सेक्शन पर जाएं.
- ईमेल पाने वाले व्यक्ति का ईमेल पता जोड़ें पर क्लिक करें.
- ईमेल पते वाले फ़ील्ड में, ईमेल पाने वाले व्यक्ति का ईमेल पता डालें.
- ईमेल सूचना ड्रॉपडाउन मेन्यू से, सूचना के वे विषय चुनें जिनके लिए आपको ईमेल पाने वाले व्यक्ति को सूचनाएं भेजनी हैं.
- ऐप्लिकेशन ड्रॉपडाउन मेन्यू से, काम के वे ऐप्लिकेशन चुनें जिनके लिए आपको ईमेल पाने वाले व्यक्ति को सूचनाएं भेजनी हैं. "सभी" चुनने पर, उन्हें खाते और खाते की जानकारी में मौजूद सभी ऐप्लिकेशन से जुड़ी सूचनाएं मिलेंगी.
- जोड़ें पर क्लिक करें.
ईमेल पाने वाले व्यक्ति के ईमेल पते में बदलाव करना
ईमेल पाने वाले व्यक्ति के ईमेल पते में बदलाव करने के लिए, यह तरीका अपनाएं:
- अपने डेवलपर खाते में, उपयोगकर्ता और अनुमतियां टैब पर जाएं.
- नीचे की ओर स्क्रोल करके, “ईमेल पाने वाले लोगों की सूची” सेक्शन पर जाएं.
- ईमेल पाने वाले उस व्यक्ति को ढूंढें जिसके ईमेल पते में बदलाव करना है और दाईं ओर मौजूद ऐरो पर क्लिक करें.
ईमेल पाने वाले व्यक्ति का ईमेल पता मिटाना
ईमेल पाने वाले व्यक्ति का ईमेल पता मिटाने के लिए, यह तरीका अपनाएं:
- अपने डेवलपर खाते में, उपयोगकर्ता और अनुमतियां टैब पर जाएं.
- नीचे की ओर स्क्रोल करके, “ईमेल पाने वाले लोगों की सूची” सेक्शन पर जाएं.
- ईमेल पाने वाले उस व्यक्ति को ढूंढें जिसका ईमेल पता मिटाना है. इसके बाद, दाईं ओर मौजूद ऐरो पर क्लिक करें.
- ईमेल पाने वाले व्यक्ति की जानकारी हटाएं पर क्लिक करें.