सूचना

You can now request help from the Help page in your Play Console account.  If you don't have access to Play Console, ask your account admin for an invite.

नीति का पालन करने के बारे में जानकारी देने के लिए समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध करना

अगर आपको Play Console में किसी नीति का पालन करने के बारे में जानकारी देने के लिए ज़्यादा समय चाहिए, तो ऐप्लिकेशन कॉन्टेंट पेज पर जाकर समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध किया जा सकता है. हालांकि, ऐसा उन नीतियों के लिए ही किया जा सकता है जो ज़रूरी शर्तें पूरी करती हैं. इस लेख में बताया गया है कि अनुरोध कैसे किया जा सकता है. साथ ही, यहां इस बारे में हमसे अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब दिए गए हैं.

समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध करना

अगर ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाली नीतियों का पालन करने के बारे में जानकारी देने के लिए समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध करना है, तो यहां दिया गया तरीका अपनाएं. 

  1. Play Console खोलें और ऐप्लिकेशन का कॉन्टेंट पेज (नज़र रखें और बेहतर बनाएं > नीति और प्रोग्राम > ऐप्लिकेशन का कॉन्टेंट) पर जाएं.
  2. वह एलान ढूंढें जिसके लिए आपको समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध करना है.
    Play Console में यह कैसा दिखता है, इसका उदाहरण देखें

  3. समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध करें पर क्लिक करें.
  4. इसके बाद, उन विकल्पों को चुनें जिससे हमें यह जानने में मदद मिले कि आपको ज़्यादा समय क्यों चाहिए. फिर अनुरोध करें पर क्लिक करें. 
    Play Console में यह कैसा दिखता है, इसका उदाहरण देखें

समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध करने के बाद, आपको एलान वाले फ़ॉर्म के "टाइमलाइन" सेक्शन में एक नोट दिखेगा. इसमें, "समयसीमा बढ़ाई गई" स्टेटस दिखेगा और नीति का पालन करने के लिए जानकारी उपलब्ध कराने की नई समयसीमा बताई गई होगी.

आइटम का स्टेटस

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या हर नीति का पालन करने के बारे में जानकारी देने के लिए समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध किया जा सकता है?

नहीं! यह सुविधा, हर नीति पर लागू नहीं होती और ज़रूरी शर्तों पर निर्भर करती है. हम मुश्किल नीतियों के लिए जहां संभव हो सके, समयसीमा बढ़ाने की पूरी कोशिश करते हैं, ताकि आपको नीतियों का पालन करने की जानकारी देने में किसी तरह की परेशानी न हो और आप अपने शेड्यूल के हिसाब से एलान कर सकें.

समयसीमा ज़्यादा से ज़्यादा कितनी बढ़ाई जा सकती है?

हर नीति के लिए एक समय सेट होता है, जिससे ज़्यादा की समयसीमा नहीं दी जा सकती. हम ऐसा इसलिए करते हैं, ताकि हमारी सभी नीतियों में एक जैसी और आसानी से याद की जा सकने वाली तारीखें दी जा सकें.

मुझे ऐप्लिकेशन का कॉन्टेंट पेज पर एलान क्यों नहीं दिख रहा है?

ऐसा हो सकता है कि आपको जिस एलान की तलाश है वह आपके लिए मौजूद न हो या आपने उसे पहले ही पूरा कर लिया हो और वह कार्रवाई की गई टैब पर मौजूद हो.

कार्रवाई की गई टैब पर मौजूद किसी एलान के लिए, ज़्यादा समय का अनुरोध क्यों नहीं किया जा सकता?

आपने एलान पहले ही कर दिया है. इसलिए, ज़्यादा समय का अनुरोध करने की ज़रूरत नहीं है. अगर हमें आपके एलान की समीक्षा करते समय कोई समस्या मिलती है, तो वह ध्यान देने की ज़रूरत है टैब पर दिखेगा. इसके बाद, समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध किया जा सकता है.

मिलता-जुलता कॉन्टेंट

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
8760271964046846144
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
92637
false
false
false
false