Android डेवलपर के तौर पर, समीक्षा से पहले की जाने वाली जांचों का इस्तेमाल करके, ऐप्लिकेशन के लिए प्लान किए गए बदलावों से जुड़ी संभावित समस्याओं का पता लगाया जा सकता है. इसके बाद, ऐप्लिकेशन को समीक्षा के लिए सबमिट किया जा सकता है. समीक्षा से पहले की जांचें, Google Play Console में अपने-आप होती हैं. इससे गंभीर समस्याओं का पता पहले ही चल जाता है. इससे समीक्षा के दौरान ऐप्लिकेशन अस्वीकार होने से बचाने और उसकी क्वालिटी बनाए रखने में मदद मिलती है. जिन समस्याओं का पता चला है उनकी समीक्षा करने से पहले, पक्का करें कि आपने अपने ऐप्लिकेशन के अपडेट तैयार कर लिए हों.
खास जानकारी
पब्लिश करने की खास जानकारी पेज पर, 'वे बदलाव जिन्हें अब तक समीक्षा के लिए नहीं भेजा गया है' सेक्शन में, समीक्षा से पहले की जाने वाली जांचों को देखा जा सकता है. यह सेक्शन सिर्फ़ तब दिखता है, जब आपने ऐप्लिकेशन को आखिरी बार समीक्षा के लिए भेजे जाने के बाद उसमें कुछ बदलाव किए हों.
जब भी ऐप्लिकेशन में बदलाव किया जाता है, तो समीक्षा से पहले की जाने वाली जांचें अपने-आप शुरू हो जाती हैं. समीक्षा से पहले की जाने वाली जांचों की स्थिति देखने के लिए, पब्लिश करने की खास जानकारी पेज पर जाएं. इन बातों का ध्यान रखें:
- कुछ जांचों को पूरा होने में, अन्य जांचों के मुकाबले ज़्यादा समय लगता है. इसलिए, Play Console में जांचों के पूरा होने का अनुमानित समय दिखता है.
- जांच पूरी होने का इंतज़ार किए बिना, किसी भी समय बदलाव सबमिट किए जा सकते हैं. Play Console, आपके बदलावों को समीक्षा के लिए सबमिट करने से पहले सभी जांचें पूरी कर लेता है.
जांचों में समस्याओं का पता चलते ही, वे दिखने लगती हैं. किसी समस्या के बारे में जानने के लिए, समस्याएं देखें पर क्लिक करें.
समीक्षा की प्रोसेस के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, Google Play Academy पर जाएं.
उदाहरण के तौर पर, समीक्षा से पहले की जाने वाली जांचों का स्क्रीन कैप्चर देखेंउन समस्याओं को हल करना जिनका पता लगाया जा चुका है
Play Console, कई तरह की संभावित समस्याओं की जांच करता है और हर समस्या की जानकारी देता है. साथ ही, उन्हें हल करने में आपकी मदद करने के लिए लिंक देता है. कई समस्याओं को सीधे तौर पर Play Console में हल किया जा सकता है. कुछ समस्याएं हल करने के लिए, आपको अपने ऐप्लिकेशन में तकनीकी बदलाव करने की ज़रूरत पड़ सकती है. ऐसे में, आपको ऐप्लिकेशन का नया वर्शन बनाकर अपलोड करना पड़ सकता है या अपनी डेवलपर वेबसाइट पर अपडेट करने पड़ सकते हैं.
पब्लिश करने से पहले, आपको गंभीर समस्याओं को हल करना होगा. फिर भी आगे बढ़ें पर क्लिक करके, अन्य समस्याओं को बाद में हल करने के लिए छोड़ा जा सकता है. जानी-पहचानी समस्याओं के बावजूद आगे बढ़ने पर, Play Console आपसे एक या इससे ज़्यादा वजहें चुनने के लिए कह सकता है. जैसे, 'मैंने इस समस्या को हल करने के लिए पहले ही प्लान बनाया हुआ है' या 'यह समस्या गलत है'. Play Console इस जानकारी को गतिविधि लॉग में लॉग करता है. साथ ही, Google आपके जवाब का इस्तेमाल, जांच की विश्वसनीयता को बेहतर बनाने के लिए करता है. कुछ मामलों में, आगे बढ़ने से पहले आपको पुष्टि करनी होगी कि आपने Play Console के बाहर समस्या को हल कर लिया है.
आपके जवाब से आपके ऐप्लिकेशन की समीक्षा के नतीजे पर सीधे तौर पर कोई असर नहीं पड़ता. हालांकि, अगर किसी समस्या की वजह से आपका ऐप्लिकेशन काम नहीं करता, तो समीक्षक आपके ऐप्लिकेशन को अस्वीकार कर सकते हैं. ऐसा ऐप्लिकेशन की क्वालिटी से जुड़ी Google Play की नीतियों का पालन न करने की वजह से हो सकता है. जैसे, बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव देने से जुड़ी नीति. समीक्षा के दौरान, हल नहीं की गई समस्याएं मौजूद होने की वजह से भी आपके ऐप्लिकेशन को अस्वीकार किया जा सकता है.
अगर आपने पता लगाई गई समस्याओं को हल किए बिना फिर भी आगे बढ़ें पर क्लिक किया, तो हो सकता है कि वे समस्याएं आने वाले समय में होने वाली जांचों में फिर से दिखें.
उदाहरण के तौर पर, पता लगाई गई किसी समस्या का स्क्रीन कैप्चर देखेंसमस्याओं को हल किए बिना आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी अनुमतियां
जानी-पहचानी समस्याओं को हल किए बिना आगे बढ़ने के लिए, आपके Play Console खाते में इनमें से कम से कम एक अनुमति होनी चाहिए:
- प्रोडक्शन के लिए रिलीज़ करना, डिवाइसों को हटाना, और Play ऐप्लिकेशन साइनिंग की सुविधा का इस्तेमाल करना
- ऐप्लिकेशन को टेस्टिंग ट्रैक में रिलीज़ करना
- टेस्टिंग ट्रैक मैनेज करना और टेस्टर की सूचियों में बदलाव करना
- स्टोर पर ऐप्लिकेशन की मौजूदगी मैनेज करना
- एडमिन ऐक्सेस यानी सभी अनुमतियां
ये अनुमतियां, पब्लिश करने की खास जानकारी पेज पर मौजूद अन्य सुविधाओं के लिए ज़रूरी अनुमतियों से मेल खाती हैं. इनमें मैनेज करके पब्लिश करना भी शामिल है.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Play Console, समीक्षा से पहले जांचें क्यों करता है?समीक्षा से पहले की जाने वाली जांचों से, ऐप्लिकेशन के लिए प्लान किए गए बदलावों से जुड़ी गंभीर समस्याओं के बारे में पहले से सुझाव मिलते हैं. इससे यह पक्का किया जा सकता है कि ऐप्लिकेशन, उपयोगकर्ताओं के लिए ठीक से काम करे. इन जांचों से, आम तौर पर होने वाली ऐसी गलतियों से भी बचा जा सकता है जिनकी वजह से समीक्षा के दौरान आपका ऐप्लिकेशन अस्वीकार किया जा सकता है.
Google Play Console, यह पक्का करने के लिए जांचें करता है कि ऐप्लिकेशन, Developer Program की नीति के मुताबिक हो और लोगों के डिवाइसों पर अच्छी तरह से काम करते हों. Play Console, क्वालिटी की जांचों के साथ-साथ इन जांचों को भी सबसे पहले दिखाता है. जैसे, अलग-अलग Android वर्शन पर ऐप्लिकेशन के काम करने की जांच.
नहीं. समीक्षा से पहले की जाने वाली जांचें, ऐप्लिकेशन को औपचारिक समीक्षा के लिए सबमिट करने से पहले अपने-आप शुरू हो जाती हैं.
Play Console, आपके ऐप्लिकेशन के कई पहलुओं की जांच करता है. उदाहरण के लिए, जांच से यह पुष्टि होती है कि अपडेट में, आपके ऐप्लिकेशन के ऐप्लिकेशन कॉन्टेंट पेज (नज़र रखें और बेहतर बनाएं > नीति और प्रोग्राम > ऐप्लिकेशन कॉन्टेंट) पर सभी ज़रूरी एलान शामिल हैं. साथ ही, चुनिंदा डिवाइसों या Android वर्शन पर ऐप्लिकेशन के क्रैश रेट के ज़्यादा होने का पता चलता है.
सभी जांचें 15 मिनट के अंदर पूरी हो जाती हैं. हालांकि, ज़्यादातर जांचें इससे कम समय में पूरी हो जाती हैं. अगर जांचों के दौरान हमें कोई समस्या नहीं मिलती है, तो समीक्षा के लिए भेजें पर क्लिक किया जा सकता है. अगर कोई गंभीर समस्या नहीं मिलती है, तो Play Console जांचें पूरी कर लेता है. साथ ही, आपके बदलावों को समीक्षा के लिए अपने-आप सबमिट कर देता है.
समीक्षा से पहले की जाने वाली ज़्यादातर जांचें, Play Console की वेबसाइट पर की जाती हैं, जबकि इनका एक सबसेट एपीआई के ज़रिए भी उपलब्ध है. ऐसी जांचें जो तुरंत हो जाती हैं उन्हें एपीआई पर चलाया जाता है. हालांकि, देर से होने वाली जांचों को सिर्फ़ वेबसाइट पर चलाया जाता है.
नहीं. Google Play पर ऐप्लिकेशन पब्लिश करने से पहले, आपको ज़रूरी जांचों से जुड़ी समस्याएं हल करनी होंगी. उदाहरण के लिए, ऐप्लिकेशन के कॉन्टेंट से जुड़े एलान और ऐप्लिकेशन की ज़रूरी जानकारी का मौजूद न होना. ऐसा इसलिए, क्योंकि समीक्षक औपचारिक समीक्षा के दौरान इनमें से कई समस्याओं का आकलन करते हैं. इसलिए, जिन समस्याओं को हल नहीं किया गया है उनकी वजह से ऐप्लिकेशन को अस्वीकार किया जा सकता है.
Google आपके जवाबों का इस्तेमाल, जांच की सटीक जानकारी का आकलन करने और सिस्टम की विश्वसनीयता को बेहतर बनाने के लिए करता है. आपके जवाब से आपके ऐप्लिकेशन की समीक्षा के नतीजे पर सीधे तौर पर कोई असर नहीं पड़ता. हालांकि, अगर किसी समस्या की वजह से आपका ऐप्लिकेशन काम नहीं करता है, तो समीक्षक ऐप्लिकेशन की क्वालिटी से जुड़ी नीतियों का पालन न करने की वजह से, आपके ऐप्लिकेशन को अस्वीकार कर सकते हैं. जैसे, बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव देने से जुड़ी नीति. समीक्षा के दौरान मौजूद, हल न की गई समस्याओं की वजह से भी आपका ऐप्लिकेशन अस्वीकार हो सकता है.
हां. समीक्षा से पहले की जाने वाली सभी जांचों को पास करने का मतलब यह नहीं है कि ऐप्लिकेशन, औपचारिक समीक्षा की प्रोसेस के बाद स्वीकार कर लिया जाएगा. इस प्रोसेस में नीतियों के पालन की जांच, समीक्षा से पहले अपने-आप होने वाली जांचों के मुकाबले ज़्यादा बारीकी से की जाती है.
जांचें बैकग्राउंड में जारी रहती हैं. सभी जांचों के पूरा होने के बाद, Play Console आपके बदलावों को समीक्षा के लिए अपने-आप सबमिट कर देता है. हालांकि, ऐसा तब होता है, जब किसी गंभीर समस्या का पता न चले.
Play Console, सटीक जानकारी देने की पूरी कोशिश करता है. हालांकि, ऐप्लिकेशन के जटिल कॉन्फ़िगरेशन की वजह से, कभी-कभी गलत नतीजे मिल सकते हैं. ऐसे मामलों में, फिर भी आगे बढ़ें पर क्लिक करके, सुझाव/राय देने या शिकायत करने के लिए कोई सही वजह चुनी जा सकती है.