खास जानकारी
बच्चों की सुरक्षा के लिए तय किए गए मानकों से जुड़ी हमारी नीति के मुताबिक, यह ज़रूरी है कि:
- ऐप्लिकेशन में, बच्चों के यौन शोषण और उनके साथ बुरे बर्ताव (सीएसएई) के ख़िलाफ़ तय किए गए मानकों की जानकारी दी गई हो;
- ऐप्लिकेशन में लोगों के लिए, सुझाव/राय भेजने या शिकायत करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई हो;
- ऐप्लिकेशन में, बच्चों का यौन शोषण दिखाने वाले कॉन्टेंट (सीएसएएम) की शिकायत पर कार्रवाई की जाती हो;
- ऐप्लिकेशन, बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनों का पालन करते हों; और
- ऐप्लिकेशन में बच्चों को नुकसान पहुंचाने वाले कॉन्टेंट की शिकायत करने के लिए, किसी प्रतिनिधि की संपर्क जानकारी उपलब्ध कराई गई हो.
इस नीति को पूरा पढ़ें और समझें. पक्का करें आपका ऐप्लिकेशन इस नीति का पूरी तरह से पालन करता हो. अगर कोई डेवलपर समयसीमा खत्म होने से पहले ऐसा नहीं करता, तो उस पर नीति उल्लंघन ठीक करने (एनफ़ोर्समेंट) से जुड़ी कार्रवाइयां की जा सकती हैं. ज़्यादा जानने के लिए, इंटरनेट पर बच्चों के यौन शोषण (सीएसईए) से निपटने के लिए, Tech Coalition के बताए हुए सबसे अच्छे तरीके जानें.
टाइमलाइन से जुड़ी जानकारी
हमारे हिसाब से, बच्चों की सुरक्षा के लिए तय किए गए मानकों से जुड़ी नीति की रिलीज़ से लेकर आगे के एलान, इन तारीखों पर हो सकते हैं. ध्यान दें कि इस टाइमलाइन में बदलाव हो सकता है. इससे जुड़े अपडेट, इस लेख में पोस्ट किए जाएंगे.
- अप्रैल 2024: हमने Play पर बच्चों की सुरक्षा के लिए तय किए गए मानकों से जुड़ी नई नीति का एलान किया
- इस नीति के दायरे में आने वाले ऐप्लिकेशन के लिए, एलान वाला फ़ॉर्म दिसंबर 2024 से Play Console पर उपलब्ध होगा.
- 22 जनवरी, 2025: डेवलपर को एलान वाले फ़ॉर्म सबमिट करने होंगे. यहां दी गई बातों का ध्यान रखें:
- इस तारीख तक एलान वाला पूरा फ़ॉर्म भरकर सबमिट न करने वाले डेवलपर, अपने ऐप्लिकेशन में अपडेट नहीं कर पाएंगे.
- समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध करने वाले डेवलपर के पास, एलान वाला पूरा फ़ॉर्म भरकर सबमिट करने के लिए 19 मार्च, 2025 तक का समय है.
- 19 मार्च, 2025: सभी डेवलपर को नीति का पूरी तरह से पालन करना होगा. ऐसा उन डेवलपर को भी करना होगा जिन्होंने समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध किया है. इस तारीख के बाद, नीति का पालन न करने वाले सभी ऐप्लिकेशन को Google Play से हटाया जा सकता है.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
यहां दिए गए किसी सवाल का जवाब देखने या छिपाने के लिए, उस पर क्लिक करें.
इस नीति के दायरे में किस कैटगरी के ऐप्लिकेशन आते हैं?फ़िलहाल, सोशल मीडिया और डेटिंग कैटगरी के ऐप्लिकेशन इस नीति के दायरे में आते हैं.
सोशल मीडिया ऐप्लिकेशन, ऐसा ऐप्लिकेशन होता है जो Play Console पर "सोशल मीडिया" ऐप्लिकेशन होने का दावा करता है.
डेटिंग ऐप्लिकेशन, ऐसा ऐप्लिकेशन होता है जो Play Console पर "डेटिंग" ऐप्लिकेशन होने का दावा करता है.
अगर आपका ऐप्लिकेशन ऊपर बताई गई कैटगरी में शामिल है, तो वह इस नीति के दायरे में आएगा और उसे ज़रूरी शर्तों का पालन करना होगा. इस मामले में, इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि बच्चे आपका ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करते हैं या नहीं.
सीएसई का मतलब, ऐसे कॉन्टेंट या गतिविधि से है जिसमें बच्चों का यौन शोषण होता हो, उनके साथ गलत बर्ताव किया जाता हो या उन्हें किसी भी तरह से खतरे में डाला जाता हो. जैसे, यौन-शोषण से पहले बच्चे को बहलाना-फुसलाना, सेक्सटॉर्शन (ऐसा यौन शोषण जिसमें पीड़ित से जुड़ा सेक्शुअल कॉन्टेंट शेयर करने की धमकी देकर उसके ऊपर किसी तरह का दबाव बनाया जाता है), यौन शोषण के लिए बच्चे की तस्करी या किसी भी तरह से बच्चे का यौन शोषण करना.
सीएसएएम का मतलब है, बच्चों का यौन शोषण दिखाने वाला कॉन्टेंट. यह गैर-कानूनी कॉन्टेंट होता है. हमारी सेवा की शर्तों के तहत, Google के प्रॉडक्ट और सेवाओं पर इस तरह के कॉन्टेंट को सेव या शेयर करने पर पाबंदी है. सीएसएएम में कोई भी विज़ुअल, फ़ोटो, वीडियो, और कंप्यूटर से जनरेट की गई तस्वीरों के अलावा ऐसी और भी चीज़ें शामिल हो सकती हैं जिनमें किसी नाबालिग को सेक्शुअल ऐक्ट में शामिल होते हुए दिखाया गया हो. ज़्यादा जानकारी के लिए, Transparency Report के सहायता केंद्र पर जाएं.
यह ज़रूरी है कि आपके सभी मानक, इंटरनेट पर सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध हों. इससे दुनिया के किसी भी कोने में बैठा व्यक्ति, सीएसएई को लेकर आपकी नीतियों और मानकों को जान सकेगा. इंटरनेट पर उपलब्ध मानक:
- सही तरह से उपलब्ध होने चाहिए (उदाहरण के लिए, वे बिना किसी गड़बड़ी के लोड होने चाहिए);
- उसी विषय से जुड़े होने चाहिए जिसके लिए उन्हें उपलब्ध कराया गया है (उदाहरण के लिए, उनमें सीएसएई और बच्चों की सुरक्षा के बारे में जानकारी हो); और
- उनमें ऐप्लिकेशन या डेवलपर का नाम भी देना चाहिए (ठीक वैसा ही जैसा Google Play में आपके स्टोर पेज पर दिखता है).
इंटरनेट पर मानकों को कई तरीकों से उपलब्ध कराया जा सकता है. जैसे, सहायता केंद्र में, नीति वाले पेज पर, सेवा की शर्तों में, कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों या इसी तरह की अन्य जगहों पर. हमारा सुझाव है कि आप ऐंकर लिंक का इस्तेमाल करें और इन मानकों के बारे में साफ़ तौर पर जानकारी दें. आपको Play Console में, सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध इन मानकों का लिंक देना होगा.
सुझाव/राय भेजने या शिकायत करने की सुविधाओं से हमारा मतलब, ऐसी सुविधाओं से है जिनकी मदद से लोग आपको अपनी समस्याओं के बारे में बता पाएंगे. सुझाव/राय देने या शिकायत करने के लिए, ऐसा तरीका चुना जा सकता है जिसे इस्तेमाल करने के लिए लोगों को ऐप्लिकेशन से बाहर न जाना पड़े. सुझाव/राय देने या शिकायत करने के लिए ऐप्लिकेशन में सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है. शिकायत करने के लिए अलग से सहायता ईमेल या चैट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकती है. हालांकि, उपयोगकर्ताओं को अन्य विकल्प भी दिए जा सकते हैं. आपको Play Console में यह पुष्टि करनी होगी कि ऐप्लिकेशन में इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं.
“सीएसएएम के ख़िलाफ़ की गई शिकायत पर ज़रूरी कार्रवाई करने” का मतलब है, सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध मानकों और लागू कानूनों के मुताबिक सही कार्रवाई करना. उदाहरण के लिए, ऐप्लिकेशन में सीएसएएम का पता चलने के बाद उसे ऐप्लिकेशन से हटाना.
हमारे मानकों के हिसाब से, किसी खास तरीके को लागू करना ज़रूरी नहीं है. हालांकि, हम डेवलपर से उम्मीद करते हैं कि वे बताई गई नीतियों, प्रक्रियाओं, और लागू होने वाले कानूनों के हिसाब से कार्रवाई करें.
हां. हमारे मानक भी, बच्चों की सुरक्षा के लिए तय किए गए Tech Coalition के मानकों के मुताबिक हैं. सीएसएएम और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में कानून का पालन करने के लिए, कृपया अपनी कानूनी टीमों या सलाहकारों से सलाह लें.
अगर हमारी टीम आपसे संपर्क करना चाहे, तो कृपया उस व्यक्ति का नाम और संपर्क जानकारी दें जो हमें आपके संगठन की ओर से यह बता सके कि आपने सीएसएएम कॉन्टेंट (बच्चों का यौन शोषण दिखाने वाला कॉन्टेंट) को रोकने के क्या उपाय किए हैं और आपका संगठन किस तरह इससे जुड़ी नीति का पालन कर रहा है. सीएसएएम से जुड़े मामलों में संपर्क करने के लिए चुना गया आपका प्रतिनिधि, आपकी कंपनी में किसी भी पद पर या किसी भी टीम से हो सकता है. आपको Play Console में, संपर्क करने के लिए चुने गए प्रतिनिधि की जानकारी देनी होगी.