इस पेज पर, सेहत और फ़िटनेस से जुड़ा संवेदनशील डेटा ऐक्सेस करने वाली, Android की अनुमतियों के इस्तेमाल के बारे में पूरी जानकारी दी गई है. साथ ही, इनके बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब दिए गए हैं. इनमें ये अनुमतियां शामिल हैं. हालांकि, इनके अलावा इसमें और भी अनुमतियां शामिल हो सकती हैं:
A. Health Connect की अनुमतियां: Health Connect, सेहत और फ़िटनेस से जुड़ा डेटा सेव और शेयर करने के लिए, ऐप्लिकेशन को एक सेंट्रल प्लैटफ़ॉर्म और स्टैंडर्ड तरीका उपलब्ध कराता है. साथ ही, वह उपयोगकर्ता की निजता और सुरक्षा को बरकरार रखता है. इससे ऐप्लिकेशन, बड़े पैमाने पर डेटा ऐक्सेस करने की अनुमतियों के बजाय, खास तरह के डेटा के ऐक्सेस का अनुरोध कर सकते हैं. इससे पारदर्शिता और कंट्रोल को बढ़ावा मिलता है. Health Connect की अनुमतियों के उदाहरणों में ये शामिल हैं:
-
android.permission.health.READ_HEART_RATE
-
android.permission.health.READ_BLOOD_PRESSURE
Health Connect के बारे में ज़्यादा जानने, जैसे कि इसका इस्तेमाल शुरू करने का तरीका जानने के लिए, हमारे Health Connect डेवलपर पेज पर जाएं. सेहत की जानकारी से जुड़ी अनुमतियों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, Android में सेहत के डेटा से जुड़ी अनुमतियां लेख पढ़ें.
B. बॉडी सेंसर: Android, सीधे तौर पर बॉडी सेंसर से डेटा ऐक्सेस करने की अनुमतियां भी देता है. जैसे, धड़कन की दर ट्रैक करने वाले मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, और तापमान मापने वाले सेंसर. इसके लिए, android.permission.BODY_SENSORS या Android 16 और इससे नए वर्शन वाले डिवाइसों पर, ज़्यादा जानकारी वाली android.permission.health.* अनुमतियों, जैसे कि android.permission.health.READ_HEART_RATE का इस्तेमाल किया जाता है.
ट्रांज़िशन के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, Android 16 या इसके बाद के वर्शन वाले ऐप्लिकेशन: काम करने के तरीके में बदलाव लेख पढ़ें.
C. अन्य ज़रूरी अनुमतियों में ये शामिल हैं:
-
सेहत से जुड़ी खास अनुमतियां, जैसे कि READ_HEALTH_DATA_IN_BACKGROUND और READ_HEALTH_DATA_HISTORY
-
सेहत से जुड़े किसी ऐप्लिकेशन में, स्वास्थ्य की संवेदनशील जानकारी इकट्ठा करने या उसका अनुमान लगाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामान्य अनुमतियां (जैसे, जगह की जानकारी, कैमरा, माइक्रोफ़ोन, ब्लूटूथ, बैकग्राउंड एक्ज़ीक्यूशन) भी यहां बताए गए मुख्य सिद्धांतों (लोगों की सहमति, डेटा इकट्ठा करने पर प्रतिबंध, उद्देश्य की सीमा, सुरक्षा) और उपयोगकर्ता के डेटा से जुड़ी नीति के दायरे में आती हैं.
डेटा का ऐक्सेस और उसका इस्तेमाल: ज़रूरी शर्तें और दिशा-निर्देश
सेहत के डेटा से जुड़ी अनुमतियों को ऐक्सेस और इस्तेमाल करने के लिए, इन मुख्य सिद्धांतों का पालन करना ज़रूरी है. ये सिद्धांत, Health Connect, बॉडी सेंसर या सेहत, फ़िटनेस, और तंदुरुस्ती से जुड़ी अन्य अनुमतियों से मिले डेटा पर लागू होते हैं. साथ ही, ये उपयोगकर्ता के डेटा से जुड़ी नीति और सेहत से जुड़े ऐप्लिकेशन की नीति की पूरी ज़रूरी शर्तों के साथ-साथ लागू होते हैं.
-
Android की अनुमतियों के तहत, आपके ऐप्लिकेशन को सेहत और फ़िटनेस से जुड़ा डेटा ऐक्सेस करने की अनुमति सिर्फ़ तब दी जा सकती है, जब इस डेटा का इस्तेमाल सीधे तौर पर लोगों को फ़ायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा हो. ये फ़ायदे, इन सिद्धांतों में बताए गए उन मामलों में ही उपलब्ध कराए जाते हैं जिनके लिए अनुमति दी गई है.
-
आपको Google Play की, उपयोगकर्ता के डेटा से जुड़ी नीति में बताई गई सहमति, रनटाइम की अनुमति के अनुरोध, और साफ़ तौर पर जानकारी ज़ाहिर करने से जुड़ी सभी ज़रूरी शर्तों का पालन करना होगा.
-
अपने ऐप्लिकेशन में, इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए उपलब्ध सेहत से जुड़ी सिर्फ़ उन खास सुविधाओं के लिए डेटा ऐक्सेस करने की अनुमतियों का अनुरोध करें जिनके लिए यह डेटा ऐक्सेस करना ज़रूरी है. ग़ैर-ज़रूरी जानकारी को ऐक्सेस करने का अनुरोध न करें.
-
ऐप्लिकेशन और Google Play के स्टोर पेज पर, निजता नीति के बारे में पूरी और सटीक जानकारी दें. ज़रूरी है कि आपने इसमें साफ़ तौर पर यह जानकारी दी हो:
-
आपका ऐप्लिकेशन, सेहत और फ़िटनेस से जुड़ा कौनसा डेटा इकट्ठा और ऐक्सेस करता है.
-
डेटा को कैसे इस्तेमाल, स्टोर, और शेयर किया जाता है. इसमें तीसरे पक्षों के साथ डेटा शेयर करने का तरीका भी शामिल है.
-
डेटा के रखरखाव और डेटा मिटाने की आपकी नीतियां.
-
सुरक्षा के लिए अपनाए जाने वाले तरीके.
Google Play के स्टोर पेज, ऐप्लिकेशन के फ़ंक्शन, और ऐप्लिकेशन में दी गई, स्वास्थ्य से जुड़ा डेटा ऐक्सेस करने की जानकारी में यह साफ़ तौर पर बताया जाना चाहिए कि आपका ऐप्लिकेशन डेटा का इस्तेमाल कैसे और क्यों करता है.
-
स्वास्थ्य से जुड़े संवेदनशील डेटा की सुरक्षा करने के लिए आपको ऐडवांस टेक्नोलॉजी, सुरक्षा के नियम, और फ़िज़िकल सिक्योरिटी के तरीके अपनाने होंगे. इससे कोई भी इस डेटा को बिना अनुमति के ऐक्सेस, इस्तेमाल, और ज़ाहिर नहीं कर पाएगा. इसके अलावा, इसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा, इसे नष्ट नहीं किया जा सकेगा या न ही इसे नुकसान पहुंचाया जा सकेगा. इसमें कम से कम, डेटा स्टोर होने या ट्रांज़िट के समय उसे एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करना, सिस्टम में मज़बूत ऐक्सेस कंट्रोल लागू करना, और डेवलपमेंट के सुरक्षित तरीकों और जोखिम को मैनेज करना शामिल है.
-
आपका ऐप्लिकेशन जिन देशों/इलाकों में उपलब्ध कराया गया है वहां स्वास्थ्य से जुड़े डेटा के लिए, लागू होने वाले सभी कानूनों, नियमों, और इंडस्ट्री स्टैंडर्ड की पहचान करना और उनका पालन करना आपकी ज़िम्मेदारी है. इसमें ये शर्तें शामिल हैं. हालांकि, इसमें इनके अलावा और भी शर्तें शामिल हो सकती हैं:
-
अमेरिका में स्वास्थ्य की सुरक्षित जानकारी (पीएचआई) के लिए हिपा.
-
यूरोप में लागू जीडीपीआर, जो कि निजी डेटा प्रोसेसिंग और मुख्य रूप से डेटा की खास कैटगरी की प्रोसेसिंग से जुड़ा हुआ है.
-
अगर आपका ऐप्लिकेशन ज़रूरी शर्तें पूरी करता है, तो मेडिकल डिवाइस जैसे सॉफ़्टवेयर (SaMD) से जुड़े नियम.
-
डेटा की निजता और स्वास्थ्य की जानकारी से जुड़े स्थानीय कानून.
Android पर सेहत और फ़िटनेस के डेटा के इस्तेमाल से जुड़ी पाबंदियों की पूरी सूची देखने के लिए, यहां दिया गया "Android पर सेहत और फ़िटनेस के डेटा के इस्तेमाल से जुड़ी पाबंदियां" सेक्शन देखें.
Android की सेहत से जुड़ी, इस्तेमाल की जा सकने वाली अनुमतियों के इस्तेमाल के उदाहरण
Android की अनुमतियों का इस्तेमाल करके, सेहत और फ़िटनेस से जुड़ा संवेदनशील डेटा ऐक्सेस करने की अनुमति, सिर्फ़ उन ऐप्लिकेशन को दी जाती है जो लोगों को साफ़ तौर पर फ़ायदा पहुंचाते हैं. साथ ही, इन ऐप्लिकेशन के लिए, इस्तेमाल के ऐसे खास उदाहरणों को मंज़ूरी दी जाती है जिन्हें ऐक्सेस करने की अनुमति मिली है. Play Console में बताए गए इस्तेमाल के उदाहरणों से, आपके ऐप्लिकेशन के उन फ़ंक्शन के बारे में सटीक जानकारी मिलनी चाहिए जिनके लिए सेहत और फिटनेस से जुड़ा डेटा ऐक्सेस करना ज़रूरी है.
इस सेक्शन में, इस्तेमाल के स्वीकार किए गए मुख्य उदाहरणों के बारे में पूरी जानकारी और उदाहरण दिए गए हैं. ध्यान दें कि Health Connect या बॉडी सेंसर से मिले डेटा का इस्तेमाल, हर सुविधा के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है.
फ़िटनेस, सेहत, और कोचिंग से जुड़े ऐप्लिकेशन
ऐसे ऐप्लिकेशन जिन्हें मुख्य रूप से लोगों की शारीरिक फ़िटनेस, सामान्य सेहत को ट्रैक करने, उसकी निगरानी करने, विश्लेषण करने, मैनेज करने, और बेहतर बनाने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसके अलावा, ये ऐप्लिकेशन, लोगों को उनकी ज़रूरत के हिसाब से कोचिंग और दिशा-निर्देश भी देते हैं. इसमें वे कंपैनियन ऐप्लिकेशन भी शामिल हैं जो स्मार्टवॉच से फ़िटनेस मेट्रिक को सिंक करते और दिखाते हैं.
इन सुविधाओं में, अक्सर अलग-अलग सोर्स (ऐप्लिकेशन, पहने जाने वाले डिवाइस) से डेटा इकट्ठा किया जाता है. इससे आपको पूरी जानकारी और लंबे समय के रुझान का विश्लेषण मिलता है. उदाहरण के लिए:
- गतिविधियों के दौरान रीयल-टाइम में सुझाव देना (जैसे, संबंधित सेंसर डेटा का इस्तेमाल करके, कसरत की इंटेंसिटी, धड़कन की दर वाले ज़ोन या गतिविधि के बाद रिकवरी की निगरानी करना),
- रोज़ की गतिविधि ट्रैक करना (जैसे, कदमों की संख्या या पैदल चलने/दौड़ने का पता लगाना),
- नींद की क्वालिटी और पैटर्न का विश्लेषण करना,
- रुझान का विश्लेषण करके, संभावित बीमारी के शुरुआती लक्षणों का पता लगाना (इसे मेडिकल डाइग्नोसिस के लिए नहीं बनाया गया है),
- पोषण ट्रैक करना,
- निर्देशों के साथ-साथ कसरत या मेडिटेशन सेशन की सुविधा देना, और
- आपकी ज़रूरत के हिसाब से वर्कआउट या खान-पान का प्लान उपलब्ध कराने में मदद मिलती है.
इनाम देने वाले ऐप्लिकेशन
कॉर्पोरेट के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं
चिकित्सा से जुड़े ऐप्लिकेशन
ऐसे ऐप्लिकेशन जो चिकित्सा से जुड़ी सेवाएं लेने और उन्हें मैनेज करने में लोगों की मदद करते हैं. इनमें ये ऐप्लिकेशन भी शामिल हैं:
- स्वास्थ्य सेवा से कनेक्ट करने वाले ऐप्लिकेशन: ऐसे ऐप्लिकेशन जिनकी मदद से लोग, स्वास्थ्य सेवा देने वाली कंपनियों से कनेक्ट कर सकते हैं, अपॉइंटमेंट मैनेज कर सकते हैं, मेडिकल रिकॉर्ड ऐक्सेस कर सकते हैं, और स्वास्थ्य से जुड़ी स्थितियों को ट्रैक कर सकते हैं
- स्वास्थ्य से जुड़ी स्थितियों को मैनेज करने वाले ऐप्लिकेशन: ये ऐप्लिकेशन, स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ खास स्थितियों (जैसे, डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर) को मैनेज करने पर फ़ोकस करते हैं. ये ऐप्लिकेशन, इलाज के प्लान को लोगों के हिसाब से बनाने, इलाज की प्रोग्रेस पर नज़र रखने, और ज़रूरी जानकारी और सहायता देने के लिए, लोगों के डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- क्लिनिकल मेज़रमेंट या बीपी, धड़कन की दर वगैरह से जुड़ा डेटा ट्रैक करना. (इसमें, बीमारी के हिसाब से लगातार या रीयल-टाइम में निगरानी करने की सुविधा शामिल हो सकती है. जैसे, कार्डियोवैस्क्युलर कॉन्टेक्स्ट के लिए दिल की धड़कन के पैटर्न, सांस/नींद से जुड़ी समस्याओं के लिए SpO2 या बुखार/रिकवरी का आकलन करने के लिए त्वचा का तापमान)
- दवाओं को मैनेज करने की सुविधा देने वाले ऐप्लिकेशन: ये ऐप्लिकेशन, दवाओं को मैनेज करने, दवाओं का सही तरीके से सेवन करने, और रिमाइंडर पाने में लोगों की मदद करते हैं. साथ ही, ये ऐप्लिकेशन लोगों के डेटा का इस्तेमाल करके, दवाओं के संभावित इंटरैक्शन की पहचान करते हैं या लोगों के हिसाब से उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देते हैं.
उदाहरण के लिए, डायबिटीज़ को मैनेज करने वाले ऐप्लिकेशन (ब्लड ग्लूकोज़, इंसुलिन, डाइट, गतिविधि को ट्रैक करने वाले), दवाओं का सही तरीके से सेवन करने में मदद करने वाले ट्रैकर या ऐसे प्लैटफ़ॉर्म जो लोगों को उनके इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड (ईएचआर) का ऐक्सेस देते हैं.
नीति के पालन करने से जुड़े नोट:
- मेडिकल डिवाइस से जुड़े नियम: बीमारी का पता लगाने, इलाज के सुझाव देने या क्लिनिकल मॉनिटरिंग करने वाले ऐप्लिकेशन, मेडिकल डिवाइस जैसा सॉफ़्टवेयर (SaMD) हो सकते हैं. इन पर नियम-कानून बनाने वाली संस्थाओं की सख्त शर्तें लागू हो सकती हैं. उदाहरण के लिए, अमेरिका में एफ़डीए और यूरोप में सीई मार्किंग/एमडीआर. लागू होने वाले किसी भी नियम का पालन करना, डेवलपर की ज़िम्मेदारी है.
- डेटा की निजता से जुड़े कानून: इस तरह के डेटा को मैनेज करने के लिए, स्वास्थ्य से जुड़े डेटा की निजता से जुड़े कानूनों का पालन करना ज़रूरी है. जैसे, अमेरिका में हिपा, ईयू में जीडीपीआर या इसी तरह के अन्य कानून.
लोगों की सेहत से जुड़ी रिसर्च
ऐसे ऐप्लिकेशन जो सेहत से जुड़ी रिसर्च के लिए, लोगों को अपना डेटा मुहैया कराने की सुविधा देते हैं. इसके लिए, ऐप्लिकेशन में सहमति लेने और पहचान ज़ाहिर न करने के लिए ज़रूरी कदम उठाए जाते हैं. इसमें ऐसे ऐप्लिकेशन शामिल हो सकते हैं जो खास स्थितियों, सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी या क्लिनिकल ट्रायल के लिए भर्ती पर फ़ोकस करते हैं. आम तौर पर, इस तरह की रिसर्च को इंस्टिट्यूशनल रिव्यू बोर्ड (आईआरबी) या एथिक्स कमिटी (ईसी) से मंज़ूरी मिलती है. साथ ही, सेहत से जुड़ी रिसर्च करने के लिए, लोगों की सहमति भी ली जाती है.
ध्यान दें: जिन ऐप्लिकेशन में Health Connect से मिले डेटा का इस्तेमाल, लोगों की सेहत से जुड़ी रिसर्च के लिए किया जाता है उन्हें इसमें हिस्सा लेने वाले लोगों की सहमति लेना ज़रूरी है. अगर हिस्सा लेने वाले नाबालिग हों, तो उनके माता-पिता या अभिभावक की अनुमति लेनी होगी. लोगों से सहमति पाने के लिए, उन्हें इन बातों की जानकारी ज़रूर देनी चाहिए: (a) रिसर्च किस तरह की है, उसका मकसद, और उसकी अवधि; (b) रिसर्च के तरीके, जोखिम, और हिस्सा लेने वाले लोगों को मिलने वाले फ़ायदे; (c) डेटा को मैनेज करने और उसे गोपनीय बनाए रखने की जानकारी (इसमें तीसरे पक्षों के साथ डेटा शेयर करने की जानकारी भी शामिल है); (d) हिस्सा लेने वाले लोगों के सवालों के जवाब देने के लिए संपर्क की जानकारी; और (e) रिसर्च से बाहर निकलने की प्रक्रिया की जानकारी. Health Connect से मिले डेटा के आधार पर की जाने वाली रिसर्च में, लोगों को शामिल करने वाले ऐप्लिकेशन को किसी स्वतंत्र बोर्ड की अनुमति लेनी होगी. इस बोर्ड का मकसद होना चाहिए: 1) रिसर्च में हिस्सा लेने वाले लोगों की सुरक्षा करना, उनकी सेहत का ख्याल रखना, और उनके अधिकारों की रक्षा करने के साथ-साथ 2) मनुष्यों पर की जाने वाली रिसर्च की जांच करना, उसमें बदलाव करना, और उसे अनुमति देना. अनुरोध किए जाने पर, आपको इस अनुमति का सबूत देना होगा.
स्वास्थ्य से जुड़े गेम
Android पर सेहत और फ़िटनेस के डेटा के इस्तेमाल से जुड़ी पाबंदियां
सेहत, फ़िटनेस, और सेहत से जुड़ी जानकारी का डेटा संवेदनशील होता है. इसी वजह से, उपयोगकर्ता की निजता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, कुछ खास तरह के इस्तेमाल पर पूरी तरह से पाबंदी लगी है. Android की सेहत से जुड़ी अनुमतियों (इनमें Health Connect, बॉडी सेंसर या अन्य ज़रूरी अनुमतियां शामिल हैं) से ऐक्सेस किए गए डेटा का इस्तेमाल, इनमें से किसी भी मकसद के लिए नहीं किया जाना चाहिए:
व्यावसायिक तौर पर इस्तेमाल करना और विज्ञापन दिखाना
- लोगों के स्वास्थ्य या फ़िटनेस से जुड़ा डेटा, तीसरे पक्षों को ट्रांसफ़र करना या बेचना. जैसे, विज्ञापन प्लैटफ़ॉर्म, डेटा ब्रोकर या जानकारी को दोबारा बेचने वाले लोग (रीसेलर).
- विज्ञापन दिखाने के लिए, लोगों की सेहत और फ़िटनेस का डेटा इस्तेमाल करना, ट्रांसफ़र करना या बेचना. इसमें, लोगों के हिसाब से बनाए गए विज्ञापन या दिलचस्पी के आधार पर विज्ञापन दिखाना भी शामिल है.
- क़र्ज़ लेने या देने की स्थिति तय करने के लिए, लोगों की सेहत और फ़िटनेस के डेटा को इस्तेमाल करना, ट्रांसफ़र करना या बेचना.
- लोगों की सहमति के बिना, तीसरे पक्षों के साथ स्वास्थ्य से जुड़ा डेटा शेयर करना.
बिना अनुमति वाले या असुरक्षित ऐप्लिकेशन
- ऐसे किसी भी प्रॉडक्ट या सेवा के लिए, उपयोगकर्ता की सेहत और फ़िटनेस का डेटा इस्तेमाल करना, ट्रांसफ़र करना या बेचना जिसे मेडिकल डिवाइस माना जा सकता है. ऐसा तब किया जा सकता है, जब मेडिकल डिवाइस ऐप्लिकेशन लागू होने वाले सभी कानूनों का पालन करता हो. इसमें, सही नियम-कानून बनाने वाली संस्थाओं (जैसे कि यू॰एस॰ एफ़डीए) से सेहत और फ़िटनेस का डेटा इस्तेमाल करने के लिए, अनुमति लेना शामिल है. साथ ही, इस तरह से इस्तेमाल करने से पहले उपयोगकर्ता की सहमति लेना भी ज़रूरी है.
- लोगों की अनुमति के बिना, सेहत और फिटनेस से जुड़े डेटा को किसी भी मकसद से या किसी भी तरीके से इस्तेमाल, ट्रांसफ़र करना या बेचना. इसके लिए, निजता से जुड़े खास नियमों का पालन करना होगा. उदाहरण के लिए, हिपा के तहत, स्वास्थ्य की सुरक्षित जानकारी (पीएचआई). यह डेटा तब तक इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, जब तक उपयोगकर्ता ने इसकी अनुमति न दी हो और लागू होने वाले नियम और कानूनों का पालन न किया गया हो.
- ऐसे मामलों में सेहत और फ़िटनेस से जुड़े डेटा का इस्तेमाल, ऐप्लिकेशन, एनवायरमेंट या गतिविधियों को बेहतर बनाने या उनमें शामिल करने के लिए न करें जिनमें सेहत से जुड़ा डेटा गलत होने, अधूरा होने या मौजूद न होने की वजह से, किसी व्यक्ति की मौत हो सकती हो, उसे चोट लग सकती हो, नुकसान पहुंच सकता हो या एनवायरमेंट या प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंच सकता हो.
- बिना ग्राफ़िक यूज़र इंटरफ़ेस वाले ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करके, Android में सेहत के डेटा से जुड़ी अनुमतियों से मिला डेटा ऐक्सेस न करें. ऐप्लिकेशन में, डिवाइस ऐप्लिकेशन की सेटिंग, ऐप्लिकेशन ट्रे, सूचना आइकॉन वगैरह के लिए साफ़ तौर से पहचाने जाने लायक आइकॉन होने चाहिए.
- सेहत और फ़िटनेस से जुड़े डेटा वाले एपीआई, उन ऐप्लिकेशन के साथ इस्तेमाल न करें जो साथ काम न करने वाले डिवाइसों या प्लैटफ़ॉर्म के बीच डेटा सिंक करते हैं.
- Android की सेहत से जुड़ी अनुमतियों का इस्तेमाल, बच्चों को टारगेट करने वाले ऐप्लिकेशन, सेवाओं या सुविधाओं के लिए न करें.
मैं स्वास्थ्य और फ़िटनेस से जुड़ी अनुमतियों के डेटा को ऐक्सेस करने का अनुरोध कैसे करूं?
- काम की नीतियां पढ़ें: लोगों की सेहत और फिटनेस से जुड़ा डेटा ऐक्सेस करने, शेयर करने, और सुरक्षित रखने के लिए स्वीकार किए गए, इस्तेमाल के उदाहरणों की समीक्षा करें और उन्हें समझें. साथ ही, ज़रूरी शर्तों के बारे में जानें. ज़्यादा जानने के लिए, सेहत से जुड़ी Android की अनुमतियों की नीति और इस पेज पर दिए गए दिशा-निर्देश पढ़ें.
- Play Console में अनुमतियों का अनुरोध करना: Play Console में अपना ऐप्लिकेशन सबमिट करते समय, उन अनुमतियों का अनुरोध करें जो आपके ऐप्लिकेशन की सुविधाओं को सपोर्ट करने के लिए ज़रूरी डेटा टाइप का ऐक्सेस देती हैं.
अनुमतियों का अनुरोध करते समय, इन बातों का ध्यान रखें:
- अनुमतियों का अनुरोध करने की वजह साफ़ तौर पर और पूरी जानकारी के साथ बताएं. साथ ही, यह बताएं कि आपका ऐप्लिकेशन, उपयोगकर्ता को फ़ायदा पहुंचाने के लिए डेटा का इस्तेमाल कैसे करेगा.
- अगर आपके ऐप्लिकेशन को किसी डेटा टाइप के ऐक्सेस की ज़रूरत नहीं है, तो आपको इसके लिए ऐक्सेस का अनुरोध नहीं करना चाहिए.
- ऐक्सेस का अनुरोध करने की वजह के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी दी जानी चाहिए.
- आपको कम से कम डेटा टाइप को ऐक्सेस करने का अनुरोध करना चाहिए. साथ ही, हर अनुरोध के इस्तेमाल के मामलों की सही जानकारी भी उपलब्ध करानी चाहिए.
स्वास्थ्य और फ़िटनेस से जुड़ी अनुमतियों को मैनेज करने के बारे में विज़ुअल गाइड देखने के लिए, यह मददगार वीडियो देखें.
अनुरोध करने की वजह बताने के कुछ अच्छे उदाहरण:
- वह अनुमति जिसका अनुरोध किया गया है: शारीरिक गतिविधि से जुड़े डेटा का ऐक्सेस.
- वजह: “हमारा ऐप्लिकेशन, लोगों को उनकी दिलचस्पी के हिसाब से वर्कआउट के प्लान उपलब्ध कराता है. शारीरिक गतिविधि के डेटा का ऐक्सेस होने पर, हम लोगों की मौजूदा गतिविधि के लेवल के आधार पर उन्हें सुझाव दे पाते हैं. इससे उनकी फ़िटनेस को बेहतर बनाने में मदद मिलती है.”
- अनुमति का अनुरोध (बॉडी सेंसर): android.permission.health.READ_HEART_RATE
- वजह: “हमारा ऐप्लिकेशन, वर्कआउट के दौरान रीयल-टाइम में दिल की धड़कन की निगरानी करता है. इससे उपयोगकर्ता को सुझाव/राय दी जाती है और वह वर्कआउट की इंटेंसिटी में बदलाव कर पाता है.”
अधूरी वजह देने का उदाहरण:
- वह अनुमति जिसका अनुरोध किया गया है: शारीरिक गतिविधि से जुड़े डेटा का ऐक्सेस.
- वजह: “ऐप्लिकेशन की मुख्य सुविधाओं और उनके काम करने के लिए इसकी ज़रूरत है.” (यह जवाब बहुत बड़ा है और इसमें खास वजह नहीं दी गई है)
- निजता और सुरक्षा से जुड़ी प्रक्रियाओं के बारे में बताएं: ऐसी निजता नीति उपलब्ध कराएं जो:
- आपके ऐप्लिकेशन के डेटा इकट्ठा करने, इस्तेमाल करने, और शेयर करने के तरीकों के बारे में खास जानकारी दें. इसमें यह जानकारी भी शामिल होनी चाहिए कि कौनसा डेटा इकट्ठा किया जाता है, उसे इस्तेमाल और सेव करने का तरीका क्या है, उपयोगकर्ता के कंट्रोल क्या हैं, और डेटा शेयर करने के तरीके क्या हैं.
- उपयोगकर्ता के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए लागू किए गए सुरक्षा उपायों के बारे में बताएं. जैसे, एन्क्रिप्शन (सुरक्षित करने का तरीका), ऐक्सेस कंट्रोल, और नियमित तौर पर सुरक्षा की जांच करना.
सेहत/फ़िटनेस और बॉडी सेंसर की अनुमतियों के ऐक्सेस के सभी अनुरोधों की समीक्षा की जाएगी. इससे पता लगाया जाएगा कि इस संवेदनशील डेटा का इस्तेमाल उन कामों के लिए ही किया जा रहा हो जिनके लिए ऐप्लिकेशन बनाया गया है.
अगर मेरा अनुरोध अधूरा है या अस्वीकार कर दिया जाता है, तो क्या होगा?
अगर आपका अनुरोध अधूरा है या उसे अस्वीकार कर दिया गया है, तो आपको Play Console पर इससे जुड़ी शिकायत, सुझाव या राय मिलेगी. अनुरोध अस्वीकार किए जाने की आम वजहें ये होती हैं:
- अनुमतियों का अनुरोध करने की वजह साफ़ तौर पर न बताना.
- इस्तेमाल के उन उदाहरणों से मेल न खाना जिनके लिए अनुमति दी गई हो.
- डेटा इकट्ठा करने, इस्तेमाल करने, और शेयर करने के तरीकों के बारे में ज़रूरत के मुताबिक जानकारी न देना.
डेवलपर, अतिरिक्त जानकारी देने या जानकारी को साफ़ तौर पर बताने के लिए, अपने अनुरोधों में बदलाव कर सकते हैं और उन्हें फिर से सबमिट कर सकते हैं.
क्या सेहत और फ़िटनेस से जुड़ी अनुमतियों की नीति, WearOS ऐप्लिकेशन पर भी लागू होती है?
सेहत और फ़िटनेस की अनुमतियों और डेटा के अनुरोधों के लिए, यूज़र इंटरफ़ेस (यूआई) के क्या दिशा-निर्देश हैं?