Google Play डेवलपर खाता, उन डेवलपर को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो लगातार ऐप्लिकेशन पब्लिश और मैनेज करते रहते हैं. अगर डेवलपर खातों का इस्तेमाल न हो रहा हो, तो उन्हें बंद कर दिया जाएगा और रजिस्ट्रेशन शुल्क भी रिफ़ंड नहीं किया जाएगा.
ऐसा कब माना जाता है कि कोई डेवलपर खाता इस्तेमाल में नहीं है?
यहां दो तरह की स्थितियों के बारे में बताया गया है. अगर डेवलपर खाता इनमें से किसी भी स्थिति में है, तो यह मान लिया जाएगा कि खाते का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है.
इस्तेमाल नहीं किया जा रहा ऐसा डेवलपर खाता जिससे ऐप्लिकेशन पब्लिश नहीं किए गए हैं
- डेवलपर खाते को बनाए हुए एक साल से ज़्यादा हो गया हो.
- खाते से, कभी भी समीक्षा के लिए कोई ऐप्लिकेशन सबमिट न किया गया हो.
इस्तेमाल नहीं किया जा रहा ऐसा डेवलपर खाता जिससे ऐप्लिकेशन पब्लिश किए गए हैं
- डेवलपर खाते को बनाए हुए एक साल से ज़्यादा हो गया हो.
- खाते से पब्लिश किए गए सभी ऐप्लिकेशन (इनमें लाइव, हटाए गए, और निलंबित ऐप्लिकेशन शामिल हैं) को अब तक कुल मिलाकर 1,000 से कम बार इंस्टॉल किया गया हो.
- Play के डेवलपर खाते में दिए गए फ़ोन नंबर और संपर्क के लिए दिए गए ईमेल पते की पुष्टि न की गई हो.
- खाते से Play Console का इस्तेमाल, पिछले 180 दिनों से न किया गया हो.
डेवलपर खाते को लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं करने पर क्या होगा?
अगर आपके खाते की स्थिति, ऊपर बताई गई किसी स्थिति से मेल खाती है, तो माना जाएगा कि खाते का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है और उसे बंद करने के लिए मार्क कर दिया जाएगा. ऐसा होने पर, खाते के मालिक को एक ईमेल भेजा जाएगा. उसमें, यह जानकारी दी जाएगी कि डेवलपर खाता जल्द ही बंद कर दिया जाएगा. इसकी जानकारी Play Console में भी साफ़ तौर पर दी जाएगी.
ईमेल में बताया जाएगा कि डेवलपर खाते को चालू रखने के लिए क्या करना होगा और कार्यवाई की आखिरी तारीख क्या होगी. पालन न करने पर, डेवलपर खाते को बंद कर दिया जाएगा और रजिस्ट्रेशन शुल्क का रिफ़ंड नहीं किया जाएगा.
इसके अलावा, आपको खाता बंद होने से 60, 30 या 7 दिनों पहले रिमाइंडर के तौर पर ईमेल भेजे जाएंगे.
अपने डेवलपर खाते को बंद होने से कैसे रोका जा सकता है?
अगर आने वाले समय में आपको ऐप्लिकेशन पब्लिश करने हैं या उनका रखरखाव करना है, तो यहां दिए गए दोनों टास्क पूरे करके, अपने खाते को बंद होने से रोकें:
- अपनी संपर्क जानकारी की पुष्टि करें:
- Play Console में साइन इन करें.
- खाते की जानकारी पेज (डेवलपर खाता > खाते की जानकारी) पर जाएं. इसके बाद, अपने ईमेल पते और फ़ोन नंबर की पुष्टि करें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
- Google Play पर कोई ऐप्लिकेशन बनाएं और पब्लिश करें या किसी मौजूदा ऐप्लिकेशन का अपडेट पब्लिश करें
- Play Console में साइन इन करें.
- अगर आपने अब तक अपना ऐप्लिकेशन नहीं बनाया है, तो उसे बनाएं और सेट अप करें.
- ध्यान दें: अगर आपको अपना ऐप्लिकेशन सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध नहीं कराना है, तो संगठन में काम करने वालों के साथ ऐप्लिकेशन शेयर करने की सुविधा, इंटरनल टेस्टिंग या क्लोज़्ड टेस्टिंग का इस्तेमाल करें. इससे, आपको अपना ऐप्लिकेशन रिलीज़ किए बिना ही, उसे सुरक्षित तरीके से अपलोड करने की सुविधा मिलेगी.
- नया ऐप्लिकेशन बंडल या APK अपलोड करें.
ध्यान दें कि आपका खाता फिर से डॉरमेंट खाता बन सकता है. ऐसा होने पर, आपको इसकी सूचना दी जाएगी.
अहम जानकारी: अगर खाता बंद करने के बारे में भेजे गए ईमेल में दी गई तारीख तक, ऊपर दिए गए दोनों टास्क पूरे नहीं किए जाते, तो डेवलपर खाते को बंद कर दिया जाएगा. साथ ही, आपका रजिस्ट्रेशन शुल्क रिफ़ंड नहीं किया जाएगा.