इस लेख में, समाचार और पत्रिका वाले ऐप्लिकेशन से जुड़ी नीति की उन ज़रूरी शर्तों के बारे में खास जानकारी दी गई है जिन्हें डेवलपर को पूरा करना होगा.
ज़रूरी शर्तों के बारे में खास जानकारी
समाचार और पत्रिकाओं वाले सभी ऐप्लिकेशन, समाचार और पत्रिकाओं से जुड़ी नीति के दायरे में आते हैं. इसलिए, उन्हें Play Console में एलान वाला फ़ॉर्म भरना होगा.
एलान वाला फ़ॉर्म किसे भरना होगा?
समाचार और पत्रिकाओं वाले सभी ऐप्लिकेशन के लिए, फ़ॉर्म भरकर यह एलान करना ज़रूरी है कि:
- उन्होंने पहले Play Console पर, समाचार या पत्रिका वाले ऐप्लिकेशन के तौर पर रजिस्टर किया है;
- वे Google Play पर, "समाचार और पत्रिका" वाली कैटगरी की सूची में शामिल हैं, और
- उन्होंने अपने ऐप्लिकेशन के नाम, आइकॉन, डेवलपर के नाम या ब्यौरे में, खुद को "समाचार" या "पत्रिका" वाला ऐप्लिकेशन बताया है.
कृपया ध्यान दें कि अगर आपके ऐप्लिकेशन में इनमें से कोई या सभी सुविधाएं हैं, तो आपको Console में एलान वाला फ़ॉर्म भरने के लिए कहा जाएगा. अन्य सभी ऐप्लिकेशन इस दायरे में नहीं आते.
कौनसे ऐप्लिकेशन दायरे में हैं और कौनसे नहीं हैं?
"समाचार और पत्रिका" वाली कैटगरी में शामिल ऐसे ऐप्लिकेशन के उदाहरण जिन पर यह नीति लागू होती है:
- ताज़ातरीन समाचार वाले ऐप्लिकेशन
- अखबार वाले ऐप्लिकेशन
- पत्रिका वाले ऐप्लिकेशन
- ताज़ा खबरें देने वाले ऐप्लिकेशन
- स्थानीय खबरें और पत्रिका वाले ऐप्लिकेशन
- रोज़ाना और हफ़्ते के हिसाब से खबरें और पत्रिकाएं उपलब्ध कराने वाले ऐप्लिकेशन
- समाचार और पत्रिका वाले एग्रीगेटर ऐप्लिकेशन (इनमें एआई का इस्तेमाल करने वाले ऐप्लिकेशन भी शामिल हैं)
- ऐसे ऐप्लिकेशन जिनके नाम, आइकॉन या डेवलपर के नाम में "समाचार" शब्द का इस्तेमाल किया गया हो
- ऐसे ऐप्लिकेशन जिनके नाम, आइकॉन या डेवलपर के नाम में "पत्रिका" शब्द का इस्तेमाल किया गया हो.
यहां दिए गए ऐप्लिकेशन, इस नीति के दायरे में नहीं आते:
- मीडिया एग्रीगेटर ऐप्लिकेशन
- मीडिया स्ट्रीमिंग ऐप्लिकेशन
- ऐसे ऐप्लिकेशन जिनमें मुख्य तौर पर यूज़र जनरेटेड कॉन्टेंट होता है (उदाहरण के लिए, सोशल मीडिया ऐप्लिकेशन)
- ऐसे ऐप्लिकेशन जिनका मुख्य मकसद प्रॉडक्ट और सेवाएं बेचना है.
ध्यान दें: ऐसे मीडिया ऐप्लिकेशन जो समाचार और पत्रिका से जुड़े प्रोग्राम के अलावा अन्य अलग-अलग तरह का कॉन्टेंट स्ट्रीम या ऑफ़र करते हैं, इस नीति के दायरे में नहीं आते.
दायरे में आने वाले ऐप्लिकेशन के लिए क्या ज़रूरी है?
समाचार और पत्रिकाओं वाले सभी ऐप्लिकेशन को, Play Console में एलान वाला फ़ॉर्म पूरा भरना होगा. आपके जवाब, आपके ऐप्लिकेशन के हिसाब से और सटीक जानकारी देने वाले होने चाहिए.
अगर डेवलपर के पास दायरे में आने वाले एक से ज़्यादा ऐप्लिकेशन हैं, तो हर ऐप्लिकेशन के लिए अलग से एलान वाला फ़ॉर्म भरना होगा.
कृपया ध्यान दें कि एलान वाला फ़ॉर्म भरने के बाद, अगर किसी जानकारी में बदलाव होता है, तो उसे अपडेट करना डेवलपर की ज़िम्मेदारी है.
इसमें कौनसे सवाल शामिल हैं?
एलान वाले फ़ॉर्म में दिए सवालों से, दुनिया भर के मीडिया और नियम-कानूनों के मौजूदा रुझानों के बारे में पता चलता है. इनमें पत्रकारों और मीडिया इकाइयों के बनाए गए आईएसओ मानक भी शामिल हैं.
इसलिए, इस एलान में ऐप्लिकेशन और समाचार या पत्रिका वाली मूल इकाई से जुड़े कुछ अहम सवाल शामिल होते हैं. ऐप्लिकेशन डेवलपर को सभी सवालों के जवाब देने होंगे.
एलान में ज़ाहिर की गई किसी भी जानकारी को, स्टोर पेज के मेटाडेटा में भी दिया जा सकता है.
किसी ऐप्लिकेशन के लिए, एलान वाला फ़ॉर्म भरने और सबमिट करने की प्रोसेस क्या है?
जब आपके पास ऐप्लिकेशन से जुड़ी पूरी जानकारी हो, तब Play Console में एलान वाला फ़ॉर्म भरें और उसे सबमिट कर दें.
Play Console में, एलान वाला फ़ॉर्म भरने के लिए अतिरिक्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं. इनसे आपको एलान वाला फ़ॉर्म भरने में मदद मिलेगी.
एलान वाला फ़ॉर्म कब तक भरना होगा?
क्या नीति से जुड़ी कोई और शर्त है?
नीति से जुड़ी इन ज़रूरी शर्तों को पूरा करने के लिए, मुझे क्या करना होगा?
यह पक्का करने के लिए कि आपके समाचार और पत्रिका वाले ऐप्लिकेशन, नीति के मुताबिक हैं, कृपया यहां दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें.
- पक्का करें कि आपने संपर्क जानकारी दी हो:
- पक्का करें कि आपकी संपर्क जानकारी को उपयोगकर्ता बस किसी यूआरएल पर क्लिक करके ऐक्सेस कर सके. साथ ही, यह देख लें कि आपने उपयोगकर्ताओं को किसी दूसरे संपर्क की जानकारी भी उपलब्ध कराई हो.
ध्यान दें: कृपया उसी यूआरएल का इस्तेमाल करें जिसे आपने Console में दिए गए एलान वाले फ़ॉर्म में दिया है.
- पक्का करें कि संपर्क करने से जुड़ी जानकारी आसानी से मिल जाए और वह अप-टू-डेट हो. जैसे, संपर्क करने के लिए ईमेल पता या फ़ोन नंबर.
ध्यान दें: सिर्फ़ सोशल मीडिया खातों के लिंक देना, नीति का पालन करना नहीं माना जाता.
- समय पर और काम का कॉन्टेंट उपलब्ध कराएं:
- पक्का करें कि आपका कॉन्टेंट अप-टू-डेट हो और उसे लगातार बदला जाए.
- यह पक्का करने के लिए कि कॉन्टेंट में लगातार बदलाव होता रहे:
- "ताज़ा घटनाओं और खबरों" की जानकारी देने वाले सभी समाचार और पत्रिका ऐप्लिकेशन में, नियमित तौर पर अपडेट किया गया ऐसा कॉन्टेंट होना चाहिए जो 30 दिनों से ज़्यादा पुराना न हो.
- समाचार और पत्रिकाओं वाले अन्य सभी ऐप्लिकेशन में, नियमित तौर पर अपडेट किया गया ऐसा कॉन्टेंट होना चाहिए जो तीन महीने से ज़्यादा पुराना न हो. ऐसा करने पर ही, इन ऐप्लिकेशन को इस कैटगरी में रखा जाएगा.
- यह पक्का करने के लिए कि आपका पूरा कॉन्टेंट अप-टू-डेट है:
- समाचार और पत्रिकाओं वाले सभी ऐप्लिकेशन के लेखों में, यह साफ़ तौर पर दिखना चाहिए कि उनका कॉन्टेंट पिछली बार कब अपडेट किया गया था.
- पक्का करें कि आपके ऐप्लिकेशन में समाचार और पत्रिका वाले ऐप्लिकेशन से जुड़ा कॉन्टेंट हो.
- ऐप्लिकेशन का मुख्य मकसद अफ़िलिएट मार्केटिंग या विज्ञापन से रेवेन्यू कमाना न हो.
- कृपया ध्यान दें कि समाचार और पत्रिका वाले ऐप्लिकेशन, कमाई करने के लिए विज्ञापनों और मार्केटिंग के अन्य तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसा तब तक किया जा सकता है, जब तक ऐप्लिकेशन का मुख्य मकसद प्रॉडक्ट और सेवाएं बेचना या विज्ञापन से मिलने वाला रेवेन्यू जनरेट करना न हो.
- पक्का करें कि आपने लेखों के सोर्स की जानकारी दी हो:
- हर समाचार लेख के लिए उसके मूल सोर्स की जानकारी ज़रूर शामिल करें. इसमें मूल पब्लिशर या लेखक के अलावा, और भी सोर्स शामिल हो सकते हैं.
ध्यान दें: अगर किसी वजह से लेखक का नाम नहीं दिया जाता है, तो पक्का करें कि उस समाचार और पत्रिका वाले ऐप्लिकेशन का नाम लेखक के नाम की जगह दिखे.
अतिरिक्त जानकारी
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती संस्थानों के लिए दिशा-निर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) के नियम, 2021 (मध्यवर्ती संस्थानों और डिजिटल मीडिया के नियम, 2021) के नियम पांच में बताई गई ज़रूरी शर्तों के मुताबिक, Google को डेवलपर के साथ-साथ समाचार और हाल-फ़िलहाल की घटनाओं से जुड़े कॉन्टेंट के पब्लिशर को बताना होगा कि उन्हें लागू की गई सेवा की शर्तों के साथ-साथ, मध्यवर्ती संस्थानों और डिजिटल मीडिया के नियमों में बताए गए नियम 18 के हिसाब से, Google Play पर बनाए गए अपने खातों की जानकारी, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार को देनी पड़ सकती है.