अहम जानकारी:
- फ़िलहाल, यह सुविधा सिर्फ़ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में उपलब्ध है. इसे अंग्रेज़ी भाषा में इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही, यह उन चुनिंदा कारोबारियों या कंपनियों के लिए उपलब्ध है जो पेमेंट के तरीके के तौर पर Google Pay को स्वीकार करती हैं.
- इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, आपके Google Wallet में यह जानकारी सेव होनी चाहिए:
- पेमेंट का कोई मान्य तरीका
- अमेरिका या ऑस्ट्रेलिया का पता
एजेंटिक चेकआउट के लिए एआई का इस्तेमाल कैसे किया जाता है
एजेंटिक चेकआउट के लिए, एआई एजेंट का इस्तेमाल करके ये चरण पूरे किए जाते हैं:
- आपके Google Pay में पेमेंट के चुने गए तरीके का इस्तेमाल करके, आपके लिए सुरक्षित तरीके से प्रॉडक्ट खरीदा जाता है.
- ऑर्डर किए जाने के बाद, आपके डिवाइस पर ईमेल और सूचनाओं से अपडेट भेजे जाते हैं.
अहम जानकारी: एजेंट की मदद से खरीदारी करने के दौरान, आपके क्रेडिट/डेबिट कार्ड की जानकारी एन्क्रिप्ट यानी सुरक्षित और निजी रहती है.
क्रेडिट/डेबिट कार्ड की जानकारी को सुरक्षित रखना
आपके पेमेंट को सुरक्षित रखने के लिए, Google Pay, एजेंटिक चेकआउट का इस्तेमाल करते समय, आपके क्रेडिट/डेबिट कार्ड की जानकारी को एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करता है. इसमें सुरक्षा के लिए ऐडवांस सुविधा है, जो आपको धोखाधड़ी से बचाने में भी मदद करती है.
जानें कि Google Pay, आपके क्रेडिट/डेबिट कार्ड की जानकारी को कैसे सुरक्षित रखता है.
एजेंटिक चेकआउट की मदद से अभी खरीदना, बाद में पेमेंट करना
अहम जानकारी: 'अभी खरीदें, बाद में पेमेंट' सुविधा फ़िलहाल सिर्फ़ अमेरिका में रहने वाले लोगों के लिए उपलब्ध है. साथ ही, यह सुविधा Gemini और Search के एआई मोड में की जाने वाली चुनिंदा खरीदारी और यूएस डॉलर में किए जाने वाले लेन-देन के लिए ही उपलब्ध है.
'अभी खरीदें, बाद में पेमेंट', पेमेंट का एक ऐसा तरीका है जिससे अभी खरीदारी करके, उसका पेमेंट किस्तों में किया जा सकता है. पेमेंट का यह तरीका तब उपलब्ध होता है, जब Google Pay का इस्तेमाल करके कुछ चुनिंदा कारोबारियों या कंपनियों से ऑनलाइन खरीदारी की जाती है.
Google Pay पर, 'अभी खरीदें, बाद में पेमेंट' सुविधा देने वाली अलग-अलग कंपनियों में से किसी एक को चुनने का विकल्प मिलता है. Google, फ़ाइनेंस की सुविधा नहीं देता है. यह सुविधा, सेवा देने वाली कंपनियां देती हैं. हर कंपनी की अपनी शर्तें होती हैं.
एजेंटिक चेकआउट के साथ 'अभी खरीदें, बाद में पेमेंट' सुविधा का इस्तेमाल कैसे करें
- पेमेंट करते समय, "किस्तों में पेमेंट करें" विकल्प को चुनें.
- कारोबारी या कंपनी की साइट पर, पेमेंट का कोई प्लान चुनें.
- कानूनी शर्तें स्वीकार करें.
अहम जानकारी: कारोबारी या कंपनियां, पेमेंट की कुल रकम की कम से कम और ज़्यादा से ज़्यादा सीमाएं तय करती हैं.
एजेंटिक चेकआउट के बारे में आम तौर पर पूछे जाने वाले सवाल
क्या एजेंटिक चेकआउट की सुविधा सभी ऑनलाइन स्टोर के लिए उपलब्ध है?यह सुविधा चुनिंदा देशों के खास कारोबारियों या कंपनियों के लिए उपलब्ध है. हम उन कारोबारियों/कंपनियों की संख्या बढ़ाने पर काम कर रहे हैं जहां एजेंटिक चेकआउट की सुविधा का इस्तेमाल किया जा सके. इस सुविधा के लिए ज़रूरी शर्तें लागू होती हैं. कारोबारी या कंपनी के लिए इस सुविधा की उपलब्धता में बदलाव हो सकता है.
एजेंटिक चेकआउट से जुड़ी समस्याएं हल करना
एजेंटिक चेकआउट की सुविधा काम नहीं कर रही हैअहम जानकारी:
- फ़िलहाल, यह सुविधा सिर्फ़ अमेरिका में उपलब्ध है और इसे अंग्रेज़ी भाषा में ही इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही, यह उन चुनिंदा कारोबारियों या कंपनियों के लिए उपलब्ध है जो पेमेंट के तरीके के तौर पर Google Pay को स्वीकार करती हैं.
- पक्का करें कि आपने Google Wallet में यह जानकारी सेव की हो:
- पेमेंट का कोई मान्य तरीका
- अमेरिका का पता
पेमेंट पूरा न होने पर, आपको इसकी सूचना या ईमेल मिलेगा. ऐसा तब होता है, जब:
- प्रॉडक्ट का स्टॉक खत्म हो जाता है या आपके पुष्टि करने के बाद और एजेंटिक चेकआउट से खरीदारी होने से पहले, कीमत में काफ़ी बदलाव हो जाता है.
- आपके कार्ड की समयसीमा खत्म हो गई हो या पेमेंट अस्वीकार कर दिया गया हो.
अगर कीमत बढ़ती है, तो खरीदारी नहीं होगी. साथ ही, आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. एजेंटिक चेकआउट को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि अगर कुल कीमत, आपकी पुष्टि की गई कुल कीमत के बराबर या उससे कम हो, तो ही वह प्रॉडक्ट खरीदता है.
उस कारोबारी या कंपनी से संपर्क करें जिससे सामान खरीदा गया है.
उस कारोबारी या कंपनी से संपर्क करें जिससे सामान खरीदा गया है.
उस कारोबारी या कंपनी से संपर्क करें जिससे सामान खरीदा गया है.