Google Pay की निजता सेटिंग के काम करने का तरीका
इस सेटिंग की ज़रूरत क्यों है
हम आपके डेटा की सुरक्षा कैसे करते हैं
हम आपकी जानकारी का इस्तेमाल और रखरखाव कैसे करते हैं
Google Pay और Google Wallet आपके डिवाइस पर सेवा देने के लिए, आपकी कुछ जानकारी इकट्ठा करते हैं. इनमें से कुछ जानकारी, Google Play services का इस्तेमाल करके इकट्ठा की जाती है.
Google Pay यह जानकारी इकट्ठा कर सकता हैआपके डिवाइस पर जो सेवाएं इस्तेमाल की जा रही हैं उनके आधार पर, Google Pay इनमें से कोई भी जानकारी इकट्ठा कर सकता है:
- निजी जानकारी, जैसे कि आपका नाम, पता, फ़ोन नंबर, ईमेल पता, और डिवाइस आईडी या आपकी व्यक्तिगत पहचान ज़ाहिर करने वाली अन्य जानकारी: Google इस जानकारी का इस्तेमाल, Google Pay में कार्ड सेट अप करने और उनका इस्तेमाल करने की सुविधा देने के लिए करता है. साथ ही, इस जानकारी का इस्तेमाल धोखाधड़ी को रोकने, डेटा को सुरक्षित रखने, नियमों-कानूनों का पालन करने, और आपका खाता मैनेज करने के लिए किया जाता है.
- वित्तीय जानकारी, जैसे कि आपके क्रेडिट या डेबिट कार्ड का नंबर, आपकी खरीदारी का इतिहास, क्रेडिट की जानकारी, और अन्य वित्तीय जानकारी: Google इस जानकारी का इस्तेमाल, Google Pay से सुरक्षित तरीके से खरीदारी करने में आपकी मदद करने के लिए करता है.
- आपकी जगह की जानकारी: आपकी जगह की जानकारी: Google इस जानकारी का इस्तेमाल, Google Pay में पेमेंट के लिए इस्तेमाल होने वाला कोई नया कार्ड या बस, मेट्रो वगैरह के लिए कोई कार्ड जोड़ने पर करता है. ऐसा धोखाधड़ी को रोकने, डेटा को सुरक्षित रखने, और नियमों-कानूनों का पालन करने के लिए किया जाता है. Google आपके Google खाते की सेटिंग के आधार पर, रसीदों में आपकी जगह की जानकारी शामिल करने के लिए भी इस जानकारी का इस्तेमाल कर सकता है.
- आपके डिवाइस में Google Pay का इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है, ऐप्लिकेशन में आपका खोज इतिहास, क्रैश रिपोर्ट, ऐप्लिकेशन की परफ़ॉर्मेंस की जानकारी, और इससे जुड़ी अन्य जानकारी: Google इस जानकारी का इस्तेमाल यह ट्रैक करने के लिए कर सकता है कि उपयोगकर्ता Google Pay ऐप्लिकेशन कैसे इस्तेमाल करते हैं.
- इंस्टॉल किए गए ऐप्लिकेशन: जब Google Pay को बैंक के ऐप्लिकेशन से लिंक किया जाता है, तब Google इस जानकारी का इस्तेमाल करता है.
- एसएमएस मैसेज: Google इस जानकारी का इस्तेमाल धोखाधड़ी को रोकने, आपके खाते को सुरक्षित रखने, और एक बार इस्तेमाल होने वाले पासवर्ड अपने-आप भरने के लिए करता है.
- फ़ोटो, पते, और संपर्क: Google इस जानकारी का इस्तेमाल, आपके Google खाते को मैनेज करने के लिए करता है.
Google Wallet यह जानकारी इकट्ठा कर सकता है
आपके डिवाइस पर जो सेवाएं इस्तेमाल की जा रही हैं उनके आधार पर, Google Wallet इनमें से कोई भी जानकारी इकट्ठा कर सकता है:
- निजी जानकारी, जैसे कि आपका नाम, पता, फ़ोन नंबर, ईमेल पता, और डिवाइस आईडी: Google इस जानकारी का इस्तेमाल, Google Wallet में कार्ड सेट अप करने और उनका इस्तेमाल करने की सुविधा देने के लिए करता है. साथ ही, इस जानकारी का इस्तेमाल धोखाधड़ी को रोकने, डेटा को सुरक्षित रखने, आपका खाता मैनेज करने वगैरह के लिए किया जाता है.
- वित्तीय जानकारी, जैसे कि आपके क्रेडिट या डेबिट कार्ड का नंबर, आपकी खरीदारी का इतिहास, क्रेडिट की जानकारी, और अन्य वित्तीय जानकारी: Google इस जानकारी का इस्तेमाल, Google Wallet से सुरक्षित तरीके से खरीदारी करने में आपकी मदद करने के लिए करता है.
- आपकी जगह की जानकारी: Google इस जानकारी का इस्तेमाल, Google Wallet में पेमेंट के लिए इस्तेमाल होने वाला कोई नया कार्ड या बस, मेट्रो वगैरह के लिए कोई कार्ड जोड़ने पर करता है. ऐसा धोखाधड़ी को रोकने, डेटा को सुरक्षित रखने, और नियमों-कानूनों का पालन करने के लिए किया जाता है. Google आपके Google खाते की सेटिंग के आधार पर, रसीदों में आपकी जगह की जानकारी शामिल करने के लिए भी इस जानकारी का इस्तेमाल कर सकता है.
- आपके डिवाइस में Google Wallet का इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है, ऐप्लिकेशन में आपका खोज इतिहास, क्रैश रिपोर्ट, ऐप्लिकेशन की परफ़ॉर्मेंस की जानकारी, और इससे जुड़ी अन्य जानकारी: Google इस जानकारी का इस्तेमाल यह ट्रैक करने के लिए कर सकता है कि उपयोगकर्ता, Google Wallet कैसे इस्तेमाल करते हैं.
- इंस्टॉल किए गए ऐप्लिकेशन: जब Google Wallet को बैंक के ऐप्लिकेशन से लिंक किया जाता है, तब Google इस जानकारी का इस्तेमाल करता है.
- एसएमएस मैसेज: Google इस जानकारी का इस्तेमाल धोखाधड़ी को रोकने, आपके खाते को सुरक्षित रखने, और एक बार इस्तेमाल होने वाले पासवर्ड अपने-आप भरने के लिए करता है.
- फ़ोटो, पते, और संपर्क: Google इस जानकारी का इस्तेमाल, आपके Google खाते को मैनेज करने के लिए करता है.
जानें कि Google Play services for payments, जापान में डेटा का इस्तेमाल और रखरखाव कैसे करता है
Google Play services for payments, उपयोगकर्ताओं की कुछ जानकारी इकट्ठा करता है. इसका इस्तेमाल, उपयोगकर्ताओं के लिए पेमेंट से जुड़ी सेवाएं सेट अप करने और उन्हें ये सेवाएं देने के लिए किया जाता है.
जानें कि Google Play services for payments किस तरह की जानकारी इकट्ठा कर सकता है- निजी जानकारी, जैसे कि आपका नाम, पता, फ़ोन नंबर, ईमेल पता, और डिवाइस आईडी या आपकी व्यक्तिगत पहचान ज़ाहिर करने वाली अन्य जानकारी: Google इस जानकारी का इस्तेमाल, Google Pay में कार्ड सेट अप करने और उनका इस्तेमाल करने की सुविधा देने के लिए करता है. साथ ही, इस जानकारी का इस्तेमाल धोखाधड़ी को रोकने, डेटा को सुरक्षित रखने, आपका खाता मैनेज करने वगैरह के लिए किया जाता है.
- वित्तीय जानकारी, जैसे कि आपके क्रेडिट या डेबिट कार्ड का नंबर, आपकी खरीदारी का इतिहास, और अन्य वित्तीय जानकारी: Google इस जानकारी का इस्तेमाल, Google Pay से सुरक्षित तरीके से खरीदारी करने में आपकी मदद करने के लिए करता है.
- आपके डिवाइस में Google Pay का इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है, क्रैश रिपोर्ट, ऐप्लिकेशन की परफ़ॉर्मेंस की जानकारी, और इससे जुड़ी अन्य जानकारी: Google इस जानकारी का इस्तेमाल, Google Pay को पहले से और बेहतर बनाने के लिए करता है. साथ ही, इस जानकारी का इस्तेमाल करके यह ट्रैक किया जाता है कि उपयोगकर्ता, ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल कैसे करते हैं.
- इंस्टॉल किए गए ऐप्लिकेशन: Google इस जानकारी का इस्तेमाल, लोकल पेमेंट नेटवर्क के लिए ऐप्लिकेशन के साथ इंटरैक्ट करने के लिए करता है.
- आपके डेटा को सुरक्षित रखने के लिए, Google उसे एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करके ही आगे भेजता है.
- Google Play services for payments, आपके डिवाइस के सुरक्षा चिप में क्रेडिट/डेबिट कार्ड की जानकारी को हमेशा सुरक्षित रखता है.
- फ़िलहाल, Google Play services for payments सिर्फ़ सुरक्षा चिप वाले डिवाइसों पर काम करता है.
- कुछ Android डिवाइसों पर, Google Play services for payments पहले से ही इंस्टॉल होता है. इस ऐप्लिकेशन को अनइंस्टॉल किया जा सकता है, लेकिन ऐसा करने से यह आपके डिवाइस से हट जाएगा. इसे अनइंस्टॉल करने की वजह से, ऐसा हो सकता है कि Google के ऐप्लिकेशन पर, पेमेंट से जुड़ी कुछ सुविधाएं भी ठीक से काम न करें. इन सुविधाओं का फिर से इस्तेमाल करने के लिए, आपको इस ऐप्लिकेशन को दोबारा इंस्टॉल करना होगा. उदाहरण के लिए, यह ऐप्लिकेशन डिवाइस पर इंस्टॉल न होने की वजह से, ऐसा हो सकता है कि Google Pay आपके ई-मनी कार्ड का मौजूदा बैलेंस न दिखा पाए.
Google Pay डेटा मैनेज करना और मिटाना
पेमेंट और अन्य गतिविधियों की जानकारी मिटाना- कंप्यूटर पर, account.google.com पर जाएं.
- बाईं ओर, पेमेंट और सदस्यताएं चुनें.
- अगर आपको यह विकल्प नहीं मिलता है, तो ब्राउज़र की विंडो को बड़ा करें.
- Google Pay इस्तेमाल करने का अपना अनुभव मैनेज करें चुनें.
- इस पेज पर, उस गतिविधि की जानकारी मिटाई जा सकती है जिसकी अब ज़रूरत न हो.
- किसी गतिविधि की जानकारी को मिटाने के लिए: उस गतिविधि की जानकारी के बगल में मौजूद, ज़्यादा
मिटाएं को चुनें.
- किसी खास तारीख को हुई सभी गतिविधियों की जानकारी मिटाने के लिए: उस तारीख के बगल में मौजूद, मिटाएं
को चुनें.
- सभी गतिविधियों की जानकारी मिटाने के लिए: मिटाएं
हर समय चुनें.
- किसी गतिविधि की जानकारी को मिटाने के लिए: उस गतिविधि की जानकारी के बगल में मौजूद, ज़्यादा
To stop sharing your payment info with money transfer providers that work with Google:
- Go to the Google Wallet website.
- Click Settings
Manage payments data.
- Turn on "Revoke sharing your payment info with money transfer providers."
Tip: You'll need to agree to share this info again in order to send another money transfer.