पेमेंट की प्रोसेस को आसान बनाने और आखिरी समय में बुकिंग रद्द होने से रोकने के लिए, ग्राहकों को Google Calendar में अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने से पहले ही पेमेंट करने के लिए कहा जा सकता है.
जानें कि पेमेंट लेकर अपॉइंटमेंट बुक करने की सुविधा कैसे काम करती है
- पेमेंट लेकर अपॉइंटमेंट बुक करना, अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने की सुविधा के साथ मिलने वाली एक प्रीमियम सुविधा है. इसका इस्तेमाल Google Workspace के ऐसे प्लान की सदस्यता वाले उपयोगकर्ता ही कर सकते हैं जिसमें यह सुविधा उपलब्ध है. अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने की सुविधा के साथ मिलने वाली प्रीमियम सुविधाओं की तुलना करें.
- पेमेंट पाने के लिए, किसी Stripe खाते को Google Calendar से लिंक करें.
- जब ग्राहक आपके अपॉइंटमेंट बुक करने के पेज पर कोई टाइम स्लॉट चुनते हैं, तो वे Stripe का इस्तेमाल करके, बुकिंग के लिए पेमेंट करते हैं. इसके बाद, बुकिंग की प्रोसेस पूरी हो जाती है.
- ग्राहक पेमेंट के विकल्पों के तौर पर, सिर्फ़ क्रेडिट कार्ड, Apple Pay, और Google Pay को चुन सकते हैं.
- पेमेंट के लिए कौनसी मुद्राएं स्वीकार की जाती हैं, इसकी जानकारी Stripe से मिलती है. स्वीकार की जाने वाली मुद्राओं के बारे में जानने के लिए, Stripe पर जाएं.
- अगर आपका Google Workspace खाता कोई संगठन मैनेज करता है, तो पेमेंट लेकर अपॉइंटमेंट बुक करने की सुविधा के ऐक्सेस को आपका एडमिन कंट्रोल करता है. अगर आपको यह सुविधा नहीं दिख रही है, तो अपने एडमिन से संपर्क करें.
अपने Stripe खाते को Google Calendar से लिंक करना
- अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, सेटिंग मेन्यू
सेटिंग पर क्लिक करें.
- बाईं ओर, सामान्य
अपॉइंटमेंट के शेड्यूल पर क्लिक करें.
- Stripe खाते को लिंक करें पर क्लिक करें.
Calendar की सेटिंग में जाकर अपने Stripe खाते को लिंक करें
पेमेंट की और अपॉइंटमेंट रद्द करने की नीति सेट अप करना
अहम जानकारी: इवेंट के आयोजक के तौर पर, अपॉइंटमेंट रद्द करने और रिफ़ंड की नीतियों को लागू करने की ज़िम्मेदारी आपकी है.
- Google Calendar में, अपॉइंटमेंट का शेड्यूल बनाएं या उसमें बदलाव करें.
- “पेमेंट की और अपॉइंटमेंट रद्द करने की नीति” सेक्शन को बड़ा करें.
- “बुकिंग के समय पेमेंट करना होगा” के बगल में मौजूद चेकबॉक्स को चुनें.
- अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए ज़रूरी शुल्क और मुद्रा की जानकारी डालें.
- ज़रूरी नहीं: अपॉइंटमेंट रद्द करने की नीति जोड़ें.
- अपॉइंटमेंट रद्द करने की नीति, आपके बुकिंग फ़ॉर्म और रिमाइंडर वाले ईमेल में दिखती है.
- सेव करें पर क्लिक करें.
अपने Stripe खाते को Google Calendar से अनलिंक करना
अहम जानकारी: अपने Stripe खाते को अनलिंक करने के बाद, अपॉइंटमेंट के शेड्यूल में मौजूद किसी भी टाइम स्लॉट को बुक करने के लिए पेमेंट की ज़रूरत नहीं होगी.
- Google Calendar में सबसे ऊपर दाईं ओर, सेटिंग मेन्यू
सेटिंग पर क्लिक करें.
- बाईं ओर, सामान्य
अपॉइंटमेंट के शेड्यूल पर क्लिक करें.
- अपने Stripe खाते को अनलिंक करने का विकल्प चुनें.
- पुष्टि करने के लिए, Stripe खाते को अनलिंक करें पर क्लिक करें.
पेमेंट और रिफ़ंड के बारे में जानकारी
सभी पेमेंट और रिफ़ंड को Stripe मैनेज करता है. Google Calendar:
- पेमेंट करने के लिए इस्तेमाल किए गए किसी भी तरीके की जानकारी (जैसे, क्रेडिट कार्ड के नंबर) को सेव या प्रोसेस नहीं करता है
- प्लैटफ़ॉर्म के इस्तेमाल के लिए कोई शुल्क नहीं लेता है
- पेमेंट या रिफ़ंड से जुड़ी समस्याएं हल करने में मदद नहीं करता है
आयोजक या ग्राहक के तौर पर अपॉइंटमेंट रद्द करने के बाद रिफ़ंड अपने-आप प्रोसेस नहीं होता है.
- अगर आप आयोजक हैं, तो: ग्राहक को रिफ़ंड देने के लिए, अपने Stripe डैशबोर्ड पर जाएं.
- अगर आप ग्राहक हैं, तो: अपॉइंटमेंट रद्द करने पर रिफ़ंड का अनुरोध करने से पहले, आयोजक की अपॉइंटमेंट रद्द करने की नीति देखें. इसके बाद, रिफ़ंड का अनुरोध करें (अगर लागू हो).
जानें कि Stripe और Calendar के बीच कौनसी जानकारी शेयर की जाती है
अपने Stripe खाते को Google Calendar से लिंक करने के बाद, Stripe के साथ अपॉइंटमेंट की कुछ जानकारी शेयर की जाती है. जैसे:
- अपॉइंटमेंट का शुल्क
- अपॉइंटमेंट का टाइटल
- टाइम स्लॉट
Stripe किस डेटा का इस्तेमाल कर सकता है, यह मैनेज करने के लिए, Stripe के डैशबोर्ड पर जाएं. अगर अब आपको Stripe का इस्तेमाल नहीं करना है, तो अपने Stripe खाते को Google Calendar से अनलिंक करें.