अपॉइंटमेंट का नया शेड्यूल बनाते समय, आपको ये काम करने होंगे:
- अपॉइंटमेंट का समय स्लॉट और अपनी उपलब्धता चुननी होगी.
- दूसरों के साथ मीटिंग करने के तरीके को अपनी ज़रूरत के मुताबिक बनाना होगा.
शुरू करने से पहले
अपॉइंटमेंट का शेड्यूल बनाने के लिए, आपको इन चीज़ों की ज़रूरत होगी:
| निजी Google खाता या Workspace खाता. ऑफ़िस या स्कूल वाले खातों से जुड़ी मदद पाने के लिए, अपने एडमिन से संपर्क करें. | |
| ऐसा कंप्यूटर जिस पर वेब ब्राउज़र काम करता हो. Android या iPhone और iPad के Calendar ऐप्लिकेशन में, अपॉइंटमेंट का शेड्यूल नहीं बनाया जा सकता. |
सलाह:
- अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने से जुड़ी कुछ सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए, आपके पास Google Workspace या Google One की ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाली सदस्यता होनी चाहिए. अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने की सुविधा के साथ मिलने वाली प्रीमियम सुविधाओं की तुलना करें.
- ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले Workspace खातों के लिए, Calendar अपने-आप अपॉइंटमेंट बुक करने का पेज जनरेट करता है. यह पेज हफ़्ते के कामकाजी दिनों में आपकी उपलब्धता के आधार पर तैयार किया जाता है. इसमें आपके व्यस्त होने के समय की जानकारी नहीं दिखती.
पहला चरण: अपॉइंटमेंट के शेड्यूल को सेट अप करना
- कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
- सबसे ऊपर बाईं ओर, बनाएं पर क्लिक करें.
- अपॉइंटमेंट का शेड्यूल चुनें.
- बाईं ओर, “बुकिंग के लिए उपलब्ध अपॉइंटमेंट का शेड्यूल” पैनल में जाकर, अपॉइंटमेंट की सेटिंग सेट अप करें.
- आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
सलाह: “अपॉइंटमेंट बुक करने के पेज” सेक्शन में जाकर, अपॉइंटमेंट का शेड्यूल सेट अप करने के लिए, अपॉइंटमेंट का शेड्यूल बनाएं पर क्लिक करें.
|
अपॉइंटमेंट की सेटिंग |
ब्यौरा |
|---|---|
|
टाइटल जोड़ें |
अपॉइंटमेंट के शेड्यूल के लिए कोई टाइटल डालें.
|
|
अपॉइंटमेंट का समय स्लॉट |
|
|
सामान्य समय पर उपलब्धता |
अपने अपॉइंटमेंट की तारीख, समय, और टाइम ज़ोन सेट करें. हर हफ़्ते दोहराए जाने वाले अपॉइंटमेंट के लिए, किसी समय स्लॉट के बगल में यह चुनें:
|
|
अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने की समयसीमा |
अपने कैलेंडर पर लोगों के लिए अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने की समयसीमा तय करें. इसमें ये शामिल हैं:
अहम जानकारी: डिफ़ॉल्ट रूप से, अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने के लिए कम से कम चार घंटे का लीड समय होता है. इस वजह से, अगर अपॉइंटमेंट बुक करने का पेज सेट अप करने के तुरंत बाद उसे देखा जाता है, तो हो सकता है कि आपको मौजूदा दिन के लिए कोई अपॉइंटमेंट स्लॉट न दिखे. |
|
अलग समय पर उपलब्धता |
खास तारीखों (जैसे कि छुट्टियां) के लिए अपनी उपलब्धता बदलें. |
|
बुक किए गए अपॉइंटमेंट की सेटिंग |
अपने कैलेंडर पर दिखने वाले अपॉइंटमेंट मैनेज करें.
|
|
कैलेंडर |
|
|
को-होस्ट |
सलाह: एक ही समय पर दो बुकिंग होने से रोकने के लिए, उपलब्धता की जांच करते समय को-होस्ट कैलेंडर भी शामिल करें. डिफ़ॉल्ट रूप से, अपॉइंटमेंट के शेड्यूल में को-होस्ट की उपलब्धता की जांच नहीं की जाती. |
दूसरा चरण: अपॉइंटमेंट बुक करने का पेज सेट अप करना
- बाईं ओर, “बुकिंग के लिए उपलब्ध अपॉइंटमेंट का शेड्यूल” पैनल में जाकर, अपॉइंटमेंट बुक करने के पेज की सेटिंग सेट अप करें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
|
अपॉइंटमेंट बुक करने के पेज की सेटिंग |
ब्यौरा |
|---|---|
|
अपॉइंटमेंट बुक करने के पेज पर फ़ोटो और नाम |
देखें कि अपॉइंटमेंट बुक करने के पेज पर, आपकी पहचान किस तरह से दिखती है. सेकंडरी कैलेंडर के लिए, अपॉइंटमेंट बुक करने के पेज पर अपॉइंटमेंट के शेड्यूल की फ़ोटो नहीं दिखती है. अपॉइंटमेंट बुक करने के पेज पर प्रोफ़ाइल फ़ोटो या खाते का नाम बदलने के लिए, Google खाते में जाकर अपनी निजी जानकारी अपडेट करें. |
|
जगह और कॉन्फ़्रेंसिंग |
आपके साथ अपॉइंटमेंट बुक करने वाले लोगों से मिलने का तरीका और जगह चुनने के लिए:
सलाह: तीसरे पक्ष की कॉन्फ़्रेंस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए, कोई नहीं / बाद में जानकारी दें को चुनें. जब कोई व्यक्ति अपॉइंटमेंट बुक करे, तो उस इवेंट में बदलाव करके उसमें अपनी पसंदीदा कॉन्फ़्रेंसिंग सेवा का लिंक जोड़ें. Calendar के ऐड-ऑन इंस्टॉल करने का तरीका जानें. |
|
ब्यौरा |
अपनी सेवा के बारे में ब्यौरा जोड़ें. ब्यौरा यहां दिखता है:
|
|
बुकिंग फ़ॉर्म |
मेहमानों के भरने के लिए फ़ील्ड जोड़ें, जिनमें ये ज़रूरी फ़ील्ड शामिल हैं:
ज़्यादा फ़ील्ड जोड़ने के लिए, कोई आइटम जोड़ें पर क्लिक करें. स्पैम बुकिंग से बचने के लिए, ईमेल पते की पुष्टि करना ज़रूरी है के बगल में मौजूद बॉक्स पर सही का निशान लगाएं. इससे अपॉइंटमेंट का अनुरोध करने पर उन लोगों को पुष्टि करने के लिए कोड भेजा जाता है जिन्होंने Google खाते में साइन इन नहीं किया है. |
|
पेमेंट और अपॉइंटमेंट रद्द करने की नीति |
Calendar से Stripe खाता कनेक्ट करने के बाद, अपॉइंटमेंट के लिए पेमेंट का अनुरोध किया जा सकता है. अपॉइंटमेंट के लिए पेमेंट की ज़रूरी शर्त जोड़ने का तरीका जानें. |
|
अपने अपॉइंटमेंट के लिए, रिमाइंडर और पुष्टि करने वाले ईमेल सेट अप करें.
|