वेबसाइट के लिए बेहतर कन्वर्ज़न ट्रैकिंग की डाइग्नोस्टिक्स रिपोर्ट की मदद से समस्या हल करना
वेबसाइट के लिए बेहतर कन्वर्ज़न ट्रैकिंग की मदद से, कन्वर्ज़न मेज़रमेंट और बिडिंग को बेहतर बनाया जाता है. इसके लिए, Google को पहले पक्ष (ग्राहक) का हैश किया गया डेटा भेजा जाता है. इस प्रक्रिया के दौरान, आपकी निजता का पूरा ख्याल रखा जाता है.
वेबसाइट पर आने वाला कोई व्यक्ति जब ग्राहक बनता है, तो आपके पास उसके पहले पक्ष (ग्राहक) के डेटा को कैप्चर करने, हैश करने, और उसे Google को भेजने का विकल्प होता है. साथ ही, कन्वर्ज़न मेज़रमेंट को बेहतर बनाने के लिए भी इस डेटा का इस्तेमाल किया जा सकता है.
Google टैग की मदद से वेबसाइट के लिए बेहतर कन्वर्ज़न ट्रैकिंग सेट अप करने या Google Tag Manager की मदद से वेबसाइट के लिए बेहतर कन्वर्ज़न ट्रैकिंग सेट अप करने के बाद, इस बात की पुष्टि की जा सकती है कि बेहतर कन्वर्ज़न ट्रैकिंग टैग की डाइग्नोस्टिक्स रिपोर्ट में, वेबसाइट के लिए बेहतर कन्वर्ज़न ट्रैकिंग की सुविधा असरदार तरीके से काम कर रही है या नहीं. डाइग्नोस्टिक्स रिपोर्ट की मदद से, बेहतर कन्वर्ज़न ट्रैकिंग को लागू करने में होने वाली समस्याओं का पता लगाकर, उन्हें ठीक किया जा सकता है. वेबसाइट के लिए बेहतर कन्वर्ज़न ट्रैकिंग टैग की डाइग्नोस्टिक्स रिपोर्ट के बारे में ज़्यादा जानें.
अगर आपने Google Ads API का इस्तेमाल करके वेबसाइट के लिए बेहतर कन्वर्ज़न ट्रैकिंग को सेट अप किया है, तो वेबसाइट के लिए बेहतर कन्वर्ज़न ट्रैकिंग के लिए Google Ads API की डाइग्नोस्टिक्स रिपोर्ट पढ़कर अपने स्टेटस से जुड़ी समस्या हल की जा सकती है.