Google के सहायता केंद्र में दिए गए लेख, कई भाषाओं में अनुवाद किए गए हैं. हालांकि, अनुवाद की वजह से नीतियों के कॉन्टेंट में कोई बदलाव नहीं होता. नीतियों को लागू करने के लिए, आधिकारिक भाषा के तौर पर हम अंग्रेज़ी का इस्तेमाल करते हैं. इस लेख को किसी दूसरी भाषा में देखने के लिए, पेज के सबसे नीचे मौजूद भाषा के ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें.
अपनी भाषा में सबटाइटल देखने के लिए, YouTube कैप्शन चालू करें. इसके लिए, वीडियो प्लेयर में सबसे नीचे मौजूद "सेटिंग" आइकॉन को चुनें. इसके बाद, "सबटाइटल" पर क्लिक करें और अपनी भाषा चुनें.
हम कानूनी समझौते की शर्तों और उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हैं. अगर विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी की कोई कार्रवाई हमारे उपयोगकर्ताओं, पार्टनर या Google को किसी खतरे में डालती है, तो हम उसके Google Ads खाते को निलंबित कर सकते हैं. ऐसा करना इसलिए ज़रूरी है, ताकि हम डिजिटल विज्ञापन का बेहतर और स्थायी नेटवर्क बना सकें, जिसमें उपयोगकर्ता की सुरक्षा सबसे अहम हो.
अगर हमें पता चलता है कि नीतियों और नियमों और शर्तों का गंभीर उल्लंघन किया गया है, तो बिना कोई चेतावनी दिए आपके खाते को तुरंत निलंबित कर दिया जाएगा.
बार-बार उल्लंघन करने से जुड़े मामले में, खाता निलंबित करने से पहले हम आपको चेतावनी देंगे. इसमें बताया जाएगा कि नीति का उल्लंघन किस तरह का है और उससे जुड़ी समस्या को कैसे हल किया जा सकता है. यह सूचना, खाता निलंबित करने से कम से कम सात दिन पहले भेजी जाएगी.
इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है
खाते निलंबित किए जाने की वजहें
Google Ads की नीतियां और नियम और शर्तें, उपयोगकर्ताओं के साथ-साथ विज्ञापन देने वाले लोगों और कंपनियों के लिए सुरक्षित और सकारात्मक माहौल बनाने में मदद करती हैं. अगर कोई खाता हमारी नीतियों या नियमों और शर्तों का उल्लंघन करता है, तो उसे निलंबित किया जा सकता है.
इसके अलावा, आपके खाते को कुछ समय के लिए भी निलंबित किया जा सकता है, जिसकी वजहें नीचे बताई गई हैं.
बिलिंग और पेमेंट से जुड़ी ज़रूरी शर्तें
पेमेंट और बिलिंग के मामले में, आपका खाता इनमें से किसी वजह से निलंबित किया जा सकता है: प्रोमो कोड का गलत इस्तेमाल, चार्जबैक का अनुरोध, पेमेंट से जुड़ी संदिग्ध गतिविधि या बकाया बैलेंस.
बिलिंग और पेमेंट से जुड़ी ज़रूरी शर्तों के बारे में ज़्यादा जानें.
Google Ads से जुड़ी नीति की ज़रूरी शर्तें
हमारे लिए कानूनी समझौते की शर्तें और उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा अहम है. अगर विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी की किसी कार्रवाई से उपयोगकर्ताओं, Google या हमारे पार्टनर को कोई नुकसान पहुंचता है, तो हम उसके Google Ads खाते को निलंबित कर सकते हैं. Google Ads से जुड़ी नीतियों के उल्लंघन की वजह से खाते निलंबित किए जाने के बारे में ज़्यादा जानें
अनुमति लिए बिना खाते से की गई गतिविधि
कोई उपयोगकर्ता आपकी अनुमति के बिना आपका Google Ads खाता इस्तेमाल करने के लिए, आपके क्रेडेंशियल चोरी कर सकता है. अगर हमें पता चलता है कि कोई उपयोगकर्ता ऐसा करने की कोशिश कर रहा है, तो हम खाते को कुछ समय के लिए निलंबित कर देते हैं, ताकि आप पर उन गतिविधियों के लिए शुल्क न लगाए जाएं जो आपने की ही न हों.
अगर आपको पता चलता है कि आपके विज्ञापन खातों या उनसे जुड़े ईमेल पतों से आपकी अनुमति के बिना कोई गतिविधि हुई है, तो हमसे संपर्क करने के लिए यह फ़ॉर्म भरें. हम आपके Google Ads खाते को तुरंत सुरक्षित करेंगे और इस तरह की किसी भी गतिविधि को रोकने के लिए आपको ज़रूरी कार्रवाइयों के बारे में बताएंगे.
अपने खाते को सुरक्षित रखने के बारे में ज़्यादा जानें.
Google खातों के लिए, उम्र से जुड़ी ज़रूरी शर्तें
Google खाता बनाते समय आपको अपनी उम्र बतानी होगी. यह न बताएं कि आपका कारोबार कितना पुराना है. अगर हमें पता चलता है कि आपके Google खातों के लिए उम्र से जुड़ी शर्तें पूरी नहीं की गई हैं, तो हम आपका खाता निलंबित कर देंगे.
Google खातों के लिए, उम्र से जुड़ी ज़रूरी शर्तों के बारे में ज़्यादा जानें.
Ad Grants की नीति से जुड़ी ज़रूरी शर्तें
Google Ad Grants की नीति का पालन न करने पर, आपका Google Ad Grants खाता निलंबित किया जा सकता है.
Ad Grants की नीति से जुड़ी ज़रूरी शर्तों के बारे में ज़्यादा जानें.
नीतियों का गंभीर उल्लंघन
नीति का गंभीर उल्लंघन किसे कहते हैं?
Google Ads से जुड़ी नीतियों का गंभीर उल्लंघन, ऐसा मामला है जो गैर-कानूनी होता है या जिसकी वजह से हमारे उपयोगकर्ताओं या डिजिटल विज्ञापन नेटवर्क को काफ़ी नुकसान पहुंच सकता है. गंभीर उल्लंघन का अक्सर यह मतलब होता है कि विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी का कारोबार, Google Ads से जुड़ी नीतियों के मुताबिक सही नहीं है या कोई एक उल्लंघन इतना गंभीर है जिससे हमारे उपयोगकर्ताओं को आने वाले समय में नुकसान पहुंच सकता है और हम उन्हें इस जोखिम में नहीं डाल सकते.
हमने पहले ही बताया है कि गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर, खाता तुरंत निलंबित कर दिया जाएगा और इसके लिए पहले से कोई चेतावनी नहीं दी जाएगी. हालांकि, हम यह कार्रवाई उन मामलों में ही करते हैं जहां अवैध गतिविधि को रोकने और उपयोगकर्ताओं को बड़ा नुकसान होने से बचाने के लिए, यही एक असरदार तरीका हो.
गंभीर उल्लंघन होने पर क्या कार्रवाई की जाती है?
नीति के गंभीर उल्लंघन का पता चलने पर, हम आपके Google Ads खातों को तुरंत निलंबित कर देंगे. खाता निलंबित करने से पहले चेतावनी भी नहीं दी जाएगी. इसके बाद, हमारे प्लैटफ़ॉर्म पर आपको दोबारा विज्ञापन दिखाने की अनुमति नहीं मिलेगी.
विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, अपने खाते के निलंबन के ख़िलाफ़ कितनी बार अपील कर सकती हैं?
किसी खाते के निलंबन के ख़िलाफ़ कई बार अपील करने पर, हो सकता है कि हम आपकी किसी भी अपील को प्रोसेस न करें. इसकी वजह यह है कि हम हर अपील की समीक्षा तय समयसीमा में करना चाहते हैं. एक बार में सिर्फ़ एक अपील सबमिट करने पर, आपको सही समय पर जवाब मिलेगा और अपील की समीक्षा भी तय अवधि में पूरी हो जाएगी.
अगर हमें लगता है कि आपने अपील की प्रोसेस का गलत इस्तेमाल किया है, तो हम कुछ अपील की प्रोसेसिंग को सात दिनों के लिए निलंबित कर देंगे.
नीतियों के उल्लंघन के किन मामलों को गंभीर माना जाता है?
- सिस्टम को गच्चा देना
- साज़िश के तहत धोखाधड़ी
- नकली सामान बेचना या उसका प्रमोशन करना
- नुकसान पहुंचाने वाला सॉफ़्टवेयर
- दर्द खत्म करने वाली वे ओपिओइड दवाएं जो डॉक्टर का पर्चा दिखाने पर मिलती हैं
- दवा की ऐसी दुकानों का प्रमोशन जो रजिस्टर नहीं हैं
- कारोबार के अमान्य तरीके
- कारोबार से जुड़ी पाबंदियों का उल्लंघन
- साफ़ तौर पर सेक्शुअल ऐक्ट दिखाने वाला कॉन्टेंट
- बच्चों का यौन शोषण और उनके साथ बुरा बर्ताव
निलंबित किए गए खाते को बहाल करने का तरीका
अगर आपको लगता है कि किसी तरह की गड़बड़ी हुई है और आपने Google Ads से जुड़ी नीतियों का उल्लंघन नहीं किया है, तो अपील सबमिट करें.
- अपने Google Ads खाते में, स्क्रीन पर सबसे ऊपर मौजूद सूचना में हमसे संपर्क करें लिंक पर क्लिक करें.
- यह लिंक, आपको स्क्रीन की दाईं ओर मौजूद अपील फ़ॉर्म पर ले जाएगा.
- यह फ़ॉर्म भरने के दौरान, आपको नीति से जुड़ी काम की जानकारी दिखेगी. इससे आपको निलंबन की वजह और अपील से जुड़ी प्रोसेस को समझने में मदद मिलेगी.
अगर आपकी अपील पर फ़ैसला लिया जाना बाकी है और आपने इसी दौरान “हमसे संपर्क करें” का विकल्प दोबारा चुना, तो आपके Google Ads खाते में “अपील की समीक्षा बाकी है” स्टेटस दिखेगा. अपील की समीक्षा होने के बाद, आपको ईमेल भेजकर बताया जाएगा कि आपकी अपील स्वीकार हुई है या नहीं. अगर आपकी अपील स्वीकार नहीं की जाती, तो फिर से अपील की जा सकती है. इसके लिए, आपको ऊपर बताई गई प्रोसेस दोहरानी होगी.
विज्ञापन देने वाले जिन लोगों या कंपनियों को अपने खाते के निलंबन के ख़िलाफ़ अपील करनी है उन्हें पुष्टि की प्रोसेस पूरी करनी होगी. अगर Google, तीन बार कोशिश करने के बाद भी पहचान की पुष्टि नहीं कर पाता है, तो खाते के निलंबन के ख़िलाफ़ अपील नहीं की जा सकेगी. विज्ञापन देने वाले जिन लोगों या कंपनियों के खातों को बिलिंग और पेमेंट से जुड़ी किसी समस्या की वजह से निलंबित किया गया है उनसे पेमेंट के तरीके की पुष्टि करने के लिए कहा जा सकता है. उनकी अपील की प्रोसेस को आगे बढ़ाने के लिए यह ज़रूरी होता है.
कोई ठोस वजह होने पर ही खाते वापस लाए जाते हैं, जैसे कि अगर खाते को गलती से निलंबित किया गया हो. इसलिए, यह ज़रूरी है कि आप समय लेकर ईमानदारी के साथ पूरी और सही जानकारी दें.
अपील सबमिट करने से जुड़ी सलाह
- अपील करने के लिए सबसे सही तरीके अपनाएं: अगर आपने अपील करने के दौरान, यहां दिए गए सबसे सही तरीके का अब तक ध्यान नहीं रखा है, तो अब इनका ज़रूर ध्यान रखें. सबसे सही तरीके से जुड़ी ज़्यादा जानकारी और अपनी अपील में किन बातों को शामिल करना चाहिए, इस बारे में ज़रूरी सलाह पाने के लिए गंभीर उल्लंघन से जुड़ी नीति को पढ़ें.
- अपनी स्थिति समझाएं: नीति के हर उल्लंघन से जुड़ी पूरी जानकारी को अपनी अपील में शामिल करें
- उदाहरण: क्लोकिंग से जुड़े उल्लंघन के लिए, हमें बताएं कि आपके विज्ञापनों में Google को अन्य उपयोगकर्ताओं से अलग कॉन्टेंट क्यों दिख रहा था. फ़िशिंग से जुड़े उल्लंघन के लिए, अगर आप किसी अन्य ब्रैंड के आधिकारिक पार्टनर हैं, तो अपनी साझेदारी के बारे में बताएं. साथ ही, कोई ऐसी जानकारी दें जिससे पता चलता हो कि आपका उस ब्रैंड के साथ जुड़ाव किस तरह है
- पहचान की पुष्टि कराएं: अगर हमने आपसे कहा है, तो आप विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी के तौर पर अपनी पुष्टि की प्रोसेस पूरी करना न भूलें.
ईयू (यूरोपीय संघ) डिजिटल सर्विसेज़ ऐक्ट के तहत मिलने वाले अतिरिक्त अधिकार
ईयू में रहने वाले उपयोगकर्ताओं और विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों के पास, समस्या हल करने के लिए अतिरिक्त विकल्प हो सकते हैं. उन विकल्पों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, यहां क्लिक करें.अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Google Ads, नीतियों के उल्लंघन का पता कैसे लगाता है?
हम Google के एआई और मैन्युअल समीक्षा की मदद से Google की नीतियों का उल्लंघन करने वाले विज्ञापनों और खातों का पता लगाते हैं. उल्लंघन होने पर, हम ऐसे विज्ञापनों और खातों को हटा देते हैं, क्योंकि इनसे उपयोगकर्ताओं के साथ-साथ Google Ads नेटवर्क को नुकसान पहुंचता है. नीति के उल्लंघन को ठीक करने (एनफ़ोर्समेंट) के लिए हमारी टेक्नोलॉजी Google के एआई और मैन्युअल समीक्षा का इस्तेमाल करती है. इससे उपयोगकर्ताओं और विज्ञापन प्लैटफ़ॉर्म को सुरक्षित बनाए रखने में मदद मिलती है. हमारे ऑटोमेटेड मॉडल नीति का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट को ब्लॉक कर देते हैं. इसके अलावा, जिस कॉन्टेंट को बारीकी से देखने की ज़रूरत होती है उसे हमारे प्रशिक्षित ऑपरेटर और विशेषज्ञों से समीक्षा कराने के लिए फ़्लैग किया जाता है. ये ऑपरेटर और विशेषज्ञ ऐसे कॉन्टेंट की समीक्षा करते हैं जिसे सिर्फ़ एल्गोरिदम की मदद से नहीं समझा जा सकता है. उदाहरण के लिए, जब विज्ञापन और खाते के कॉन्टेंट का संदर्भ समझना ज़रूरी हो. इसके बाद, मैन्युअल तरीके से की गई इन समीक्षाओं के नतीजों का इस्तेमाल, ट्रेनिंग का डेटा तैयार करने में किया जाता है. इससे हमारे मशीन लर्निंग मॉडल को और बेहतर बनाने में मदद मिलती है.
हम Google की नीतियों का उल्लंघन करने वाले विज्ञापनों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करते हैं. इसमें विज्ञापनों को अस्वीकार करना शामिल हो सकता है, ताकि उन्हें दिखाया न जा सके. साथ ही, इसमें गंभीर या बार-बार उल्लंघन करने वाले खातों को निलंबित करना या रोकना भी शामिल हो सकता है. हम नीतियों के बार-बार उल्लंघन को गंभीरता से लेते हैं. इसलिए, ऐसा करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए, हम लगातार अपने स्ट्राइक सिस्टम का दायरा बढ़ा रहे हैं.
विज्ञापन देने वाले किसी व्यक्ति या कंपनी या डेस्टिनेशन ने हमारी नीति का उल्लंघन किया है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए हम कई सोर्स से मिली जानकारी की समीक्षा करते हैं. इसमें विज्ञापन, खाते, वेबसाइटें, कॉन्टेंट, उपयोगकर्ताओं की शिकायतें, उपभोक्ताओं से मिली समीक्षाएं, नियमों का पालन करने से जुड़ी चेतावनियां और फ़ैसले, और तीसरे पक्ष के अन्य सोर्स शामिल हैं.
क्या किसी अन्य नीति के उल्लंघन की वजह से भी खाता निलंबित किया जा सकता है?
हां. Google Ads की किसी भी नीति का उल्लंघन करने पर खाते को निलंबित किया जा सकता है. अगर विज्ञापन देने वाला कोई व्यक्ति या कंपनी, Google Ads की विज्ञापन नीति का एक बार या बार-बार उल्लंघन करता है, तो हम उसे चेतावनी देंगे. इसमें बताया जाएगा कि नीति का उल्लंघन किस तरह का है और उससे जुड़ी समस्या को कैसे हल किया जा सकता है. उस समय, विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी को उल्लंघन से जुड़ी समस्या को हल करने का मौका मिलेगा. इसके अलावा, अगर विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी को लगता है कि उसने नीति का उल्लंघन नहीं किया है, तो पूरी जानकारी देकर बताना होगा कि उसे ऐसा क्यों लगता है. यह सूचना, खाता निलंबित करने से कम से कम सात दिन पहले भेजी जाएगी.
विज्ञापन देने वाले ऐसे व्यक्ति या कंपनी के लिए स्ट्राइक के मुताबिक कार्रवाई करने वाला सिस्टम इस्तेमाल किया जा सकता है जो नीति का बार-बार उल्लंघन करती है. Google Ads से जुड़ी किसी नीति का बार-बार उल्लंघन करने पर, आपके Google Ads खाते पर स्ट्राइक भेजी जाती हैं. ध्यान दें कि पहली बार नीति का उल्लंघन करने पर कोई स्ट्राइक नहीं भेजी जाती. आपको ज़्यादा से ज़्यादा तीन स्ट्राइक भेजी जाएंगी. हर स्ट्राइक के बाद, पहले से ज़्यादा कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पहली स्ट्राइक मिलने पर तीन दिनों के लिए और दूसरी स्ट्राइक मिलने पर सात दिनों के लिए, आपके खाते पर रोक लगा दी जाएगी. हालांकि, तीसरी स्ट्राइक मिलने पर खाते को निलंबित कर दिया जाएगा. नीतियों का बार-बार उल्लंघन किए जाने पर उन्हें ठीक करने का तरीका (एनफ़ोर्समेंट) जानें.
विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी को खाते के निलंबन की सूचना कैसे दी जाएगी?
विज्ञापन देने वाले जिन लोगों या कंपनियों के खाते निलंबित कर दिए जाते हैं उन्हें एक ईमेल और उनके खाते में सूचना भेजकर इसकी जानकारी दी जाती है. ईमेल से भेजी गई सूचना में, उन सभी नीतियों के उल्लंघन की सूची होगी जिनकी वजह से, विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी का खाता निलंबित किया गया है. साथ ही, इसमें नीतियों के उल्लंघन के ख़िलाफ़ अपील करने के लिए एक लिंक भी होगा.
किसी नीति का बार-बार उल्लंघन किए जाने पर, हम आपके Google Ads खाते पर स्ट्राइक भेजते हैं. हर स्ट्राइक के बाद, खाते पर पहले से ज़्यादा कड़ी कार्रवाई की जाती है, जिसमें खाता निलंबित होना भी शामिल है. आपको अपने Google Ads खाते पर, हर नीति के उल्लंघन पर ज़्यादा से ज़्यादा तीन स्ट्राइक मिलेंगी. नीतियों का बार-बार उल्लंघन किए जाने पर उन्हें ठीक करने का तरीका (एनफ़ोर्समेंट) जानें.
अगर हम आपके खाते को निलंबित कर देते हैं, तो उसके सभी विज्ञापन दिखने बंद हो जाएंगे. साथ ही, जब तक आपका खाता वापस नहीं लाया जाता, तब तक उस खाते से विज्ञापन नहीं दिखाए जा सकेंगे.
क्या खातों का निलंबन सभी जगहों के लिए लागू होता है?
अगर कोई Google Ads खाता हमारी नीतियों या नियमों और शर्तों का उल्लंघन करता है, तो उसे निलंबित किया जा सकता है. यह नियम सभी जगहों के लिए लागू होता है. निलंबित किए गए खातों से किसी भी जगह पर विज्ञापन नहीं दिखाए जा सकते.
Google Ads खाता कितने समय तक निलंबित रहता है?
कोई Google Ads खाता तब तक निलंबित रहता है, जब तक इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ सबमिट की गई कोई अपील स्वीकार नहीं की जाती. खाते को निलंबित किए जाने की तारीख से, विज्ञापन देने वाले सभी लोगों या कंपनियों के पास अपील सबमिट करने के लिए, कम से कम छह महीने का समय होता है.
क्या खाते के निलंबन के ख़िलाफ़ अपील की जा सकती है?
हां. अगर आपको लगता है कि हमसे कोई गड़बड़ी हुई है और आपने हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं किया है, तो अपील सबमिट करें. अगर आपको एक से ज़्यादा खातों और उनसे जुड़े खातों के निलंबन के ख़िलाफ़ अपील करनी है, तो कृपया निलंबित किए गए हर खाते के लिए अलग से अपील सबमिट करें. हर अपील में, काम की जानकारी शामिल करें. साथ ही, यह भी बताएं कि आपको क्यों लगता है कि खाते को निलंबित करने में हमसे गलती हुई है. अगर आपका खाता, पहचान से जुड़े एक जैसे दस्तावेज़ों का इस्तेमाल करके पुष्टि किए गए अन्य खातों के निलंबित होने की वजह से निलंबित किया गया था, तो उन अन्य खातों के निलंबन के ख़िलाफ़ की गई अपील स्वीकार होने के बाद आपका खाता फिर से अपने-आप चालू हो जाएगा.
कृपया अपील करने से पहले यह पक्का कर लीजिए कि लिंक किए गए या पहले से लिंक सभी खाते और उनसे जुड़े खाते उन नीतियों का पालन करते हैं जो Google की सेवा की शर्तों में बताई गई हैं.
विज्ञापन देने वाले जिन लोगों या कंपनियों को अपने खाते के निलंबन के ख़िलाफ़ अपील करनी है उन्हें विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी के तौर पर अपनी पहचान की पुष्टि करनी होगी. अगर तीन बार कोशिश करने के बाद भी पहचान की पुष्टि नहीं हो पाती है, तो खाते के निलंबन के ख़िलाफ़ अपील नहीं की जा सकेगी.
कोई ठोस वजह होने पर ही खाते वापस लाए जाते हैं, जैसे कि अगर खाते को गलती से निलंबित किया गया हो. इसलिए, यह ज़रूरी है कि आप समय लेकर ईमानदारी के साथ पूरी और सही जानकारी दें.
अगर विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी का खाता निलंबित कर दिया गया है, तो क्या वह अन्य खाते सेट अप या इस्तेमाल कर सकती है?
निलंबित खाते से जुड़े अन्य खातों को भी निलंबित किया जा सकता है. हम उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को बहुत गंभीरता से लेते हैं. इस वजह से, अगर विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी की कोई कार्रवाई हमारे उपयोगकर्ताओं, पार्टनर या Google को किसी खतरे में डालती है, तो हम उसके Google Ads खाते पर पाबंदी लगा देते हैं. अगर विज्ञापन देने वाला व्यक्ति या कंपनी नया खाता बनाने की कोशिश करती है, तो वह खाता भी निलंबित किया जा सकता है. हमारा सुझाव है कि विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां नए खाते बनाने से पहले, निलंबित किए गए सभी विज्ञापन खातों को फिर से चालू कर लें.
क्या विज्ञापन देने वाला व्यक्ति या कंपनी, अपने निलंबित खाते ऐक्सेस कर सकती है?
निलंबित खातों से कोई विज्ञापन नहीं दिखाया जा सकता. हालांकि, विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, निलंबित खाते और उनसे जुड़ी किसी भी रिपोर्ट को अब भी देख सकती हैं. ऐसा हो सकता है विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां एक लंबा समय बीतने के बाद, निलंबित खातों को ऐक्सेस न कर पाएं.
रिफ़ंड का अनुरोध करने का तरीका
अगर आपका खाता निलंबित कर दिया गया था और आपने रिफ़ंड पाने की ज़रूरी शर्तें पूरी की हैं, तो किसी भी समय खाता बंद करके रिफ़ंड पाया जा सकता है.
विज्ञापन देने वाले जिन लोगों या कंपनियों के खाते निलंबित किए गए हैं वे खाते में कौनसी कार्रवाइयां कर सकती हैं?
निलंबित खाते सिर्फ़ पढ़ने वाले मोड में उपलब्ध होते हैं. हालांकि, इसमें कुछ अपवाद हो सकते हैं. विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां अपने निलंबित खातों को ऐक्सेस कर सकती हैं, लेकिन वे सिर्फ़ ये काम कर पाएंगी:
- खाते की सेटिंग: खाता बंद करना और रिफ़ंड का दावा करना
- बिलिंग के विकल्प: पेमेंट करना, टैक्स से जुड़े दस्तावेज़ डाउनलोड करना, पेमेंट का तरीका जोड़ना.
- अपील और पुष्टि करना: निलंबन के ख़िलाफ़ अपील करना, विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी के तौर पर अपनी पहचान की पुष्टि करना
- सुरक्षा की सेटिंग: Google Ads खाते में सुरक्षा की सेटिंग अपडेट करना
- अपने Google Ads खाते के किसी भी पेज पर जाना
- अपने Google खाते में मौजूद जानकारी पढ़ना और उससे जुड़ी रिपोर्ट डाउनलोड करना