सर्च कैंपेन बनाने के बारे में जानकारी

ध्यान दें: Google नए उपयोगकर्ताओं को शामिल करने की प्रोसेस को बेहतर बना रहा है, इसलिए Google Ads के नए उपयोगकर्ताओं को अपडेट किया गया वर्कफ़्लो दिख सकता है. यहां दिए गए कॉन्टेंट में, Google Ads के उन उपयोगकर्ताओं के बारे में बताया गया है जिन्होंने अपना Google Ads खाता पहले ही बना लिया है और उसमें लॉगिन कर लिया है. इस पेज को 2023 में, ज़्यादा जानकारी के साथ अपडेट किया जाएगा.

सर्च कैंपेन की मदद से Google Search Network पर विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं. इसमें कई वेबसाइटें और ऐप्लिकेशन शामिल होते हैं. आपके विज्ञापन उन लोगों को दिखाए जा सकते हैं जो आपके प्रॉडक्ट और सेवाओं को ऑनलाइन ढूंढ रहे हैं.

सर्च कैंपेन, Google Ads में आपके लिए उपलब्ध कैंपेन टाइप में से एक है.

चुनिंदा कीवर्ड और डेमोग्राफ़िक्स (उम्र, लिंग, आय, शिक्षा वगैरह) को टारगेट करके, संभावित ग्राहकों से ठीक उस समय जुड़ा जा सकता है जब वे आपके प्रॉडक्ट या सेवा को खोज रहे हों. इस लेख में, अपने Google Ads खाते में सर्च कैंपेन सेट अप करने का तरीका बताया गया है. इससे आपको अपने कारोबार के लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी. जैसे, बिक्री बढ़ाना, लीड जनरेट करना या वेबसाइट ट्रैफ़िक बढ़ाना. सेटअप करने की यह प्रोसेस, Google Ads के उन मौजूदा उपयोगकर्ताओं के लिए है जिन्होंने पहले ही खाता बना लिया है.

इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है

फ़ायदे

  • अपने लक्ष्य हासिल करना: सर्च कैंपेन से बिक्री, लीड या वेबसाइट ट्रैफ़िक को बढ़ाने में मदद मिलती है.
  • ज़्यादा सटीक टारगेटिंग का ऐक्सेस: उन लोगों को टारगेट करें जो आपके प्रॉडक्ट और सेवाओं को खोज रहे हैं.
  • आसान सेटअप: विज्ञापन आसानी से बनाए जा सकते हैं. इनके लिए किसी खास ऐसेट की ज़रूरत नहीं होती.

निर्देश

1. नया कैंपेन बनाना और लक्ष्य सेट करना

सबसे पहले आपको अपने खाते में एक नया कैंपेन बनाना होगा और उसके लिए कोई लक्ष्य चुनना होगा.

मेरे खाते में बनाएं

सर्च कैंपेन बनाना और लक्ष्य चुनना

  1. कैंपेन मेन्यू कैंपेन आइकॉन में, कैंपेन पर जाएं.
  2. नया कैंपेन बनाने के लिए, प्लस आइकॉन पर क्लिक करें.
  3. बिक्री, लीड या वेबसाइट ट्रैफ़िक में से कोई एक लक्ष्य चुनें.
    • बिना कोई लक्ष्य तय किए कैंपेन बनाएं को भी चुना जा सकता है.
  4. "कैंपेन टाइप चुनें" में जाकर, सर्च कैंपेन चुनें.
  5. "कैंपेन के परफ़ॉर्मेंस ऑप्टिमाइज़ेशन के लिए, इन कन्वर्ज़न लक्ष्यों का इस्तेमाल करें" में जाकर, अपने कारोबार के बारे में ज़्यादा जानकारी डाली जा सकती है.
    • सर्च कैंपेन बनाने के लिए, कम से कम एक कन्वर्ज़न लक्ष्य तय करना ज़रूरी है. भले ही, आपने कोई लक्ष्य तय किए बिना कैंपेन बनाएं विकल्प चुना हो.
  6. जारी रखें पर क्लिक करें.
  7. अगले पेज पर, अपने कैंपेन के लिए कोई नाम डालें.
ध्यान दें: कैंपेन बनाने के दौरान किए जाने वाले बदलाव, ड्राफ़्ट के तौर पर अपने-आप सेव हो जाते हैं.
डिसप्ले, शॉपिंग, और वीडियो कैंपेन की मदद से भी बिक्री, लीड, और वेबसाइट ट्रैफ़िक के तय लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं. हालांकि, इनके लिए आपको इमेज, प्रॉडक्ट फ़ीड, और वीडियो जैसी अन्य ऐसेट की ज़रूरत होगी.

ड्राफ़्ट

  1. अपने ड्राफ़्ट कैंपेन में बदलाव करने के लिए, कैंपेन पेज पर जाएं.
  2. ड्राफ़्ट कैंपेन, कैंपेन की सूची के ऊपर दिखते हैं.
  3. फिर से शुरू करें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें.

2. कैंपेन के लिए सेटिंग चुनना

इसके बाद, यह चुनें कि अपने विज्ञापनों से किसे टारगेट करना है और बजट कैसे खर्च करना है. साथ ही, ऐसेट की मदद से कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस को कैसे बेहतर करना है.

आपको कुछ ऐसे मैसेज दिख सकते हैं जिससे यह पक्का किया जा सकेगा कि कहीं कुछ सेटिंग, आपके विज्ञापनों को दिखने से रोक तो नहीं रही हैं. कैंपेन पब्लिश करने से पहले, ऐसी किसी भी समस्या को ठीक कर लें जिससे आगे परेशानी हो सकती है.

बिडिंग सेट अप करना

टारगेटिंग से तय होता है कि आपके विज्ञापन कौन देख सकता है, जबकि बिडिंग से तय होता है कि आपको उन लोगों से कौनसी कार्रवाई करवानी है.

  1. बिडिंग करते समय, अपने कैंपेन के मकसद पर फ़ोकस बनाए रखें:
    • आपको बिक्री बढ़ानी है या लीड पानी है? आपको कन्वर्ज़न पर फ़ोकस करना चाहिए. अपनी वेबसाइट के लिए कन्वर्ज़न ट्रैकिंग सेट अप करने का तरीका जानें.
    • क्या आपको वेबसाइट ट्रैफ़िक बढ़ाना है? आपको क्लिक पर फ़ोकस करना चाहिए.
    • अगर आपने कन्वर्ज़न सेट अप करके उनकी कोई वैल्यू तय की है, तो आपको कन्वर्ज़न वैल्यू पर खर्च करना चाहिए. इससे, विज्ञापन खर्च पर रिटर्न को टारगेट किया जा सकता है.
    • अपने विज्ञापन को बार-बार दिखाने के लिए, नतीजों में दिखने का अनुपात चुनें. यह पक्का करने पर ध्यान दें कि आपका विज्ञापन, खोज नतीजों के काम के पेजों पर तब दिखे, जब उन पेजों पर एक तय प्रतिशत में लोग विज़िट करें.
  2. अगर आपको बिडिंग की अच्छी जानकारी है, तो बिडिंग की रणनीति चुनें. अपने लक्ष्यों के आधार पर बिडिंग की रणनीति तय करने का तरीका जानें.
  3. दूसरे विकल्प चुनने के लिए, अन्य सेटिंग दिखाएं पर क्लिक करें:
    • कन्वर्ज़न: आपको जिस तरह के कन्वर्ज़न के लिए बिडिंग करनी है उसे चुनें.
    • विज्ञापन शेड्यूल: वह दिन और समय सेट करें, जब आपको अपने विज्ञापन दिखाने हों.
    • विज्ञापन रोटेशन: चुनें कि बेहतर परफ़ॉर्मेंस वाले विज्ञापन ज़्यादा दिखाने हैं या सभी विज्ञापनों को समान रूप से दिखाना है.

अपनी टारगेटिंग चुनना

शुरुआती टारगेटिंग चुनते समय, ऐसे लोगों को टारगेट करें जो आपके प्रॉडक्ट को खरीदने में दिलचस्पी दिखाते हैं, आपके कारोबार के बारे में जानने के लिए साइन अप करते हैं या आपकी वेबसाइट पर आते हैं. अपने विज्ञापनों को Google के अलावा अन्य सर्च इंजन पर भी दिखाने के लिए, Google की सर्च पार्टनर वेबसाइटें शामिल करें के बगल में मौजूद बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.

  1. अगर इस बॉक्स से सही का निशान हटा दिया जाता है, तो आपके विज्ञापन Search Network में Google के खोज पेजों पर तो दिखेंगे, लेकिन सर्च पार्टनर पर नहीं.
  2. खोज के नतीजों के अलावा, दूसरी साइटों पर अपनी पहुंच बनाने के लिए, Display Network के बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
  3. आपकी चुनी गई जगहों से लोग किस तरह जुड़े हुए हैं, इस आधार पर अपनी टारगेटिंग को बेहतर बनाने के लिए, जगह के विकल्प चुने जा सकते हैं.
    • उदाहरण के लिए, अगर आपको ऑस्टिन, टेक्सस में किसी ऐसे इवेंट की मार्केटिंग करनी है जिसमें ज़्यादातर लोग शहर के बाहर से आएंगे, तब यह सेटिंग आपके काम की हो सकती है. ऐसे में आपके पास, टारगेट की गई जगहों को खोजने वाले लोगों को चुनने का विकल्प होता है.
  4. वे भौगोलिक जगहें चुनें जहां आपके विज्ञापन दिखेंगे या जिन जगहों पर आपको विज्ञापन नहीं दिखाने हैं. विज्ञापनों को जगहों के हिसाब से टारगेट करने का तरीका जानें.
    • किसी खास जगह को हटाना: यह आपके लिए तब फ़ायदेमंद हो सकता है, जब एक बड़े इलाके को टारगेट किया जा रहा हो, लेकिन उसके दायरे में आने वाली किसी खास जगह को शामिल नहीं करना है. उदाहरण के लिए, हो सकता है कि आपको किसी एक राज्य या शहर को छोड़कर पूरे अमेरिका को टारगेट करना हो.
    • अगर जगह के हिसाब से टारगेटिंग का आपका दायरा बहुत कम है और अनुमानित क्लिक की संख्या शून्य है, तो आपको जगह के हिसाब से टारगेटिंग का दायरा बढ़ाने के लिए चेतावनी दिखेगी.
  5. वे भाषाएं डालें जिन्हें टारगेट करना है. आपके बनाए गए विज्ञापन और कीवर्ड, आपकी चुनी गई भाषाओं में ही होने चाहिए. भाषा के हिसाब से टारगेटिंग के बारे में ज़्यादा जानें.
  6. अपनी टारगेटिंग में डेमोग्राफ़िक्स, दिलचस्पियों, ऑनलाइन गतिविधि, और रीमार्केटिंग के आधार पर ऑडियंस जोड़ी जा सकती हैं. ऑडियंस टारगेटिंग के बारे में ज़्यादा जानें.
    • अपने लक्ष्यों के हिसाब से काम के विकल्प देखने के लिए, ब्राउज़ करें पर क्लिक करें.
इसके बाद, अपने विज्ञापनों को सेट अप करते समय, टारगेटिंग को बेहतर बनाने के लिए ऐसे कीवर्ड चुनें जिन्हें आपके संभावित ग्राहक खोज रहे हैं.

ऐसेट की मदद से विज्ञापनों को बेहतर बनाना

विज्ञापन ऐसेट की मदद से, लोग बेहतर तरीके से आपके विज्ञापन के साथ जुड़ पाते हैं, जैसे कि फ़ोन नंबर, साइटलिंक या लीड फ़ॉर्म. ऐसेट की मदद से, खोज के नतीजों में आपके विज्ञापन ज़्यादा बड़े दिख सकते हैं.

  1. उन ऐसेट को चुनें जो संभावित ग्राहकों के लिए काम की हों:
    • साइटलिंक ऐसेट: लोग आपकी साइट के पेजों पर ब्राउज़ कर सकते हैं.
    • कॉलआउट ऐसेट: लोग खास ऑफ़र और प्रमोशन देख सकते हैं.
    • कॉल ऐसेट: अपने कारोबार के लिए कॉल पाएं.
    • स्ट्रक्चर्ड स्निपेट ऐसेट: लोगों को आपके प्रॉडक्ट या सेवाओं की सूची दिखेगी.
    • ऐप्लिकेशन ऐसेट: लोगों को अपने ऐप्लिकेशन पर भेजें या उसे डाउनलोड करने के विकल्प पर ले जाएं.
    • प्रमोशन ऐसेट: लोगों को किसी प्रॉडक्ट पर छूट दें.
    • लीड फ़ॉर्म ऐसेट: इसे भरने पर लोगों को आपके कारोबार के बारे में ज़्यादा जानकारी मिलेगी.
    • कीमत वाली ऐसेट: लोग आपके प्रॉडक्ट या सेवाएं ब्राउज़ कर सकते हैं और उनकी कीमत देख सकते हैं.
    • लोकेशन ऐसेट: लोग आपके कारोबार की जगह देख सकते हैं और वहां पहुंचने के लिए निर्देश पा सकते हैं.
    • इमेज ऐसेट: अपने मौजूदा टेक्स्ट विज्ञापनों को बेहतर बनाने के लिए विज़ुअल अपलोड करें.
  2. नई ऐसेट बनाई जा सकती हैं या पहले से बनाई गई ऐसेट चुनी जा सकती हैं.
  3. डिफ़ॉल्ट रूप से साइटलिंक, कॉलआउट, और कॉल ऐसेट में जानकारी अपने-आप भर जाएगी. सभी उपलब्ध ऐसेट देखने के लिए, विज्ञापन की ऐसेट पर क्लिक करें.
  4. अपने कैंपेन की सेटिंग सेव करने और विज्ञापन ग्रुप सेट अप करने के लिए, सेव करें और जारी रखें पर क्लिक करें.

कैंपेन बनाते समय उसे ऑप्टिमाइज़ करना

कैंपेन बनाने पर, चुनी गई सेटिंग के आधार पर आपको सूचनाएं मिल सकती हैं. इन सूचनाओं से आपको उन समस्याओं के बारे में जानकारी मिल सकती है जिनकी वजह से परफ़ॉर्मेंस में गिरावट हो सकती है या कैंपेन को पब्लिश करने में रुकावट आ सकती है.

कैंपेन बनाते समय दिखने वाले कैंपेन कंस्ट्रक्शन नेविगेशन मेन्यू से, कंस्ट्रक्शन की पूरी जानकारी मिलती है. साथ ही, यह उन सूचनाओं पर भी ध्यान देता है जिन्हें शायद आप ठीक करना चाहें. टारगेटिंग, बिडिंग, बजट या कैंपेन सेटिंग से जुड़ी दूसरी संभावित समस्याओं की आसानी से समीक्षा कर उन्हें हल करने के लिए नेविगेशन मेन्यू में दिए गए निर्देशों का पालन करें. अपने कैंपेन को सफल बनाने के लिए, उसे सेट अप करने का तरीका जानें

3. विज्ञापन ग्रुप सेट अप करना

अपने कैंपेन के लिए सेटिंग चुनने के बाद, विज्ञापनों के ग्रुप बनाएं. आपके प्रॉडक्ट में दिलचस्पी रखने वाले लोग ऑनलाइन क्या खोज रहे हैं, हर ग्रुप उसके हिसाब से होना चाहिए.

मान लें कि आपका फ़र्नीचर का कारोबार है. ऐसे में, "काउच" नाम से आपका एक विज्ञापन ग्रुप हो सकता है, जहां "चमड़े के काउच", "सोफ़ा", और "लवसीट" जैसे कीवर्ड टारगेट किए जा सकते हैं. इसके बाद, काउच के विज्ञापन बनाकर उन्हें अपनी वेबसाइट के काउच सेक्शन में जोड़ा जा सकता है.

विज्ञापन ग्रुप बनाने के दो तरीके हैं:

  1. स्टैंडर्ड: खोजों से मिलते-जुलते कीवर्ड का सेट डाला जाता है और उनसे मैच करने वाले विज्ञापन बनाए जाते हैं.
  2. डाइनैमिक: खोजों को टारगेट करने और विज्ञापन बनाने के लिए, Google आपकी साइट के कॉन्टेंट का इस्तेमाल करता है.

स्टैंडर्ड विज्ञापन ग्रुप बनाना

“विज्ञापन ग्रुप का टाइप” डिफ़ॉल्ट रूप से, “स्टैंडर्ड” होता है. ध्यान रखें कि हर कैंपेन के लिए सिर्फ़ एक तरह के विज्ञापन ग्रुप का इस्तेमाल किया जा सकता है.

  1. अपने विज्ञापन ग्रुप का नाम डालें.
  2. एक लाइन में एक कीवर्ड डालें. कीवर्ड, खोज के उन नतीजों को तय करते हैं जहां आपके विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं.
    • “कीवर्ड के आइडिया पाएं” में अपना प्रॉडक्ट या सेवा डालकर, कीवर्ड चुनने के लिए आइडिया पाएं. कीवर्ड प्लानर टूल से भी कीवर्ड चुनने में मदद मिल सकती है.
  3. यह कंट्रोल करने के लिए कि किस तरह की खोजें आपके विज्ञापनों को ट्रिगर करती हैं, कीवर्ड मैच टाइप चुनें. आपके कीवर्ड डिफ़ॉल्ट रूप से, मिलती-जुलती खोजों के काफ़ी बड़े सेट से मेल खाते हैं. ग्राहकों के खास ग्रुप से जुड़ने के लिए, खोजों से मैच करने का तरीका बदला जा सकता है. इसके लिए, अपने कीवर्ड में इन वर्णों को जोड़ें:
    • फ़्रेज़ मैच: अपने कीवर्ड को किसी वाक्यांश और उससे मिलते-जुलते वाक्यांशों से मैच कराने के लिए, कोटेशन चिह्न “ ” जोड़ें.
    • एग्ज़ैक्ट मैच: पूरी तरह से मेल खाने वाली खोजों को टारगेट करने के लिए, अपने कीवर्ड के आस-पास ब्रैकट [ ] जोड़ें.
    • नेगेटिव कीवर्ड: कुछ खोज शब्दों को बाहर रखने के लिए, अपने कीवर्ड के सामने माइनस चिह्न - जोड़ें.
  4. सेव करें और जारी रखें पर क्लिक करें.

डाइनैमिक विज्ञापन ग्रुप बनाना

अगर Google Ads आपके लिए नया है, तो अपने कैंपेन के लिए स्टैंडर्ड विज्ञापन ग्रुप का इस्तेमाल करें. डाइनैमिक सर्च विज्ञापनों में ऐडवांस टारगेटिंग और एआई शामिल हैं, जो बड़े विज्ञापन कार्यक्रमों के काम के हो सकते हैं.

ध्यान रखें कि हर कैंपेन के लिए सिर्फ़ एक तरह के विज्ञापन ग्रुप का इस्तेमाल किया जा सकता है.

  1. “विज्ञापन ग्रुप के टाइप” के लिए डाइनैमिक चुनें.
  2. अपने विज्ञापन ग्रुप का नाम डालें.
  3. अपनी साइट का डोमेन डालें. इसमें डोमेन या सबडोमेन शामिल किए जा सकते हैं.
  4. उपलब्ध होने पर, टारगेट करने के लिए कोई भी कैटगरी चुनें. डाइनैमिक सर्च विज्ञापनों के लिए टारगेट के बारे में ज़्यादा जानें.
  5. ऊपर डाले गए डोमेन या सबडोमेन में से वेबपेजों को डालें.
    • ऐसे मिलते-जुलते पेज चुनें जिनका एक जैसे विज्ञापनों से प्रमोशन हो सके.
  6. आपके पास, नियमों के हिसाब से भी पेजों को टारगेट करने का विकल्प है.
    • उदाहरण के लिए, अगर आपको अपने विज्ञापन ग्रुप से जूतों का प्रमोशन करना है, तो ऐसे पेजों के लिए विज्ञापन बनाएं जिनके यूआरएल, कॉन्टेंट या टाइटल में “जूता” शब्द मौजूद हो. इसके अलावा, जूतों से मिलती-जुलती किसी ऐसी कैटगरी के आधार पर विज्ञापन बनाए जा सकते हैं जो आपकी साइट के लिए सही हों.
  7. ज़्यादा विज्ञापन ग्रुप जोड़ने के लिए, नया विज्ञापन ग्रुप पर क्लिक करें.
  8. अपने डाइनैमिक विज्ञापन का सेट अप पूरा करने के लिए सेव करें और जारी रखें पर क्लिक करें.

4. Search Network में दिखने वाले विज्ञापन बनाना

Search Network में दिखने वाले विज्ञापन बनाते समय, सबसे ज़्यादा फ़ोकस इस बात पर होना चाहिए कि आपके कीवर्ड कितने काम के हैं. आपको ऐसी हेडलाइन और ब्यौरे बनाने होंगे जो आपके विज्ञापन ग्रुप के कीवर्ड से मैच करते हों.

हमारी सलाह है कि आप हर विज्ञापन ग्रुप के लिए कम से कम तीन विज्ञापन बनाएं. असरदार टेक्स्ट विज्ञापन लिखने का तरीका जानें.

Search Network में दिखने वाले विज्ञापन बनाना

  1. फ़ाइनल यूआरएल डालें. जब कोई व्यक्ति आपके विज्ञापन पर क्लिक करता है, तो वह इस पेज पर पहुंच जाएगा.
  2. डिफ़ॉल्ट रूप से, आपके विज्ञापन के टेक्स्ट पर सिर्फ़ डोमेन दिखेगा. इसलिए, अगर आपका फ़ाइनल यूआरएल “www.example.com/shoes” है, तो आपका विज्ञापन “www.example.com” दिखाएगा. अपने विज्ञापन पर यूआरएल की ज़्यादा जानकारी दिखाने के लिए, विज्ञापन में शामिल यूआरएल भरे जा सकते हैं.
  3. एक से लेकर तीन हेडलाइन तक लिखें. ये हेडलाइन आपके विज्ञापन के सबसे ऊपर दिखेंगी. इनका रंग नीला होगा. टेक्स्ट विज्ञापनों के बारे में ज़्यादा जानें.
  4. डिसप्ले पाथ को बदलकर, विज्ञापन में दिखने वाले यूआरएल को अपनी पसंद के मुताबिक बनाया जा सकता है. विज्ञापन में शामिल यूआरएल का उस पेज पर कोई असर नहीं होगा जहां लोग आपके विज्ञापन पर क्लिक करके पहुंचते हैं.
  5. ब्यौरे के तौर पर कम से कम दो लाइनें लिखें. अपने प्रॉडक्ट या सेवा की जानकारी दें और यह बताएं कि ये ग्राहकों के किस काम के हैं. इसके लिए, ज़्यादा से ज़्यादा 90 वर्णों का इस्तेमाल किया जा सकता है.
  6. अपने यूआरएल में ट्रैकिंग पैरामीटर जोड़ा जा सकता है. यूआरएल में इन्हें जोड़ने से आपको यह पता लग सकता है कि आपकी साइट या ऐप्लिकेशन पर ट्रैफ़िक कहां से आ रहा है. जैसे, मोबाइल डिवाइस से या किसी और माध्यम से.
  7. इस विज्ञापन को पूरा करने के लिए, हो गया पर क्लिक करें.
  8. अपने विज्ञापन ग्रुप में ज़्यादा विज्ञापन जोड़ने के लिए, नया विज्ञापन पर क्लिक करें.
  9. विज्ञापन ग्रुप के बीच स्क्रोल करके पक्का करें कि आपने उन सभी के लिए विज्ञापन बनाए हैं.
  10. सेव करें और जारी रखें पर क्लिक करें.
  11. समीक्षा वाले पेज पर, आपको उन समस्याओं की सूची दिखेगी जिनकी वजह से, आपके कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस सीमित हो सकती है.
  12. आपको अपने कैंपेन से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए चेतावनियां दिखेंगी. उदाहरण के लिए:
    • बिलिंग से जुड़ी समस्याएं
    • कीवर्ड या विज्ञापनों का मौजूद न होना
    • अमान्य फ़ाइनल यूआरएल
  13. समस्याओं को ठीक करने के लिए, इसे ठीक करें पर क्लिक करें.
  14. कैंपेन तैयार होने के बाद, पब्लिश करें बटन पर क्लिक करें.
    • आपके पास 'होम' पेज पर सेटिंग, विज्ञापन ग्रुप, और विज्ञापनों में बदलाव करने का विकल्प है.

डाइनैमिक सर्च विज्ञापन बनाना

Google, डाइनैमिक सर्च विज्ञापनों की मदद से फ़ाइनल यूआरएल, हेडलाइन, और विज्ञापन में शामिल यूआरएल जनरेट करता है. हालांकि, अब भी अपने विज्ञापन के ब्यौरे के टेक्स्ट को अपनी पसंद के मुताबिक बनाया जा सकता है.

  1. जानकारी वाले टेक्स्ट में कम से कम दो लाइन लिखें. अपने प्रॉडक्ट या सेवा की जानकारी दें और यह बताएं कि ये ग्राहकों के किस काम के हैं. इसके लिए, ज़्यादा से ज़्यादा 90 वर्णों का इस्तेमाल किया जा सकता है.
  2. अपने यूआरएल में ट्रैकिंग पैरामीटर जोड़ा जा सकता है. यूआरएल में इन्हें जोड़ने से आपको यह पता लग सकता है कि आपकी साइट या ऐप्लिकेशन पर ट्रैफ़िक कहां से आ रहा है. जैसे, मोबाइल डिवाइस से या किसी और माध्यम से.
  3. इस विज्ञापन को पूरा करने के लिए, हो गया पर क्लिक करें.
  4. अपने विज्ञापन ग्रुप में ज़्यादा विज्ञापन जोड़ने के लिए, नया विज्ञापन पर क्लिक करें.
  5. विज्ञापन ग्रुप के बीच स्क्रोल करके पक्का करें कि आपने उन सभी के लिए विज्ञापन बनाए हैं.
  6. सेव करें और जारी रखें पर क्लिक करें.
  7. समीक्षा वाले पेज पर, आपको उन समस्याओं की सूची दिखेगी जिनकी वजह से, आपके कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस सीमित हो सकती है.
  8. समस्याओं को ठीक करने के लिए, इसे ठीक करें पर क्लिक करें.
  9. कैंपेन तैयार होने के बाद, पब्लिश करें बटन पर क्लिक करें.
    • आपके पास 'होम' पेज पर सेटिंग, विज्ञापन ग्रुप, और विज्ञापनों में बदलाव करने का विकल्प है.

5. अपना बजट चुनें

टारगेटिंग से तय होता है कि आपके विज्ञापन किसे दिखेंगे. बिडिंग से तय होता है कि आपको उन लोगों से क्या कार्रवाई करानी है, वहीं आपके बजट से तय होता है कि कितने लोग आपका विज्ञापन देखेंगे.

  • अपना रोज़ का बजट डालें. यह वह रकम है जो आपको औसत रूप से हर दिन खर्च करनी है.
    • नया कैंपेन बनाते समय, Google आपको उससे मिलते-जुलते कैंपेन के हिसाब से, बजट तय करने के सुझाव देगा. अगर लागू हुआ, तो आपके पिछले कैंपेन और मिलते-जुलते विज्ञापन वालों के हिसाब से भी सुझाव दिए जा सकते हैं. इसके अलावा, सुझाए गए बजट विकल्पों के साथ-साथ आपके पास कस्टम बजट की रकम सेट करने का विकल्प भी होगा.
    • जिन दिनों में क्लिक और कन्वर्ज़न मिलने की संभावना सबसे ज़्यादा होती है, तो हो सकता है कि आपको ज़्यादा खर्च करना पड़े. हालांकि, महीने के दौरान आपका बजट, यहां डाली गई रकम का औसत होगा. जानकारी के लिए, शुल्क और अपना रोज़ का औसत बजट लेख पढ़ें.
  • इसके अलावा, अपना कुल बजट तय करें. आपके पास कैंपेन का कुल बजट सेट करने का विकल्प है. Google Ads, आपके कुल बजट को बराबर हिस्से में खर्च करने की कोशिश करेगा. हालांकि, कैंपेन के दौरान किया गया खर्च, आपके कुल बजट से ज़्यादा नहीं होगा.
ध्यान दें: जब शेयर किए गए बजट में कोई कैंपेन जोड़ा जाता है, तो कैंपेन का बजट भी शेयर किए गए बजट की रकम में जोड़ दिया जाता है. अगर आपका कैंपेन आपके लक्ष्य को पूरा कर लेता है, तो अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए, बजट बढ़ाया जा सकता है. अगर आपको बजट नहीं बढ़ाना है, तो बिडिंग की रणनीति, विज्ञापनों, और टारगेटिंग में बदलाव करके देखें.

आगे क्या करना है

कैंपेन सेट अप होने के बाद, आपके विज्ञापन कुछ दिनों में दिखने लगेंगे. आम तौर पर, विज्ञापनों को एक कामकाजी दिन में मंज़ूरी मिल जाती है. हालांकि, परफ़ॉर्मेंस को पूरी तरह से ऑप्टिमाइज़ करने के लिए बिडिंग को ज़्यादा समय लग सकता है.

आने वाले समय के लिए, यहां दी गई गाइड का इस्तेमाल करके अपने विज्ञापन बेहतर तरीके से दिखाएं. साथ ही, विज्ञापन दिखाने से जुड़ी किसी भी समस्या को हल करें.

अपना कैंपेन ऑप्टिमाइज़ करना

  1. अपने कैंपेन को सफल बनाने के लिए, उसे सेट अप करने का तरीका जानें
  2. सर्च कैंपेन को ऑप्टिमाइज़ करने के लिए, डेटा इस्तेमाल करने का तरीका जानें
  3. अपनी वेबसाइट पर कन्वर्ज़न ट्रैक करके यह पता लगाएं कि आपके विज्ञापन लक्ष्य पूरे हो रहे हैं या नहीं

सामान्य समस्याओं को ठीक करना

  1. पता लगाना कि आपको अपने विज्ञापन क्यों नहीं दिख रहे हैं
  2. अस्वीकार किया गया विज्ञापन ठीक करना
  3. Google Ads की नीति का उल्लंघन करने पर खाता निलंबित होना

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
7617581776948188286
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
true
73067
false
false
true
true
false