लीड फ़ॉर्म की मदद से लीड जनरेट की जा सकती हैं. लीड फ़ॉर्म का इस्तेमाल करने पर, लोग आपके विज्ञापन में दिए गए फ़ॉर्म में अपनी जानकारी सबमिट करते हैं. इस लेख में, लीड फ़ॉर्म और Google Ads कैंपेन में इनसे मिलने वाले फ़ायदों के बारे में बताया गया है.
जब संभावित ग्राहक अपने काम का कॉन्टेंट खोज या देख रहे हों, तब लीड फ़ॉर्म की मदद से उनकी दिलचस्पी के बारे में जाना जा सकता है.
अपनी भाषा में सबटाइटल देखने के लिए, YouTube कैप्शन चालू करें. इसके लिए, वीडियो प्लेयर में मौजूद सेटिंग आइकॉन को चुनें. इसके बाद, सबटाइटल/कॉपी को चुनकर अपनी भाषा चुनें.
फ़ायदे
- अच्छी क्वालिटी वाली लीड जनरेट करें: सही समय पर उपयोगकर्ताओं तक पहुंचें और ओटीपी की पुष्टि करने जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करके, संभावित ग्राहकों की पुष्टि करें.
- ज़्यादा लीड: सिर्फ़ वेबसाइट पर मौजूद फ़ॉर्म की तुलना में ज़्यादा लीड जनरेट करें.
- आसानी से लागू किया जा सकता है: इसे सेट अप करना आसान है. साथ ही, इसमें बिना किसी रुकावट के लीड कैप्चर की जा सकती हैं.
इसके काम करने का तरीका
- Google Ads में लीड फ़ॉर्म बनाकर, उसे किसी कैंपेन में जोड़ा जाता है. लीड फ़ॉर्म को सर्च और परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन में जोड़ा जा सकता है.
- जब आपकी ऑडियंस में शामिल लोग, लीड फ़ॉर्म ऐसेट वाले विज्ञापन के साथ इंटरैक्ट करते हैं, तो वे फ़ॉर्म खोल सकते हैं. साथ ही, आपकी सेवाओं में दिलचस्पी दिखाने के लिए, अपनी संपर्क जानकारी (जैसे कि ईमेल पता या फ़ोन नंबर) सबमिट कर सकते हैं.
- अपनी लीड मैनेज करें और उन्हें एक्सपोर्ट करें. लीड पाने के लिए, लीड डिलीवरी के कई विकल्पों में से कोई एक विकल्प चुना जा सकता है:
- CSV फ़ाइल डाउनलोड करना: लीड डेटा को मैन्युअल तरीके से एक्सपोर्ट करें. सिर्फ़ पिछले 30 दिनों की लीड डाउनलोड की जा सकती हैं. Google Ads, लीड को 60 दिनों तक सेव करता है. इसलिए, आपको अक्सर अपना डेटा डाउनलोड करना होगा.
- ईमेल से सूचनाएं: आपको हर लीड के लिए एक ईमेल मिलेगा. इन्हें पाने के लिए, लीड फ़ॉर्म ऐसेट सेट अप करते समय “सूचनाएं” सेक्शन में अपना ईमेल पता डालें.
- Google Ads API: अपने सीआरएम में 60 दिनों तक का लीड डेटा अपने-आप एक्सपोर्ट करें. एपीआई को ऐक्सेस करने के लिए, आपके पास डेवलपर टोकन होना चाहिए.
- वेबहुक: लीड को सीधे अपने कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट (सीआरएम) सिस्टम पर भेजें. आपके पास कोड खुद लिखने या तीसरे पक्ष की सेवा देने वाली कंपनी का इस्तेमाल करने का विकल्प होता है.
- Zapier: लीड को अपने-आप अपने सीआरएम में भेजें. Zapier एक पार्टनर है, जो आपके Google Ads खाते को आपके सीआरएम से कनेक्ट करता है. इस विकल्प का इस्तेमाल करने के लिए, अपने खाते में Zapier को अनुमति दें और सेटअप पूरा करें.
ज़रूरी शर्तें
लीड फ़ॉर्म इस्तेमाल करने के लिए, पक्का करें कि:
- आपने Google की नीतियों का हमेशा पालन किया हो.
- आपका Google Ads खाता ऐसे वर्टिकल या सब-वर्टिकल में है जिसमें लीड फ़ॉर्म इस्तेमाल करने की मंज़ूरी मिली हुई हो. सेक्शुअल कॉन्टेंट जैसे संवेदनशील वर्टिकल या सब-वर्टिकल में लीड फ़ॉर्म इस्तेमाल नहीं किए जा सकते.
- आपने अपने कारोबार के लिए निजता नीति सेट की हो. Google Ads में लीड फ़ॉर्म बनाने पर, आपको अपनी निजता नीति का लिंक देना पड़ता है. निजता नीति, लीड फ़ॉर्म के आखिर में दिखती है.
इसके अलावा, अगर किसी डिसप्ले कैंपेन में कोई लीड फ़ॉर्म जोड़ा जा रहा है या कोई ऐसा सर्च कैंपेन बनाया जा रहा है जिसमें विज्ञापन की हेडलाइन सीधे लीड फ़ॉर्म तक ले जाती है, तो आपको ये ज़रूरी शर्तें पूरी करनी होंगी:
- विज्ञापन देने वाले ऐसे भरोसेमंद लोग या कंपनियां जो हर खाते पर 1,000 डॉलर (या सभी खातों पर 15,000 डॉलर से ज़्यादा) से ज़्यादा खर्च करती हैं, इन फ़ॉर्मैट का इस्तेमाल कर सकती हैं. हालांकि, यह खाते की अच्छी स्थिति और पुष्टि की स्थिति पर निर्भर करता है. विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को Advertiser verification program में दी गई शर्तों को पूरा करना होगा. पुष्टि की प्रक्रिया के बारे में ज़्यादा जानें.
लीड फ़ॉर्म से जुड़ी ज़रूरी शर्तों के बारे में ज़्यादा जानें.
अगर आपके पास कोई ऐक्टिव लीड फ़ॉर्म ऐसेट है, तो उसे लीड फ़ॉर्म वाले विज्ञापन फ़ॉर्मैट में दिखाने के लिए, ये शर्तें पूरी होनी चाहिए:
- बिडिंग: कैंपेन को कन्वर्ज़न पर फ़ोकस करने वाली बिडिंग की रणनीति का इस्तेमाल करना चाहिए.
- कन्वर्ज़न लक्ष्य: कैंपेन को Google लीड फ़ॉर्म वाले कन्वर्ज़न लक्ष्य के लिए ऑप्टिमाइज़ किया जाना चाहिए. भले ही कैंपेन, दूसरी तरह के कन्वर्ज़न (नॉन-लीड फ़ॉर्म) के लिए ऑप्टिमाइज़ हो रहा हो, लेकिन इसमें Google लीड फ़ॉर्म कन्वर्ज़न शामिल होना चाहिए.
- विज्ञापन के टाइप: रिस्पॉन्सिव सर्च विज्ञापनों के क्रिएटिव दिखाए जा सकते हैं. बड़े किए गए टेक्स्ट विज्ञापन, ज़रूरी शर्तों को पूरा नहीं करते.
लीड फ़ॉर्म पर ले जाने वाला रिस्पॉन्सिव सर्च विज्ञापन (सर्च क्वेरी के हिसाब से ढल जाने वाले विज्ञापन) बनाने का तरीका जानें.
लीड फ़ॉर्म कहां दिखेंगे
लीड फ़ॉर्म सिर्फ़ कुछ देशों में दिखाए जा सकते हैं. अगर आपका विज्ञापन किसी ऐसे देश की ऑडियंस को दिखाया जाता है जहां लीड फ़ॉर्म की अनुमति नहीं है, तो ऑडियंस को लीड फ़ॉर्म नहीं दिखेगा.
|
|
|
|