मुख्य इवेंट
आपके कारोबार की सफलता के लिए जो कार्रवाइयां ज़रूरी हैं उन्हें मेज़र करने वाले इवेंट को "मुख्य इवेंट" कहा जाता है. मुख्य इवेंट ऐसी कार्रवाई होती है जिसमें कोई व्यक्ति आपके विज्ञापन या मुफ़्त में दिखाई जाने वाली प्रॉडक्ट लिस्टिंग से इंटरैक्ट करता है, जैसे कि किसी टेक्स्ट विज्ञापन पर क्लिक करना या वीडियो विज्ञापन देखना. इसके बाद, वह कोई ऐसी कार्रवाई करता है जिसे आपने अपने कारोबार के लिए अहम माना है, जैसे कि ऑनलाइन खरीदारी करना या मोबाइल फ़ोन से आपके कारोबार को कॉल करना. जब कोई उपयोगकर्ता कार्रवाई करके मुख्य इवेंट ट्रिगर करता है, तो उसे Google Analytics में रिकॉर्ड किया जाता है. साथ ही, यह आपकी Google Analytics रिपोर्ट में भी दिखता है.
मुख्य इवेंट में रिकॉर्ड हुए व्यवहार से जुड़े डेटा का इस्तेमाल करके, अपनी वेबसाइट और ऐप्लिकेशन पर उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव दिया जा सकता है.
मुख्य इवेंट एक ऐसा शब्द है जिसमें विज्ञापनों से मिलने वाले कन्वर्ज़न और मुफ़्त में दिखाई जाने वाली लिस्टिंग से होने वाली खरीदारी, दोनों शामिल होते हैं. यह उस सेटअप का भी नाम है जो दोनों को कवर करता है.
कन्वर्ज़न
कन्वर्ज़न ऐसी कार्रवाई है जिसका इस्तेमाल आपके विज्ञापन कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस को मेज़र करने और बिडिंग की रणनीति को ऑप्टिमाइज़ करने के लिए किया जाता है. इसमें क्लिक, खरीदारी, और हर तरह के कन्वर्ज़न शामिल होते हैं जिन्हें कन्वर्ज़न के तौर पर तय किया गया होता है.
कन्वर्ज़न, विज्ञापन के हिसाब से तय होते हैं. Google Ads में कन्वर्ज़न के आधार पर बिडिंग और रिपोर्टिंग की जा सकती है, जबकि मुख्य इवेंट के मामले में ऐसा नहीं होता है.
कन्वर्ज़न बनाने के लिए, Google Analytics में ऐसे मुख्य इवेंट की पहचान करें जो किसी अहम इंटरैक्शन को मेज़र करता हो. इसके बाद, Google Ads में इस मुख्य इवेंट के आधार पर एक नया कन्वर्ज़न बनाएं. Google Ads में कन्वर्ज़न बनाने के बाद कन्वर्ज़न डेटा, Google Ads और Google Analytics के बीच शेयर किया जाता है. इससे, आपको अलग-अलग प्लैटफ़ॉर्म पर एक जैसा डेटा दिखता है.
खरीदारी
Google पर दिखाए गए आपके प्रॉडक्ट से होने वाली खरीदारी की कुल संख्या.
- कोई “खरीदारी” तब पूरी होती है, जब कोई खरीदार, Google Search पर ऑर्गैनिक तरीके से दिखाए गए आपकी साइट के लिंक पर क्लिक करता है और आपके ऑनलाइन स्टोर या ऐप्लिकेशन से खरीदारी की प्रोसेस को पूरा करता है.
प्रॉडक्ट की इमेज देखने या प्रॉडक्ट पेजों के लिंक पर क्लिक करने को खरीदारी नहीं माना जाता.