अपने कैंपेन के ड्राफ़्ट खोजना और उनमें बदलाव करना

ड्राफ़्ट बनाने के बाद, मूल कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस पर असर डाले बिना ही इसमें बदलाव किए जा सकते हैं. यहां से, ड्राफ़्ट में बदलाव और उसे फ़िल्टर भी किया जा सकता है. इसके अलावा, उसे हटाया भी जा सकता है. साथ ही, ड्राफ़्ट को मूल कैंपेन पर भी लागू किया जा सकता है या कोई नया प्रयोग बनाया जा सकता है.

इस लेख में, ड्राफ़्ट को खोजने और उनमें बदलाव करने का तरीका बताया गया है. कैंपेन ड्राफ़्ट लागू करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, अपने ड्राफ़्ट के बदलावों को मूल कैंपेन में लागू करना लेख पढ़ें.

शुरू करने से पहले

अगर आपने अभी तक कोई ड्राफ़्ट नहीं बनाया है, तो कैंपेन ड्राफ़्ट सेट अप करना लेख पढ़ें.

निर्देश

कैंपेन, ड्राफ़्ट या खास जानकारी देने वाले पेज में जाकर, कैंपेन के ड्राफ़्ट खोजे जा सकते हैं. साथ ही, उनमें बदलाव भी किया जा सकता है.

  • खास जानकारी देने वाला पेज: इससे, किसी एक ड्राफ़्ट को जल्दी से दोबारा शुरू और खारिज करने में मदद मिलती है.
  • कैंपेन पेज: यह खास जानकारी देने वाले पेज की तरह ही होता है, लेकिन इसमें ड्राफ़्ट और कैंपेन, दोनों को पूरी जानकारी देने वाली टेबल में दिखाया जाता है. इसमें आपके पास एक साथ कई ड्राफ़्ट मिटाने का विकल्प भी होता है.
  • ड्राफ़्ट पेज: इसमें सभी ड्राफ़्ट और उनकी स्थितियां दिखती हैं. इसमें नया ड्राफ़्ट बनाया जा सकता है और किसी मौजूदा ड्राफ़्ट की सेटिंग में बदलाव किया जा सकता है. इसके अलावा, कई ड्राफ़्ट मिटाए भी जा सकते हैं.

खास जानकारी देने वाले पेज में अपना ड्राफ़्ट खोजना और उसमें बदलाव करना

  1. Google Ads खाते में कैंपेन आइकॉन कैंपेन आइकॉन पर क्लिक करें.
  2. खास जानकारी पर क्लिक करें.
  3. ड्राफ़्ट कैंपेन कार्ड खोजें.
  4. ड्राफ़्ट पर कर्सर घुमाकर, ड्राफ़्ट को दोबारा शुरू या खारिज करें चुनें.

कैंपेन पेज में अपना ड्राफ़्ट खोजना और उसमें बदलाव करना

  1. Google Ads खाते में कैंपेन आइकॉन कैंपेन आइकॉन पर क्लिक करें.
  2. सेक्शन मेन्यू में, कैंपेनड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें.
  3. कैंपेन पर क्लिक करें.
  4. अपने ड्राफ़्ट में बदलाव करें:
    • अपना ड्राफ़्ट दोबारा शुरू करने के लिए, प्लस आइकॉन पर क्लिक करें. इसके बाद, कैंपेन ड्राफ़्ट को दोबारा शुरू करें चुनें. सूची में अपना ड्राफ़्ट खोजें और उस पर क्लिक करें.
    • किसी ड्राफ़्ट में बदलाव करने के लिए: कैंपेन टेबल में ड्राफ़्ट के नाम पर क्लिक करके उसकी सेटिंग खोलें.
    • एक या उससे ज़्यादा ड्राफ़्ट मिटाने के लिए: उन सभी ड्राफ़्ट के बगल में मौजूद बॉक्स पर सही का निशान लगाएं जिन्हें मिटाना है. इसके बाद, टेबल के सबसे ऊपर दिखने वाले मेन्यू में, हटाएं चुनें.
ध्यान दें: ड्राफ़्ट में किसी भी समय बदलाव किए जा सकते हैं. आपके किए गए बदलाव अपने-आप सेव हो जाएंगे. बदलाव करने की प्रोसेस को बीच में छोड़ा जा सकता है और कभी भी वापस आकर बदलावों को पूरा किया जा सकता है.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
3986040842100507304
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
true
73067
false
false
true
true
false