कैंपेन का सही टाइप चुनना

ध्यान दें: नए कैंपेन के लिए, मार्केटिंग का लक्ष्य चुनते समय आपको दिख सकता है कि “जागरूकता और दिलचस्पी” का नाम बदलकर “YouTube पर रीच, व्यू, और यूज़र ऐक्टिविटी” कर दिया गया है. मार्केटिंग के लक्ष्य में कोई बदलाव नहीं हुआ है. साथ ही, ब्रैंड की पहचान बनाने के लिए अब भी वही सुविधाएं इस्तेमाल की जाती हैं.

Google Ads के इस्तेमाल की शुरुआत, लक्ष्य तय करने और कैंपेन बनाने से होती है.

मार्केटिंग लक्ष्य, ब्रैंड रणनीति, और आपके लिए कितना समय देना संभव है, इन सबके आधार पर आपको कैंपेन टाइप चुनना चाहिए.

यह लेख आपकी ज़रूरतों के मुताबिक सही कैंपेन टाइप चुनने में मदद करेगा, ताकि आपके विज्ञापन ज़्यादा असरदार हों.

परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन: Google के एआई ऑप्टिमाइज़ेशन की मदद से, एक ही कैंपेन से सभी चैनलों को ऐक्सेस करना

परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन, लक्ष्य पर आधारित कैंपेन टाइप है. यह परफ़ॉर्मेंस ऐडवर्टाइज़र को एक ही कैंपेन से, Google Ads की सभी इन्वेंट्री को ऐक्सेस करने की सुविधा देता है. परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन, आपके कन्वर्ज़न लक्ष्यों के हिसाब से बेहतर नतीजे देता है. यह स्मार्ट बिडिंग का इस्तेमाल करके, सभी चैनलों पर रीयल-टाइम में विज्ञापन की परफ़ॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज़ करता है. इससे आपको विज्ञापनों से ज़्यादा कन्वर्ज़न और वैल्यू पाने में मदद मिलती है.

परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन क्यों चुनें

  • सेट अप करने में आसान, एआई की मदद से ऑप्टिमाइज़ेशन: परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन इस तरह डिज़ाइन किए गए हैं कि इन्हें सेट अप करना आसान है. साथ ही, एक बार लाइव होने के बाद आपका कैंपेन, Google के एआई की मदद से ऑप्टिमाइज़ हो जाता है, ताकि आपको बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस मिल सके. अच्छी क्वालिटी वाली क्रिएटिव ऐसेट जोड़कर और यह जानकारी शेयर करके कि किस ऑडियंस की ग्राहक में बदलने की संभावना ज़्यादा है, ज़्यादा बेहतर नतीजे पाए जा सकते हैं.
  • कन्वर्ज़न और उनसे मिलने वाली वैल्यू बढ़ाते हैं: Google का एआई, रीयल-टाइम में कन्वर्ज़न के नए अवसरों को कैप्चर करने के लिए, आपके बजट को ऑप्टिमाइज़ करता है और सभी चैनलों पर विज्ञापन दिखाने के लिए बिड करता है.
  • नए ग्राहक ढूंढें: नए ऑडियंस सेगमेंट अनलॉक करने के लिए, उपयोगकर्ता के मकसद, व्यवहार, और उनसे जुड़ी दूसरी ज़रूरी जानकारी का रीयल-टाइम में इस्तेमाल करके, सही समय पर ज़्यादा काम के विज्ञापन दिखाएं.
  • ज़्यादा जानकारी देते हैं: परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन, अब अहम जानकारी वाले पेज का हिस्सा हैं. इससे आपको यह समझने में मदद मिलती है कि एआई से फ़िलहाल किस तरह के नतीजे मिल रहे हैं और कैंपेन को बेहतर कैसे बनाया जा सकता है. “कॉम्बिनेशन” रिपोर्ट का इस्तेमाल यह समझने के लिए किया जा सकता है कि क्रिएटिव बनाने के लिए, उनमें बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस वाली ऐसेट कैसे जोड़ी जा रही हैं.
जानकारी: अगर आपके विज्ञापन का लक्ष्य “बिक्री”, “लीड” या “लोकल स्टोर विज़िट और प्रमोशन” है, तो चुने गए कैंपेन टाइप के तौर पर परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन दिखेगा.

बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस में मदद करने वाला कैंपेन बनाना

सर्च कैंपेन: खोज के नतीजों के साथ टेक्स्ट विज्ञापन दिखाना

सर्च कैंपेन में खोज के नतीजों पर दिखने वाले टेक्स्ट विज्ञापन शामिल होते हैं. इनकी मदद से, लोगों तक ऐसे समय पहुंचा जा सकता है जब वे Google पर आपके प्रॉडक्ट और सेवाओं को खोजते हैं.

यह अपनी वेबसाइट पर बिक्री, खरीदने में दिलचस्पी दिखाने वाले ग्राहकों का संख्या (लीड) या ट्रैफ़िक बढ़ाने का बढ़िया तरीका है. इससे, उन ग्राहकों को विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं जो आपके प्रॉडक्ट और सेवाओं को खोजते हैं.

सर्च कैंपेन क्यों चुनें

बिक्री और लीड:

  • ऑनलाइन सेल (इंटरनेट से होने वाली बिक्री) और साइनअप बढ़ाएं.
  • अगर आपके प्रॉडक्ट की बिक्री की प्रोसेस पूरी होने में ज़्यादा समय लगता है, तो लीड से मिली जानकारी का इस्तेमाल करके देखें.

सेट अप करना आसान:

  • टेक्स्ट विज्ञापन लिखें और कीवर्ड चुनें.
  • खास फ़ाइलों या ऐसेट को छोड़ें.
  • ज़्यादा सटीक टारगेटिंग (विज्ञापन के लिए सही दर्शक चुनना): ऐसे लोगों तक पहुंचें जो आपके प्रॉडक्ट या सेवाएं खोज रहे हों.

सर्च कैंपेन बनाएं

डिसप्ले कैंपेन: वेबसाइटों पर इमेज वाले विज्ञापन

मार्केटिंग के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए, डिसप्ले कैंपेन दिलचस्प विज़ुअल वाले विज्ञापन दिखाकर टारगेट ऑडियंस तक पहुंचने में आपकी मदद करते हैं. ये विज्ञापन लोगों को तब दिखाए जाते हैं, जब वे वेबसाइटों, ऐप्लिकेशन, और YouTube जैसी Google की प्रापर्टी पर ब्राउज़ करते हैं. डिसप्ले कैंपेन से आपको अपनी पहुंच बढ़ाने में मदद मिलती है. साथ ही, आपके विज्ञापनों को Google Search के अलावा अन्य प्लैटफ़ॉर्म पर ऑडियंस के बीच सबसे पसंदीदा बने रहने का मौका भी मिलता है.

आपकी वेबसाइट पर आ चुके या आपके ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल कर चुके लोगों को विज्ञापन दिखाने के लिए, अपने डेटा सेगमेंट का इस्तेमाल करने वाला डिसप्ले कैंपेन भी बनाया जा सकता है.

डिसप्ले कैंपेन क्यों चुनें

  • बिक्री और लीड: बिक्री और साइन अप बढ़ाने के लिए, यूज़र ऐक्टिविटी को बढ़ावा देने वाले कॉल-टू-ऐक्शन का इस्तेमाल करें.
  • जागरूकता और विचार: ऐसे यादगार विज्ञापन बनाएं जिनसे लोगों को आपके ब्रैंड के बारे में जानकारी मिले या वे आपका प्रॉडक्ट खरीदने के बारे में सोचें.
  • पहुंच: अपने विज्ञापनों को खोज के नतीजों में दिखाने के साथ ही लोगों को तब दिखाएं, जब वे कोई वेबसाइट और ऐप्लिकेशन ब्राउज़ करें.
  • आपके डेटा सेगमेंट: उन लोगों को ध्यान में रखकर फिर से मार्केटिंग करें जो पहले आपके विज्ञापन देख चुके हैं या आपकी साइट पर आ चुके हैं.

डिसप्ले कैंपेन के टाइप

  • डिसप्ले: इसमें अपनी ज़रूरत के हिसाब से कैंपेन की सेटिंग और टारगेटिंग चुनने की सुविधा मिलती है. साथ ही, अपने डिसप्ले कैंपेन के कुछ आसपेक्ट को ऑटोमेट भी किया जा सकता है.

सलाह: किसी इमेज एडिटिंग टूल का इस्तेमाल करके, सही डाइमेंशन और फ़ाइल साइज़ में डिसप्ले विज्ञापन के स्क्वेयर और लैंडस्केप वर्शन बनाए जा सकते हैं.

डिसप्ले कैंपेन बनाएं

वीडियो कैंपेन: YouTube पर वीडियो विज्ञापन

वीडियो कैंपेन की मदद से, YouTube और दूसरी वेबसाइटों पर वीडियो विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं.

कुछ वीडियो कैंपेन टाइप की मदद से, अपने ब्रैंड के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सकती है. लोगों को आपकी वेबसाइट पर खरीदारी के लिए बढ़ावा देने और कन्वर्ज़न बढ़ाने के लिए, दूसरी तरह के कैंपेन डिज़ाइन किए गए हैं.

वीडियो कैंपेन क्यों चुनें

  • जागरूकता और विचार: ऐसे वीडियो विज्ञापन बनाएं और उनका इस्तेमाल करें जिनसे लोगों को आपके ब्रैंड की जानकारी मिले या वे आपका प्रॉडक्ट खरीदने के बारे में सोचें.
  • बिक्री और लीड: कार्रवाई को बढ़ावा देने वाले वीडियो विज्ञापन सेट अप करने के लिए, “कन्वर्ज़न बढ़ाएं” कैंपेन सब-टाइप का इस्तेमाल करें.
  • अपनी पहुंच का दायरा बढ़ाएं: अपने विज्ञापनों को खोज के नतीजों में दिखाने के साथ ही लोगों को तब दिखाएं, जब वे YouTube पर हों.
  • आपके डेटा सेगमेंट: उन लोगों को ध्यान में रखकर फिर से मार्केटिंग करें जो पहले आपके विज्ञापन देख चुके हैं या आपकी साइट पर आ चुके हैं.

वीडियो कैंपेन के टाइप

वीडियो कैंपेन छह तरह के होते हैं:

सलाह: सबसे पहले आपको वीडियो विज्ञापन बनाना होगा. इसके बाद, उसे YouTube पर अपलोड करना होगा.

वीडियो कैंपेन बनाएं

ऐप्लिकेशन कैंपेन: कई चैनलों पर अपने ऐप्लिकेशन का प्रमोशन करना

ऐप्लिकेशन कैंपेन की मदद से, ऐप्लिकेशन के नए उपयोगकर्ताओं को ढूंढा जा सकता है. साथ ही, अपने ऐप्लिकेशन में बिक्री बढ़ाई जा सकती है.

यह कैंपेन टाइप आपके ऐप्लिकेशन से मिली जानकारी का इस्तेमाल करता है. इस जानकारी के हिसाब से Search Network, Play, YouTube, डिस्कवर, और 30 लाख से ज़्यादा साइटों और ऐप्लिकेशन पर विज्ञापन अपने-आप ऑप्टिमाइज़ होते हैं.

ऐप्लिकेशन कैंपेन क्यों चुनें

  • ऐप्लिकेशन प्रमोशन: मोबाइल डिवाइसों पर अपने ऐप्लिकेशन का इंस्टॉल, यूज़र ऐक्टिविटी, और साइन अप बढ़ाएं.
  • मल्टी-चैनल मार्केटिंग:, अपने ऐप्लिकेशन को एक ही कैंपेन के तहत, Search Network, Display, Play, और YouTube पर दिखाएं.
  • आसान सेटअप और मैनेजमेंट: ऐप्लिकेशन कैंपेन सबसे अच्छी परफ़ॉर्मेंस के लिए, Google के एआई की मदद से काम करने वाली टारगेटिंग, बिडिंग, और विज्ञापन बनाने की सुविधा का इस्तेमाल करते हैं.

ऐप्लिकेशन कैंपेन के टाइप

अगर आपका खाता ज़रूरी शर्तों को पूरा करता है, तो आपको ऐप्लिकेशन कैंपेन के तीन सब-टाइप दिखेंगे:

ऐप्लिकेशन कैंपेन बनाएं

शॉपिंग कैंपेन या Merchant Center फ़ीड वाले परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन: Google पर प्रॉडक्ट लिस्ट करना

शॉपिंग कैंपेन को प्रॉडक्ट लिस्टिंग के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आप खुदरा दुकानदार हैं और आपको प्रॉडक्ट इन्वेंट्री बेचनी है, तो यह आपके लिए सबसे सही है. खोज के नतीजों और Google Shopping टैब पर शॉपिंग विज्ञापन दिखते हैं.

स्टोर के मालिक, अपनी दुकान में उपलब्ध प्रॉडक्ट का प्रमोशन करने के लिए, स्थानीय इन्वेंट्री विज्ञापन भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

शॉपिंग कैंपेन क्यों चुनें

  • रीटेल मार्केटिंग: अपने खुदरा प्रॉडक्ट का प्रमोशन करने के लिए, यूज़र ऐक्टिविटी को बढ़ावा देने वाली प्रॉडक्ट लिस्टिंग का इस्तेमाल करें.
  • बिक्री और लीड: लोगों को अपने ऑनलाइन स्टोर से खरीदारी करने के लिए या ज़्यादा जानकारी पाने के मकसद से साइन अप करने के लिए बढ़ावा दें.
  • आस-पास के स्टोरफ़्रंट को बढ़ावा देने के लिए: आपके लोकल स्टोर की इन्वेंट्री आस-पास के लोगों को बेचने में मदद करते हैं.

अहम जानकारी: शॉपिंग कैंपेन बनाने के लिए आपके पास Merchant Center खाता होना ज़रूरी है, जिसमें आप अपनी प्रॉडक्ट इन्वेंट्री अपलोड कर सकें.

शॉपिंग कैंपेन बनाना

ध्यान दें: प्रॉडक्ट और सेवाओं को एक्सप्लोर करने और उनके बारे में फ़ैसला लेने के लिए, उपभोक्ता कई टच पॉइंट का इस्तेमाल करते हैं. 93% उपभोक्ता वेब और ऐप्लिकेशन, दोनों का इस्तेमाल रिसर्च करने, ब्राउज़ करने, और खरीदारी करने के लिए करते हैं1. ऐसे में Google के एआई की मदद से, उन लोगों के वेब और ऐप्लिकेशन से जुड़ने और इनका इस्तेमाल करने के अनुभव को बेहतर बनाया जा सकता है, ताकि आपको अपने वेब कैंपेन के आरओआई में 21% की बढ़ोतरी मिल सके2. वेब और ऐप्लिकेशन, दोनों का इस्तेमाल करके ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा पाएं. इससे कैंपेन को बेहतर तरीके से मेज़र और ऑप्टिमाइज़ किया जा सकता है. साथ ही, उन्हें बेहतर बनाया जा सकता है. अपने वेब और ऐप्लिकेशन चैनल का पूरा फ़ायदा पाने के बारे में ज़्यादा जानें.

इसी विषय से जुड़े कुछ लिंक


1. Google और Greenberg एमवेब और ऐप स्टडी, सिर्फ़ अमेरिका में, 2021 की दूसरी तिमाही.
2. Google का इंटरनल डेटा, 2023.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
Google Ads की मदद से अपने मार्केटिंग लक्ष्यों को पूरा करना

Google Ads, ऐसे टूल मुहैया करता है जिनसे आपको ऑनलाइन मार्केटिंग का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा लेने में मदद मिलती है. सफलता की कहानियां पढ़ें और जानें कि अपने लक्ष्यों के लिए सही कैंपेन का इस्तेमाल करके, लोग कितने कामयाब हुए हैं.

शुरू करें

या शुरू करने के लिए 1-855-500-2754 पर कॉल करें

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
1248374381030432461
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
true
73067
false
false
true
true
false