बेहतर सीपीसी (ईसीपीसी) बिडिंग की रणनीति, 24 मार्च, 2025 से सर्च और डिसप्ले कैंपेन के लिए उपलब्ध नहीं होगी. जो कैंपेन इस रणनीति के बंद होने से पहले, किसी दूसरी बिडिंग की रणनीति पर माइग्रेट नहीं किए गए थे वे अब मैन्युअल सीपीसी का इस्तेमाल कर रहे हैं. हम मई में अपडेट पूरा कर देंगे. तब तक, यूज़र इंटरफ़ेस में ईसीपीसी बिडिंग की रणनीति दिखती रहेगी.
यहां दी गई बातों का ध्यान रखें:
- बिडिंग की नई रणनीति का इस्तेमाल शुरू करते समय, परफ़ॉर्मेंस पर नज़र रखना और उतार-चढ़ाव को कम करना ज़रूरी है. ऐसा इसलिए, क्योंकि आपकी नई रणनीति के हिसाब से बिडिंग धीरे-धीरे अडजस्ट होती है.
- ज़रूरत के हिसाब से बजट और टारगेट में बदलाव करके, खर्च और परफ़ॉर्मेंस मैनेज करें.
बिडिंग की इन रणनीतियों और लक्ष्यों का इस्तेमाल करें:
- कन्वर्ज़न बढ़ाना या टारगेट सीपीए: अगर आपका लक्ष्य, अपने बजट और टारगेट सीपीए की सीमाओं (अगर लागू हों) में ही ज़्यादा से ज़्यादा कन्वर्ज़न पाना है. ज़्यादा जानकारी के लिए यहां जाएं
- कन्वर्ज़न वैल्यू बढ़ाना या टारगेट आरओएएस: अगर आपका लक्ष्य, अपने बजट और टारगेट आरओएएस की सीमाओं (अगर लागू हो) में ही, विज्ञापन खर्च पर ज़्यादा से ज़्यादा रिटर्न पाना है. लक्ष्यों को बदलने से पहले, पक्का करें कि आपके पास ज़रूरत के मुताबिक कन्वर्ज़न वैल्यू हो. इनमें दो या उससे ज़्यादा अलग-अलग कन्वर्ज़न वैल्यू शामिल हो सकती हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए वैल्यू पर आधारित बिडिंग हब देखें या यहां जाएं
- क्लिक बढ़ाने के लिए रणनीति या इंप्रेशन/हर हज़ार इंप्रेशन की लागत (सीपीएम) को टारगेट करना: अगर आपका मुख्य लक्ष्य साइट पर आने वालों की संख्या या इंप्रेशन बढ़ाना है.
- हर कन्वर्ज़न पर पैसे चुकाना (सिर्फ़ डिसप्ले कैंपेन के लिए): ज़रूरी शर्तें पूरी करने पर, कन्वर्ज़न होने पर पैसे चुकाने वाले मॉडल का इस्तेमाल करके कन्वर्ज़न वॉल्यूम बढ़ाया जा सकता है. इसके तहत, सिर्फ़ उन कन्वर्ज़न के लिए पेमेंट किया जाता है जिनसे आपको कोई फ़ायदा हुआ हो. ज़रूरी शर्तों के बारे में ज़्यादा जानकारी पाने के लिए यहां क्लिक करें.
हर क्लिक की बेहतर लागत (ईसीपीसी) वाली रणनीति का इस्तेमाल करने से आपको मैन्युअल बिडिंग से ज़्यादा कन्वर्ज़न मिलेंगे. ईसीपीसी पता लगाता है कि किसी क्लिक से आपकी वेबसाइट पर बिक्री या कन्वर्ज़न हो सकता है या नहीं. यह जानकारी मिलने के बाद, ईसीपीसी उस क्लिक के लिए आपकी मैन्युअल बिडिंग को अपने-आप घटाता या बढ़ाता है. टारगेट सीपीए और टारगेट आरओएएस वाली स्मार्ट बिडिंग में, हर कन्वर्ज़न की लागत और विज्ञापन खर्च पर टारगेट रिटर्न के हिसाब से आपकी बिड अपने-आप सेट हो जाती हैं. हालांकि, ईसीपीसी की रणनीति, कन्वर्ज़न के लिए ऑप्टिमाइज़ करते समय आपके औसत सीपीसी को आपके मैक्स सीपीसी (बिड घटाना या बढ़ाना भी शामिल) से कम रखने की कोशिश करेगी.
सर्च, डिसप्ले, और होटल कैंपेन के लिए ईसीपीसी रणनीति, कन्वर्ज़न बढ़ाने में मदद करती है. यह आपके हर कन्वर्ज़न की लागत को मैन्युअल बिडिंग की लागत के बराबर रखते हुए कन्वर्ज़न बढ़ाती है. कन्वर्ज़न वैल्यू को ऑप्टिमाइज़ करने के लिए भी ईसीपीसी को सेट किया जा सकता है. यह रणनीति ज़्यादा वैल्यू वाले कन्वर्ज़न को प्राथमिकता देने और अलग-अलग कन्वर्ज़न ऐक्शन को अहमियत देने में आपकी मदद करती है. ईसीपीसी के साथ कन्वर्ज़न वैल्यू को ऑप्टिमाइज़ करने की सुविधा, सर्च कैंपेन के लिए उपलब्ध है. इस लेख में, हम बताएंगे कि ईसीपीसी रणनीति कैसे काम करती है. साथ ही, हम आपको इस बात की भी जानकारी देंगे कि ईसीपीसी की मदद से, विज्ञापन के खर्च पर ज़्यादा रिटर्न कैसे पाया जा सकता है.
शुरू करने से पहले
सर्च या होटल कैंपेन के साथ बेहतर सीपीसी का इस्तेमाल करने के लिए, आपको कन्वर्ज़न ट्रैकिंग सेट अप करनी होगी. डिसप्ले कैंपेन के साथ ईसीपीसी का इस्तेमाल करने के लिए, आपको कन्वर्ज़न ट्रैकिंग की ज़रूरत नहीं है. हालांकि, कन्वर्ज़न की मदद से यह जानकारी मिल सकती है कि आपके विज्ञापन असरदार हैं या नहीं. होटल कैंपेन के लिए बेहतर सीपीसी बिड के बारे में ज़्यादा जानें.
कन्वर्ज़न ट्रैकिंग, ईसीपीसी के साथ कैसे काम करती है
Google Ads सिस्टम, क्लिक और कन्वर्ज़न का पैटर्न देखकर आपके पिछले नतीजों से उनकी तुलना करता है. अगर कुछ जगहों पर ज़्यादा बिक्री होती है, तो उसे यह बात पता चल जाएगी. ईसीपीसी के साथ कन्वर्ज़न ट्रैकिंग का इस्तेमाल करने पर आपको सबसे अच्छी परफ़ॉर्मेंस मिलेगी.
हर कन्वर्ज़न ऐक्शन के लिए, अपने कन्वर्ज़न गिनने के तरीके की समीक्षा करके पक्का करें कि वह आपके लक्ष्यों से मैच होने वाले नतीजे मेज़र करता हो. अगर आपको खरीदारी में दिलचस्पी (लीड), जैसे कि साइन अप ऐक्शन को ट्रैक करना है, तो हो सकता है कि आप विज्ञापन पर मिलने वाले हर क्लिक को सिर्फ़ एक कन्वर्ज़न के तौर पर गिनना चाहें. अगर आपको बिक्री को ट्रैक करना है, तो शायद आप हर कन्वर्ज़न को गिनना चाहें.
अगर कन्वर्ज़न ट्रैकिंग का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा हैअगर कन्वर्ज़न ट्रैकिंग का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, तब भी सिर्फ़ Display Network के लिए ईसीपीसी का इस्तेमाल किया जा सकता है. Google Ads हर नीलामी में मिलने वाले ट्रैफ़िक की क्वालिटी देखता है इसके हिसाब से आपकी बिड बढ़ाता या घटाता है. इस वजह से, आपको बेहतर क्वालिटी का ट्रैफ़िक और ज़्यादा कन्वर्ज़न मिल सकते हैं. साथ ही, आपका रोज़ का खर्च बढ़ सकता है. अगर आपने मैन्युअल सीपीसी की रणनीति चुनी है और आपको अपना बजट मौजूदा खर्च के करीब ही रखना है, तो सीपीसी टारगेट को 30 दिन के औसत खर्च के हिसाब से अडजस्ट करें.
ईसीपीसी रणनीति कैसे काम करती है
ईसीपीसी, स्मार्ट बिडिंग का एक तरीका है. यह रणनीति मैन्युअल सीपीसी बिडिंग के साथ वैकल्पिक सुविधा के तौर पर उपलब्ध होती है. यह अलग-अलग खोज क्वेरी के हिसाब से बिड सेट करती है. बिड सेट करने की यह रणनीति, नीलामी के दौरान जनरेट होने वाले सिग्नल का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करती है. जैसे- उपयोगकर्ता ने किस ब्राउज़र का इस्तेमाल किया है, वह किस जगह पर मौजूद है, और उसने किस समय पर खोज की है. हालांकि, यह स्मार्ट बिडिंग की अन्य रणनीतियों, जैसे कि टारगेट सीपीए और टारगेट आरओएएस जितना असरदार नहीं होती.
कन्वर्ज़न के लिए ऑप्टिमाइज़ करना
उदाहरण
मान लें कि आपकी साइट और दुकान, दोनों पर जूते बेचे जाते हैं. आपने मैक्स सीपीसी एक डॉलर पर सेट करने के साथ ईसीपीसी बिडिंग को भी चालू कर दिया है. मान लें कि आपने स्टोर विज़िट कन्वर्ज़न की वैल्यू को, वेबसाइट विज़िट की वैल्यू से ज़्यादा पर सेट किया है. ऐसे में, अगर Google Ads को कोई ऐसी नीलामी दिखती है जिसकी वजह से कोई व्यक्ति आपकी दुकान पर जूते खरीदने आ सकता है, तो उस नीलामी के लिए वह आपकी बिड को 1.70 डॉलर पर सेट कर सकता है. अगर दूसरी नीलामी से यह संभावना ज़्यादा बनती है कि ग्राहक, दुकान के बजाय वेबसाइट पर जाएगा, तो ईसीपीसी उस नीलामी के लिए आपकी बिड को 0.30 डॉलर तक कम कर सकता है.
कन्वर्ज़न वैल्यू के लिए ऑप्टिमाइज़ करना
उदाहरण
मान लें कि आपके विज्ञापन में एक खास डिज़ाइनर शर्ट दिखती है और आपने मैक्स सीपीसी बिड एक डॉलर पर सेट की है. साथ ही, ईसीपीसी बिडिंग को चालू कर दिया है. अगर आपने कार्ट की कुल वैल्यू को, कन्वर्ज़न वैल्यू के तौर पर सेट किया है और Google Ads को किसी नीलामी में सिर्फ़ वह शर्ट खरीदे जाने की संभावना दिखती है, तो उस नीलामी के लिए आपकी बिड को कम करके 0.40 डॉलर पर सेट किया जा सकता है. अगर दूसरी नीलामी में, कपड़े के कई आइटम और सामान की बिक्री से ज़्यादा मुनाफ़े की संभावना दिखती है, तो ईसीपीसी उस नीलामी के लिए बिड को बढ़ाकर 1.10 डॉलर कर सकता है.
ईसीपीसी, Search Network और Display Network पर उपलब्ध है. हालांकि, ऐप्लिकेशन इंस्टॉल कैंपेन के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. होटल विज्ञापनों के लिए, ईसीपीसी रणनीति तब काम करती है, जब यात्री होटल के बुकिंग लिंक पर क्लिक करता है.
सलाह
ईसीपीसी, अच्छा मौका मिलने पर मैक्स सीपीसी बिड को बढ़ा देगा. इसलिए, Google Ads रिपोर्ट में औसत सीपीसी, मैक्स सीपीसी से ज़्यादा दिखने पर परेशान न हों. ईसीपीसी, आपके औसत सीपीसी को, सेट किए गए मैक्स सीपीसी से कम रखने की कोशिश करेगा. हालांकि, कुछ समय के लिए औसत सीपीसी, मैक्स सीपीसी से ज़्यादा हो सकता है.
कन्वर्ज़न के आधार पर स्मार्ट तरीके से बिड लगाने की दूसरी रणनीतियों से, ईसीपीसी किस तरह अलग है
ईसीपीसी की रणनीति और स्मार्ट बिडिंग की दूसरी रणनीतियां, दोनों ही ज़्यादा से ज़्यादा कन्वर्ज़न और कन्वर्ज़न वैल्यू पाने में आपकी मदद करती हैं. दोनों में मुख्य अंतर यह है कि बिड घटाने या बढ़ाने की कोई सेटिंग लागू होने के बाद ईसीपीसी रणनीति, मैक्स सीपीसी को घटाकर या बढ़ाकर, मैन्युअल बिडिंग को कुछ हद तक अपने-आप सेट करती है. साथ ही, आपको कोई सटीक टारगेट सेट करने की अनुमति नहीं देती. स्मार्ट बिडिंग की अन्य रणनितियों में, बिड सेट होने की प्रोसेस पूरी तरह से अपने-आप काम करती है. इसके लिए, इन रणनीतियों में, आपके सेट किए गए सीपीए, आरओएएस या बजट टारगेट का इस्तेमाल किया जाता है. साथ ही, इनमें मैन्युअल बिडिंग की ज़रूरत नहीं होती है.
स्मार्ट बिडिंग से आपको बेहतर नतीजे पाने का शानदार मौका मिलता है. हालांकि, ईसीपीसी में कुछ हद तक मैन्युअल कंट्रोल मिलता है, जिसे कुछ लोग पसंद करते हैं.
ईसीपीसी और कन्वर्ज़न के आधार पर स्मार्ट बिडिंग की दूसरी रणनीतियां
- आपके खाते के कन्वर्ज़न ट्रैकिंग या Google Analytics डेटा का इस्तेमाल करती है
- हर नीलामी के लिए कन्वर्ज़न रेट का पहले से अनुमान लगाती हैं
- ज़्यादा काम के कन्वर्ज़न वाले क्लिक हासिल करने में मदद करने के लिए, बिड में बदलाव किया जाता है
ईसीपीसी
- आपकी सभी कैंपेन सेटिंग और मैक्स सीपीसी बिड के साथ काम करता है
- ज़्यादा कन्वर्ज़न या कन्वर्ज़न वैल्यू पाने के लिए, आपकी मैन्युअल बिडिंग को घटाता या बढ़ाता है
- बिड लगाने वाले तीसरे पक्ष के सिस्टम के साथ काम करता है. भले ही, उनमें आपकी बिड अपने-आप क्यों न लग रही हों
कन्वर्ज़न के आधार पर स्मार्ट बिडिंग की दूसरी रणनीतियां
- आपके सेट किए गए टारगेट का इस्तेमाल करती हैं
- कन्वर्ज़न की संभावना बढ़ाने के लिए, आपकी सीपीसी बिड को हर नीलामी के लिए अपने-आप सेट करती हैं
- इनमें टारगेट सीपीए, टारगेट आरओएएस, कन्वर्ज़न बढ़ाएं, और कन्वर्ज़न वैल्यू बढ़ाएं जैसी अपने-आप बिड लगाने की रणनीतियां शामिल हैं
ईसीपीसी के साथ बिड घटाने या बढ़ाने की सुविधा इस्तेमाल करना
ईसीपीसी सभी तरह के ट्रैफ़िक के लिए अलग-अलग कन्वर्ज़न रेट का अपने-आप ध्यान रखता है. हालांकि, मोबाइल डिवाइस के लिए बिड को अलग तरीके से सेट करता है. इसका मतलब है कि कन्वर्ज़न बढ़ाने के लिए आपको ईसीपीसी के लिए कोई बोली घटाने या बढ़ाने की ज़रूरत नहीं होती (मोबाइल को छोड़कर). हालांकि, अगर आप कुछ खास तरह के ट्रैफ़िक के लिए ज़्यादा असरदार तरीके से बोली लगाना चाहते हैं, तो आप अब भी बोली घटाने या बढ़ाने का विकल्प चुन सकते हैं. यह अडजस्टमेंट ईसीपीसी के अपने-आप होने वाले अडजस्टमेंट से पहले लागू किया जाएगा.
मोबाइल पर बिड घटाने या बढ़ाने के विकल्प की मदद से, ऐसे अतिरिक्त कन्वर्ज़न शामिल किए जा सकते हैं जिन्हें Google Ads कन्वर्ज़न ट्रैकिंग टैग का इस्तेमाल करके ट्रैक नहीं किया जाता. जैसे, स्टोर में जाने वाले लोगों की संख्या. कन्वर्ज़न रेट में अंतर के आधार पर ईसीपीसी रणनीति, बिड को अपने-आप घटाने या बढ़ाने की सुविधा का इस्तेमाल करके, डेस्कटॉप और टैबलेट ट्रैफ़िक के हिसाब से बिड को अलग-अलग सेट करना जारी रखेगी.
बिड घटाने या बढ़ाने के बारे में ज़्यादा जानें.
सर्च कैंपेन पर कन्वर्ज़न वैल्यू के लिए ऑप्टिमाइज़ करना
Search Network पर वैल्यू के लिए ईसीपीसी वाली बिडिंग रणनीति तय करते समय, मोबाइल और डेस्कटॉप पर अलग-अलग कन्वर्ज़न रेट को ध्यान में रखकर ही बिड सेट की जाती है. इसलिए, मोबाइल बिड घटाने-बढ़ाने की ज़रूरत नहीं होती है. अगर इन्हें लागू किया जाता है, तब भी इनका इस्तेमाल नहीं किया जाएगा.
ईसीपीसी को चालू करने का तरीका
ध्यान रखें कि ईसीपीसी रणनीति, सर्च और डिसप्ले कैंपेन की तुलना में होटल कैंपेन के लिए अलग तरीके से काम करती है. होटल कैंपेन के लिए बेहतर सीपीसी बिड के बारे में ज़्यादा जानें.
निर्देश
- Google Ads खाते में कैंपेन आइकॉन
पर क्लिक करें.
- सेक्शन मेन्यू में, कैंपेन ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें.
- कैंपेन पर क्लिक करें.
- उस कैंपेन के नाम पर क्लिक करें जिसके साथ काम करना चाहते हैं.
- पेज मेन्यू में सेटिंग पर क्लिक करें.
- बिडिंग सेक्शन पर क्लिक करें, फिर बिडिंग की रणनीति बदलें पर क्लिक करें.
- ड्रॉप-डाउन मेन्यू से मैन्युअल सीपीसी चुनें, फिर बेहतर सीपीसी सुविधा चालू करें विकल्प चुनें.
- जब आप ईसीपीसी चुनते हैं, तो Google Ads से आपकी विज्ञापन रोटेशन सेटिंग, "ऑप्टिमाइज़ करें" पर अपने-आप सेट हो जाती है, भले ही वह अभी "ऑप्टिमाइज़ न करें" पर सेट हो.
- सेव करें चुनें.
-
पोर्टफ़ोलियो बोली रणनीति बनाने का तरीका पढ़कर, आप ईसीपीसी के लिए पोर्टफ़ोलियो बोली रणनीति बना सकते हैं.
सलाह: वे कन्वर्ज़न चुनें जिनके लिए बोली लगानी है
"कन्वर्ज़न" में शामिल करें सेटिंग से आप यह तय कर सकते हैं कि "कन्वर्ज़न" और "कन्वर्ज़न वैल्यू" की जानकारी देने वाले कॉलम में, अलग-अलग कन्वर्ज़न कार्रवाइयां शामिल होंगी या नहीं. इन कॉलम में मौजूद डेटा का इस्तेमाल टारगेट सीपीए, टारगेट आरओएएस, और ईसीपीसी जैसी बोली लगाने की रणनीतियां करती हैं. इसलिए, आपकी बोली लगाने की रणनीति, सिर्फ़ ऐसे कन्वर्ज़न के आधार पर ऑप्टिमाइज़ होगी जिन्हें आपने कॉलम में शामिल करने के लिए चुना है. खाते के लिए डिफ़ॉल्ट तौर पर लागू होने वाले कन्वर्ज़न लक्ष्यों के बारे में ज़्यादा जानें.
स्मार्ट बिडिंग, “कन्वर्ज़न” कॉलम में रिपोर्ट किए गए सभी कन्वर्ज़न ऐक्शन से लर्न करेगी. भले ही, वे अलग-अलग लक्ष्यों के लिए कॉन्फ़िगर किए गए हों और/या बिडिंग की अलग-अलग रणनीतियों का इस्तेमाल करते हों. डिसप्ले नेटवर्क, वीडियो, सर्च, और शॉपिंग कैंपेन में क्रॉस-डिवाइस कन्वर्ज़न डिफ़ॉल्ट रूप से शामिल होते हैं. यह होटल कैंपेन के लिए लागू नहीं है.
