अगर आपको अपनी वेबसाइट पर ग्राहक की गतिविधि का विश्लेषण करना हो, तो आप Google Analytics कन्वर्ज़न को Google Ads में इंपोर्ट कर सकते हैं. साथ ही, कन्वर्ज़न मेज़र करने के लिए, Google Ads कन्वर्ज़न मेज़रमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं. एक ही समय पर, इन दोनों को मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. तेज़ी से तुलना के लिए, नीचे दिए गए सेक्शन को बड़ा करके देखें.
Google Analytics कन्वर्ज़न और Google Ads कन्वर्ज़न मेज़रमेंट की तुलना करनाGoogle Analytics 4 प्रॉपर्टी कन्वर्ज़न मेज़रमेंट
- अगर आपकी दिलचस्पी अपने सभी ऐप्लिकेशन या वेबसाइट के मेज़रमेंट और कन्वर्ज़न में है, तो यह सुविधा आपके लिए सही है. Google Analytics 4 प्रॉपर्टी के बारे में ज़्यादा जानें.
- इसमें ऐसे सोर्स के कन्वर्ज़न शामिल हो सकते हैं जो Google Ads के नहीं हैं. इसलिए, हमारा सुझाव है कि अपनी वेबसाइट पर सभी सोर्स से मिलने वाले कन्वर्ज़न ट्रैफ़िक को ट्रैक करें.
Google Ads कन्वर्ज़न मेज़रमेंट
- अगर आपकी दिलचस्पी सिर्फ़ कन्वर्ज़न में है, तो यह सुविधा आपके लिए सही है.
- यह सुविधा सिर्फ़ Google Ads के सोर्स से होने वाले कन्वर्ज़न को मापती है.
फ़ायदे
Google Ads में Google Analytics कन्वर्ज़न इंपोर्ट करने के कुछ फ़ायदे यहां बताए गए हैं:
- Google Ads क्लिक से जुड़े Google Analytics कन्वर्ज़न और डेटा को ऐक्सेस करना.
- Google Ads में Google Analytics कन्वर्ज़न डेटा देखें.
- डेटा को स्मार्ट बोली लगाने की सुविधा का ऐक्सेस देना, जो बोलियां ऑप्टिमाइज़ करने में मदद करके संभावित रूप से कन्वर्ज़न को बढ़ाता है और लागतों को कम करता है.
शुरू करने से पहले
डेटा इंपोर्ट करने के लिए, आपको अपने Google Ads खाते को Google Analytics खाते से लिंक करना होगा. साथ ही, अपने Google Ads खाते में ऑटो-टैगिंग चालू करनी होगी. Google Ads में कन्वर्ज़न इंपोर्ट करने के लिए, आपके पास Google Analytics में कम से कम मार्केटर की भूमिका होनी चाहिए.
Google Ads में कन्वर्ज़न इंपोर्ट करने का तरीका
आप Google Ads या Google Analytics इंटरफ़ेस से, Google Analytics कन्वर्ज़न को Google Ads में इंपोर्ट कर सकते हैं.
Google Ads के ज़रिए कन्वर्ज़न इंपोर्ट करना
- Google Ads खाते में,लक्ष्य आइकॉन
पर क्लिक करें.
- सेक्शन मेन्यू में, कन्वर्ज़न ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें. इसके बाद, खास जानकारी पर क्लिक करें.
- + नया कन्वर्ज़न ऐक्शन चुनें.
- इंपोर्ट करें को चुनें. इसके बाद, Google Analytics (GA4) पर क्लिक करें.
- जारी रखें पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर, वे सुविधाएं चुनें जिन्हें आप इंपोर्ट करना चाहते हैं. इसके बाद, इंपोर्ट करें और जारी रखें पर क्लिक करें.
- हो गया पर क्लिक करें.
Google Analytics के ज़रिए कन्वर्ज़न इंपोर्ट करना
- अपनी Google Analytics प्रॉपर्टी में, विज्ञापन पर जाएं. इसके बाद, "टूल" में जाकर कन्वर्ज़न मैनेजमेंट चुनें.
- इसके लिए कन्वर्ज़न दिखाए जा रहे हैं ड्रॉपडाउन में, वह Google Ads खाता चुनें जिसमें आपको कन्वर्ज़न इंपोर्ट करने हैं.
- नया कन्वर्ज़न पर क्लिक करें. इसके बाद, आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
- वे इवेंट या मुख्य इवेंट चुनें जिन्हें आपको Google Ads में कन्वर्ज़न के तौर पर इंपोर्ट करना है.
- ध्यान दें: "इवेंट" सेक्शन से चुने गए इवेंट, Google Analytics में मुख्य इवेंट के तौर पर मार्क किए जाएंगे.
- अगर आपको प्रॉम्प्ट दिखे, तो अपने चुने गए इवेंट और मुख्य इवेंट के लिए कन्वर्ज़न की कैटगरी चुनें.
- अपने चुने गए कन्वर्ज़न की समीक्षा करने के लिए, आगे बढ़ें पर क्लिक करें. इसके बाद, सेव करें पर क्लिक करें.
Google Ads आपकी Analytics प्रॉपर्टी से डेटा इंपोर्ट करना शुरू कर देगा. इंपोर्ट से पहले का पुराना डेटा शामिल नहीं किया जाएगा.
ध्यान रखें
Google Ads में, कन्वर्ज़न डेटा उपलब्ध होने में 24 घंटे तक लग सकते हैं. उपलब्ध होने पर, आपका इंपोर्ट किया गया कन्वर्ज़न डेटा, कन्वर्ज़न पेज पर आपके मौजूदा कन्वर्ज़न डेटा के बगल में दिखेगा. इस डेटा को शामिल करने के लिए आप कैंपेन टैब के कॉलम को पसंद के मुताबिक बना पाएंगे. आपके इंपोर्ट किए गए कन्वर्ज़न डेटा के हिसाब से बनी रिपोर्ट में अनुमानित कन्वर्ज़न, अनुमान के तौर पर शामिल हो सकते हैं. ऐसा उन मामलों में होता है जहां Google सभी कन्वर्ज़न की निगरानी नहीं कर सकता.
Google Ads में Analytics का डेटा इंपोर्ट हो जाने के बाद, उस पर Google Ads की सेवा की शर्तें लागू होती हैं.
कन्वर्ज़न सेटिंग में बदलाव करने का तरीका
Analytics के कन्वर्ज़न इंपोर्ट करने के बाद, आप Google Ads और Google Analytics इंटरफ़ेस से उनमें बदलाव कर सकते हैं.
Google Ads के ज़रिए कन्वर्ज़न सेटिंग में बदलाव करना
- Google Ads खाते में, लक्ष्य आइकॉन
पर क्लिक करें.
- सेक्शन मेन्यू में, कन्वर्ज़न ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें. इसके बाद, खास जानकारी पर क्लिक करें.
- इंपोर्ट किए गए उस कन्वर्ज़न के नाम पर क्लिक करें जिसमें आप बदलाव करना चाहते हैं.
- निचले दाएं कोने में, सेटिंग में बदलाव करें पर क्लिक करें.
- बदलाव करें और सेव करें बटन पर क्लिक करें.
Google Analytics से कन्वर्ज़न सेटिंग में बदलाव करना
- अपनी Google Analytics प्रॉपर्टी में, विज्ञापन पर जाएं. इसके बाद, "टूल" में जाकर कन्वर्ज़न मैनेजमेंट चुनें.
- इसके लिए कन्वर्ज़न दिखाए जा रहे हैं ड्रॉपडाउन में, वह Google Ads खाता चुनें जिसमें आपने Google Analytics कन्वर्ज़न इंपोर्ट किए हैं.
- Google Analytics से इंपोर्ट किए गए उस कन्वर्ज़न ऐक्शन को ढूंढें जिसमें आपको बदलाव करना है.
- कन्वर्ज़न ऐक्शन के बगल में मौजूद, तीन बिंदु वाले आइकॉन
पर क्लिक करें. इसके बाद, सेटिंग चुनें.
- ज़रूरी बदलाव करने के बाद, सेव करें पर क्लिक करें.
- आप Google Analytics से, कन्वर्ज़न ऐक्शन के लक्ष्य की कैटगरी और ऐक्शन ऑप्टिमाइज़ेशन की सेटिंग में बदलाव नहीं कर सकते. इन सेटिंग को सिर्फ़ Google Ads से अपडेट किया जा सकता है. Google Analytics इंटरफ़ेस से, कन्वर्ज़न से जुड़े जो अपडेट किए जाएंगे वे सिर्फ़ Google Ads के "बदलाव का इतिहास" पेज पर दिखेंगे.
- Google Analytics में, कुछ कन्वर्ज़न ऐक्शन के लिए कन्वर्ज़न सेटिंग में बदलाव किया जा सकता है. हालांकि, सभी के लिए ऐसा नहीं किया जा सकता. खास तौर पर, अगर Google Ads में किसी कन्वर्ज़न ऐक्शन को प्राइमरी के तौर पर सेट किया गया है, तो Google Analytics में उसकी सेटिंग सिर्फ़ पढ़ी जा सकती हैं. हालांकि, अगर कन्वर्ज़न ऐक्शन को सेकंडरी के तौर पर सेट किया गया है, तो Google Analytics में इन सेटिंग में बदलाव किया जा सकता है.
डेटा की गड़बड़ियां
आपको Google Analytics और Google Ads से जुड़े कन्वर्ज़न मेज़रमेंट के आंकड़ों में अंतर दिख सकता है.
कन्वर्ज़न के अंतर को ठीक करने के बारे में ज़्यादा जानें. अगर आपने इस बात की दोबारा जांच कर ली है कि आपका सेटअप सही है, तो डेटा में गड़बड़ी दिखने की कुछ वजहें ये हो सकती हैं:
लेन-देन की तारीखGoogle Ads, सबसे अहम कार्रवाई को अंजाम देने वाले क्लिक की तारीख और समय के आधार पर कन्वर्ज़न की जानकारी देता है, किसी अहम कार्रवाई की तारीख के आधार पर नहीं.
उदाहरण के लिए, मान लें कि किसी आदमी ने 19 जुलाई को आपका विज्ञापन देखा और उस पर क्लिक किया, लेकिन उसने अगले दिन, यानी 20 जुलाई से पहले आपकी साइट पर कोई भी खरीदारी नहीं की. Google Ads में, कन्वर्ज़न की तारीख 19 जुलाई मानी जाएगी, यानी जिस दिन क्लिक हुआ था. जबकि Google Analytics में कन्वर्ज़न की तारीख 20 जुलाई मानी जाएगी, यानी जिस दिन वास्तव में कन्वर्ज़न हुआ.
आप चाहें, तो Google Ads में इंपोर्ट किए गए Analytics के मुख्य इवेंट सहित, Google Ads में हर कन्वर्ज़न कार्रवाई के लिए गिनती का तरीका सेट करके सभी या यूनीक कन्वर्ज़न की गिनती करने का विकल्प चुनें. Google Ads के "कन्वर्ज़न" कॉलम में, आपके चुने गए गिनती के तरीके के हिसाब से, ऐसे कन्वर्ज़न दिखाए जाएंगे जो आपकी चुनी गई कन्वर्ज़न विंडो में हुए हों.
उदाहरण
आपने अपनी Google Analytics प्रॉपर्टी में, लीड फ़ॉर्म भरने के लिए कोई मुख्य इवेंट तय किया है. कोई व्यक्ति, किसी विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद, अलग-अलग सेशन में दो लीड फ़ॉर्म भरता है और Analytics उन्हें दो मुख्य इवेंट के तौर पर दिखाता है. इसके बाद, आप इस मुख्य इवेंट को Google Ads में कन्वर्ज़न के तौर पर इंपोर्ट करते हैं और गिनती के तरीके को "यूनीक" पर सेट करते हैं, ताकि आपको सिर्फ़ एक कन्वर्ज़न दिखे.
क्या आपको मदद चाहिए?
क्या कोई परेशानी हो रही है?
लिंक करने से जुड़ी समस्या ठीक करना
अगर आप Google Ads में Google Analytics प्रॉपर्टी देखने के बारे में ज़्यादा मदद चाहते हैं, तो हमसे संपर्क करें.
इसी विषय से जुड़े कुछ लिंक
- GA4 कन्वर्ज़न डेटा को ज़्यादा भरोसेमंद बनाने के बारे में जानकारी
- प्रॉडक्ट लिंकिंग: Google Analytics 4 प्रॉपर्टी और Google Ads को लिंक करना
- Google Ads रिपोर्ट में Google Analytics डेटा जोड़ना
- Analytics और Google Ads कन्वर्ज़न मेट्रिक की तुलना करना
- GA4 और UA में होने वाले कन्वर्ज़न में अंतर की संभावित वजहें