विज्ञापन का डेस्टिनेशन, कैंपेन लेवल पर उपलब्ध रिपोर्टिंग सेगमेंट होता है. इससे पता चलता है कि कोई उपयोगकर्ता, विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद कहां रीडायरेक्ट होता है. जैसे, किसी वेब लैंडिंग पेज, ऐप्लिकेशन, ऐप स्टोर या कोई अन्य डेस्टिनेशन. साथ ही, इससे कैंपेन की अहम जानकारी भी मिलती है. रिपोर्टिंग की इस सुविधा से आपको यह समझने में मदद मिलती है कि उपयोगकर्ताओं ने आपके विज्ञापनों से कैसे और कहां इंटरैक्ट किया. इस अहम जानकारी के आधार पर, आपको अपने कैंपेन और विज्ञापनों को ऑप्टिमाइज़ करने में मदद मिलती है.
विज्ञापन डेस्टिनेशन रिपोर्टिंग सेट अप करने और उसे ऐक्सेस करने का तरीका जानें.
इस लेख में, यह बताया गया है कि विज्ञापन डेस्टिनेशन रिपोर्टिंग को कब इस्तेमाल करना चाहिए. साथ ही, इसके फ़ायदे वगैरह के बारे में भी बताया गया है.
इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है
- फ़ायदे
- विज्ञापन डेस्टिनेशन रिपोर्टिंग का इस्तेमाल कब करना चाहिए
- विज्ञापन डेस्टिनेशन रिपोर्टिंग के सब-सेगमेंट
फ़ायदे
विज्ञापन डेस्टिनेशन की रिपोर्ट में, विज्ञापन पर क्लिक करने पर उपयोगकर्ता जिस डेस्टिनेशन में रीडायरेक्ट होते हैं उसके बारे में जानकारी होती है. जैसे, कोई वेब पेज, ऐप्लिकेशन वगैरह. साथ ही, अलग-अलग मेट्रिक के हिसाब से उनकी परफ़ॉर्मेंस के बारे में भी पता चलता है. इससे आपको ये फ़ायदे मिलते हैं:
- App Connect और आपके सभी कैंपेन की वैल्यू के बारे में अहम जानकारी
- आपके विज्ञापन चैनलों और उनके असर के बारे में खास जानकारी
विज्ञापन डेस्टिनेशन रिपोर्टिंग का इस्तेमाल कब करना चाहिए
विज्ञापन डेस्टिनेशन रिपोर्टिंग का इस्तेमाल तब करें, जब आपको:
- यह समझना हो कि अलग-अलग चैनलों को ब्राउज़ करने वाले उपयोगकर्ता, ग्राहक में कैसे बदलते हैं. इससे आपको बजट के बंटवारे के बारे में सोच-समझकर फ़ैसले लेने में मदद मिलेगी.
- बिडिंग या थोड़ी डीप लिंकिंग करते समय, वेब और ऐप्लिकेशन कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस की आसानी से तुलना करके, App Connect को आज़माना हो.
विज्ञापन डेस्टिनेशन रिपोर्टिंग के सब-सेगमेंट
“कैंपेन” पेज पर “विज्ञापन का डेस्टिनेशन” सेगमेंट का इस्तेमाल करने पर, इन सब-सेगमेंट में कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस की तुलना की जा सकती है:
- ऐप्लिकेशन का डीप लिंक: विज्ञापन पर क्लिक करने पर, लोगों को आपके ऐप्लिकेशन पर ले जाने वाला लिंक
- ऐप स्टोर: विज्ञापन पर क्लिक करने पर, ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करने वाले पेज खुलना
- फ़ोन कॉल: विज्ञापन पर क्लिक करने पर, लगने वाला फ़ोन कॉल
- वेबसाइट: विज्ञापन पर क्लिक करने पर, आपकी वेबसाइट खुलना
- मैप पर दिखाया गया रास्ता: विज्ञापन पर क्लिक करने पर, Google Maps ऐप्लिकेशन या वेबसाइट पर ड्राइविंग के दिशा-निर्देश दिखना
- लोकेशन लिस्टिंग: विज्ञापन पर क्लिक करने पर, आपकी Google Business Profile खुलना
- जानकारी नहीं है: कोई अन्य विज्ञापन क्लिक (उदाहरण के लिए, Gmail टीज़र पर क्लिक) या ऐसा ट्रैफ़िक जिसे गलत ऐप्लिकेशन मेज़रमेंट कॉन्फ़िगरेशन की वजह से एट्रिब्यूट नहीं किया जा सकता
- लागू नहीं होता: ट्रैफ़िक को इसलिए सेगमेंट नहीं किया गया है, क्योंकि यह उन विज्ञापनों पर लागू नहीं होता है जिनका मकसद उपयोगकर्ताओं को विज्ञापनों से हटाकर अन्य डेस्टिनेशन पर ले जाना नहीं है. जैसे, वीडियो विज्ञापन, जिनका मकसद उपयोगकर्ताओं को किसी विज्ञापन डेस्टिनेशन पर ले जाने के बजाय, ब्रैंड जागरूकता बढ़ाना है