Google Ads में लीड फ़ॉर्म बनाकर, उसे कैंपेन में जोड़ा जा सकता है. लीड फ़ॉर्म को सर्च, वीडियो, परफ़ॉर्मेंस मैक्स, और डिसप्ले कैंपेन में जोड़ा जा सकता है. इस लेख में, अलग-अलग कैंपेन में लीड फ़ॉर्म बनाने का तरीका बताया गया है.
किसी नए कैंपेन में लीड फ़ॉर्म ऐसेट बनाने का तरीका- कैंपेन मेन्यू
में, कैंपेन पर जाएं.
- प्लस बटन
को चुनें. इसके बाद, नया कैंपेन चुनें.
- कैंपेन के लक्ष्य के तौर पर लीड चुनें.
- कैंपेन टाइप के तौर पर सर्च, वीडियो, परफ़ॉर्मेंस मैक्स या डिसप्ले चुनें.
- जारी रखें को चुनें.
- कैंपेन की सेटिंग डालें.
- लीड फ़ॉर्म एडिटर खोलें. यहां आपको लीड फ़ॉर्म की जानकारी डालनी होगी.
- सर्च और डिसप्ले कैंपेन के लिए: “ऐसेट” सेक्शन तक स्क्रोल करके ज़्यादा ऐसेट टाइप को चुनें. इसके बाद, लीड फ़ॉर्म को चुनें.
- वीडियो कैंपेन के लिए: “लीड फ़ॉर्म” सेक्शन तक स्क्रोल करें. इसके बाद, फ़ॉर्म को चुनें.
- लीड फ़ॉर्म ऐसेट एडिटर में, नया बनाएं को चुनें.
- हेडलाइन, कारोबार का नाम, और जानकारी डालें.
- वे सवाल चुनें जिन्हें लीड फ़ॉर्म में पूछना है. जारी रखने के लिए, आपको कम से कम एक विकल्प चुनना होगा.
- नाम (जिसे नाम और सरनेम या पूरा नाम किया जा सकता है)
- ईमेल
- फ़ोन नंबर
- शहर
- पिन कोड
- राज्य / प्रांत
- देश
- कंपनी का नाम
- पद का नाम
- ऑफ़िस का ईमेल
- ऑफ़िस का फ़ोन नंबर
- नैशनल आईडी
- क्या आपकी उम्र _ साल से ज़्यादा है?
- संभावित ग्राहक की पहचान के लिए, +सवाल पर क्लिक करके, अपने बनाए गए काम के सवाल जोड़े जा सकते हैं. हालांकि, ऐसा करना ज़रूरी नहीं है. आपको जो सवाल जोड़ना है उसे टाइप करना शुरू करने पर, उसी इंटेंट वाले मिलते-जुलते सवालों के सुझाव दिखने लगेंगे. हर कैटगरी से मेल खाने वाले सभी सवालों की सूची देखने के लिए, उपलब्ध कैटगरी में से किसी को भी बड़ा किया जा सकता है.
- अगर कैटलॉग में पहले से मौजूद कोई ऐसा सवाल नहीं मिलता है जो आपके इंटेंट से मैच करता हो, तो खुद तैयार किए गए सवाल का सुझाव दिया जा सकता है. आपका सवाल या उससे मिलता-जुलता सवाल कैटलॉग में जोड़े जाने पर, आपके Google Ads खाते में इसकी सूचना दी जाएगी. सुझाए गए हर सवाल को कैटलॉग में नहीं जोड़ा जा सकता. जो सवाल जोड़े जाते हैं वे सबमिट करने की तारीख के बाद, एक या दो कामकाजी दिनों में दिखने लगेंगे. कैटलॉग में शामिल किए गए आपके सवालों का इस्तेमाल, विज्ञापन देने वाला कोई भी व्यक्ति या कंपनी अपने लीड फ़ॉर्म में कर सकती है. यह सुविधा सिर्फ़ कुछ भाषाओं के लिए उपलब्ध है.
- ये सवाल आपकी चुनी गई भाषा के आधार पर तय किए गए हैं.
- आपके सुझाए गए वे सवाल जो कैटलॉग में जोड़े जा चुके हैं या ऐसे सवाल जिन्हें आपने लीड फ़ॉर्म में पहले इस्तेमाल किया है, "आपके सवाल" सेक्शन में दिखेंगे. कैटलॉग में जोड़े गए नए सवालों की सूची को “नए सवाल” सेक्शन में जाकर ऐक्सेस किया जा सकता है.
- *नई सुविधा* (ज़रूरी नहीं) चुने गए सवालों को 'ज़रूरी नहीं है' के तौर पर भी मार्क किया जा सकता है. कोई सवाल चुनने के बाद, आपको “ज़रूरी नहीं है” कॉलम में एक टॉगल दिखेगा. किसी सवाल को 'ज़रूरी नहीं है' के तौर पर मार्क करने के लिए, टॉगल को चालू करें. ज़्यादातर सवालों को 'ज़रूरी नहीं है' के तौर पर मार्क किया जा सकता है. हालांकि, इन सवालों को मार्क नहीं किया जा सकता:
- ईमेल या फ़ोन नंबर, दोनों में से किसी एक को 'ज़रूरी नहीं है' के तौर पर मार्क किया जा सकता है, लेकिन दोनों को नहीं.
- काम के सवालों को 'ज़रूरी नहीं है' के तौर पर मार्क नहीं किया जा सकता.
- सभी सवालों को 'ज़रूरी नहीं है' के तौर पर मार्क नहीं किया जा सकता.
- अपनी निजता नीति का यूआरएल जोड़ें. जानकारी इकट्ठा करने के लिए, निजता नीति ज़रूरी है और यह लीड फ़ॉर्म के आखिर में दिखती है.
- (सिर्फ़ सर्च कैंपेन के लिए) लीड फ़ॉर्म में बैकग्राउंड की इमेज जोड़ने के लिए + इमेज जोड़ें को चुनें. बैकग्राउंड की इमेज का साइज़ 1.91:1 (1200 x 628 सुझाया गया) होना चाहिए.
- फ़ॉर्म सबमिट होने पर दिखने वाले मैसेज के लिए, हेडलाइन और जानकारी डालें. यह मैसेज तब दिखेगा, जब लोग अपनी संपर्क जानकारी सबमिट कर देंगे.
- अगर आपके कैंपेन टाइप के लिए उपलब्ध हो, तो फ़ॉर्म सबमिट होने पर दिखने वाले मैसेज में कॉल-टू-ऐक्शन भी जोड़ा जा सकता है. इस तरह का कॉल-टू-ऐक्शन आपके विज्ञापन के कॉल-टू-ऐक्शन से अलग होता है और किसी खास यूआरएल पर जाने के लिए कॉन्फ़िगर किया जा सकता है.
- अगर लोगों को विज्ञापन के साथ इंटरैक्ट करने के लिए बढ़ावा देने वाला कॉल-टू-ऐक्शन जोड़ना है, तो ड्रॉप-डाउन मेन्यू से इसका टाइप चुनें. इसके बाद, कॉल-टू-ऐक्शन की जानकारी जोड़ें.
- अगर आपको सीधे अपने कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट (सीआरएम) सिस्टम से लीड चाहिए, तो लीड फ़ॉर्म में अपनी वेबहुक जानकारी जोड़ें या Zapier को लिंक करें. हालांकि, ऐसा करना ज़रूरी नहीं है.
- लीड फ़ॉर्म ऑप्टिमाइज़ेशन के तौर पर, ज़्यादा संभावित ग्राहक या ज़्यादा वॉल्यूम चुनें.
- अगर पहली बार लीड फ़ॉर्म बनाया जा रहा है, तो सेवा की शर्तों को पढ़कर उन्हें स्वीकार करें.
- अपने कैंपेन में लीड फ़ॉर्म जोड़ने के लिए, सेव करें को चुनें.
फ़ॉर्म में दिए गए जवाबों से, संभावित ग्राहकों की पहचान की जा सकती है. इसके लिए, जवाबों के कई विकल्पों वाला काम का कोई सवाल चुनें. इसके बाद, एक या इससे ज़्यादा ऐसे जवाब चुनें जो संभावित ग्राहक के बारे में बताते हों.
यह सुविधा कैसे काम करती है
काम के सवाल के तौर पर, जवाबों के कई विकल्पों वाला कोई सवाल चुनें. साथ ही, यह तय करें कि ऐसे कौनसे जवाब हैं जिनके चुने जाने पर, आपको मान्य लीड के बारे में पता चलेगा. जब कोई संभावित ग्राहक ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले जवाब के साथ फ़ॉर्म सबमिट करता है, तो सबमिशन को अपने-आप संभावित ग्राहक के तौर पर टैग कर दिया जाता है.
- यह सुविधा इनके लिए उपलब्ध है:
- नए फ़ॉर्म:
- जवाबों के कई विकल्पों वाले काम के सवालों के साथ नया फ़ॉर्म बनाते समय, इस सुविधा को चालू किया जा सकता है.
- मौजूदा फ़ॉर्म:
- अगर आपके मौजूदा फ़ॉर्म में पहले से ही काम के सवाल हैं, तो इस सुविधा को चालू किया जा सकता है.
- अगर आपके मौजूदा फ़ॉर्म में काम के सवाल नहीं हैं, तो इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए आपको उन्हें जोड़ना होगा. कुछ मामलों में, आपको एक नया फ़ॉर्म बनाना पड़ सकता है.
- नए फ़ॉर्म:
- हर लीड सबमिशन के लिए, CSV, वेबहुक, और एपीआई के डेटा आउटपुट में एक लीड स्टेज होगी.
- जब किसी चालू कैंपेन में, काम का सवाल मौजूद होता है, तो कन्वर्ज़न टाइप, "संभावित ग्राहक के लक्ष्य - लीड फ़ॉर्म - Google के होस्ट किए गए लीड फ़ॉर्म से मिले उपयोगकर्ता के जवाब" कन्वर्ज़न ऐक्शन में अपने-आप जुड़ जाएगा.
काम के सवाल वाला नया लीड फ़ॉर्म बनाने का तरीका
- “ऐसेट“ ड्रॉप-डाउन से, ऐसेट पर जाएं.
- असोसिएशन टैब में जाकर, टेबल टूलबार के ऊपर मौजूद सूची से लीड फ़ॉर्म चुनें.
- पेज के सबसे ऊपर मौजूद, “इसमें जोड़ें” ड्रॉप-डाउन में जाकर खाता चुनें.
- नया बनाएं विकल्प चुनें.
- हेडलाइन, कारोबार का नाम, और जानकारी डालें.
- वे सवाल चुनें जिन्हें लीड फ़ॉर्म में पूछना है. जारी रखने के लिए, आपको कम से कम एक विकल्प चुनना होगा.
- नाम
- ईमेल
- फ़ोन नंबर
- शहर
- पिन कोड
- राज्य / प्रांत
- देश
- कंपनी का नाम
- पद का नाम
- ऑफ़िस का ईमेल
- ऑफ़िस का फ़ोन नंबर
- नैशनल आईडी
- क्या आपकी उम्र _ साल से ज़्यादा है?
- “मनमुताबिक सवाल” सेक्शन में जाकर, + सवाल चुनें.
- पहले से तैयार सवालों के ड्रॉप-डाउन से कोई सवाल चुनें. इसके बाद, जवाब जोड़ें को चुनें.
- अगर कैटलॉग में पहले से मौजूद कोई ऐसा सवाल नहीं मिलता है जो आपके इंटेंट से मैच करता हो, तो खुद तैयार किए गए सवाल का सुझाव दिया जा सकता है. आपका सवाल या उससे मिलता-जुलता सवाल कैटलॉग में जोड़े जाने पर, आपके Google Ads खाते में इसकी सूचना दी जाएगी. सुझाए गए हर सवाल को कैटलॉग में नहीं जोड़ा जा सकता. जो सवाल जोड़े जाते हैं वे सबमिट करने की तारीख के बाद, एक या दो कामकाजी दिनों में दिखने लगेंगे. कैटलॉग में शामिल किए गए आपके सवालों का इस्तेमाल, विज्ञापन देने वाला कोई भी व्यक्ति या कंपनी अपने लीड फ़ॉर्म में कर सकती है. यह सुविधा सिर्फ़ कुछ भाषाओं के लिए उपलब्ध है.
- ये सवाल आपकी चुनी गई भाषा के आधार पर तय किए गए हैं.
- आपके सुझाए गए वे सवाल जो कैटलॉग में जोड़े जा चुके हैं या ऐसे सवाल जिन्हें आपने लीड फ़ॉर्म में पहले इस्तेमाल किया है, "आपके सवाल" सेक्शन में दिखेंगे. कैटलॉग में जोड़े गए नए सवालों की सूची को “नए सवाल” सेक्शन में जाकर ऐक्सेस किया जा सकता है.
- जवाब जोड़ने के लिए, एक साइड डायलॉग बॉक्स दिखेगा.
- कम से कम दो जवाब जोड़ें. हर जवाब में 70 से कम वर्ण होने चाहिए.
- आपको जिस जवाब को मान्य लीड के तौर पर सेट करना है उसके बगल में मौजूद बॉक्स पर सही का निशान लगाएं. इस जवाब के चुने जाने पर, आपको मान्य लीड के बारे में पता चलेगा.
- हो गया को चुनें.
- “निजता नीति यूआरएल” फ़ील्ड में यूआरएल जोड़ें. जानकारी इकट्ठा करने के लिए, निजता नीति ज़रूरी है और यह लीड फ़ॉर्म के आखिर में दिखती है.
- (सिर्फ़ सर्च कैंपेन के लिए) लीड फ़ॉर्म में बैकग्राउंड की इमेज जोड़ने के लिए, + इमेज जोड़ें को चुनें. बैकग्राउंड की इमेज का साइज़ 1.91:1 (1200 x 628 सुझाया गया) होना चाहिए.
- फ़ॉर्म सबमिट होने पर दिखने वाले मैसेज के लिए, हेडलाइन और जानकारी डालें. यह मैसेज तब दिखेगा, जब लोग अपनी संपर्क जानकारी सबमिट कर देंगे.
- फ़ॉर्म सबमिट होने पर दिखने वाले मैसेज में कॉल-टू-ऐक्शन भी जोड़ा जा सकता है. हालांकि, यह आपके कैंपेन टाइप के लिए उपलब्ध होना चाहिए. इस तरह का कॉल-टू-ऐक्शन आपके विज्ञापन के कॉल-टू-ऐक्शन से अलग होता है और किसी खास यूआरएल पर जाने के लिए कॉन्फ़िगर किया जा सकता है.
- अगर लोगों को विज्ञापन के साथ इंटरैक्ट करने के लिए बढ़ावा देने वाला कॉल-टू-ऐक्शन जोड़ना है, तो ड्रॉप-डाउन मेन्यू से कॉल-टू-ऐक्शन टाइप चुनें. इसके बाद, कॉल-टू-ऐक्शन की जानकारी जोड़ें.
- अगर आपको सीधे अपने कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट (सीआरएम) सिस्टम से लीड चाहिए, तो लीड फ़ॉर्म में अपनी वेबहुक जानकारी जोड़ें या Zapier को लिंक करें. हालांकि, ऐसा करना ज़रूरी नहीं है.
- लीड फ़ॉर्म ऑप्टिमाइज़ेशन के तौर पर, ज़्यादा संभावित ग्राहक या ज़्यादा वॉल्यूम चुनें.
- अगर पहली बार लीड फ़ॉर्म बनाया जा रहा है, तो सेवा की शर्तों को पढ़कर उन्हें स्वीकार करें.
- सेव करें को चुनें.
- “ऐसेट“ ड्रॉप-डाउन से, ऐसेट पर जाएं.
- असोसिएशन टैब में जाकर, टेबल टूलबार के ऊपर मौजूद सूची से लीड फ़ॉर्म चुनें.
- लीड फ़ॉर्म पर कर्सर घुमाएं और बदलाव करने के लिए, पेंसिल के आइकॉन को चुनें
- “मनमुताबिक सवाल” सेक्शन में जाकर, उस सवाल के लिए जवाब में बदलाव करें को चुनें जिसे आपको काम के सवाल के तौर पर सेट करना है. इसके बाद, एक साइड डायलॉग बॉक्स दिखेगा.
- आपको जिस जवाब को मान्य लीड के तौर पर सेट करना है उसके बगल में मौजूद बॉक्स पर सही का निशान लगाएं. इस जवाब के चुने जाने पर, आपको मान्य लीड के बारे में पता चलेगा.
- हो गया को चुनें.
- सेव करें को चुनें.
- “ऐसेट“ ड्रॉप-डाउन से, ऐसेट पर जाएं.
- असोसिएशन टैब में जाकर, टेबल टूलबार के ऊपर मौजूद सूची से लीड फ़ॉर्म चुनें.
- लीड फ़ॉर्म पर कर्सर घुमाएं और बदलाव करने के लिए, पेंसिल के आइकॉन
को चुनें.
- “मनमुताबिक सवाल” सेक्शन में जाकर, उस सवाल के लिए जवाब में बदलाव करें को चुनें जिसे आपको काम के सवाल के तौर पर सेट करना है. इसके बाद, एक साइड डायलॉग बॉक्स दिखेगा.
- आपको जिस जवाब को मान्य लीड के तौर पर सेट करना है उसके बगल में मौजूद बॉक्स पर सही का निशान लगाएं. इस जवाब के चुने जाने पर, आपको मान्य लीड के बारे में पता चलेगा.
- मौजूदा सवाल को काम के सवाल के तौर पर सेट करने के लिए, चेतावनी वाले डायलॉग बॉक्स में पुष्टि करें को चुनें.
- हो गया को चुनें.
- सेव करें को चुनें.
ऐसे सवाल जिनका जवाब देना ज़रूरी नहीं है
- फ़ॉर्म बिल्डर में, सभी तरह के सवालों को 'ज़रूरी नहीं है' के तौर पर मार्क किया जा सकता है.
- लीड के लिए बेहतर कन्वर्ज़न ट्रैकिंग की मदद से, व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी के आधार पर मेज़रमेंट की सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, उपयोगकर्ताओं को व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी (पीआईआई) कैटगरी में अपना ईमेल या फ़ोन नंबर डालना होगा.
- फ़ॉर्म में यह जानकारी दिखेगी कि किन सवालों का जवाब देना ज़रूरी नहीं है, ताकि उपयोगकर्ता फ़ॉर्म के यूज़र इंटरफ़ेस (यूआई) में उन्हें पहचान सकें.
- जिन सवालों का जवाब देना ज़रूरी नहीं है उनकी जानकारी का इस्तेमाल करके फ़ॉर्म सबमिशन की सुविधा चालू की जा सकती है.
- CSV, वेबहुक, और एपीआई की मदद से फ़ॉर्म सबमिशन की सुविधा दें. हालांकि, इसमें ज़रूरी है कि जवाब दिए गए और बिना जवाब वाले सवालों को खाली के तौर पर मार्क किया गया हो. जैसे, खाली स्ट्रिंग.
- काम के सवालों के जवाब देना ज़रूरी है. इन्हें 'ज़रूरी नहीं है' के तौर पर मार्क नहीं किया जा सकता.
परफ़ॉर्मेंस मेज़र करना
आपके पास यह देखने का विकल्प है कि आपका लीड फ़ॉर्म, Google Ads रिपोर्ट में कैसा परफ़ॉर्म कर रहा है. ध्यान रखें:
- जब भी लीड फ़ॉर्म को खोला जाता है, तो इसे एक क्लिक के तौर पर दर्ज किया जाता है.
- जब कोई व्यक्ति लीड फ़ॉर्म में अपनी जानकारी सबमिट करता है, तो इसे कन्वर्ज़न के तौर पर गिना जाता है. जब आपकी बनाई गई लीड फ़ॉर्म ऐसेट को मंज़ूरी मिल जाती है और वह इस्तेमाल की जा सकती है, तब Google Ads में लीड फ़ॉर्म कन्वर्ज़न ऐक्शन अपने-आप बन जाता है.
- Google Ads खाते में, परफ़ॉर्मेंस रिपोर्ट को “क्लिक टाइप” और “कन्वर्ज़न टाइप” के आधार पर सेगमेंट में बांटकर, क्लिक और कन्वर्ज़न की परफ़ॉर्मेंस तय की जा सकती है.
- Google Analytics में, लीड फ़ॉर्म की वजह से हुई विज़िट और कन्वर्ज़न को रिपोर्ट नहीं किया जाएगा. Analytics सिर्फ़ ऐसी यूज़र ऐक्टिविटी के बारे में रिपोर्ट करता है जो उपयोगकर्ताओं को सीधे आपकी वेबसाइट पर ले जाती हैं.
अपनी लीड डाउनलोड करना
- आपके पास लीड को ऐसी सामान्य CSV फ़ाइल या ऐडवांस CSV फ़ाइल के तौर पर डाउनलोड करने का विकल्प होता है जिसे सीआरएम में इंपोर्ट किया जा सके. अपनी CSV फ़ाइल डाउनलोड करने के बारे में ज़्यादा जानें.
- सीधे अपने सीआरएम में लीड पाने के लिए, वेबहुक इंटिग्रेशन भी सेट अप किया जा सकता है. इसके अलावा, अपनी लीड को फिर से पाने के लिए Google Ads API का इस्तेमाल किया जा सकता है.
- कैंपेन मेन्यू
में, ऐसेट पर जाएं.
- असोसिएशन टैब में, ऐसेट के टाइप के लिए लीड फ़ॉर्म के समरी कार्ड का हेडर चुनें.
- आपको अपने मौजूदा कैंपेन में जिस लीड फ़ॉर्म को जोड़ना है उसके बगल में मौजूद बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
- इसमें जोड़ें > कैंपेन को चुनें. आपने जो कैंपेन चुना है उसके लक्ष्य के तौर पर “लीड” विकल्प चुना होना चाहिए.
- हो गया को चुनें. अगर लीड फ़ॉर्म को किसी मौजूदा कैंपेन से अटैच किया गया है, तो वह कैंपेन, लीड फ़ॉर्म को मंज़ूरी मिलने के बाद ही चलेगा. कैंपेन सेटिंग के "लीड फ़ॉर्म" सेक्शन में जाकर, लीड फ़ॉर्म की समीक्षा का स्टेटस देखा जा सकता है.
- कैंपेन मेन्यू
में, ऐसेट पर जाएं.
- प्लस आइकॉन
चुनें. इसके बाद, लीड फ़ॉर्म चुनें.
- पेज के सबसे ऊपर मौजूद, “इसमें जोड़ें” ड्रॉपडाउन में जाकर खाता चुनें.
- नया बनाएं विकल्प चुनें.
- लीड फ़ॉर्म बनाने के लिए ज़रूरी जानकारी डालें.
- सेव करें को चुनें.
- कैंपेन मेन्यू
में, ऐसेट पर जाएं.
- असोसिएशन टैब में जाकर, टेबल टूलबार के ऊपर मौजूद सूची से लीड फ़ॉर्म चुनें.
- लीड फ़ॉर्म पर कर्सर घुमाएं और बदलाव करने के लिए, पेंसिल के आइकॉन
को चुनें.
- अपने लीड फ़ॉर्म में बदलाव करें.
- सेव करें को चुनें. लीड फ़ॉर्म में बदलाव करने पर कैंपेन रुक जाता है. इसके बाद, जब तक लीड फ़ॉर्म को मंज़ूरी न मिल जाए, तब तक कैंपेन चालू नहीं होता.
- कैंपेन मेन्यू
में, ऐसेट पर जाएं.
- असोसिएशन टैब में जाकर, टेबल टूलबार के ऊपर मौजूद सूची से लीड फ़ॉर्म चुनें.
- लीड फ़ॉर्म के बगल में मौजूद बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
- हटाएं को चुनें. लीड फ़ॉर्म को हटाने के बाद, उसे वापस नहीं लाया जा सकता. आपके पास अब भी, हटाए गए फ़ॉर्म से मिली पिछले 30 दिनों की लीड डाउनलोड करने का विकल्प है.