लर्निंग फ़ेज़ में, मांग बढ़ाने में मदद करने वाले टारगेट सीपीए कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस को समय के साथ बेहतर बनाने के लिए, हम लागत में बदलाव कर सकते हैं. यह सुविधा पुराने कन्वर्ज़न वॉल्यूम के आधार पर लागत में बदलाव करती है. साथ ही, इसका मकसद आपकी हर कार्रवाई की लागत (सीपीए) को सेट किए गए टारगेट सीपीए के आस-पास रखना है.
इस लेख में, इस सुविधा के फ़ायदों, इसके काम करने के तरीकों, ज़रूरी शर्तों, और रिपोर्टिंग से जुड़ी जानकारी के बारे में बताया गया है.
इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है
- फ़ायदे
- परफ़ॉर्मेंस के आधार पर लागत में बदलाव करने की सुविधा का काम करने का तरीका
- उपलब्धता और ज़रूरी शर्तें
- रिपोर्टिंग
फ़ायदे
- नए कैंपेन के लर्निंग फ़ेज़ में मदद करती है: यह सुविधा, नए कैंपेन के शुरुआती चरण में कन्वर्ज़न डेटा इकट्ठा करती है. इस दौरान परफ़ॉर्मेंस में बदलाव हो सकता है. परफ़ॉर्मेंस के आधार पर लागत में होने वाले बदलाव की वजह से, लागत में कमी आ सकती है. ऐसा तब होता है, जब आपका असल कन्वर्ज़न रेट, अनुमानित कन्वर्ज़न रेट से कम हो. इससे आपके कैंपेन को शुरुआती चरण में बेहतर तरीके से कैलिब्रेट करने में मदद मिलती है.
- बेहतर तरीके से टारगेट हासिल करना: परफ़ॉर्मेंस के आधार पर लागत में बदलाव करने वाला सिस्टम, आपके कैंपेन को ऑप्टिमाइज़ करता है. इसके लिए, वह डिलीवर किए गए सीपीए को आपके टारगेट के करीब लाने की कोशिश करता है. परफ़ॉर्मेंस में कई वजहों से बदलाव हो सकता है. जैसे, आपकी वेबसाइट में बदलाव, कैंपेन सेटअप में बदलाव या बाज़ार में बदलाव.
परफ़ॉर्मेंस के आधार पर लागत में बदलाव की सुविधा का काम करने का तरीका
टीसीपीए कैंपेन के लिए, आपके टारगेट की तुलना में कुछ कन्वर्ज़न की लागत ज़्यादा और कुछ की लागत कम हो सकती है. हालांकि, Google Ads आपके हर कन्वर्ज़न की लागत को सेट किए गए टारगेट सीपीए के बराबर रखने की कोशिश करेगा. सीपीए में ये बदलाव इसलिए होते हैं, क्योंकि आपका असल सीपीए कई फ़ैक्टर पर निर्भर करता है. जैसे, आपकी वेबसाइट या विज्ञापनों में होने वाले बदलाव. इसके अलावा, आपका असल कन्वर्ज़न रेट, अनुमानित कन्वर्ज़न रेट से कम या ज़्यादा हो सकता है.
परफ़ॉर्मेंस के आधार पर लागत में बदलाव करने की सुविधा, कन्वर्ज़न की सीमित जानकारी होने पर कन्वर्ज़न के अनुमानों में होने वाले संभावित बदलावों को ठीक करती है. साथ ही, सीपीए को ज़्यादा से ज़्यादा स्थिर रखने में आपकी मदद करती है. इसके लिए, यह सुविधा मांग बढ़ाने में मदद करने वाले टीसीपीए कैंपेन में विज्ञापन की परफ़ॉर्मेंस के आधार पर, लागत में बदलाव करती है. अगर लर्निंग फ़ेज़ के दौरान किसी कैंपेन को उम्मीद से कम कन्वर्ज़न मिलते हैं, तो लागत कम की जा सकती है.
उपलब्धता और ज़रूरी शर्तें
इस सुविधा के लिए ज़रूरी शर्तें कई बातों पर निर्भर करती हैं, जैसे कि आपके खाते पर हुई गतिविधि असली है या नहीं और आपका खाता कितना पुराना है. यह सुविधा विज्ञापन देने वाले सिर्फ़ उन लोगों या कंपनियों के लिए उपलब्ध है जो कन्वर्ज़न ट्रैकिंग, बिड, और बजट के लिए, सबसे सही तरीकों का लगातार पालन करती हैं. हालांकि, इन फ़ैक्टर में बदलाव भी हो सकता है. इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, ज़रूरी शर्तों का पालन करना ज़रूरी है. हालांकि, इससे यह गारंटी नहीं मिलती कि सुविधा लागू हो जाएगी.
ऐसा हो सकता है कि लागत में हुए बदलाव को सिर्फ़ कुछ कैंपेन या कुछ खास दिनों के लिए लागू किया जाए:
- ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले मांग बढ़ाने में मदद करने वाले टीसीपीए कैंपेन के लिए, परफ़ॉर्मेंस के आधार पर लागत में बदलाव करने की सुविधा, कैंपेन शुरू होने के पांच दिनों के अंदर अपने-आप चालू हो जाएगी.
- लागत में किया गया बदलाव, तीन हफ़्तों तक या तब तक लागू रहता है, जब तक आपका खाता या कैंपेन, तय की गई अवधि या लागत में बदलाव की सीमा तक नहीं पहुंच जाता.
रिपोर्टिंग
परफ़ॉर्मेंस के आधार पर लागत में बदलाव करने की सुविधा, बैकग्राउंड में आसानी से काम करती है. इससे आपके कैंपेन की कुल लागत उसकी परफ़ॉर्मेंस के हिसाब से तय की जा सकती है.
अपने-आप होने वाले सभी अडजस्टमेंट के बाद, लागत की रिपोर्टिंग में वह कुल लागत दिखेगी जिसे आपको चुकाना होगा. कैंपेन शुरू होने के बाद, लागत की रिपोर्टिंग में इन अडजस्टमेंट को दिखने में पांच दिन तक लग सकते हैं. इन बदलावों के लिए, अलग से कोई लाइन आइटम, क्रेडिट या सूचनाएं नहीं होती हैं. उदाहरण के लिए, अगर आपके कैंपेन को उम्मीद से कम कन्वर्ज़न मिले हैं, तो सिस्टम इसे ध्यान में रखते हुए आपकी फ़ाइनल लागत में अपने-आप बदलाव कर सकता है.