Google Ads में Ask Advisor, Gemini की क्षमताओं के साथ बनाया गया है. यह एजेंट की तरह काम करने एक वाला टूल है जो बातचीत की सुविधा देता है. यह आपके कारोबार के यूनीक लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए आपके कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद करता है. Ask Advisor आपकी ज़रूरतों को ध्यान में रखकर आपके सवालों के जवाब दे सकता है और आपके कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस का आकलन करके उसे बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. इतना ही नहीं, यह परफ़ॉर्मेंस या विज्ञापन नीति से जुड़ी समस्याओं को हल कर सकता है और नए टेक्स्ट और इमेज क्रिएटिव के सुझाव दे सकता है.
इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है
- Ask Advisor कैसे काम करता है
- Ask Advisor से किए जा सकने वाले कामों के उदाहरण
- Ask Advisor इस्तेमाल करने के बारे में सलाह
Ask Advisor कैसे काम करता है
Ask Advisor एक ऐसा टूल है जिसे Google Ads के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है. यह आपके सवालों को समझ सकता है और आपकी ज़रूरतों के हिसाब से जवाब दे सकता है. Ask Advisor का इस्तेमाल करके, उन हिस्सों की पहचान की जा सकती है जिनमें सुधार की गुंजाइश है. साथ ही, कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस पर असर डालने वाली समस्याओं को हल किया जा सकता है. इसके अलावा, अगर आपकी अनुमति हो, तो यह सुझाए गए बदलावों को लागू भी कर सकता है.
Google Ads में Ask Advisor को ऐक्सेस करने के लिए, यहां दिया गया तरीका अपनाएं:
- अपने Google Ads खाते में, सबसे ऊपर दाएं कोने में मौजूद Ask Advisor
आइकॉन चुनें. इस आइकॉन पर आपको “Ask Advisor-बीटा वर्शन” लिखा हुआ दिखता है. आपको यह विकल्प तब दिखता है, जब आपका खाता ज़रूरी शर्तें पूरी करता है.
- इससे दाईं ओर मौजूद पैनल में, Ask Advisor विंडो खुलेगी.
- Ask Advisor में अपनी क्वेरी टाइप करें.
- Ask Advisor को आपका अनुरोध प्रोसेस करने में कुछ समय लग सकता है.
- जनरेट की गई इमेज, आपके लैंडिंग पेज से ली जाती हैं या Google के एआई से जनरेट होती हैं.
- हर जवाब के लिए, 'पसंद करें' या 'नापसंद करें' बटन का इस्तेमाल करके, प्रॉडक्ट टीम को अपनी राय दी जा सकती है.
- अपने खाते में सुझाव लागू करने से पहले, यह पक्का करना आपकी ज़िम्मेदारी है कि अपनाए जा रहे सुझाव, सटीक और काम के हों.
- ध्यान दें कि फ़िलहाल, Ask Advisor एमसीसी खातों में उपलब्ध नहीं है.
Ask Advisor से किए जा सकने वाले कामों के उदाहरण
| थीम | गतिविधियां | क्वेरी के उदाहरण |
| परफ़ॉर्मेंस मॉनिटर करना | इसकी मदद से, कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस रिपोर्ट जनरेट की जा सकती हैं |
"मेरे कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस हफ़्ते दर हफ़्ते कैसी रही?" या "मुझे बताएं कि इस महीने, मोबाइल पर किस कैंपेन से सबसे ज़्यादा कन्वर्ज़न मिले." |
| इसकी मदद से, परफ़ॉर्मेंस में हुए बदलावों की वजहों का पता लगाया जा सकता है |
"ब्रैंड की पहुंच बढ़ाने के लिए बनाए गए मेरे कैंपेन के क्लिक की संख्या में कमी क्यों हुई?" या "किन वजहों से कन्वर्ज़न की संख्या में बढ़ोतरी हुई?" या "इस कैंपेन के लिए बिडिंग में कब बदलाव हुआ?” |
|
| विज्ञापन दिखाने से जुड़ी समस्याएं हल करना | इसकी मदद से, परफ़ॉर्मेंस से जुड़ी समस्याओं को हल किया जा सकता है |
"मेरे कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस में गिरावट क्यों आ रही है?” या “कन्वर्ज़न की संख्या में बहुत ज़्यादा गिरावट क्यों हो रही है?” |
| इसकी मदद से, Google Ads की नीतियों को समझा जा सकता है और नीतियों के उल्लंघन से जुड़ी समस्याओं को हल किया जा सकता है |
"मुझे बताएं कि मेरा विज्ञापन अस्वीकार क्यों किया गया? इस समस्या को हल करने के लिए मुझे क्या करना होगा?" या “कृपया अस्वीकार किए गए विज्ञापनों के ख़िलाफ़ अपील करें” या “कृपया मेरा फ़ाइनल यूआरएल अपडेट करें” |
|
| इसकी मदद से, पहचान की पुष्टि करने की प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं को हल किया जा सकता है |
"क्या पहचान की पुष्टि करने की प्रक्रिया में मुझे मदद मिल सकती है? मुझे समझ नहीं आ रहा कि प्रोसेस पूरी करने के लिए मुझे क्या करना होगा?" या "मुझे बताएं कि क्या मैंने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ सबमिट कर दिए हैं?" |
|
| बिलिंग से जुड़ी सहायता पाना |
"मुझे बकाया पेमेंट कैसे करना है?" या "मेरा पेमेंट पूरा क्यों नहीं हुआ?" या "मुझे खाते का नया बजट कैसे बनाना है?" |
|
| कैंपेन बनाना और उसे ऑप्टिमाइज़ करना | इसकी मदद से, कैंपेन को ऑप्टिमाइज़ करने के सुझाव पाए जा सकते हैं |
"मैं अपने परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन को कैसे ऑप्टिमाइज़ करूं?" या "मुझे अपने खाते को ऑप्टिमाइज़ करने के कुछ तरीके बताएं, ताकि मेरे कारोबार में बढ़ोतरी हो सके?" |
| इसकी मदद से, कैंपेन के लिए ऐसेट जनरेट की जा सकती हैं. साथ ही, हेडलाइन और ब्यौरों को बेहतर बनाने के लिए सुझाव पाए जा सकते हैं |
"क्या मुझे अपने नए परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन के लिए, कुछ इमेज जनरेट करने में मदद मिल सकती है?" या "मेरे मौजूदा कैंपेन के लिए, कुछ बेहतर हेडलाइन बनाने में मेरी मदद करें" |
|
| इसकी मदद से, मौजूदा/नए कैंपेन के लिए कीवर्ड जनरेट किए जा सकते हैं |
"मुझे बिना ब्रैंड वाले सर्च कैंपेन के लिए कुछ कीवर्ड के सुझाव दें" या "मुझे इस कैंपेन के लिए कीवर्ड के कुछ नए आइडिया दें" |
|
| इसकी मदद से, कैंपेन से जुड़े नए आइडिया पाए जा सकते हैं |
“मेरी वेबसाइट के लिए कैंपेन के नए आइडिया दें” या “मुझे इस वर्टिकल के लिए नया कैंपेन बनाने का तरीका बताएं? शुरू करने के लिए मुझे ऐसेट के सुझाव दें” |
|
| रिपोर्टिंग | रिपोर्ट जनरेट करना | “मुझे उन कैंपेन की रिपोर्ट दिखाएं जिनमें हर हफ़्ते सबसे ज़्यादा बढ़ोतरी हुई है” या “पिछले 30 दिनों में मिले इंप्रेशन के लिए ग्राफ़ चार्ट जनरेट करें” |
| शिक्षा | अपने खाते और मार्केट की जानकारी के लिए, सबसे सही तरीकों और कॉन्सेप्ट के बारे में ज़्यादा जानें | “मुझे अपने कारोबार के बारे में ज़्यादा लोगों को बताना है. मुझे कहां से शुरुआत करनी चाहिए?” या “मुझे परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन कब बनाना चाहिए?” या “मैक्स सीपीसी बिडिंग की रणनीति क्या है?” |
Ask Advisor इस्तेमाल करने के बारे में सलाह
- प्रॉम्प्ट देते समय, अपनी क्वेरी के बारे में सटीक जानकारी दें. कीवर्ड, कैंपेन के नाम या मेट्रिक/डाइमेंशन की जानकारी दें.
- Ask Advisor के साथ बातचीत करें. जिस विषय पर चर्चा की जा रही हो उससे जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं या किसी नए विषय पर बातचीत शुरू की जा सकती है.
- Ask Advisor, बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए जवाबों के सुझाव देता है. सुझाए गए विकल्प चुने जा सकते हैं या अपनी क्वेरी टाइप की जा सकती है.
- पुरानी बातचीत देखने के लिए, “चैट का इतिहास” (घड़ी का आइकॉन) का इस्तेमाल करें.
- पिछली चैट से सेव किया गया कॉन्टेक्स्ट देखने के लिए, “सेव की गई जानकारी” (तीन बिंदु वाले आइकॉन में जाकर) का इस्तेमाल करें.