"कॉन्टेंट कितना सही है" रिपोर्ट का इस्तेमाल करके, इंप्रेशन के सोर्स (उदाहरण के लिए, YouTube, वेब खोज, मोबाइल ऐप्लिकेशन) के हिसाब से अपने विज्ञापनों पर मिले इंप्रेशन देखे जा सकते हैं. "कॉन्टेंट कितना सही है" रिपोर्ट में, YouTube इन-स्ट्रीम विज्ञापन, अगले वीडियो फ़ीड वाले होस्ट वीडियो, YouTube Shorts, Google वीडियो पार्टनर, और YouTube मोबाइल ऐप्लिकेशन, और सर्च पार्टनर नेटवर्क की जानकारी मिलती है. साथ ही, YouTube चैनलों के हिसाब से ग्रुप किए गए इंप्रेशन भी देखे जा सकते हैं. यह सुविधा इन-स्ट्रीम कॉन्टेंट, फ़ीड में विज्ञापन या शॉर्ट वीडियो के बगल में दिखने वाले कॉन्टेंट, वेबपेजों, और मोबाइल ऐप्लिकेशन के इंप्रेशन के लिए उपलब्ध है. इस लेख में, "कॉन्टेंट कितना सही है" रिपोर्ट के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब दिए गए हैं.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्लेसमेंट क्या है?
YouTube: यहां पर प्लेसमेंट का मतलब है ऐसे चैनल या वीडियो जहां आपके विज्ञापन दिखाए जाते हैं. ये प्लेसमेंट, सिर्फ़ YouTube के वॉच पेज (इन-स्ट्रीम विज्ञापन और YouTube पर 'अगला वीडियो' फ़ीड में दिखने वाले विज्ञापन) और YouTube Shorts पर दिखने वाले विज्ञापनों के लिए रिपोर्ट किए जाते हैं. इन फ़ॉर्मैट पर नहीं दिखने वाले विज्ञापनों (उदाहरण के लिए, YouTube के होम फ़ीड पर दिखने वाले विज्ञापन) को “youtube.com” पर दिखने वाले विज्ञापनों के तौर पर रिपोर्ट किया जाता है.
ध्यान दें: चैनल पेज पर विज्ञापन नहीं दिखाए जा सकते. हालांकि, अगर टारगेटिंग के लिए किसी चैनल प्लेसमेंट का इस्तेमाल किया जाता है, तो टारगेट किए गए चैनल के उन सभी वीडियो पर विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं जो विज्ञापन दिखाने की शर्तें पूरी करते हैं. इसके लिए, ज़रूरी है कि वीडियो वॉच पेज पर देखे जा रहे हों.
वीडियो कैंपेन के सभी सब-टाइप में, पॉज़िटिव प्लेसमेंट टारगेटिंग का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. YouTube पर डिसप्ले विज्ञापन दिखाने का तरीका जानें.
Display Network: यहां पर प्लेसमेंट का मतलब है ऐसी वेबसाइटें, पेज, और ऐप्लिकेशन जहां आपके विज्ञापन दिखाए जाते हैं.
सर्च पार्टनर नेटवर्क: प्लेसमेंट, वे वेबसाइटें होती हैं जहां सर्च पार्टनर नेटवर्क में आपके विज्ञापन दिखाए गए थे.
ऐप्लिकेशन विज्ञापन प्लेसमेंट: इसमें YouTube वीडियो (TrueView), वेबपेज (GDN), और मोबाइल ऐप्लिकेशन (AdMob) में विज्ञापन दिखाने वाली जगहें शामिल हैं.
youtube.com प्लेसमेंट का क्या मतलब है?
मैं वीडियो लेवल पर YouTube प्लेसमेंट और साइट प्लेसमेंट कैसे देखूं? मुझे सिर्फ़ चैनल या डोमेन लेवल पर प्लेसमेंट दिख रहे हैं
मैंने किसी चुनिंदा प्लेसमेंट को टारगेट किया है, लेकिन मुझे अपनी रिपोर्ट में उस प्लेसमेंट से जुड़े इंप्रेशन नहीं दिख रहे
क्या रिपोर्ट में मौजूद इंप्रेशन की संख्या और मेरे बिल में दिखने वाले इंप्रेशन की संख्या एक होती है?
रिपोर्ट में मौजूद इंप्रेशन की संख्या, Google Ads में आपके बिल में दिखने वाले इंप्रेशन से अलग होती है.
अमान्य ट्रैफ़िक को हटाने के लिए, ज़्यादातर रिपोर्ट अपडेट की जाती हैं, ताकि आपको उस ट्रैफ़िक के लिए कोई पेमेंट न देना पड़े. हालांकि, 'कॉन्टेंट कितना सही है' रिपोर्ट को नियमित तौर पर अपडेट नहीं किया जाता और इसमें अमान्य ट्रैफ़िक शामिल हो सकता है. आपसे किन इंप्रेशन के लिए पेमेंट लिया जा रहा है, इसकी जानकारी के लिए अपना बिलिंग इनवॉइस देखें.
इस रिपोर्ट में मौजूद इंप्रेशन की गिनती को फ़ाइनल नहीं मानना चाहिए. बिलिंग में शामिल किए गए इंप्रेशन के बारे में जानने के लिए, बिलिंग इनवॉइस देखें. अमान्य ट्रैफ़िक के बारे में ज़्यादा जानें.
मेरी Google Ads प्लेसमेंट रिपोर्ट में सभी प्लेसमेंट क्यों नहीं दिखते?
मुझे YouTube के कुछ प्लेसमेंट (चैनल का नाम, चैनल आईडी, वीडियो का नाम, यूआरएल) के लिए "उपलब्ध नहीं है" क्यों दिख रहा है?
YouTube पर वीडियो कई वजहों से मिटाए या हटाए जा सकते हैं. इनमें, क्रिएटर का अपने खाते से वीडियो मिटाना, नीति के उल्लंघन या निजता सेटिंग में किए गए बदलाव शामिल हैं.
अगर किसी कैंपेन के विज्ञापन को किसी वीडियो पर दिखाया जाता है और इसके बाद, वह वीडियो हटा या मिटा दिया जाता है, तो प्लेसमेंट रिपोर्ट में उस प्लेसमेंट को "उपलब्ध नहीं है" के तौर दिखाया जाएगा. इस प्लेसमेंट से मिले इंप्रेशन का डेटा भी रिपोर्ट में दिखेगा.
प्लेसमेंट या वीडियो की भाषा, कैंपेन के लिए टारगेट की गई भाषा से क्यों अलग है?
तीन अलग-अलग रिपोर्ट क्यों हैं?
"कॉन्टेंट कितना सही है" रिपोर्ट में, YouTube Shorts में दिखने वाले विज्ञापनों के पहले और बाद में दिखाए गए कॉन्टेंट का प्लेसमेंट डेटा दिखता है.
“विज्ञापन कहां दिखाए गए" रिपोर्ट में, सामान्य प्लेसमेंट का डेटा दिखता है. इसमें परफ़ॉर्मेंस मैक्स और यूनिवर्सल ऐप्लिकेशन कैंपेन का डेटा शामिल नहीं होता. "विज्ञापन कहां दिखाए गए" रिपोर्ट, YouTube Shorts पर सिर्फ़ विज्ञापन से पहले के कॉन्टेंट के लिए प्लेसमेंट की जानकारी दिखाती है. “विज्ञापन कहां दिखाए गए” रिपोर्ट के बारे में ज़्यादा जानें.
परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन की प्लेसमेंट रिपोर्ट, "विज्ञापन कहां दिखाए गए" रिपोर्ट के विकल्प के तौर पर, परफ़ॉर्मेंस मैक्स से जुड़ा प्लेसमेंट डेटा दिखाती है. परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन की प्लेसमेंट रिपोर्ट के बारे में ज़्यादा जानें.
"कॉन्टेंट कितना सही है" रिपोर्ट में, उतने इंप्रेशन क्यों नहीं दिखते जितने कैंपेन को मिले हैं?
"कॉन्टेंट कितना सही है" रिपोर्ट में, “विज्ञापन कहां दिखाए गए” रिपोर्ट के मुकाबले इंप्रेशन की संख्या अलग क्यों है?
मेरी कैंपेन की रिपोर्टिंग में, किस तरह के कैंपेन "कॉन्टेंट कितना सही है" रिपोर्ट दिखाते हैं?
- "कॉन्टेंट कितना सही है" रिपोर्ट, सर्च कैंपेन को छोड़कर सभी तरह के कैंपेन के लिए दिखेगी.
- फ़िलहाल, 'कॉन्टेंट कितना सही है' रिपोर्ट में इन फ़ॉर्मैट का इस्तेमाल किया जा सकता है:
- YouTube इन-स्ट्रीम
- अगला वीडियो (डब्ल्यूएन) फ़ीड में होस्ट किया गया वीडियो
- YouTube Shorts
- Google वीडियो पार्टनर (जीवीपी)
- मोबाइल ऐप्लिकेशन
- 'कॉन्टेंट कितना सही है' रिपोर्ट में, 'अगला वीडियो' फ़ीड के आस-पास दिखने वाले विज्ञापन या होम फ़ीड के लिए सहायता नहीं मिलती. YouTube के ऐसे फ़ॉर्मैट जो काम नहीं करते उन्हें youtube.com डोमेन के तहत इकट्ठा किया जाएगा और उनकी रिपोर्ट की जाएगी.
- 'कॉन्टेंट कितना सही है' रिपोर्ट में, चैनल के लेवल पर YouTube TV की रिपोर्टिंग की सुविधा काम करती है. हालांकि, इसमें शो के लेवल पर रिपोर्टिंग की सुविधा काम नहीं करती.
- फ़िलहाल, 'कॉन्टेंट कितना सही है' रिपोर्ट में, Google TV के लिए प्लेसमेंट रिपोर्टिंग की सुविधा काम नहीं करती. Google TV की सभी रिपोर्टिंग, tv.google.com के तहत एग्रीगेट की जाएंगी
एक ही प्लेसमेंट के लिए, "कॉन्टेंट कितना सही है" रिपोर्ट और "परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन की प्लेसमेंट" रिपोर्ट में इंप्रेशन की संख्या अलग-अलग क्यों होती है
"विज्ञापन कहां दिखाए गए" रिपोर्ट में परफ़ॉर्मेंस का डेटा क्यों दिखता है, जबकि "परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन की प्लेसमेंट" रिपोर्ट और "कॉन्टेंट कितना सही है" रिपोर्ट में नहीं दिखता?
