कैंपेन पेज और बिलिंग पेजों पर लागत में अंतर के बारे में जानकारी

कैंपेन टैब, बिलिंग पेजों, और इनवॉइस को लागत की जानकारी को अलग-अलग तरीके से दिखाने के लिए डिज़ाइन किया गया था. इसलिए, कभी-कभी इन पर दिखने वाली लागत की जानकारी में आपको अंतर दिख सकता है. ऐसा होना सामान्य बात है. ये अंतर, प्रमोशन या किसी गलती की भरपाई के लिए क्रेडिट की वजह से दिखते हैं. इन क्रेडिट में अमान्य क्लिक क्रेडिट, ओवर डिलीवरी क्रेडिट, और क्रेडिट अडजस्टमेंट शामिल हैं. इन बदलावों को खाते में दिखने में समय लगता है. इस वजह से, आपके खाते और इनवॉइस में अलग-अलग जानकारी दिखती है.

आपके खाते में होने वाले किसी भी तरह के अडजस्टमेंट, बिलिंग की खास जानकारी या ट्रांज़ैक्शन पेज पर दिखते हैं, लेकिन कैंपेन टैब पर नहीं. लागत की सटीक जानकारी के लिए, अपने बिलिंग पेज देखें.

महीने के इनवॉइस का इस्तेमाल करने वाले खातों के लिए

दो में से पहला चरण: बिलिंग से जुड़े लेन-देन का इतिहास देखना

  1. बिलिंग मेन्यू बिलिंग का आइकॉन में, लेन-देन पर जाएं.
  2. आपको बिलिंग से जुड़े लेन-देन का इतिहास दिखेगा.

दो में से दूसरा चरण: अपने खाते का बजट देखना

  1. बिलिंग मेन्यू बिलिंग का आइकॉन में, खाते के बजट पर जाएं.
  2. आपको अपने खाते पर लागू होने वाले क्रेडिट या अन्य अडजस्टमेंट दिखेंगे.

ऑटोमैटिक या मैन्युअल पेमेंट की सुविधा वाले खातों के लिए

दो में से पहला चरण: अपनी बिलिंग की खास जानकारी देखना

  1. बिलिंग मेन्यू बिलिंग का आइकॉन में, खास जानकारी पर जाएं.
  2. महीने का कार्ड खोलें और अडजस्टमेंट सेक्शन में, अपने खाते पर लागू किए गए ओवर डिलीवरी क्रेडिट, प्रोमो कोड या अमान्य क्लिक क्रेडिट देखें.

दो में से दूसरा चरण: अपनी बिलिंग से जुड़ी गतिविधि देखना

  1. बिलिंग मेन्यू बिलिंग का आइकॉन में, बिलिंग से जुड़ी गतिविधि पर जाएं.
  2. टेबल में, “टाइप” के लिए फ़िल्टर बनाएं, ताकि आप अपने खाते पर लागू किए गए “अडजस्टमेंट” देख सकें. ध्यान दें कि सिर्फ़ पिछले तीन महीनों का डेटा देखा जा सकता है.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
Drive Revenue with Optiscore

Want to improve account health and drive business goals? Learn from industry & Google experts on how to drive revenue with the help of Optimization Score & Auto Apply Recommendations.

Register Now

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
4203753525924080658
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
true
73067
false
false
true
true
false