App Connect की मदद से, अपने ग्राहकों को वेब से ऐप्लिकेशन पर जाने का अनुभव दिया जा सकता है. साथ ही, सर्च और परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन जैसे वेब कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाया जा सकता है. इस लेख में, Google Ads में App Connect को सेट अप करने के सिलसिलेवार निर्देश दिए गए हैं.
इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है
- शुरू करना
- App Connect को ऐक्सेस करने का तरीका
- कन्वर्ज़न ट्रैकिंग सेट अप करने का तरीका
- डीप लिंकिंग को सेट अप करने का तरीका
- “App Connect के सेटअप को ऑप्टिमाइज़ करें” कॉम्पोनेंट का इस्तेमाल करने का तरीका
शुरू करना
अगर आपको App Connect के बारे में नहीं पता है, तो App Connect के बारे में ज़्यादा जानें. App Connect का इस्तेमाल शुरू करने में मदद पाने के लिए, Google Ads में खास तौर पर App Connect के इंटरफ़ेस का इस्तेमाल करें.
App Connect को ऐक्सेस करने का तरीका
- टूल आइकॉन
पर क्लिक करके, ऐप्लिकेशन विज्ञापन हब पर जाएं. यह आपको ऐप्लिकेशन को कनेक्ट करने वाले इंटिग्रेशन के इंटरफ़ेस पर ले जाएगा.
कन्वर्ज़न ट्रैकिंग सेट अप करने का तरीका
कन्वर्ज़न ट्रैकिंग सेट अप करने के बाद, आपको पता चलेगा कि जब कोई उपयोगकर्ता आपके ऐप्लिकेशन से इंटरैक्ट करता है, तो क्या होता है. इस इंटरैक्शन में, इन-ऐप्लिकेशन खरीदारी से लेकर न्यूज़लेटर साइनअप करने तक की प्रोसेस शामिल है. कन्वर्ज़न ट्रैकिंग को सेट अप करने के लिए, यह तरीका अपनाएं:
अपनी भाषा में सबटाइटल देखने के लिए, YouTube कैप्शन चालू करें. इसके लिए, वीडियो प्लेयर में मौजूद सेटिंग आइकॉन को चुनें. इसके बाद, सबटाइटल/कॉपी को चुनकर अपनी भाषा चुनें.
चार में से पहला चरण: एसडीके लागू करना और खाते लिंक करना
- App Connect के इंटरफ़ेस में, “कन्वर्ज़न ट्रैकिंग सेटअप” सेक्शन पर जाएं.
- “एसडीके लागू करना और Ads खाता लिंक करना” के बगल में मौजूद, शुरू करें पर क्लिक करें.
- नए पेज पर, ऐप्लिकेशन मेज़रमेंट की सेवा देने वाली कंपनी के हिसाब से, मैनेज करें और लिंक करें पर क्लिक करें.
- ध्यान दें: नए पेज पर आपको यह दिखेगा कि आपने Google Analytics for Firebase या तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन ऐनलिटिक्स प्रोवाइडर को लिंक किया है या नहीं.
- एसडीके को लिंक करने की प्रोसेस पूरी करने के लिए, निर्देशों का पालन करें.
चार में से दूसरा चरण: इन-ऐप्लिकेशन कन्वर्ज़न ऐक्शन इंपोर्ट करना
- App Connect के इंटरफ़ेस में, “कन्वर्ज़न ट्रैकिंग सेटअप” सेक्शन पर जाएं.
- “इन-ऐप्लिकेशन कन्वर्ज़न ऐक्शन इंपोर्ट करना” के बगल में मौजूद, शुरू करें पर क्लिक करें.
- नए पेज पर, आपको लिंक किया गया एसडीके, आपका ऐप्लिकेशन, और कितने कन्वर्ज़न ऐक्शन उपलब्ध हैं, यह दिखेगा.
- आपको जिस ऐप्लिकेशन और प्लैटफ़ॉर्म से ऐप्लिकेशन कन्वर्ज़न सेट अप करने हैं उसके बगल में मौजूद, इंपोर्ट करें पर क्लिक करें.
- इंपोर्ट करना है, तो इन-ऐप्लिकेशन कन्वर्ज़न चुनने के लिए निर्देशों का पालन करें.
चार में से तीसरा चरण: बिडिंग की मदद से परफ़ॉर्मेंस ऑप्टिमाइज़ करना
- App Connect के इंटरफ़ेस में, “कन्वर्ज़न ट्रैकिंग सेटअप” सेक्शन पर जाएं.
- “बिडिंग की मदद से परफ़ॉर्मेंस ऑप्टिमाइज़ करना” के बगल में मौजूद, शुरू करें पर क्लिक करें.
- नए पेज पर, आपको इंपोर्ट किए गए कन्वर्ज़न दिखेंगे.
- “खरीदारी” टेबल में जाकर, “ऐक्शन ऑप्टिमाइज़ेशन” कॉलम में मौजूद ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें.
- “सेकंडरी” को “प्राइमरी” पर स्विच करें.
- ध्यान दें: प्राइमरी का मतलब है कि किसी चुनिंदा इन-ऐप्लिकेशन कन्वर्ज़न का इस्तेमाल बिडिंग में किया जा सकता है.
चार में से चौथा चरण: स्मार्ट बिडिंग की रणनीति का इस्तेमाल करना
- App Connect के इंटरफ़ेस में, “कन्वर्ज़न ट्रैकिंग सेटअप” सेक्शन पर जाएं.
- “स्मार्ट बिडिंग की रणनीति का इस्तेमाल करना” के बगल में मौजूद, शुरू करें पर क्लिक करें.
- नए पेज पर, आपको अपने खाते में ऐसे अलग-अलग कैंपेन दिखेंगे जिनमें फ़िलहाल स्मार्ट बिडिंग की रणनीति का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है.
- “बिडिंग की रणनीति का ऑप्टिमाइज़ेशन” कॉलम में जाकर, उस कैंपेन की लाइन में बिडिंग की रणनीति में बदलाव करें पर क्लिक करें जिसमें आपको बदलाव करना है.
- कैंपेन सेटअप पेज पर जाकर, “बिडिंग” ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें.
- स्मार्ट बिडिंग चुनें.
अगर आपने कन्वर्ज़न ट्रैकिंग सेट अप करने के सभी चरणों को पूरा कर लिया है, तो आपको App Connect के इंटरफ़ेस में, “कन्वर्ज़न ट्रैकिंग सेटअप” सेक्शन में हर चरण के बगल में “हो गया” दिखेगा.
डीप लिंकिंग को सेट अप करने का तरीका
डीप लिंकिंग सेट अप करने के बाद, अपने विज्ञापन से ग्राहक को सीधे अपने ऐप्लिकेशन के किसी पेज पर ले जाया जा सकता है. शुरुआती सेट अप की प्रोसेस पूरी होने के बाद, इनमें से हर चरण को ऑप्टिमाइज़ किया जा सकता है. डीप लिंकिंग को सेट अप करने के लिए, यह तरीका अपनाएं:
अपनी भाषा में सबटाइटल देखने के लिए, YouTube कैप्शन चालू करें. इसके लिए, वीडियो प्लेयर में मौजूद सेटिंग आइकॉन को चुनें. इसके बाद, सबटाइटल/कॉपी को चुनकर अपनी भाषा चुनें.
तीन में से पहला चरण: डीप लिंकिंग से जुड़े अवसरों की पहचान करना
- App Connect के इंटरफ़ेस में, “डीप लिंकिंग सेटअप” सेक्शन पर जाएं.
- “डीप लिंकिंग से जुड़े अवसरों की पहचान करना” के बगल में मौजूद, शुरू करें पर क्लिक करें.
- नए पेज पर, आपको अपने ऐप्लिकेशन में डीप लिंक लागू करने के लिए, सबसे ज़्यादा अवसर दिखेंगे.
डीप लिंक के बारे में ज़्यादा जानें.
तीन में से दूसरा चरण: लागू किए गए डीप लिंक ठीक करना
- App Connect के इंटरफ़ेस में, “डीप लिंकिंग सेटअप” सेक्शन पर जाएं.
- “लागू किए गए डीप लिंक ठीक करना” के बगल में मौजूद, शुरू करें पर क्लिक करें.
- नए पेज पर, आपको यह दिखेगा कि ऐप्लिकेशन लेवल पर आपके कितने डीप लिंक गलत तरीके से कॉन्फ़िगर किए गए हैं. साथ ही, आपको यह भी दिखेगा कि किस तरह की गड़बड़ी का पता चला है.
- आपको जिस डीप लिंक को देखना है या ठीक करना है उसकी लाइन में, डीप लिंक की पुष्टि करें पर क्लिक करें.
- “डीप लिंक की पुष्टि करने वाले प्रोग्राम” पेज पर, आपको अपने डीप लिंक से जुड़ी समस्याओं और उन्हें ठीक करने के तरीके के बारे में जानकारी मिलेगी.
- डीप लिंक ठीक करने के लिए, निर्देशों का पालन करें.
तीन में से तीसरा चरण: कैंपेन में डीप लिंक का इस्तेमाल करना
- App Connect के इंटरफ़ेस में, “डीप लिंकिंग सेटअप” सेक्शन पर जाएं.
- “कैंपेन में डीप लिंक का इस्तेमाल करना” के बगल में मौजूद, शुरू करें पर क्लिक करें.
- नए पेज पर, आपको सबसे अच्छा परफ़ॉर्म कर रहे मौजूदा डीप लिंक और उनकी परफ़ॉर्मेंस दिखेगी.
- सबसे अच्छा परफ़ॉर्म करने वाले डीप लिंक का इस्तेमाल करके आसानी से नए कैंपेन बनाने के लिए, “कार्रवाई” कॉलम में जाकर, कैंपेन बनाएं पर क्लिक करें.
- नया कैंपेन बनाने की प्रोसेस पूरी करने के लिए, निर्देशों का पालन करें.
“App Connect के सेटअप को ऑप्टिमाइज़ करें” कॉम्पोनेंट का इस्तेमाल करने का तरीका
App Connect हब में मौजूद "App Connect के सेट-अप को ऑप्टिमाइज़ करें" कॉम्पोनेंट की मदद से, App Connect को चालू किया जा सकता है. इसके लिए यह कॉम्पोनेंट, सेट-अप से जुड़ी आम तौर पर आने वाली समस्याओं का पता लगाकर उन्हें हल करता है. यह कॉम्पोनेंट, आपको समस्याओं को हल करने की प्रोसेस के दौरान की जाने वाली कार्रवाइयों के बारे में बताने के लिए, ज़रूरी चरणों की जानकारी या "सूचनाएं" देता है. यह उन कैंपेन पर फ़ोकस करता है जिनमें डीप लिंकिंग की सुविधा चालू है, लेकिन कन्वर्ज़न ट्रैकिंग या बिडिंग की सुविधा मौजूद नहीं है.
यह कॉम्पोनेंट, सेट-अप की प्रोसेस को आसान बनाता है. इसके लिए, यह कॉम्पोनेंट एक बार में एक कार्रवाई दिखाता है. यह कार्रवाई, किए जाने के क्रम में होती है. सुझाई गई कार्रवाइयां पूरी होने तक, आपको ये सूचनाएं मिलती रहेंगी.
यह कॉम्पोनेंट, हर छह घंटे में आपके स्टेटस में बदलाव की जांच करता है. साथ ही, कार्रवाई के सही क्रम के आधार पर सूचनाओं को प्राथमिकता देता है. आपको सबसे पहले शुरुआती और सबसे अहम कार्रवाई दिखाता है.
दो में से पहला चरण: एसडीके को अपने खाते से लिंक करना
अगर आपने अपने Google Ads खाते से Firebase या ऐप्लिकेशन ऐनलिटिक्स प्रोवाइडर के एसडीके को लिंक नहीं किया है, तो आपको ऐसा करने की सूचना दिखेगी.
- App Connect के इंटरफ़ेस में, “App Connect सेटअप को ऑप्टिमाइज़ करें” सेक्शन पर जाएं.
- शुरू करें पर क्लिक करें.
- आपको जिस एसडीके टूल को लिंक करना है उसके बगल में मौजूद, मैनेज करें और लिंक करें पर क्लिक करें.
- खुलने वाले पेज पर, कोई खाता चुनें. इसके बाद, लिंक करें पर क्लिक करें.
दो में से दूसरा चरण: इन-ऐप्लिकेशन कन्वर्ज़न के लिए बिडिंग करना
चरण 2.1: इन-ऐप्लिकेशन कन्वर्ज़न इंपोर्ट करना और इनके लिए बिडिंग शुरू करना
अगर आपने कोई एसडीके लिंक किया है, लेकिन कोई कन्वर्ज़न इंपोर्ट नहीं किया है, तो यह सूचना आपको ट्रैक नहीं किए जा रहे या रिपोर्ट नहीं हो रहे कन्वर्ज़न इंपोर्ट करने और उनके लिए बिड करने में मदद करती है.
- App Connect के इंटरफ़ेस में, “App Connect सेटअप को ऑप्टिमाइज़ करें” सेक्शन पर जाएं.
- शुरू करें पर क्लिक करें.
- खुलने वाले पेज पर, आपको यह जानकारी मिलेगी कि किन कन्वर्ज़न के लिए बिडिंग करनी चाहिए. इनमें से कुछ कन्वर्ज़न पहले से चुने गए हो सकते हैं. आपको जिन कन्वर्ज़न को चुनना है उनके बगल में मौजूद चेकबॉक्स पर भी क्लिक किया जा सकता है.
- ऐप्लिकेशन कन्वर्ज़न के लिए बिडिंग करें पर क्लिक करें.
चरण 2.2: इन इन-ऐप्लिकेशन कन्वर्ज़न के लिए बिडिंग शुरू करना
अगर आपने पहले से ही कोई एसडीके लिंक किया हुआ है और कुछ कन्वर्ज़न इंपोर्ट किए हैं, तो यह सूचना आपको मौजूदा और ट्रैक नहीं किए जा रहे या रिपोर्ट नहीं हो रहे ऐप्लिकेशन कन्वर्ज़न के लिए बिड करने के बारे में बताती है.
- App Connect के इंटरफ़ेस में, “App Connect सेटअप को ऑप्टिमाइज़ करें” सेक्शन पर जाएं.
- शुरू करें पर क्लिक करें.
- इसके बाद, खुलने वाले पेज पर सुझाए गए कन्वर्ज़न पहले से ही चुने गए होंगे. आपको जिन कन्वर्ज़न को चुनना है उनके बगल में मौजूद चेकबॉक्स पर भी क्लिक किया जा सकता है.
- ऐप्लिकेशन कन्वर्ज़न के लिए बिडिंग करें पर क्लिक करें.
इसी विषय से जुड़े कुछ लिंक
- ऑटो-टैगिंग के बारे में जानकारी
- डीप लिंक के बारे में जानकारी
- मोबाइल ऐप्लिकेशन कन्वर्ज़न ट्रैकिंग के बारे में जानकारी
- डीप लिंक इंपैक्ट कैलकुलेटर के बारे में जानकारी
- स्मार्ट बिडिंग के बारे में जानकारी
- ऐप्लिकेशन को कनेक्ट करने वाले इंटिग्रेशन के बारे में जानकारी
- Google Analytics के डेटा का इस्तेमाल करके, अपने ऐप्लिकेशन कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस को मेज़र और ऑप्टिमाइज़ करना
- तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन के आंकड़ों की मदद से, ऐप्लिकेशन कन्वर्ज़न को ट्रैक करना