सर्च कैंपेन के लिए AI Max की मदद से, Google Ads खाते को ऑप्टिमाइज़ करना

सर्च कैंपेन के लिए AI Max (बीटा वर्शन) के बारे में जानकारी

अहम जानकारी: सर्च कैंपेन के लिए AI Max, विज्ञापन देने वाले सभी लोगों या कंपनियों के लिए 2025 की तीसरी तिमाही की शुरुआत तक उपलब्ध हो जाएगा. ज़्यादा जानकारी पाने के लिए, कृपया अपने Google Ads प्रतिनिधि से संपर्क करें.

अपनी भाषा में सबटाइटल देखने के लिए, YouTube कैप्शन चालू करें. इसके लिए, वीडियो प्लेयर में सबसे नीचे मौजूद "सेटिंग" आइकॉन YouTube सेटिंग आइकॉन की इमेज को चुनें. इसके बाद, "सबटाइटल" पर क्लिक करें और अपनी भाषा चुनें.


मार्केटर अपने मार्केटिंग लक्ष्यों को हासिल करने के लिए, Google सर्च विज्ञापनों पर भरोसा करते हैं. समय के साथ उपयोगकर्ताओं के बदलते व्यवहार को ध्यान में रखते हुए, मार्केटर की सफलता सुनिश्चित करना, एक बेहद चुनौती भरा काम है. Search Network में दिखने वाले विज्ञापनों को Google के एआई की मदद से बेहतर बनाकर दर्शकों को दिखाया जाता है. इससे विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने और प्रतिस्पर्धियों से आगे रहने में मदद मिलती है. इसलिए, हम सर्च कैंपेन के लिए AI Max सुविधा लॉन्च कर रहे हैं. यह कंट्रोल या पारदर्शिता से समझौता किए बिना बेहतर परफ़ॉर्मेंस देता है.

AI Max, टारगेटिंग और क्रिएटिव को बेहतर बनाने से जुड़ी सुविधाओं का एक सुइट है. इसमें, खोज के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों की मैचिंग की बेहतर सुविधा, हेडलाइन और ब्यौरों के लिए पसंद के मुताबिक टेक्स्ट बनाने की सुविधा, और फ़ाइनल यूआरएल एक्सपैंशन शामिल हैं. फ़ाइनल यूआरएल एक्सपैंशन से, आपके लैंडिंग पेज को उपयोगकर्ता की पसंद के हिसाब से ज़्यादा काम का बनाया जा सकता है.

AI Max, विज्ञापन की परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाने, कैंपेन को लोगों की दिलचस्पी के मुताबिक बनाए रखने, और कैंपेन की पहुंच बढ़ाने के लिए बेहतर रिपोर्टिंग की सुविधा देता है. इस गाइड में बताया गया है कि AI Max कैसे काम करता है और इसका इस्तेमाल कब करना चाहिए.

फ़ायदे

ज़्यादा लोगों तक पहुंचें और परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाएं: ब्रॉड मैच, ऐसेट-आधारित टारगेटिंग, और क्वेरी को कीवर्ड से मैच किए बिना विज्ञापन दिखाने वाली टेक्नोलॉजी की मदद से अपने कीवर्ड का दायरा बढ़ाएं. इससे आपको नए लोगों तक पहुंचने और बेहतर परफ़ॉर्म करने वाली क्वेरी खोजने में मदद मिलेगी.

क्रिएटिव को ज़्यादा काम का बनाएं: एआई का इस्तेमाल करके, अपने ग्राहकों की दिलचस्पी के आधार पर क्रिएटिव कॉन्टेंट को ऑप्टिमाइज़ करें. साथ ही, लोगों की क्वेरी के नतीजों में अपने विज्ञापनों को आसानी से इंटिग्रेट करें.

ज़रूरी कंट्रोल और पारदर्शिता पाएं: नई अहम जानकारी ऐक्सेस करके देखें कि AI Max आपकी परफ़ॉर्मेंस को कैसे बेहतर बनाता है.

विज्ञापन देने वाले जो लोग या कंपनियां अपने सर्च कैंपेन में AI Max का इस्तेमाल करती हैं उन्हें समान सीपीए/आरओएएस पर 14% ज़्यादा कन्वर्ज़न या कन्वर्ज़न वैल्यू मिलती है.

सोर्स: Google का इंटरनल डेटा, 2025. यह डेटा, विज्ञापन देने वाले उन लोगों या कंपनियों का है जो सीधे तौर पर खुदरा कारोबार से नहीं जुड़ी हैं.

The Keyword पर AI Max के लॉन्च के बारे में पढ़ें.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
17054705012039414641
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
true
73067
false
false
true
true
false