Privacy Sandbox API इस्तेमाल करके, डिसप्ले विज्ञापनों की परफ़ॉर्मेंस पता करने के लिए किए गए एक्सपेरिमेंट के नतीजे

22 जुलाई, 2024

Google की विज्ञापन टीमें, विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को असरदार और निजता को ध्यान में रखकर बनाए गए टूल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसलिए, वे अन्य सिग्नल और Privacy Sandbox API के कॉम्बिनेशन की गहराई से टेस्टिंग कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये एपीआई, तीसरे पक्ष की कुकी के बिना विज्ञापनों की परफ़ॉर्मेंस को कैसे बेहतर बना सकते हैं.

हमने जनवरी से मार्च 2024 के बीच, Google Ads और Display & Video 360 में डिसप्ले विज्ञापनों के ट्रैफ़िक के एक हिस्से पर एक एक्सपेरिमेंट किया था. इसमें हमने यह आकलन किया था कि सटीक मेज़रमेंट पाने और ऑडियंस से जुड़ी असरदार रणनीतियां लागू करने के मामले में, Privacy Sandbox API और निजता बनाए रखने से जुड़े अन्य सिग्नल का कोई कॉम्बिनेशन, तीसरे पक्ष की कुकी की तुलना में कितना असरदार है. 

यह एक्सपेरिमेंट एक तय समय में, टेस्टिंग के लिए उपलब्ध सीमित इन्वेंट्री और विज्ञापन ट्रैफ़िक के एक सीमित हिस्से पर किया गया था. इसलिए, हमें फ़िलहाल यह नहीं समझना चाहिए कि तीसरे पक्ष की कुकी के बिना Google के डिसप्ले विज्ञापन, इस एक्सपेरिमेंट से सामने आए नतीजों की तरह ही परफ़ॉर्म करेंगे. हमें उम्मीद है कि विज्ञापन प्रॉडक्ट के हमारे पूरे सुइट में लगातार नए-नए अपडेट आने से, परफ़ॉर्मेंस भी लगातार बेहतर होगी. हमारे सुइट में, निजता बनाए रखने के लिए काम करने वाली टेक्नोलॉजी, Google का एआई, और पहले पक्ष (ग्राहक) के डेटा को इकट्ठा और मैनेज करने से जुड़े समाधान भी शामिल हैं. इस रोडमैप के तहत, हम अपने प्लैटफ़ॉर्म पर Privacy Sandbox के इस्तेमाल के दायरे को बढ़ाने की योजना बना रहे हैं. इससे Google के एआई को भी बेहतर नतीजे देने में मदद मिलेगी. पूरी इंडस्ट्री में Privacy Sandbox के इस्तेमाल का दायरा बढ़ने पर, टेक्नोलॉजी में हम आगे और भी सुधार देख सकते हैं. इसलिए, हम चाहते हैं कि विज्ञापन टेक्नोलॉजी से जुड़ी सेवाएं देने वाले ज़्यादा से ज़्यादा पार्टनर, Privacy Sandbox API को टेस्ट करें और इन्हें इस्तेमाल करें. 

हमें एक्सपेरिमेंट से क्या पता चला 

हमने एक्सपेरिमेंट में डिसप्ले विज्ञापन प्लैटफ़ॉर्म में, निजता बनाए रखने से जुड़े अन्य सिग्नल और Privacy Sandbox की टेक्नोलॉजी (Topics API, Protected Audience API, और Attribution Reporting API) के कॉम्बिनेशन को इस्तेमाल करके देखा. हमने पाया कि इसकी वजह से, विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को तीसरे पक्ष की कुकी के इस्तेमाल के बिना ही, अपने विज्ञापनों की परफ़ॉर्मेंस में काफ़ी हद तक रिकवरी देखने को मिली. एक्सपेरिमेंट से हमें ये नतीजे मिले:

  • पहुंच बरकरार रखना: कैंपेन पहले के मुकाबले अब कितने लोगों तक पहुंच रहे हैं, यह पता करने के लिए विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी के खर्च को प्रॉक्सी के तौर पर इस्तेमाल किया गया. हमने Google Display Network में दिखने वाले डिसप्ले विज्ञापनों के मामले में 89% की रिकवरी देखी. वहीं, Display & Video 360 के मामले में हमने 86% की रिकवरी देखी.1
  • लागत पर रिटर्न (आरओआई): हर डॉलर पर मिलने वाले कन्वर्ज़न (सीपीडी) को हमने आरओआई के प्रॉक्सी के तौर पर इस्तेमाल किया. सिर्फ़ कन्वर्ज़न पर फ़ोकस करने वाले कैंपेन के मामले में, हमने देखा कि Google Display Network में दिखने वाले डिसप्ले विज्ञापनों के सीपीडी में 97% की रिकवरी हुई. वहीं, Display & Video 360 के मामले में सीपीडी में 95% की रिकवरी हुई.2
  • रीमार्केटिंग से मिले नतीजे: हमने अपने प्रयोग में देखा कि जिन कैंपेन में सिर्फ़ रीमार्केटिंग ऑडियंस का इस्तेमाल करके विज्ञापन दिखाए जा रहे थे उनसे कुछ खास नतीजे नहीं मिले. Google Ads के मामले में कुल विज्ञापन खर्च की तुलना में सिर्फ़ 55% और Display & Video 360 के मामले में सिर्फ़ 49% की रिकवरी हुई.3 दरअसल, मौजूदा रीमार्केटिंग कैंपेन, तीसरे पक्ष की कुकी पर ज़्यादा निर्भर रहते हैं. इसकी वजह यह है कि तीसरे पक्ष की कुकी से उपयोगकर्ताओं की दिलचस्पी के मुताबिक विज्ञापन दिखाने में बहुत ज़्यादा मदद मिलती है. अब परिस्थितियां बदल रही हैं और कुछ सप्लाई-साइड प्लैटफ़ॉर्म (एसएसपी), Privacy Sandbox की टेस्टिंग कर रहे हैं. ऐसे में, रीमार्केटिंग ऑडियंस का इस्तेमाल करने वाले कैंपेन के लिए इन्वेंट्री सीमित हो गई है. सीपीडी के मामले में हमें कुछ अतिरिक्त जानकारी भी पता चली है, जिसे हम आगे भी मॉनिटर करेंगे. हमने यह भी देखा कि जिन कैंपेन में रीमार्केटिंग ऑडियंस के साथ इन-मार्केट, अफ़िनिटी ऑडियंस, और ऑप्टिमाइज़ की गई टारगेटिंग जैसी किसी अन्य रणनीति का इस्तेमाल किया गया था उनमें आम तौर पर ठीक-ठाक रिकवरी हुई.4 इससे पता चलता है कि विज्ञापन देने वाले जो लोग या कंपनियां, ग्राहकों को फिर से जोड़ने का लक्ष्य रखती हैं उन्हें ऑडियंस सलूशन के किसी कॉम्बिनेशन को इस्तेमाल करने से फ़ायदा मिल सकता है. अगर आपको ज़्यादा जानकारी चाहिए, तो व्हाइट पेपर पढ़ें.

आगे की योजनाएं

हम यूके की कॉम्पटिशन ऐंड मार्केट्स अथॉरिटी के सुझावों के आधार पर, अपने एपीआई इंटिग्रेशन की प्रोसेस पर काम करते रहेंगे. साथ ही, Privacy Sandbox API में नए अपडेट आने पर अपने सुझाव और राय देंगे.

एआई, पहले पक्ष (ग्राहक) के डेटा को इकट्ठा और मैनेज करने से जुड़े समाधानों, और निजता बनाए रखने के लिए काम करने वाली टेक्नोलॉजी में तेज़ी से होने वाले सुधारों की वजह से, मार्केटर के पास ऐसे टूल हैं जो उन्हें आने वाले समय के लिए तैयार रखते हैं.

Google की डिसप्ले विज्ञापन टीमों की पोस्ट

 

 

1. Google डेटा, ग्लोबल, डिसप्ले विज्ञापन प्लैटफ़ॉर्म, 29/1/24-10/3/24
2. Google डेटा, ग्लोबल, डिसप्ले विज्ञापन प्लैटफ़ॉर्म, 29/1/24-10/3/24
3. Google डेटा, ग्लोबल, डिसप्ले विज्ञापन प्लैटफ़ॉर्म, 29/1/24-10/3/24
4. Google डेटा, ग्लोबल, डिसप्ले विज्ञापन प्लैटफ़ॉर्म, 29/1/24-10/3/24 

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
Achieve your advertising goals today!

Attend our Performance Max Masterclass, a livestream workshop session bringing together industry and Google ads PMax experts.

Register now

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
512462886220071941
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
true
73067
false
false
true
true
false
false